Skip to main content

Posts

दलित मूक बधिर युवती के साथ गैंगरेप करने का मामले में पुलिस नाकाम,

  बाबूलाल केनावत   धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया  बहुजन समाज का धरना जारी  चनणाराम नामा ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी बाड़मेर पुलिस के हाथ नही लगी सफलता, भीम आर्मी व बहुजन समाज के कार्यकर्ता धोरीमन्ना SDM कार्यालय के आगे रात और दिन धरने पर और पीड़ित परिवार के साथ धोरीमना गांव के लोग भी 2 दिन से एवं रात में कड़ाके की ठंड में एसडीम कार्यालय के आगे मौजूद रहे अभी तक धरना जारी है

भीषण आग में ड्राइवर व खलासी के जिंदा जलने की खबर

बाड़मेर/डीपी न्यूज़ बाड़मेर के डोली गांव के पास दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत होने के बाद ट्रकों में लगी आग दोनों ट्रक भी हुए जलकर खाक जोधपुर  बाड़मेर रोड पर  डोली अराबा के बीच में टेलर और ट्रक का  हुआ था एक्सीडेंट टेलर के ड्राइवर खलासी जिंदा जले पुलिस मोके पर पहुंची,

शराबी युवक का सरकारी विद्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, गिरफ्तार

मोतीसरा/समदड़ी. समदड़ी थाना के मोतीसरा जुनाखेड़ा में  बूंदी निवासी मानसिंह मीणा शराब के नशे में मचाया उत्पात, 2 घंटे तक विद्यालय की पढ़ाई रही बाधित, विद्यालय में शिक्षिका के गांव का बताया जा रहा युवक महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर समदड़ी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार विधालय से पहले युवक ने नरेगा कार्य पर भी मचाया उत्पात खुद को जल स्वालम्बन योजना का बताया जिला अधिकारी समदड़ी क्षेत्र के जुना मोतीसरा के विधालय का मामला

सांसद का किया स्वागत, मांगो को लेकर अवगत करवाया

शीतल प्रजापति  रायपुर@डीपी न्यूज़   उपखंड क्षेत्र के सेन्दड़ा के राजर्माग 162 कालाबड़ चौराया पर शनिवार को भारतीय रावत महासभा जनकपुरी नई दिल्ली के शष्ट्रीयअध्यक्ष मानवेन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में राजसमन्द सांसद दिया कुमारी का शिटमन्डल ने स्वागत कर रावत समाज की विभिन्न माँगो को लेकर जयपुर में मुलाकात करने का समय भी माँगा जी पर सांसद ने सहमति दे दी।इस दौरान मुख्य रूप से बर भाजपा म०ङल अध्यक्ष व सैनिक प्रकोठ अध्यक्ष मोहन सिंह कंमाडो, मीडिया प्रभारी गुरूदेव सिंह सेन्दड़ा,उपाध्यक्ष गणपत सिंह अजमेर,नारायण सिंह् सेन्दड़ा,महामत्री विक्रम सिंह कोट किराना,सोहन सिंह,डूँगर सिंह,करण सिंह सहित कई मौजूद थे।

आस्था के केंद्र पर उमड़ा जन सैलाब, प्रतिष्ठा महोत्सव हजारों की संख्या में आये लोग

प्रतिष्ठा महोत्सव, संत श्री धारू मेघ समाधि स्थल एवं स्वामी श्री लुम्बनाथ जी का धुणा,मेवानगर में हुआ आयोजन शिखर कलश माधोणी भाटी परिवार की बोली रखी गई।  पचपदरा/बालोतरा(हीराराम सेजू)  संत श्री धारु मेघ समाधी स्थल एवं स्वामी श्री लुम्बनाथ जी का धुणा स्थित मेवानगर में संवत् 2079 मिगसर सुदी 3 ने शनिवार को प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें हजारो की संख्या में पुरुष व महिलाएं पहुंचे। पावन सानिध्य गादीपति श्री हीरानाथ जी महाराज मे हुआ। इस प्रतिष्ठा मे महान संत महात्माओं के शुभ सानिध्य में प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्री श्री 1008 श्री शंभुनाथ सैलानी मंहत श्री चंचल मठ बाड़मेर के सानिध्य में आज हजारो की महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इस शुभ अवसर पर धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं पधारकर महोत्सव की शोभा बढ़ाई। शिखर कलश माधोणी भाटी परिवार की द्वारा किया गया।  सन्तों के भेंट पुजा मालाराम परमार जेरला, चाय व कॉफी व्यवस्था खेताराम परिहार दुधवा, फोटो व विडियो ग्राफी व्यवस्था अमराराम,सोहनलाल जेरला, लाईट डेकोरेशन व्यवस्था लेखाराम पांरगी बुड़िवाड़ा, साफा,शॉल,गुलाब,पुष्प व्यवस्...

संविधान दिवस पर रक्तकोष मित्र मंडल के 31 युवाओं ने किया रक्तदान

डीपी न्यूज़ मीडिया :: सुरेश कुमार  रक्तदान ही जीवनदान - सोनी बालोतरा  :: राजकीय नाहटा अस्पताल ब्लड बैंक में संविधान दिवस के उपलक्ष में रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बालोतरा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे 31 युवाओं द्वारा रक्तदान कर संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों के साफा एवं माला से सम्मान किया गया।रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि उगम राज सोनी थानाधिकारी बालोतरा ने बताया की रक्तदान महादान हैं इससे बढ़कर कोई दान नही हैं वही अतिरिक्त  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश डांगी ने बताया की आज संविधान दिवस पर रक्तदान कर ऐसा आयोजन किया जा रहा है जो काबिल तारीफ है बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने आज की के दिन संविधान बनाकर तैयार किया था। जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान हैं।कनिष्ठ अभियंता भरत जाटोल ने बताया की आज इस रक्तदान कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह जो देखने को मिला जो यादगार दिन हैं।मेने भी जीवन में कई बार रक्तदान किया है।समाजसेवी छगन जोगसन  ने बताया की रक्तकोष मित्र मंडल द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में सारनीय पहल है । संस्थान कोष...

भामाशाह द्वारा छात्रहित में कम्प्यूटर और प्रिंटर भेंट

सिवाना@डीपी न्यूज़   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगोड़ा में भामाशाह इंद्र सिंह पुत्र अनोप सिंह दहिया द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर सेट प्रिंटर भेंट किया गया.भामाशाह द्वारा स्कूल में कम्प्यूटर व प्रिंटर भेंट करने से ऑनलाइन सम्बन्धी कार्य करने तथा पेज स्क्रीन करने व प्रिंट निकालने की सुविधा का लाभ मिल सकेगा. वही स्कूल स्टाफ ने भामाशाह का आभार जताया। विद्यालय के प्रधानचार्य मुकेश सेन ने भामाशाह का बहुमान किया तथा बताया कि  विद्यालय विकास के लिए गांव के भामाशाहों व ग्रामीणों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।  इस अवसर पर हरि सिंह  दहिया,हीराराम, पूनम बिश्नोई, बबली जांगिड़, वीरू कवर, शकुंतला पवार ,एलडीसी गोविंद भाई गहलोत भीमगोड़ा सरपंच उमेश सरगरा ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया ।