समदड़ी (26 जनवरी 2022) राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया सादगी पूर्ण कोविड गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया झंडा रोहण स्थानीय सरपंच कर्मा देवी और भामाशाह संजय मेवाड़ा, अतरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भला राम, आर पी चंद्र प्रकाश और प्रधानाचार्य देव किशन द्वारा किया गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ओम सुथार श्रीमती कविता, शायरी देवी,भवानी , भामाशाह लता , रोहित और स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती पूजा,किरण, प्रियंका लीलड़, रुचिका अरोड़ा,प्रकाश चंद,कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा,हरि राम,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे स्थानीय विद्यालय के कला उत्सव प्रभारी अनिल परमार ने बताया कि विद्यालय मे मिष्ठान व्यवस्था स्व: मुरली मेवाड़ा के परिवार द्वारा किया गया जो कि कल विद्यार्थियो को वितरण श्रीमती लता पत्नी मुरली मेवाड़ा और इनके पुत्र संजय मेवाड़ द्वारा किया जाएगा
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment