Skip to main content

Posts

नव सृजित ग्राम पंचायत भवन का किया भूमि पूजन

DP NEWS MEDIA   सिवाना : उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भागवा रघुनाथगढ़ ग्राम पंचायत. भवन के लिए बुधवार के दिन अतिथिओ के सानिधिय मे  वैदिक् मन्त्रो के साथ् भूमि पूजन कार्यक्रम् आयोजित किया  गया। इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,प्रधान मुकन सिंह,पुर्व् आयोग अध्य. गोपाराम मेघवाल् विकास अधिकारी हनुमानराम चौधरी,पूर्व प्रधान ओमाराम वीर सिंह सैला सरपंच बंसल मेघवाल,ग्राम् विकास् अधिकारी महेन्द्र् सिह् ,कनिष्ट सहायक छगन लाल मीणा सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन सहित स्टाफ मौजूद रहे। मंच संचालन वेदाराम गर्ग ने किया

रुपए से भरा पर्स, दस्तावेज लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

#DP NEWS MEDIA सिवाना - सुरेश कुमार पुत्र मीठालाल माली निवासी सिवाना ने सड़क पर मिला दस्तावेज से भरा बैग व पर्स को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार लुदराडा निवासी जेठू सिंह राजपुरोहित का पर्स व दस्तावेज श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल से लुदराडा जाते समय  सिवाना के करीब दो किमी दूर सड़क पर गिर गया था। जिसमें गुरुकुल के दस्तावेज सहित पर्स में रुपए थे। यह पर्स सिवाना  निवासी सुरेश कुमार पुत्र मीठालाल माली को मिला। सुरेश कुमार ने पर्स में रखे दस्तावेज देखकर जेठू सिंह  को फोन किया और पर्स लौटाया। इस अवसर पर उम्मेद सिंह राजपुरोहित, नारू भाई बोराणा मौजूद रहे।

महाशिवरात्री: मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय हवन यज्ञ किया

शीतल/रायपुर  क्षेत्र के सेन्दडा ग्राम पंचायत में नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर पंडित दिनेश शर्मा,महेश सिंह,खंगार सिंह के द्वारा मंत्रोच्चार का संग पंचकुंडीय हवन यज्ञ किया गया । हवन में पन्द्रह जोड़ों ने भाग लिया और   परिवार व ग्राम में खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान नागेश्वर महादेव मंदिर सेंन्दडा में हवन कार्यक्रम में सरपंच रतनसिंह भाटी,दिलीप गुप्ता, किशन मालवीय,राधेश्याम टांक,कमल कुमार एडवोकेट, रोहित सोनी,संतोष प्रजापत, गौतम पालीवाल एडवोकेट, दिलीप सिंह चौहान ,कमल सोलंकी, हरदयाल ,अशोक प्रजापत ,कालू टांक,सुगन चौहान, निरमा भाटी इत्यादि मौजूद रहे।

वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न

सिवाना/सुरेश  कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निंबला नाडा मेली में आज वार्षिकोत्सव,पूर्व छात्र एवं भामाशाह के सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर सिवाना के प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित के द्वारा घोषणा के अनुरूप खरंजा निर्माण कार्य पूर्ण करवाने पर उनका लोकार्पण भी किया गया।साथ ही भामाशाह और पूर्व विद्यार्थियों को साफा और माला से नवाजा गया।विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से अच्छे कार्य किए जा रहे हैं-विद्यालय में कंप्यूटर,स्मार्ट टीवी फर्नीचर स्पीकर आदि कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।स्थानीय ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यालय के स्टाफ की प्रशंसा कर हौसला अफजाई किया।उनके द्वारा मेहनत और लगन से कार्य करने पर उन्हें बधाई दी। सराहनीय कार्य से यह विद्यालय फलीभूत हो रहा है,यह सबके लिए गर्व की बात है।उनके द्वारा टीन सेड बनवाने की घोषणा भी की गई।इस शुभ अवसर पर विभाग के मुखिया  हनुमान राम जी चौधरी ने  ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और उनसे लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।स्थानीय ग्राम के सरपंच  भैराराम चौधरी के द्वारा विद्या...

10 दिवसीय आयुष कैम्प का उद्घाटन हुआ

#सिवाना_विधानसभा_क्षेत्र आज सिवाना के राजकीय चिकित्सालय में 10 दिवसीय आयुष कैम्प का उद्घाटन करते हुए  सुनील  परिहार रीको निदेशक  जिसमे 10 दिवसीय कैम्प के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बाह्य चिकित्सा के माध्यम से भी इलाज किया जाएगा वहां मरीजों को ऑपरेशन के ठहरने व रहने की भी निशुल्क सुविधा दी गई है। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल ,पूर्व प्रधान एवँ जिला परिषद सदस्य गरिमा राजपुरोहित,जाखिर हुसैन बेलिम,जोगेन्द्र रांका, भवरु खां, सरदार खान सहित वरिष्ठजन।

द्वरिका से आये लोगो का भव्य् स्वागात् धर्ममयी हुआ मोतीसरा गांव,स्वागत देख चौक जाएंगे

DP NEWS MEDIA https://youtu.be/kmgw_sF0N1M द्वारिका से दर्शन कर आए लोगों का हुआ  भव्य स्वागत द्वारिका से लौटे जत्थे का ऐसा पहली बार हुआ शाही  स्वागत जत्थे में विभिन्न समाज के लोग है शामिल  द्वारिका से आने पर आस पास गांवों के लोग भी पहुंचकर अपनों को दी बधाईयाँ ।  गांव में सामाजिक समरसता का अनोखा आयोजन हुआ,बड़ी संख्या मे महिलाये और बच्चियों ने गाजो बाजो से स्वागत किया

अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन की टीम द्वारा धारणा में भव्य बाल मेला आयोजित

DP NEWS MEDIA : सच खबरो का   प्राथमिक कक्षा,उसमें भी नन्हे-मुन्ने शिक्षार्थियों ने भाग लेकर अपनी दिखाई प्रतिभा । धारणा की धरा पर बना यादगार मेला और बड़ा इतिहास। किसी ने बनाया पोस्टर,किसी ने चित्र, किसी ने मॉडल,तो किसी ने काव्य और गीतों से ज्ञान गंगा बहा दी और उस सरिता में सभी भीगे रहे। कुछ रचनात्मक,तथ्यात्मक,रोचक मनमोहक,बाल रूपेण तथा कल्पनाशीलता पर आधारित गतिविधियां बच्चों को प्रिय लगी। यह है इस बात का प्रमाण उस भीड़ के मंजर से पता लग रहा था,मगर हर किसी शख्स को बहुत प्यारी और बेहतरीन लगी,जिसकी प्रशंसा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिसे नकारा नहीं जा सकता।इतना बेहतर सुपरिणाम मिलने का एक ही कारण था- *अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन की टीम* का बराबर मार्गदर्शन और धारणा के समस्त विद्यालयों से आये कर्मठ कार्यकर्ताओं की लगन और निष्ठा ने उस में चार चांद लगाए,जिसे किसी प्रकार से भुलाया नहीं जा सकता। भामाशाहों ने भी अपनी दरियादिली का उदाहरण प्रस्तुत किया तो दल प्रभारियों ने प्रतिभागियों को तैयार कर के बाल मेले में अपने साथ नन्हे-मुन्ने बालकों की उपस्थिति दर्ज कराई जो एक अजूबा कहा जा...