Skip to main content

Posts

विद्यालय में वार्षिकोत्सव,आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन,भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय में वार्षिकोत्सव,आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन,भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साइकिल वितरण,और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न ऐतिहासिक शानदार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाबूराम केनावत गुड़ामालानी : रामजी का गौल फांटा:-क्षेत्र के बैरड़ो का पाना स्थित रा.उ.मा.वि हिराणीयो की ढाणी बैरडो का पाना विधालय में वार्षिकोत्सव,कक्षा 12 का आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन, भामाशाह सम्मान समारोह,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में टेन टोप प्रतिभाओं का सम्मान समारोह,सूर्य नमस्कार एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम सहित विभिन्न छोटे बड़े शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान लिखमाराम वाम्भु,मुख्य अतिथि के रूप में गुङामालाणी उपप्रधान प्रतिनिधि खेताराम सियोल, स्थानीय सरपंच केसाराम कुकणा,एवं पूर्व सरपंच खुमाराम बैरड,विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ पीपराली अशोक कुमार विश्नोई,एईएन अभयसिंह,डॉक्टर कैलाश जागिड़,लिखमाराम वाम्भु,पीटीआई स्वरूपाराम बागडवा,उपसरपंच रूपाराम माचरा,वार्ड पंच घमुराम दर्जी,पुनमचन्द विश्नोई,प्र...

बार काउंसिल राजस्थान ने राजस्व मंडल राजस्थान सरकार को फिर चेताया,लिखा पत्र

बालोतरा@डीपी न्यूज । काफी दिनों से चल रहे सिवाना बार संघ का सिवाना उपखंड अधिकारी के न्यायायलय का विरोध और बहिष्कार 25 वे दिन जारी है। बार संघ ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार , मुख्य सचिव राजस्थान,कार्मिक विभाग,विधि मंत्री राजस्थान सरकार,और उच्च अधिकारियों और विभाग को अवगत करवाया मगर सिवाना उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई पर कोई करवाई ना करके ,सरकारी रवैया उदासीनता दर्शा रही है।   बार काउंसिल राजस्थान जोधपुर ने पुनः पत्र लिखकर राजस्व विभाग को चेताया की दिनांक 02/02/2024 को लिखे पत्र पर कोई कानूनी कारवाई नही हुई, कानूनी कार्रवाई जांच और स्थांतरण किया जाए

एक शाम धुंधलपुरी महाराज के नाम भजन संध्या आज

(डीपी न्यूज़ मीडिया धोरीमन्ना) रिपोर्टर ::>> बाबुराम केनावत धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे में पहाड़ी पर स्थित धुधल पुरी माहराज के नाम भजन संध्या आयोजित होंगी आयोजक धेवरचंद माली ने बताया कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर भजन संध्या आयोजित होंगी । एवं सुबह माह प्रसादी का आयोजन किया जाएगा । भजन संध्या में स्थानीय भजन कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । उनकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

राम मंदिर अयोध्या से दर्शन कर वापिस धोरीमन्ना लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

बाबूराम केनावत धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे में स्थित आलम जी महाराज मंदिर प्रांगण में शनिवार को रात्रि में अयोध्या से दर्शन कर वापिस धोरीमन्ना लौटने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया, अयोध्या दर्शनार्थी, तेजसिंह चौहान, नरपतसिंह चौहान, सुरेश कुमार गीगल बालकृष्ण बिश्नोई, बीरबल जाणी, राजेन्द्र गिगल, भवानी शंकर गिगल, सहित भगतों ने रामलला के दर्शन कर वापिस लौटने पर स्वागत करता, महेंद्र राठी, श्याम सुंदर दर्जी, गोपाल भार्गव, तेजाराम दर्जी,महेश भट्ट, पुखराज पुंगलिया, गोतम माली, बाबुलाल सन्त, हनुमान सन्त आदुराम सन्त द्वारका प्रसाद सोनी, जितेन्द्र कुमार जैन, मगनाराम सन्त मांगीलाल सन्त, धनराज सिडोलिया प्रभुलाल खत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया,इस अवसर पर राम भगतों पर फुल बरसा कर स्वागत किया, एवं श्री राम की जयकारों से गूंजा उठा माहौल भगति मय हो गया यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

बैरडो का पाना विधालय में विधार्थियों को सूर्य नमस्कार का पूर्वाभ्यास के साथ दी गुड टच व बेड टच की जानकारी

बाबूराम केनावत धोरीमन्ना क्षेत्र के बैरडो का पाना स्थित राउमावि हिराणियो की ढाणी में शनिवार को नो बैग डे कार्यक्रम के तहत पहले सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास करवाया बाद में गुड टच बेड टच कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य लिखमाराम वाम्भु की अध्यक्षता में करवाया। इस दौरान अध्यापिका जमना जाखड ने बालिकाओं को जागरूक होकर आगे बढ़ने की बातें बताई। वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश विश्नोई ने गुड टच व बेड टच की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रेमसिंह बैरड ,जेठाराम सुथार,नरपतराज राज पुरोहित,मानसिंह,सांवलाराम,दिनेश शर्मा,राणाराम बैरड सहित विधालय स्टाफ और विधार्थियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

जिला कार्यकारिणी की आम बैठक गर्गाचार्य छात्रावास में आयोजित

जोधपुर@डीपी न्यूज मीडिया चौपासनी हाउसिंग क्षेत्र के गर्गाचार्य छात्रावास में गरुड़ा समाज की जिला कार्यकारिणी की आम बैठक सुबह 11बजे गर्गाचार्य छात्रावास जोधपुर में गर्ग समाज के जोधपुर गर्ग समाज के जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल गर्ग बापिणी की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग के विशिष्ट अतिथ्य में आयोजित की गई, छात्रावास संचालक पदमाराम गर्ग कानोड़िया ने बताया कि गरुड़ा समाज के छात्रावास निर्माण कार्य को शुरू करना,गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद कोटे से निर्मित वाचनालय का उद्घाटन करवाना,छात्रावास में अधिक से अधिक छात्रावास में सुविधा उपलब्ध कराने आगामी समय में जनपर्तिनिधि व छात्र छात्रा का सम्मान करने मुद्दों पर आम प्रस्ताव पारित किये प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने समाज को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 19 फरवरी को ॐ आश्रम का भव्य आयोजन हो रहा है जिसमे सम्पूर्ण समाज को इस भागीदारी निभाएं जिला अध्यक्ष बाबूलाल गर्ग ने छात्रावास निर्माण कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत कर कार्य को पुनः शुरू करवाने पर चर्चा की,Dy sp मानाराम गर्ग सम्बोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी नि...