Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

बिजली से परेशान उपभोक्ताओं ने जीएसएस पर धरना प्रदर्शन किया,मौके पर अधिकारी पहुँचे।

डी पी न्यूज़ नेटवर्क मोतीसरा . उपखंड क्षेत्र के जालमपुरा जीएसएस पर गत रात से बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने जीएसएस जालमपुरा पर धरना प्रदर्शन किया । और बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को खरी खरी सुनाई, लापहरवाही और फ़ोन पर सही जवाब नही देने पर एईन बंसल को फोन पर सही और समाधान करने की बात जनप्रतिनिधियों उपप्रधान शैतान सिंह,सरपंच खंडप बाबूसिंह,मोतीसरा सरपंच फतेहसिंहपूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,सरवड़ी सरपंच ने कही और कहा कि समय पर समस्याओ का समाधान करें,। उसके बाद जीएसएस पर विधुत आपूर्ति कर नियमित बिजली देने की बात कही।

आकाशीय बिजली गिरने से कृषक दंपति घायल

मोतीसरा@डीपी न्यूज़ .मोतीसरा में खेत मे काम कर रहे कृषक दंपति पर आकाशीय बिजली गिरने से घायल, पीराराम चौधरी घायल दंपति को सिवाना अस्तपाल में भर्ती किया गया।

रीट परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

DP NEWS MEDIA जयपुर .मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि रोडवेज की बसों के अलावा पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर समस्त अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी केन्डीडेट बैठाने एवं नकल कराने जैसे प्रकरणों में किसी भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही, किसी निजी स्कूल के कार्मिक अथवा स्कूल से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित स्कूल की मान्यता स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट-2021 सहित भविष्य में होने वाली समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं नकल जैसी घटना होने पर सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हमारे नौजवान अभ्यर्थी आने वाले समय में प्रदेश का भविष्य है। ऎसे में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों विशेषकर महिला अभ्यर्थि...

स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरो ने कंप्यूटर चुराए।

डीपी न्यूज़ मीडिया । निर्मल कुमार की रिपोर्ट। मोतीसरा . ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्कूल खुलने पर पता चला जब कंप्यूटर लैब कमरा का ताला खोलकर प्रभारी अन्ना राम ने रोजमर्रा की तरह कार्य करने अंदर गए तो पैरो तले जमीन खिचक गई कहावत चरितार्थ हुई,कंप्यूटर लैब से टेबलों पर से कंप्यूटर मय सामग्री गायब मिली,इसकी सूचना लैब प्रभारी ने तुरंत प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर को दी,फिर समदडी पुलिस थाना को इत्तला दी गई,जिससे मौके पर थानाधिकारी दाऊद खान पहुँचे, साथ ही सरपंच फ़तेह सिंह,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,ग्रामीणजन स्कूल पहुँचे, सरपंच और ग्रामीणों ने लिखित में थानाधिकारी को पत्र लिखकर दिया कि समय पर चोरी किये हुए चोरो को शीघ्र गिरफ्तार करे ताकि दूसरी बार ऐसी पुनरावर्ती ना  हो सके,समय पर गिरफ्तारी नही करने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने का चेतावनी दी। साथ ही समदडी थाने पर जाकर पीईईओ और लेब प्रभारी अन्ना राम ने एफआईआर दर्ज करवाई। इस दौरान अध्यापक रमेश कुमार,हरचंद राम,रूपाराम,निर्मल कुमार मौजूद थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धणदै के बहुमान हेतु मूंगड़ा रोड़ बालोतरा में समाज के लोगों का उमड़ा जन-सैलाब

DP NEWS MEDIA बालोतरा. मेघवाल शिक्षा व विकास संस्थान मूंगड़ा रोड़ बालोतरा में आज मेघवाल समाज के सैकड़ों वरिष्ठकार्यकर्ता,कर्मचारीगण,अधिकारीगण,जन प्रतिनिधि,विद्यार्थी,व्यापारी,मजदूर वर्ग के साथ अन्य समाज के सम्मानित साथियों सहित समाज की प्रतिष्ठित महिला वर्ग/नारी शक्ति ने भी इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत कर चार चांद लगा दिये!प्रात:से ही सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम को आयोजित करने की सूचना सभी समूहों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर दिये जाने से स्वागत की रस्म हेतु काफी भीड़ नजर आई!समाज के लोकप्रिय विधायक जैसलमेर,मेघवाल समाज के राष्ट्रीयअध्यक्ष सम्मानित श्री रूपा राम जी धणदै ने इस विशाल स्नेह-मिलन कार्यक्रम व अभिनन्दन-समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर *वस्त्र नगरी बालोतरा* में लोगों के पलक पांवड़े बिछाने पर ह्रदय से आभार व्यक्त किया!माना राम जी परिहार कगाऊ,पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिलाध्यक्ष सालगराम जी परिहार,नारायण रामजी गेंवा,धर्मचंदजी वर्मा,बाला राम जी भाटिया,चंपा लालजी बामणिया,मोटा राम पंवार पनावड़ा,सांवल रामजी सेजू,आसू राम जी बोखा,वीरा रामजी परिहार,श्रीमती सुम...

धारणा में ई श्रम कार्ड का पांच दिवसीय शिविर।

◆डीपी न्यूज़ मीडिया◆ धारणा . ग्राम पंचायत धारणा में असंगठित श्रमिकों का यूनिक कार्ड बनाने को लेकर शुक्रवार से 5 दिवसीय शिवर लगेगा । CSC वीएलई भैराराम सुथार ने बताया कि यूनिक ID कार्ड के लिए असंघठित क्षेत्र के श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन किया जाएगा । इसमे आधार कार्ड , बैंक पासबुक व मोबाइल लाना होगा । शिविर में पंजीयन निशुल्क किया जाएगा।

युवाओं ने रक्त दान कर मानवता का परिचय दिया।

डीपी न्यूज़ मीडिया। ■◆◆◆■ बालोतरा।  बालोतरा शहर के  विभिन्न अस्तपालो में जरुरत मद मरीजों को युवाओ ने रक्तदान कर मानवता का परिचय देकर मिसाल कायम की। 15 दिन के बच्चे बेबी ऑफ रुपा को ए पॉजिटिव ब्लड रामदेव सेवा संस्थान द्वारा मीत जोड़ वाल्मीकि ने रक्तदान किया,वही नाहटा अस्पताल में भर्ती चंद्र प्रकाश को रक्तदाता सुरेश ने और सुशीला को कमलेश दान ने रक्तदान,भीनमाल कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती प्यारी देवी को महेंद्र जीनगर,अरुणा को संदीप ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। सेवा संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सेवा सर्वोत्तम है। इस अवसर पर सोनू जीनगर,राजू दास हीरालाल भील,हैदर चडवा,अनीश खान,अशोक लोहार,खीमराज सहित मौजूद थे।

प्री शिविर का आयोजन किया हुआ।

डीपी न्यूज़ मीडिया । मोकलसर . जिला कलेक्टर बाड़मेर के आदेशानुसार मोकलसर ग्राम पंचायत में सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन गॉवो के संघ शिविर के लिए डेमो शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा ।मंगलवार के दिन ग्राम पंचायत  मोकलसर में प्रशासन गांवों के संघ शिविर के डेमो शिविर सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों ने शिविरों में ग्रामीणों को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई,साथ ही आमजन से अपील की प्रशासन गॉवो के संघ को सफल बनाने के लिए भागीदार बनें। अधिक से अधिक आमजन शिविर में आकर  लाभ लेवें।

खाद्य सुरक्षा के कार्ड धारकों के नाम नही जुड़ने से परेशान उपभोक्ता।

डीपी न्यूज़: निर्मल कुमार। मोतीसरा/बाड़मेर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल से NFSA राशन कार्ड धारकों के शुद्धिकरण व नये नाम जुड़वाने का लिंक एक साल से अधिक समय से बंद होने से उपभोक्ताओं के सामने बड़ी समस्या होनी लगी। लोग राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए ई मित्र केन्द्रों के चक्कर लगा रहे है। जिससे लोग परेशान है। वहीं उन्हें नये सदस्य का नाम नहीं जुड़ पाने से राशन सामग्री से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके अभाव में कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन कार्ड में नये सदस्य का नाम जुड़वाने का पोर्टल लॉक डाउन से बंद चल रहा है। लोग राशन कार्ड में सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए ई मित्र केन्द्रों के 1 साल  से अधिक समय से चक्कर लगा रहे है। ई मित्र ऑपरेटरों द्वारा पोर्टल बंद होने की जानकारी दी जाती है। जबकि उसी पोर्टल पर नाम हटाने की प्रक्रिया चालू है। लोग के नाम नहीं जुड़ने से लोगों को कई योजनाओं के कार्य अटके हुए है। जैसे महिला के ममता कार्ड बनवाना, प्रसवकाल में राशन कार्ड अहम दस्तावेज व मूल निवास तथा आधार कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड में व्यक्ति का नाम होना अनिवार्य है। ऐसे में...

दलित युवक की मौत का मामला।

:  शव उठाने की बनी सहमति , सिणधरी@डीपी न्यूज़ मीडिया। पुलिस-प्रशासन व परिजनों के बीच बनी सहमति,सिणधरी पुलिस ने 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया लिखितआश्वासन,लिखित आश्वासन के बाद शव उठाने पर बनी सहमति,पिछले 60 घण्टों से शव रखा था मोर्चरी में।

ई मित्र प्लस ऑपरेटर संघ ने दिया ज्ञापन।

निर्मल कुमार मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया सिवाना विधानसभा क्षेत्र के ई मित्र प्लस ऑपरेटर संघ ने विधायक सिवाना हमीर सिंह भायल सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी  को व्हाट्सएप के माध्यम से नियमित करने को लेकर ज्ञापन दिया। ई मित्र प्लस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष हुकमाराम मेली ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया था। जिसमें ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई मित्र संचालकों को वर्ष 2014 में नियुक्त किया गया था। ई - मित्र सेवा को और अधिक सहज बनाने के लिए वर्ष 2017 में ई - मित्र पल्स मशीन लगाई गई थी और ई - मित्र संचालक को ही ई - मित्र प्लस ऑपरेटर बनाया गया है। इन सब कार्यों को ई - मित्र पल्स ऑपरेटर द्वारा ही किया जा रहा है। ई - मित्र पल्स संचालकों को राज्य सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाये। 15 फरवरी 2021 को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राज्य सरकार नए बजट सत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सेवा एजेंसी के माध्यम स...

बाबा रामदेव जयंती जन्मोत्सव में झलका भारी उत्साह।

डीपी न्यूज़ मीडिया/निर्मल कुमार दिल्ली. जन—जन के आराध्य बाबा रामदेवजी (पीर का जन्मोत्सव देश की राजधानी दिल्ली में मनाया गया। दिल्ली में बाबा रामदेव जी पीर का जन्मोत्सव उत्साह से सादगीपूर्वक मनाए इस आयोजन में भारी बारिश के बीच भक्त जनों का अपने आराध्य के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन समिति के अनुसार इस आयोजन को सरकारी गाइडलाइन के तहत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया गया। श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश की ओर से हुए इस भावपूर्ण और अनूठे आयोजन में निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना करते हुए भक्तगण शरीक हुए। इस आयोजन में सर्वाधिक प्रभावी भूमिका दिल्ली के मारवाड़ी राजस्थानी समुदाय की होती है।दिल्ली पोस्ट आफिस के पास नजदीक गोपाल मलिक पार्क शास्त्री नगर में हुए इस आयोजन में भक्तजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह काठाड़ी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सुबह दस बजे भगवान गणपति की आराधना से हुई। सुबह से दोपहर तक भजनों का सिलसिला शुरू हुआ जो मध्याह्न बाद तक भी चलता रहा। दोपहर सवा बारह बजे से प्रारंभ हुई प्रसादी का भी भक्तगणों और श्रद्धालु...

राजस्थानी प्रवासी महासभा द्वारा दिल्ली मे धूमधाम से मनाया जायेगा श्रीकृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव

डीपी न्यूज़ मीडिया दिल्ली .12 सितंबर को रामदेवरा मे प्रसिद्ध  श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव रविवार को सुबह बाबा  रामसापीर का दिल्ली मे कोराना को देखते हुऐ सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाएगा  राजधानी प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष गंगा सिंह राठौड़ काठाड़ी ने बताया कि  आदरणीय  सदस्यों आपको सूचनार्थ है कि  कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए संघ ने यह निर्णय लिया है कि आगामी रविवार दिनांक 12 सितम्बर 2021 प्रातः 10 बजे दिन में श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर श्री रामदेव भवन में सत्संग एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश (रजि.) पिंटू सुथार तेलवाडा ने बताया कि  सभी सदस्यों से निवेदन है कि सतसंग में अवश्य पधारे बाबा रामसा पीर का जन्मोत्सव धुमधाम मनाया जायेगा जोकि कार्यक्रम दिनांक 12 सितम्बर 2021 रविवार श्री गणेश  आरती सुबह 10 बजे से,  भजन सुबह 10:30 से दिन मे 2 बजे तक, प्रसादी सुबह  11:30 से हरि इच्छा तक चलेगा जिसमे राजस्थानी प्रवासी भाग लेगें।     ...

क्षेत्र में बारिश हुई मेहरबान,गर्मी से राहत

DP NEWS MEDIA मोतीसरा. क्षेत्र में तपती दोपहर के बाद मेघ गर्जना के साथ बारिश होने से किसानों सहित आमजन ने गर्मी से राहत महसूस की,बता दे बारिश से किसानों की खड़ी फसल को बारिश के अभाव में फसल नष्ट हो रही है। बारिश होने से किसानों को फसल को लेकर राहत ली।

रिको निदेशक परिहार ने पंचायत सहायकों को नियमित करवाने हेतु मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

डीपी न्यूज़ मीडिया मोतीसरा. स्वतंत्र निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विनियोजन निगम लिमिटेड एवं पुर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार सुनील परिहार ने प्रदेश में कार्यरत पंचायत सहायकों को नियमित करने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है। पंचायत सहायक तगाराम व शेराराम मेघवाल ने बताया कि गत माह क्षेत्र के दौरे पर रहे एवं ग्राम पंचायत मोतीसरा में जनसुनवाई के दौरान पंचायत सहायकों ने अपनी व्यथा बताई थी। परिहार ने सीएम को प्रेषित पत्र में बताया कि प्रदेश में अल्प मानदेय पर कार्यरत ग्राम पंचायत सहायकों को उनके और उनके परिवार का हीत देखकर तथा दयनीय आर्थिक स्थिति को दखते हुए नियमितीकरण करने की पैरवी की है। ब्लॉक अध्यक्ष जयशंकर जीनगर सहित सभी पंचायत सहायकों ने रिको निदेशक सुनील परिहार का आभार जताया है।

बाड़मेर के जीत को मिला राजस्थान के सबसे युवा सरपंच का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

  ओएमजी रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने दी बधाई l DP NEWS MEDIA बाड़मेर.  जिले की रामसर पंचायत समिति की सियाई ग्राम पंचायत के युवा सरपंच जीत परमार का नाम विश्व की चौथी बड़ी रिकॉर्ड बुक ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में राजस्थान के सबसे युवा सरपंच के रूप में दर्ज होने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड मिला है l   इस उपलब्धि पर जिले के प्रथम नागरिक बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सरपंच जीत परमार के निवास स्थान पर पहुंचकर मेडल पहनाकर तथा रिकॉर्ड प्रमाण पत्र देकर जीत परमार के राजस्थान का सबसे युवा सरपंच जा रिकॉर्ड बनाने की बधाई दी l इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी  ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड सम्पूर्ण बाड़मेर वासियों के लिए गर्व और गौरव की बात है l उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वूर्ण है, जीत परमार सरपंच होने के साथ साथ एक साहित्यकार भी है l जीत परमार ने अपनी लिखित पुस्तक 'सोनल काव्य संग्रह' जिला प्रमुख को भेंट की l इससे पहले जीत परमार को उपखंड स्तर , पैसिफिक मैनेजमेंट संस्था की ओर से युवा लेखक सम्मान तथा न...

धरने पर बैठे पूर्व सरपंच की मांगें पूरी कर,धरना समाप्त।

DP NEWS MEDIA आये दिन बिजली के बार बार काटने से परेशान पूर्व सरपंच ने उठाया यह कदम, मौके पर पहुँचे XEN चौधरी। मोतीसरा. ग्राम पंचायत मोतीसरा के पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली ने बिजली विभाग के जीएसएस जालमपूरा से बार बार कटौती होने पर,कार्मिक द्वारा सही जवाब ना देने लाफ़रवाही को लेकर शुक्रवार को अलसुबह जीएसएस जालमपुरा जाकर धरने पर बैठ गए और कहा कि संबंधित कार्मिक कानाराम भील को हटाया जाए और बार बार बिजली ना काटे,साथ ही मांगे ना मानने पर खुद को केरोसिन डाल कर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली,जिससे लेकर विधुत विभाग हरकत में आया और मौके पर एक्स ईएन हनुमान राम चौधरी पहुँचे और कार्मिक को हटाकर दूसरे को लगवाकर पूर्व सरपंच का धरना समाप्त करवाया। साथ ही स्थानीय उपभोक्ताओ ने बिजली बिल संबंधित समस्याओं से भी अवगत करवाया।

ईमित्र संचालको ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन।

डीपी न्यूज़ मीडिया ईमित्र संघ ने रखी एक दिन हड़ताल,कार्य का किया बहिष्कार । सिवाना क्षेत्र के समस्त ईमित्र संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधान मुकन सिंह और विकास अधिकारी को राशन कार्ड ऑनलाइन संबंधित ज्ञापन दिया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष रतिफ खान सहित सभी ईमित्र धारक मौजूद रहे। साथ ही जान आधार मूल निवास जाति  प्रमाण पत्र को लेकर तहसीलदार को भी ज्ञापन देकर समय पर ऑनलाइन कार्य देखने दस्तावेज संबंधित  बाते रखी। सिवाना: ईमित्र संघ अपनी मांगों को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए ईमित्र धारक।

ई-मित्र प्लस ऑपरेटरो ने दिया अपनी मांगों का ज्ञापन।

नियमित और मानदेय देने का दिया ज्ञापन डीपी न्यूज़ मीडिया सिवाना/लतीफ खान  भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर कार्यरत ई-मित्र प्लस ऑपरेटर को ही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को ई - मित्र प्लस ऑपरेटर संघ की ओर से सिवाना एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।संघ हुकमाराम मेली ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया था। जिसमें ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई मित्र संचालकों को वर्ष 2014 में नियुक्त किया गया था। ई - मित्र सेवा को और अधिक सहज बनाने के लिए वर्ष 2017 में ई - मित्र पल्स मशीन लगाई गई थी और ई - मित्र संचालक को ही ई - मित्र प्लस ऑपरेटर बनाया गया है। इन सब कार्यों को ई - मित्र पल्स ऑपरेटर द्वारा ही किया जा रहा है। ई - मित्र पल्स संचालकों को राज्य सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाये। 15 फरवरी 2021 को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राज्य सरकार नए बजट सत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर...

