Skip to main content

Posts

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की शिक्षा मंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति ।8 दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित

बाङमेर@डीपी न्यूज़। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखङ ने बताया बीकानेर निदेशालय पर विगत आठ दिन से चल रहा महापड़ाव  शिक्षा मंत्री से दूसरे दौर की  वार्ता में बनी सहमति के बाद स्थगित कर दिया है। संगठन के प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा वार्ता का निमंत्रण मिलने और वार्ता के दौरान मुद्दों के समाधान पर त्वरित कार्यवाही के लिए शिक्षा मंत्री का प्रतिबद्द होने के कारण और जल्दी ही समाधान का पूर्ण आश्वासन देने के बाद पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री से वार्ता में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर सिहाग,महामंत्री उपेंद्र शर्मा,सभाध्यक्ष याकूब खान,प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित और संघर्ष समिति संयोजक पोखरमल के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर प्रत्येक मुद्दे पर वार्ता की । वार्ता में शिक्षा मंत्री ने गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए BLO कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए निर्वाचन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। थर्ड ग्रेड स्थानांतरण जल्द होंगे , स्थाई तबाद...

स्वागत.जिला प्रवक्ता का स्वागत किया

सभी को सदैव सेवाभाव के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए - राजपुरोहित  सुरेश कुमार सिवाना/डीपी न्यूज़ - कस्बे के गांधी चौक पर मानव सेवा संस्था के नव नियुक्त जिला प्रवक्ता सुरेश राजगुरु के सिवाना आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला प्रवक्ता सुरेश राजगुरु ने बताया कि दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा भाव का असल उद्देश्य समाज के दबे कुचले लोगों की मदद करना है। ऐसे में हमारी एक छोटी सी पहल भी बड़े सामाजिक परिवर्तन का प्रतिरूप बनकर उभर सकती है। हम सभी को सदैव सेवाभाव के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला सहमंत्री राजकुमार सोढ़ा, गणपत सिंह, आदी मौजूद थे।

शिक्षा से ही समृद्ध व श्रेष्ठ समाज का निर्माण- परमार

  रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित सिवाना :  रावणा राजपूत समाज तहसील सिवाना  की तहसील  बैठक तहसील अध्यक्ष अजयसिंह  परमार की अध्यक्षता में रविवार  को  समाज भवन में  आयोजित हुई ।        बैठक में समाज बन्धुओ को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अजय सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा से समृद्ध  व श्रेष्ठ समाज का निर्माण सम्भव हैं । इसलिए समाज की प्रतिभाओं सम्मान करके उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना चाहिए । बैठक में   समाज भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर  व्यापक चर्चा हुई  ।  समाज के  जिन भामाशाहो  ने भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि की घोषणा की थी उनसे बकाया राशि प्राप्त करने की योजना बनाई गई । साथ ही  भवन निर्माण के लिए  तहसील स्तर पर जन सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम तय किया गया । जुलाई माह में भवन लोकार्पण के साथ ही समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा  सम्मान समारोह  आयोजित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई । बैठक में आय-व्यय के ऑडिट की जानकारी दी...

विधानसभा अध्यक्ष गुर्जर का किया बहुमान

  मायालवास/डीपी न्यूज़ ।।  बाबा रामदेव सेवा समिति मेघवाल समाज मायलावास द्वारा युवा कांग्रेस सिवाना से  नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष धीरज गुर्जर राखी का बुजर्ग शंकरलालजी मेघवाल ने गुर्जर को साफा पहनाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।इस दौरान मेघवाल समाज के बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी श्री मीठालाल महाराज, मौजिज व्यक्ति गोमारामजी,गोबररामजी,गोरधन जी, एवं काफ़ी संख्या में युवा कुंपाराम राखी, भटेन्द्र जी,पारस जी,गोरधन, पारस,फूलाराम, सवाई,मुकेश ,प्रवीण, रमेश कुमार,किशन,भलाराम आदि युवा मौजूद रहे।

