बालोतरा.गर्ग समाज छात्रावास बालोतरा में सम्मानित रामेश्वर लाल गर्ग अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग बालोतरा के राजकीय सेवा से 33 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात सेवानिवृत्ति पर मित्र मंडली ने अपार स्नेह जताते हुए माननीय गर्ग साहब को भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी साथ में थी।विदाई समारोह के समय रामेश्वर लाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी ने मुझे प्यार और स्नेह रूपी सागर में शामिल रखते हुए अपने मजबूत हाथों और मन से बेहतरीन म़ोह के साथ बहुत बड़ा संबल दिया है,उसके लिए मैं दिल से साधुवाद देता हूं और आशीर्वाद भी देता हूं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस तरह से प्रेम बरकरार रखेंगे।उन्होंने इस छात्रावास को पूर्व में भी कई तरह का सहयोग देते हुए आज पुनः ₹11000 का धन सहयोग करते हुए भविष्य में भी बालक बालिकाओं के शिक्षा हेतु हरसंभव सहयोग करने की मंशा जताई।समारोह में उपस्थित जनसमूह ने अपने उद्बोधन में उनको दीर्घायु होने की कामना के साथ सम्मान करने का अवसर अपनी उपस्थिति के साथ दिया,जिन पर आयोजनकर्ताओं ने आभार जताया।इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक शंकर लाल गर्ग,भटाराम गर्ग,हरीश कुमार हस्तीमल,नेमाराम माधुराम संतरा,मादुराम बोड़वा,सुरेश कितपाला,जैसा राम,अखिलेश परिहार,भागीरथ सिणली सहित समाज के कई सिरमोर गणमान्य सज्जनों ने शिरकत की और उनके दर्शन लाभ और उद्बोधन से मार्गदर्शन प्राप्त किया।श्री रामेश्वर लाल गर्ग द्वारा किए गए राजकीय सेवा कार्य तथा सामाजिक सेवा कार्य सदैव स्मरण रहेंगे।हालांकि उनकी मधुर वाणी,सादगी पूर्ण जीवन और विनम्रता जो उनकी फितरत रही, लोगों में असीम विश्वास और प्रेम की पराकाष्ठा थी।विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने तथा कड़ी मेहनत के लिए आगाह किया।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment