Skip to main content

बाबा रामदेव जयंती जन्मोत्सव में झलका भारी उत्साह।


डीपी न्यूज़ मीडिया/निर्मल कुमार
दिल्ली.जन—जन के आराध्य बाबा रामदेवजी (पीर का जन्मोत्सव देश की राजधानी दिल्ली में मनाया गया। दिल्ली में बाबा रामदेव जी पीर का जन्मोत्सव उत्साह से सादगीपूर्वक मनाए इस आयोजन में भारी बारिश के बीच भक्त जनों का अपने आराध्य के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन समिति के अनुसार इस आयोजन को सरकारी गाइडलाइन के तहत कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया गया। श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश की ओर से हुए इस भावपूर्ण और अनूठे आयोजन में निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना करते हुए भक्तगण शरीक हुए। इस आयोजन में सर्वाधिक प्रभावी भूमिका दिल्ली के मारवाड़ी राजस्थानी समुदाय की होती है।दिल्ली पोस्ट आफिस के पास नजदीक गोपाल मलिक पार्क शास्त्री नगर में हुए इस आयोजन में भक्तजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष गंगा सिंह काठाड़ी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत सुबह दस बजे भगवान गणपति की आराधना से हुई। सुबह से दोपहर तक भजनों का सिलसिला शुरू हुआ जो मध्याह्न बाद तक भी चलता रहा। दोपहर सवा बारह बजे से प्रारंभ हुई प्रसादी का भी भक्तगणों और श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया। पिंटू सुथार तेलवाडा ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार प्रतिवर्ष इस आयोजनको बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। कोविड के चलते बीते दो वर्ष से इस आयोजन को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जाता है। श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष गंगासिंह काठाड़ी ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय लोगों और प्रवासी ​राजस्थानियों के बीच एक जुड़ाव का अच्छा माध्यम है।श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के रघुवीर सिंह, दान सिंह, गिरधारी जैन, बाबू राम, कृष्णा राम, गंगा सिंह राठौड़, मंगल सिंह, राजू सिंह काबावत, भंवर लाल, जवाहर लाल, सुमेर सिंह, गोपा राम, नगा राम, लक्ष्मण सिंह, कालू सिंह, अशोक कुमार, माना राम, पुख राज, देवेन्द्र प्रजापति, भैरू सिंह, सांवला राम आदि भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।