DP NEWS NETWORK
पोकरण उपखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध विश्व विख्यात बाबा रामदेव मेले को लेकर जिला कलेक्टर जैलसमेर के निर्देशानुसार बैठक हुई जिसमें ग्राम पंचायत रामदेवरा सरपंच समुंदर सिंह तंवर सहित प्रशासन ने कोरोनो की तीसरी लहर को देखते हुए बैठक में यह फैसला लिया कि इस वर्ष भादवा दूज का मेला स्थगित किया जाए। इस मेले दूर दराज से श्रद्धालुओं आ आवागमन होता है जिससे कोरोनो बढ़ने की संभावना को लेकर यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने आमजन श्रद्धालुओं से अपील की घर पर रहकर ही पूजा अर्चना की जाए।
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment