DP NEWS MEDIA
समदड़ी.राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन, समदड़ी में गांधी जयंती और कला उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्थानीय भामाशाह संजय मेवाड़ा और अध्यक्ष समदड़ी स्टेशन पी. ई. ई. ओ. श्री ओम प्रकाश विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देव किशन खत्री के सानिध्य मे कार्यक्रम हुआ जिसमें स्थानीय विद्यालय के बालक गांधीजी के रूप में बनकर आए एवं कला उत्सव के रूप में यहां एकल लोक नृत्य की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति की गई जिसमें आठवीं कक्षा की छात्रा वर्चस्वी ने कथक नृत्य लक्षिता ने राजस्थानी नृत्य मिताली ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया एवं छात्रा निहारिका, प्राची, पायल,जाह्नवी, मोनिका द्वारा राजस्थान का नृत्य हंसिका,मोनिका, शिवांगी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, तथा गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका प्रियंका लीलड़,किरण,बसंती, पूजा, रुचिका अरोड़ा, वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र परिहार,चंद्रप्रकाश, प्रकाश चंद्र, कुलदीप राव, हरीश कुमार, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा, हरिराम सेन,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि ने सहयोग ने किया अवसर पर मंच संचालन श्री अनिल कुमार परमार एवं रूपेंद्र सिंह ने किया एवं छात्र पीयूष द्वारा सहयोग किया गया, श्ओमप्रकाश एवं संजय मेवाड़ा द्वारा कार्यक्रम को बहुत सराहा गया तथा इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ ली गई।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment