Skip to main content

Posts

बिजली से परेशान उपभोक्ताओं ने जीएसएस पर धरना प्रदर्शन किया,मौके पर अधिकारी पहुँचे।

डी पी न्यूज़ नेटवर्क मोतीसरा . उपखंड क्षेत्र के जालमपुरा जीएसएस पर गत रात से बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने जीएसएस जालमपुरा पर धरना प्रदर्शन किया । और बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को खरी खरी सुनाई, लापहरवाही और फ़ोन पर सही जवाब नही देने पर एईन बंसल को फोन पर सही और समाधान करने की बात जनप्रतिनिधियों उपप्रधान शैतान सिंह,सरपंच खंडप बाबूसिंह,मोतीसरा सरपंच फतेहसिंहपूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,सरवड़ी सरपंच ने कही और कहा कि समय पर समस्याओ का समाधान करें,। उसके बाद जीएसएस पर विधुत आपूर्ति कर नियमित बिजली देने की बात कही।

आकाशीय बिजली गिरने से कृषक दंपति घायल

मोतीसरा@डीपी न्यूज़ .मोतीसरा में खेत मे काम कर रहे कृषक दंपति पर आकाशीय बिजली गिरने से घायल, पीराराम चौधरी घायल दंपति को सिवाना अस्तपाल में भर्ती किया गया।

रीट परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

DP NEWS MEDIA जयपुर .मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि रोडवेज की बसों के अलावा पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर समस्त अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी केन्डीडेट बैठाने एवं नकल कराने जैसे प्रकरणों में किसी भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही, किसी निजी स्कूल के कार्मिक अथवा स्कूल से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित स्कूल की मान्यता स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट-2021 सहित भविष्य में होने वाली समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं नकल जैसी घटना होने पर सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हमारे नौजवान अभ्यर्थी आने वाले समय में प्रदेश का भविष्य है। ऎसे में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों विशेषकर महिला अभ्यर्थि...

स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरो ने कंप्यूटर चुराए।

डीपी न्यूज़ मीडिया । निर्मल कुमार की रिपोर्ट। मोतीसरा . ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्कूल खुलने पर पता चला जब कंप्यूटर लैब कमरा का ताला खोलकर प्रभारी अन्ना राम ने रोजमर्रा की तरह कार्य करने अंदर गए तो पैरो तले जमीन खिचक गई कहावत चरितार्थ हुई,कंप्यूटर लैब से टेबलों पर से कंप्यूटर मय सामग्री गायब मिली,इसकी सूचना लैब प्रभारी ने तुरंत प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर को दी,फिर समदडी पुलिस थाना को इत्तला दी गई,जिससे मौके पर थानाधिकारी दाऊद खान पहुँचे, साथ ही सरपंच फ़तेह सिंह,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,ग्रामीणजन स्कूल पहुँचे, सरपंच और ग्रामीणों ने लिखित में थानाधिकारी को पत्र लिखकर दिया कि समय पर चोरी किये हुए चोरो को शीघ्र गिरफ्तार करे ताकि दूसरी बार ऐसी पुनरावर्ती ना  हो सके,समय पर गिरफ्तारी नही करने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने का चेतावनी दी। साथ ही समदडी थाने पर जाकर पीईईओ और लेब प्रभारी अन्ना राम ने एफआईआर दर्ज करवाई। इस दौरान अध्यापक रमेश कुमार,हरचंद राम,रूपाराम,निर्मल कुमार मौजूद थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धणदै के बहुमान हेतु मूंगड़ा रोड़ बालोतरा में समाज के लोगों का उमड़ा जन-सैलाब

DP NEWS MEDIA बालोतरा. मेघवाल शिक्षा व विकास संस्थान मूंगड़ा रोड़ बालोतरा में आज मेघवाल समाज के सैकड़ों वरिष्ठकार्यकर्ता,कर्मचारीगण,अधिकारीगण,जन प्रतिनिधि,विद्यार्थी,व्यापारी,मजदूर वर्ग के साथ अन्य समाज के सम्मानित साथियों सहित समाज की प्रतिष्ठित महिला वर्ग/नारी शक्ति ने भी इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत कर चार चांद लगा दिये!प्रात:से ही सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम को आयोजित करने की सूचना सभी समूहों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर दिये जाने से स्वागत की रस्म हेतु काफी भीड़ नजर आई!समाज के लोकप्रिय विधायक जैसलमेर,मेघवाल समाज के राष्ट्रीयअध्यक्ष सम्मानित श्री रूपा राम जी धणदै ने इस विशाल स्नेह-मिलन कार्यक्रम व अभिनन्दन-समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर *वस्त्र नगरी बालोतरा* में लोगों के पलक पांवड़े बिछाने पर ह्रदय से आभार व्यक्त किया!माना राम जी परिहार कगाऊ,पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिलाध्यक्ष सालगराम जी परिहार,नारायण रामजी गेंवा,धर्मचंदजी वर्मा,बाला राम जी भाटिया,चंपा लालजी बामणिया,मोटा राम पंवार पनावड़ा,सांवल रामजी सेजू,आसू राम जी बोखा,वीरा रामजी परिहार,श्रीमती सुम...

धारणा में ई श्रम कार्ड का पांच दिवसीय शिविर।

◆डीपी न्यूज़ मीडिया◆ धारणा . ग्राम पंचायत धारणा में असंगठित श्रमिकों का यूनिक कार्ड बनाने को लेकर शुक्रवार से 5 दिवसीय शिवर लगेगा । CSC वीएलई भैराराम सुथार ने बताया कि यूनिक ID कार्ड के लिए असंघठित क्षेत्र के श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन किया जाएगा । इसमे आधार कार्ड , बैंक पासबुक व मोबाइल लाना होगा । शिविर में पंजीयन निशुल्क किया जाएगा।

युवाओं ने रक्त दान कर मानवता का परिचय दिया।

डीपी न्यूज़ मीडिया। ■◆◆◆■ बालोतरा।  बालोतरा शहर के  विभिन्न अस्तपालो में जरुरत मद मरीजों को युवाओ ने रक्तदान कर मानवता का परिचय देकर मिसाल कायम की। 15 दिन के बच्चे बेबी ऑफ रुपा को ए पॉजिटिव ब्लड रामदेव सेवा संस्थान द्वारा मीत जोड़ वाल्मीकि ने रक्तदान किया,वही नाहटा अस्पताल में भर्ती चंद्र प्रकाश को रक्तदाता सुरेश ने और सुशीला को कमलेश दान ने रक्तदान,भीनमाल कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती प्यारी देवी को महेंद्र जीनगर,अरुणा को संदीप ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। सेवा संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सेवा सर्वोत्तम है। इस अवसर पर सोनू जीनगर,राजू दास हीरालाल भील,हैदर चडवा,अनीश खान,अशोक लोहार,खीमराज सहित मौजूद थे।