Skip to main content

Posts

शहीद दिवस मनाकर बच्चों ने बापू को याद किया

मोतीसरा/डीपी न्यूज ::  मोतिसरा  के राजकीय बलिका उ प्रा वि मे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि धुमधाम से मनाई । प्रधानाध्यापक् रतनलाल राणावत ने इनके जीवनी पर प्रकाश डाला,रघु पति राघव गीत का स्कुली बच्चो ने गायन किया,अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार मोहनदास करमचंद गांधी  ने जिंदगी भर सत्य और अहिंसा का पालन किया. इसी मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. महात्मा गांधी को देश के राष्ट्रपिता होने की उपाधि मिली है, जबकि कई लोग उन्हें प्यार सा बापू  कहकर पुकारते हैं. आजादी के कुछ महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन हो गया था. दरअसल, उस शाम प्रार्थना के दौरान दिल्ली के बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे  ने महात्मा गांधी के सीने में तीन गोलियां दाग दी थी, इसलिए इस दिन को गांधीजी की पुण्यतिथि के तौर पर मनाया जाता है. इसके साथ ही इसे शहीद दिवस भी कहा जाता है.

कनिष्ठ सहायक उपखण्ड स्तर पर सम्मानित,क्षेत्र मे खुशी

मोतीसरा/डीपी न्यूज  : ग्राम पंचायत मोतीसरा मे कार्यरत कनिष्ठ सहायक ललिता मीणा को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर उपखण्ड अधिकरी द्वारा पंचायतीराज् विभाग मे राजकीय कार्यो को निष्टापूवर्क करने  पर सम्मानित किया गया,जिससे ग्राम पंचायत क्षेत्र मे खुशी छाई और मीणा को शुभकामनाएं बधाई  देने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा साथ ही विकास अधिकारी हनुमानराम ने भी ग्राम पंचायत आकर बधाई दी। बता ललिता मीणा इस ग्राम पंचायत मे विगत 12 वर्षो से अपनी निष्टापूर्वक सेवाएं दे रही है।

मौसम का मिजाज जरूर कुछ बदलता नजर आया‌।वार्षिकोत्सव आयोजन में हर शख्स देशभक्त नजर आया

धारणा 27 जनवरी 2023 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तांडा बेरा में वार्षिकोत्सव आयोजन के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के अच्छे प्रदर्शन से माहौल खुशनुमा ही नहीं, बल्कि यादगार बन गया। प्रधानाध्यापकों गिरधारी लाल चौधरी ने अपने विद्यालय में कार्यरत महिला शक्ति को अच्छी नसीहत के साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्णरूपेण निर्देशित किया था,परिणाम स्वरूप विद्यालय में अतिथियों के स्वागत में लगा पंडाल बहुत देर तक गुंजायमान बना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह राठौड़ तथा प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर अध्यक्षता की।ठाकुर विजय सिंह,हीर सिंह,मांगू सिंह,मोटा राम पंवार,मोहन लाल शर्मा,राणसिंह राजपुरोहित,रोशन लाल यादव,भभूता राम जांगिड़,चांदनी सोनी,माणक माली,रमेश प्रजापत,दीपिका सैनी,अनुसुईया,नीतू कक्कड़,प्रतिभा मिश्रा प्रीति गुप्ता रणवीर कौर सहित कई स्टाफ,अतिथियों व भामाशाहों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आशियाना अतिथियों से तो,विद्यालय परिसर महिला शक्ति,अन्य विद्यालयों से स्टाफ वार्ड पंच जनप्रतिनिधि,ग्राम वासियों,बच्चे,बड़े-बुजुर्ग सभी से खचाखच भरा था।इस कार्यक्रम में कविता,...