मोतीसरा में दो दिवसीय प्री महंगाई राहत शिविर सम्पन्न

मोतीसरा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सोमवार और मंगलवार दो  दिन तक ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा के निर्देशन में ग्राम पंचायत के लाभार्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 'प्री महंगाई राहत शिविर' का आयोजन हुआ। दो दिन तक चले अस्थाई महंगाई राहत केम्प में स्थानीय लोगों ने ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाया।  शिविर में इनका रहा सहयोग- मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुआ दो दिवसीय अस्थाई महंगाई राहत केम्प में ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा, पंचायत शिक्षक तगाराम मेघवाल, शेराराम बामणिया, कनिष्ठ सहायक मनोज खंडेलवाल, रणछोङ स्वामी, ई मित्र संचालक निर्मल कुमार,  जबराराम भील सुरक्षा गार्ड और समाजसेवी चन्द्राराम मेघवाल, गोपाराम गर्ग ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। सरपंच फतेहसिंह डाबली ने सभी का आभार जताया।

सिवाना बीडीओ बाड़मेर रत्न से सम्मानित,क्षेत्र मे खुशी की लहर,

( निर्मल कुमार पांचल) सिवाना @डीपी न्यूज़ : सिवाना मे  सामाजिक और प्रशासनिक कार्यो मे हमेशा उत्कृष्ट कार्य वाले,गरीबो और आमजन के चेहते सिवाना विकास अधिकारी हनुमान राम चौधरी को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के कार्यक्रम ' बाड़मेर रत्न' से सम्मानित होने पर क्षेत्र मे खुशी छाई।  बता दे एक अधिकारी वैसे तो आमजन के कार्यो और विकास के लिए ही कार्य करते है,लेकिन इन्होने अपने पद के साथ साथ मानवीय और जीवदया के प्रति एक मिशनरी की तरह काम किये जिसमें गायों की देखभाल पशुखेली साफ करो अभियान,लम्पी बीमारी मे गाये बचाओं अभियान, आमजन और गरीबो के लिए पेंशनर्स प्रधानजी आपके द्वार ऐसे कई मानवीय और जीव दया के कार्य अपने पद के साथ किये जिससे क्षेत्र मे विकास अधिकारी आमजन और युवाओं के लिए चेहते बन गये। हर कोई की जुबां पर देखने को मिलता की विकास अधिकारी हो तो ऐसा,'गरीबो के हिरो' विकास अधिकारी इनसे पहले भी इनके अच्छे कार्यो के लिए कई संस्था और जिला स्तर,उपखण्ड स्तर पर भी सम्मानित हो चुके है। हनुमान राम चौधरी हमेशा अपने पद के साथ साथ सामाजिक कार्यो को महत्व देते रहते है जिससे आज के युवाओं के लि...

परिहार ने रिको क्षेत्र मे फीता काटकर किया विकास कार्यो का शिलान्यास

  परिहार ने कहा की आमजन मांगते रहे,सरकार देती रहेगी मोकलसर@डीपी न्यूज़ । सिवाना उपखण्ड क्षेत्र के मोकलसर रिको क्षेत्र मे विकास कार्यो का फीता काटकर शिलान्यास रिको निदेशक सुनील परिहार द्वारा किया गया । परिहार ने अपने भाषण मे कहा की राज्य सरकार ने मोकलसर रिको के लिए 1 करोड़ 34 लाख की राशि विकास कार्यो के लिए पारित् की गई ।जिसमे रोड,बिजली,दीवारी आदि कार्य किये जाएगे।परिहार ने कहा की आमजन मांगते रहे,सरकार देती रहेगी ।राज्य मे विकास की कोइ कमी नही रहेगी।इस कार्यक्रम मे मायालवास आशोक् सिंह राजपुरोहित  ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी,साथ ही मायालवास मोकलसर मे पानी   व्यवस्था को लेकर रिको निदेशक से मांग की । पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल,  मोकलसर सरपंच घेवरचंद सेन राखी सरपंच प्रतिनिधि जुंझाराम परिहार,युवा कांग्रेस अध्यक्ष धीरज गुर्जर,रिको सहायक अधिकारी सहित युवा उधमी और ग्रामीण मौजूद रहे।