पोषण माह 2021 के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में फलदार पौधों का पौधारोपण किया।

डीपी न्यूज़ मीडिया जयपुर .गृह विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर न्यूट्रिशन (यूनिसेफ फील्ड ऑफिस, जयपुर द्वारा समर्थित) और रूसा 2.0 प्रोजेक्ट "सतत रणनीतियाँ टॉक जिले में कमजोर समूहों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए द्वारा पोषण माह के दौरान आयोजित गृह विज्ञान विभाग में 7 सितंबर को सुबह 11.00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मुक्ता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण माह 2021 के उत्सव के रूप में फलदार पौधों का पौधारोपण कर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों में भोजन विविधता संबंधी जागरुकता पैदा करना, फल के पेड़ लगाना उनकी देखभाल करना और फलों का उपयोग करने के लिए किया गया। इसके तहत मोरिंगा, सीताफल, अनार, अमरूद, निम्बू, पपीता, अंजीर, मीठा नीम, टमाटर इत्यादि के कुल 400 पेड़ पौधे लगाए और वितरित किए गए। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के परिसर में गृह विज्ञान विभाग और सभी गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. राजीव जैन ने पौधे लगा कर कार्य...

ई मित्र प्लस ओपरेटर के लिए ई मित्र प्लस मशीने बनी जी का जंजाल।

डीपी न्यूज़ मीडिया बाड़मेर .प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में लगी ई मित्र प्लस मशीने ओपरेटरो के लिए अब जी का जंजाल बन कर रह गई । सरकार ने आमजन को गाव गाव एव ढाणी ढाणी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का फायद मिल सके, इसलिए ई मित्र प्लस मशीने स्थापित की लेकिन फायदा तो मिलना दूर की बात आये दिन कोई ना कोई तकनीकी समस्या रहती है । कभी हार्डवेयर तो कभी सॉफ्टवेयर की समस्या इस समस्या का समाधान करवाने के लिए प्लस ओपरेटर को अपने उच्च अधिकारियो को फ़ोन पर वार्ता करके समस्या का समाधान करवाना पड़ता है । सरकार भी ई मित्र प्लस ओपरेटरो का शोषण करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती है। ई मित्र प्लस ओपरेटर को मानदेय देना तो दूर की बात, मशीनो मे तकनीकी समस्या होने की स्थति में ई मित्र प्लस ओपरेटरो को पेनल्टी के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ता है । ई मित्र प्लस ओपरेटर 2017 से राजीव गाँधी सेवा केंद्र पर प्लस मशीन से आमजन को गाव गाव ढाणी ढाणी सुविधा और सरकारी की जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने में अहम् भूमिका निभा रहे है । लेकिन सरकार इनके साथ सोतेला व्यवहार करती आ रही है । इनको ई मित्र प्लस मशीन से नाममात्र का कमीशन मिल...

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई।

जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही । डीपी न्यूज़ मीडिया बाड़मेर.  जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जन सुनवाई में आए परिवादियों को कुर्सी पर बैठाकर संवेदनशीलता के साथ उनकी परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।    अधिकारीगण गम्भीरता से करे परिवेदनाओं का निस्तारण जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा। जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर...

कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया। मोतीसरा . ग्राम पंचायत  के बाबा रामदेव प्रांगण में कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर   भजनों की मधुरमय प्रस्तुति दी गई ।सुबह भगवान कुष्ण जन्म अष्टमी पर दही होंडी मटकी फोड़ी कार्यक्रम रखा गया पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की ।कार्यक्रम को सफल बनाने वाले भामाशाह का सम्मान किया गया फुल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर लड़कियों और महिलाओं को फल वितरित किए गए   सभी ग्राम वासी मोतीसरा ने प्रसाद ग्रहण की गई सुबह सज धज कर गांव की महिलाएं और लड़कियां अपने अपने गलियों से भगवान कुष्ण की मुर्ति लेकर तालाब के पानी में विसर्जन किया गया।