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम सिवाना मे आयोजित

सिवाना:  विधानसभाक्षेत्र के सिवाना ब्लॉक में सिवाना मुख्यालय पर मेला मैदान से डाक बंगले तक 15 बूथों का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में उपस्थित रहते हुए । कार्यक्रम में बाड़मेर जिले की हाथ से हाथ जोड़ों प्रभारी  कीर्ति भील, सिवाना ब्लॉक के समन्वयक कानाराम  थ्योरी,पूर्व विधायक धाराराम फुलवरिया,मोटाराम मेघवाल, नगर पालिका के चेयरमैन रामनिवास  आचार्य,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह  पादरू, पूर्व प्रधान  गरिमा राजपुरोहित, सिवाना के प्रधान मुकन  सिंह, सिंदरी के प्रधान प्रतिनिधि तेजाराम जाणी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य   छगनलाल  गहलोत, सिणधरी के भाटा पंचायत समिति सरपंच प्रतिनिधि हंजाराम जी प्रजापत, जाकिर हुसैन ,पंचायत समिति सदस्य पहाड़सिंह कुंडल,बीरबल ढाका, रामा राम जी पादरू, चंदन सिंह राजपुरोहित,मोहनलाल  गहलोत,चेनाराम  सिणधरी,पूर्व सरपंच हेमाराम  धारणा,बाघसिंह राजपुरोहित जी,सुरताराम,पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामाराम  सुथार,चेनाराम कमठाई,समदड़ी विधानसभा सेवादल के अध्यक्ष खंगारराम  गहलोत,बसीर खां ,फूलचंद जी ...

रा उ प्रा वि डाबली में मनाया गया वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह

मोतीसरा : रा उ प्रा वि डाबली में मनाया गया वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह बुधवाऱ  को माँ सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत  की गई जिसमें अध्यक्ष  मांगीलाल peeo मोतीसरा मुख्य अतिथि  फतेह सिंह सरपंच मोतीसरा विशिष्ट अतिथि  गणपत सिंह रोजीरोयो की ढाणी smc अध्यक्ष मोड़ सिंह भामाशाह रूगनाथ पूरी हेमाराम खुशालाराम भवानी सिंह चुन्नीलाल उम्मेदाराम डूंगर राम जी सांवलराम इन सभी भामाशाहो का प्रधानाद्यापक  अचलाराम बामणिया द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया इन सभी भामाशाहो द्वारा विद्यालय में 8 छत पंखे भेट किये गए तथा इनकी रही उपस्थिति श्री रतनलाल जी ggups मोतीसरा , मदनलाल  बामणिया , त्रिलोकाराम gps जुनाखेड़ा , बंशीलाल gps भीलो की ढाणी ,हरचंदराम gsss मोतीसरा, तगाराम मोतीसरा , शैतानसिंह डाबली हुकमसिंह रामसिंह रानाराम उत्तमपुरी डूंगरराम गुणेशाराम  इन सभी की भागीदारी रही गाँव से पधारे सभी ग्रामीणों का प्रधानाद्यापक श्री अचलाराम बामणिया ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया

विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर देश में गांव का नाम रोशन करे- देवङा

मोतीसरा : आज का युग शिक्षा का है विद्यार्थी गुरुजनों से शिक्षा प्राप्त कर खूब उन्नति कर अपने गांव का नाम पुरे देशभर में रोशन करे। यह बात मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीसरा में आयोजित हुए वार्षिक उत्सव 'मरुधरा' में मुख्य अतिथि के रुप में शरिक हुए ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा ने कही। उन्होनें छात्र छात्राओं को अपने परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए अपने सपनो का साकार करने की सीख दी। कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षाविद् केशाराम बामणिया ने कहा कि विद्यार्थी सहपाठियों से प्रतिस्पर्धा से अपने उद्देश्य को प्राप्त करे। बामणिया ने इस वर्ष दसवीं और बारहवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100रु. और 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन विद्यार्थियों को अपनी ओर से 2100 रु. प्रोत्साहन में देने की घोषणा की। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सरपंच फतेहसिंह डाबली की ओर से मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाहों और अतिथियों का साफा-माला से बहुमान किया। वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य प्र...

विश्नोई मानव सेवा संस्था की जिलाध्यक्ष नियुक्त

सस्थां ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी - शांतिदेवी  सिवाना - मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय व राष्ट्रिय सचिव मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित  ने समाजसेवा के साथ अन्य संगठनों में वर्षों से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गौभक्त,समाजसेवी शांतिदेवी गोदारा को बाडमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। गौरतलब है कि शांतिदेवी विश्नोई पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में जुटे हुए है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शांतिदेवी विश्नोई समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े हुए है।मानव सेवा के प्रति इनकी निष्ठा ,और सामाजिक भाव को समझ कर इन्हें महिला प्रकोष्ठ में बाड़मेर जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।