धारणा.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य शिविर के चौथे दिन कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई और उनका परिणाम भी हाथों हाथ आ गया,जिससे बच्चों में कोतूहल और जिज्ञासा के साथ में सारी गतिविधियां सकारात्मक तथा बेहद रोचक बनी रही।बालकों में कुछ नया सीखने,नवनिर्माण करने तथा अपने हुन्रर को आजमाने के लिए यह सही वक्त है,जब उनकी प्रतिभाओं को तराशने का अवसर दिया जाता है।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर के मार्गदर्शन में इस शिविर के प्रभारी मोटा राम पंवार ने विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने हेतु उत्तम व्यवस्था बनाए रखी,जिसमें शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़ तथा वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश विश्नोई, ओमप्रकाश डारा सहित कई स्टाफ साथियों ने सहयोग प्रदान किया।छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता,अंत्याक्षरी, क्विज,स्वच्छता कार्यक्रम,कक्षा कक्ष की सजावट,पेड़ पौधों की सुरक्षा, सहित मेहंदी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रोजमर्रा की भांति निबंध और कविता पाठ में हिस्सा लेकर अपने अपने भाग्य को आजमाया और प्रतिस्पर्धा के अंतिम समय तक इस कार्यक्रम में समान रूप से भागीदारी बनाए रखी।रस्साकशी में बालक बालिकाओं का जोश इतना बढ़ गया कि स्टाफ ने भी रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेकर एक प्रेरणात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।जिससे सब में जोश जाग उठा।संजू चौधरी,सुमन गुर्जर तथा गणपत माली ने18प्लस के कोरोनावायरस से बचाव हेतु टीकाकरण कार्यक्रम भी रखा,जिसमें कई बालक बालिकाओं ने अपना प्रथम व द्वितीय डोज टीकाकरण का लाभ लिया।इस अवसर पर अध्ययनरत सभी शिक्षार्थियों व स्टाफ हेतु सामूहिक भोजन की व्यवस्था रखी गई।पांच दिवसीय इस शिविर में 24 दिसंबर को इसका समापन होगा।
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है
Friday, December 23, 2022
Thursday, December 22, 2022
कृषक मित्र संघ राजस्थान के कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
बाड़मेर /धोरीमन्ना (बाबूराम)
कृषक मित्र संघ राजस्थान के कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार को सौपा ज्ञापन ।
धोरीमन्ना के राणासर निवासी पदमाराम पातलीया ने जानकारी देकर बताया कि जिला झोटवाड़ा में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया एवं मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में कृषक मित्र संघ राजस्थान का सभी जिलों से आए प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।
वापस आते समय कालवाड़ के पास बस का हुआ एक्सीडेंट जिसमें रमेश कुमार सिवाणा के आई कुछ चोट । बाडमेर से
पदमाराम पातलीया, रामसिंह, सोहनलाल, जोगाराम, मानाराम, रामेश्वर गर्ग, जेठाराम,भीमदान देवल,सवाई माधोपुर से शीवकरण मीणा,शेर सिंह , एवं कोटा से सीपी ,सुमन प्रकाश चन्द्र आदी मोजुद रहे
विश्व हिंदू परिषद धोरीमन्ना की ओर से राष्ट्र निर्माण में हमारा योगदान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
धोरीमन्ना / बाबूराम केनावत
धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में बुधवार रात्रि में राष्ट्र निर्माण में हमारा योगदान पर एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री परमेश्वरलाल जोशी रहे । जोशी ने बताया कि संम्पुर्ण भारत देश में जाती - पाती भेदभाव की बेडीयो को तोड़कर एकता और समरसता भाव जागृत करना ही हमारा उद्देश्य है ।
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र राठी विश्व हिंदू परिषद, प्रखंड मंत्री बीरबल जाणी, तहसील संयोजक धनराज सिडोलीया, बजरंग दल प्रखंड महेश राजपुरोहित, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जय किशन भादू,सोहन सोनी,स्वरुप सिंह खारी ,हिरालाल खत्री, ज्वाला प्रसाद सारस्वत, सुरेश पुगलिया, श्याम पुंगलिया, भंवरलाल गोदारा, सुरेश गीगल , कुंभाराम चोधरी,सहित विश्व हिंदू परिषद धोरीमन्ना एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धोरीमन्ना के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।यह जानकारी धनराज सिडोलिया ने दी
Wednesday, December 21, 2022
विशाल सत्संग समारोह व नि:शुल्क नामदान शिविर का आयोजन रखा गया
बुधवार 21दिसंबर 2022 को धोरीमन्ना उपखंड की पंचायत खारी में चार रास्ता कबुली फांटा पर विशाल सत्संग समारोह व नि:शुल्क नामदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें आस पास के सभी गांवों से संत रामपाल के भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस संतसंग में एल सी डी के माध्यम से परमात्मा के सतसंगों का अमृत मंगल प्रवचन किया गया । सत्संग का समय सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक रखा गया ।तहसील के रामपाल के भक्त सेवादारों ने उपस्थित होकर सारी व्यवस्था संभाली ।सेवादार भक्त मुलादास खारी ,कृपालदास धोरीमन्ना ,छगनदास,ओमदास आदी ने सतसंग की व्यवस्था संभाली। सतसंग में चाय एवं बिस्कुट की व्यवस्था रखी गयी । इस संतसंग में भक्तों का बहुत अच्छा संस्कार ,प्रेम ,भाईचारा ,एवं संस्कार की बातें देखने को मिली । संतसंग में सेकडौ भक्तो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें महिला ,पुरुष ,व बालक बालीकाऐ की भी भक्ती की झलक देखने को मिली
Monday, December 19, 2022
गौड़ मित्र मंडल मुंम्बई में बैठक का हुआ आयोजन
धोरीमन्ना डिपी न्युज बाड़मेर /मुम्बई । खुमाराम बबेरवाल गौड़ नवयुवक मंडल बाड़मेर के जिला अध्यक्ष बनने के बाद मुंम्बई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। धोरीमन्ना धनराज शर्मा ने जानकारी देकर बताया कि बाडमेर आदि गौड़ बा्ह्मण समाज नवयुवक मंडल बाड़मेर के जिला अध्यक्ष बनने के बाद मुंम्बई पहुंचने पर गौड़ नवयुवक मित्र मंडल ने उनका माला ,साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर दिनेश सिंडोलिया,सतीश भरीण्डवाल,बाबुलाल नारुडा,देवीलाल सिडोलीया,प्रकाश भरीण्डवाल,पारसमल सिंडोलिया ,सुरेश नारुडा,हितेश सिंडोलिया ,पुखराज सिंडोलिया ,दिनेश हरीतवाल,सहीत समाज के कार्यकर्ताओं ने गौड़ का स्वागत एवं बहुमान किया और साधारण बैठक आयोजित कर समाज हित में निर्णय लिया ।
श्रीयादे माता जयंती जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा
पाली/शीतलप्रजापति श्री श्रीयादे माता जयन्ती एवम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति जैतारण द्वारा 15 जनवरी 2023 को पाली जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।
आप समस्त समाज बन्धु सादर आमन्त्रित हैं ।जिला स्तरीय प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हेतु पूर्व तैयारी की मीटिंग श्री श्रीयादे मंदिर जैतारण मे आयोजित हुईl यह प्रतिभा सम्मान समारोह 15 जनवरी 2023 को मालियों की बगीची बस स्टैंड जैतारण मे रखने का प्रस्ताव रखा गयाl इस मीटिंग में अध्यक्ष गोपाल जी कालवाल लासनी सचिव महाराम जी प्रजापत नयागांव कोषाध्यक्ष धर्माराम जी जनासनी, जवरी लाल जी बांझाकुड़ी ,अरविंद जी बलूंदा, दूदाराम जी फूलमाल, जुमरजी जैतारण सुरेश जी पार्षद, सुनील जी वकील साहब एवम समस्त प्रजापति समाज के नवयुवक बुजुर्ग और सम्माननीय व्यक्ति मौजूद रहे l
आज की मीटिंग में निम्नानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें श्रवण जैतारण, मोती लाल गार्निया,ओगड राम हुनावास, कालू राम सिंघला को प्रचार प्रसार मंत्री,राकेश बाबरा,केशा राम बलुन्दा,जवरीलाल खिनावाड़ी, राजेश जैतारण, पेमा राम जैतारण को उपाध्याय एवम रामेश्वर निमाज,बाबू लाल घोड़ावाद,गोविन्द नोख,मांगी लाल बलुन्दा, कचरू राम बाबरा,हरि राम नयागांव,हेमंत बांजाकुड़ी, राहुल जैतारण, महेंद्र जैतारण, पारस जैतारण, नवीन जैतारण, पवन जैतारण, कैलाश केकिन्द्द,तारा चन्द लाम्बिया,सत्तू जी अमरपुरा,मदन लाल कुड़की,घनश्याम फालका गोपाल पालियास को संगठन मंत्री बनाया गया
Friday, December 16, 2022
अधिशासी अधिकारी जीनगर का स्वागत किया
सुरेश कुमार
सिवाना: मानव सेवा संस्था की ओर से शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल के नेतृत्व में नगर पालिका में नवनियुक्त प्रथम अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर का साफा,दुपट्टा व प्रतिक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन (स्वागत) किया। ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी ने अधिशासी अधिकारी को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर को बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं उनके लिए संस्था "नेकी की दीवार" का शुभारंभ करना चाहती हैं, इसके लिए नगर पालिका हमें स्थान चिन्हित कर स्थान उपलब्ध करावे। अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर ने बताया कि नेकी की दीवार से बुजुर्ग, गरीब,बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को मदद मिलेगी। संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करें। इस अवसर पर चुन्नीलाल राजपुरोहित, राजकुमार लुदराडा, नकुल मेघवाल, गणपत सिंह सहित संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण
धारणा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिवाना अशोक कुमार स्रोत्रिय ने दौलत सिंह की ढाणी,गुड़ावीड़ा और धारणा सीनियर स्कूल का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं को जांचा तथा विशेष हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा समय में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतें तथा सभी स्टाफ अपनी जिम्मेवारी समझें।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने स्टाफ को अपनी सराहनीय सेवाएं देने हेतु शिथिलता नहीं बरतने व उन्हें पाबंद करने की नसीहत दी।परीक्षा के समय ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के अलावा अन्य शिक्षक भी अपनी उपस्थिति के साथ परीक्षा सम्बंधी कार्य को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग प्रदान करेंगे।कॉपी जांच व अन्य कार्य को समय पर पूर्ण करेंगे।उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के किसी भी पेंडिंग कार्य हेतु आप मुझे समय पर अवगत कराएं,बिना किसी देरी के समस्या समाधान कर दिया जाएगा।बीएलओ कार्य या अन्य कार्य से यदि मुख्यालय छोड़ना पड़े तो उसके लिए उच्च अधिकारी को पूर्व में अवगत करवाते हुए प्रार्थना पत्र देकर जाने के लिए कहा।परीक्षा व्यवस्था सम्बन्धी अभिलेख की जांच कर कार्य संतोषजनक पाया गया।इस मौके पर रामनिवास,ओम प्रकाश विश्नोई,सुरेश गिरी,अंकित भास्कर,मोटा राम पंवार,मूल सिंह,मोहन लाल,परबत सिंह सहित सभी स्टाफ मौजूद थे।काम के प्रति किसी तरह का बहाना उचित नहीं ठहराते हुए उन्होंने बताया कि व्यक्ति से ज्यादा कार्य का महत्व ज्यादा होता है।पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर कल्याणपुर से कार्यमुक्त होकर आई श्रीमती मंजू शिक्षिका ने नयापुरा विद्यालय में पुनः कार्यभार ग्रहण किया,जिस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने विशेष हिदायतें देते हुए विशेष आग्रह के साथ शिक्षक को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने हेतु उचित मार्गदर्शन भी किया।पोषाहार व्यवस्था, साक्षरता,आरकेएसएमबीके,आधार जन आधार अपडेशन,तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी व मार्गदर्शन दिया।
जिला अध्यक्ष सेवादल बाड़मेर प्रजापत ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
पचपदरा /हीराराम सेजू
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले मे पैदल चल रहे पचपपदरा विधायक मदन प्रजापत ,मंडापुरा सरपंच जिला अध्यक्ष डालाराम प्रजापत, बाड़मेर बीसुका सदस्य विरमसिह थोब को देख कर मुख्यमंत्री अशोकजी गहलोत ने बीच रास्ते में गाडी रूक कर हाल चाल पुछे मुख्यमंत्री गहलोत ने शिघ्र ही जिला बनाने का आश्वासन दिया । सरपंच डालाराम प्रजापत ने ग्राम पंचायत मंडापुरा-पचपदरा मे विकास कार्य व रिफाइनरी की जानकारी देते हुए सी एस आर फंड की मांग की जिस पर कार्यवाही हो गयी है और लेटर जिला कलेक्टर को भेज दिये है की जानकारी दी और शिघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Thursday, December 15, 2022
पेंशन सत्यापन शिविर का हुआ आयोजन।
मोतीसरा ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरूवार के दिन प्रधान पेंशनर्स् आपके द्वार का आयोजन बीडिओ हनुमानराम बेनीवाल के मुख्य अतिथि द्वारा शुभारम्भ किया गया । विकास अधिकारी ने स्वय बुजुर्ग पेंशनर्स का सत्यापन कर बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया बुजुर्गो ने इस पहल की शानदार तारीफ कर हितार्थ बताया गया । साथ ईमित्र संचालक निर्मल कुमार ने सत्यापन नये आवेदन एडिटिंग जन आधार संबधित कार्य किया।
शिविर मे सरपंच फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत् सिंह देवड़ा पूर्व सरपंच गणपत सिंह,वार्ड पंच पूनमाराम पांचल, कनिष्ट सहायक ललिता मीणा,सुरक्षा गॉर्ड जबराराम भील ,विद्यालय सहायक तगाराम,शेराराम मौजूद रहे।
Monday, December 12, 2022
मुक बधिर खुलासे के बाद धरना समाप्त,पुलिस का जताया आभार
धोरीमन्ना/डीपी न्यूज़.(बाबूलाल केनावत) धोरीमन्ना में मूकबधिर बालिका गेगरेप मामले में चल रहा धरना आज हुआ समाप्त धोरीमन्ना उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा ने जानकारी देकर बताया कि 24 तारीख को मूकबधिर बालिका के साथ गैंगरेप मामले को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु सर्व समाज व भीम आर्मी के तहत चल रहा धरना आज हुआ समाप्त जानकारी के मुताबिक 29 तारीख से बैठे संगठन व सर्व समाज के लोगों का 14 दिन से चल रहा धरना आज पुलिस प्रशासन एवं एसडीएम ने धरने को समाप्त करवाया एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया व सर्व समाज व संगठन के लोगों ने भी प्रषासन धन्यवाद व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाकर आभार प्रकट किया
Subscribe to:
Comments (Atom)
-
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्म...
-
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के त...