Monday, December 27, 2021

जिला कलेक्टर ने जनसेवाओं की धरातल पर की पड़ताल|



ग्राम्यांचलों का दौरा कर जनसुविधाओं की ली जानकारी
DP NEWS MEDIA
बाड़मेर (26 दिसम्बर2021) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवाओ की अदायगी एवं जनसुविधाओ की पड़ताल के लिए रविवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दूर दराज के क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।
     जिला कलेक्टर लोक बंधु रविवार को सर्वप्रथम चोहटन  पहुंचे, जहां उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण की जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय पर राशन वितरण की हिदायत दी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सार्वजनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राशन डीलर से पोस मशीन के द्वारा बायोमेट्रिक रूप से राशन वितरण करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उपस्थित लोगो से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली एवं राशन सामग्री देने के बारे में पूछा।
  जिला कलेक्टर लोकबंधु ने रविवार को चौहटन कस्बे सहित बीजराड़ का भी दौरा किया। उन्होंने बीजराड़ में श्योर संस्था के हस्तशिल्प कार्य एवं अन्य गतिविधियों का किया अवलोकन।
 वही चौहटन में ग्राम सेवा सहकारी समिति,ईमित्र केन्द्रों व राशन की दुकानों का निरीक्षण कर इनकी पब्लिक सर्विस डिलीवरी की जाँच की। उन्होंने ईमित्र संचालक को सभी सरकारी सेवाओ एवं कामो के लिए निर्धारित शुल्क लेने को पाबंद किया।
  जिला कलेक्टर ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व कोविड वेक्सीनेशन का सौ प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश 
साथ ही ई मित्र केन्द्रों व राशन की दुकानों पर स्टॉक ,कार्य व रेट लिस्ट चस्पा करने के दिए निर्देश दिए।
   इस दौरान उपखंड़ अधिकारी भागीरथराम  भी साथ रहे।

Thursday, December 23, 2021

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला सहित पुत्र की मौत।


DP NEWS MEDIA
मोकलसर.मोकलसर बीएसएनएल ऑफिस के पीछे ट्रैन ट्रैक पर जालोर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से ममता पत्नी सोनाराम मेघवाल एवं प्रवीण पुत्र सोनाराम मेघवाल की मृत्यु हो गई। मौके पर पुलिस पहुँच कर ट्रेक से शव को हटाकर ट्रैन को रवाना किया गया।

Wednesday, December 22, 2021

शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान सबसे बड़ा दान है। इसके परिणाम का फल अनेक पीढियां खाती है।

DP NEWS MEDIA
●●◆●◆●
मेघवाल समाज बालिका छात्रावास कल्याणपुर में प्याऊ निर्माण हेतु 225000 रुपये की घोषणा*

●○●●●●
पचपदरा/बालोतरा

स्थानिक क्षेत्र सरवड़ी गांव भूत पूर्व सरपँच सरवड़ी,अपने समय के समाज के मौजीज पंच स्व. रूपाराम देवपाल सरवड़ी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए उनकी पत्नी श्रीमती मोहरो देवी व उनके पुत्रों  भीमाराम अध्यापक, ओमाराम,  सुजाराम व गेनाराम देवपाल द्वारा मेघवाल समाज बालिका छात्रावास कल्याणपुर में प्याऊ निर्माण हेतु 225000 अक्षरे दो लाख पच्चीस हजार रुपये की घोषणा करने पर मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर रूपोणी देवपाल परिवार सरवड़ी का हृदय की गहराइयों से आभार वक़्त किया।

मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

DP NEWS MEDIA

सिवाना.क्षेत्र के मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी सिवाना,अशोक कुमार श्रोत्रिय द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के औचक व सघन निरीक्षण कर विद्यालय की समस्त शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया जाकर समस्त शिक्षकों को सकारात्मक रूप से अपने कार्यों को पूर्ण करने हेतु हिदायत दी गई!अध्ययनरत विद्यार्थियों के पोर्ट फोलियो फाईल,शाला दर्पण पर उपस्थिति,मिड डे मील का लाभ,नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण व जांच कार्य,गुड टच बैड टच,क्विज प्रतियोगिता,सरकारी योजनाओं का लाभ,पौधारोपण,हवामहल जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में सभी शिक्षकों की क्लास लेते हुए,शिक्षक की गरिमा कायम रखने जैसे बेहतर कार्यों को अंजाम देने के साथ,विद्यार्थियों को बोर्ड के परीक्षा परिणामों की शानदार झलक दिखाने को प्रोत्साहित किया!जाति,लिंग,वर्ग,धर्म व पक्षपात से परे रहकर मैत्रीपूर्ण भाव ही शिक्षक के सम्मान बनाये रखने में सहायक हैं!सभी बच्चे अपने हैं,उनके प्रति किसी प्रकार का भेदभाव रखना समूचे मानव जगत के लिये उचित नहीं हैं,चूंकि अध्यापक इस राष्ट्र के निर्माणकर्ता और मार्गदर्शक हैं!समसा के तहत लगभग दो वर्ष से ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिये जाने से विद्यालय भवन में कक्षाओं को नहीं बिठा पाना और800के नामांकन की एवजी में परिसर के छोटे पड़ जाने,350 बालिकाऐं अध्ययनरत होने से परेशानी बताने पर सीबीईओ सर ने विद्यालय भवन निर्माण कर्ता एजेंसी को प्रधानाचार्य मदनलाल बुनकर द्वारा नोटिस में दिलवाने की बात कर उचित मार्गदर्शन किया!इस मौके पर मोटा राम पंवार,चंपालाल जीनगर,हस्तीमल माली,राजू राम देवड़ा,रामनिवास व्याख्याता,अंकित भास्कर,सुरेशगिरी,प्रेमप्रकाश शर्मा,ओमप्रकाश डारा,मूलसिंह राठौड़ व सुमेरसिंह राठौड मौजूद थे!वास्तव में विद्यालय के चहुंमुखी विकास का आधार शिक्षकों की कड़ी मेहनत और भामाशाहों का सहयोग व अभिभावकों की जागृति प्रमुख है!समय पर अभिलेख संधारण पर अपनी मीठी मुस्कान के साथ सभी स्टाफ की परीक्षा व्यवस्था में मुश्तैदी देखकर अधिकारी वर्ग ने धन्यवाद दिया!
मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी सिवाना।

Tuesday, December 21, 2021

मां बाप की जान बेटियां**केवल औलाद नहीं,सम्मान भी बेटियां

DP NEWS MEDIA
(लेख़क कवि : मास्टर मोटाराम पंवार)
मां बाप की जान बेटियां
केवल औलाद नहीं,सम्मान भी बेटियां
एक नहीं हैं छ:सात हैं बेटियाँ,
मगर इस परिवार की नाक हैं बेटियां! 
"दादा" की चिन्ता सता रही थी,
मगर "पापाजी" भी जब छोड़ चले,
"मां"की ममता ने पाला पोसा जिनको,किसे सुनाये शिकवे गिले?
दुनिया सुख में भीड़ जुटाये,यह पुराना दस्तूर है,
सुख के साथी छूटै सब,दुख दुविधा भरपूर है!
ठोकर पर जब ठोकर लगी,पली अभावों के छांव तले,
सोचा था भार नहीं बनेगी ये बेटियां,
पापा के सदमे से बिखरा था परिवार,बसा अभी आसमान तले,
जो आसरा कभी मिलेगा,वे भाई तो अब स्कूल चले,
सब मुसीबत में साथ देंगे,ऐसे दुनिया में कहां लोग भले?
पुराना हुआ दीदी का दीदार और जीजी का प्यार,
वक्त ने भी पासा पलटा,जमीनें सूखी और अकाल की मार!
सुख आयेगा,दुख जायेगा,परिवार की आधार हैं बेटियां,
उम्मीद के पंख लगे रहेंगे,दादी और मां का है ये प्राण बेटियां!!
कुछ अपने यहां,तो कुछ चली ससुराल बेटियां,
"पंवार"दिलाता तुम्हें भरोसा,आज नहीं कल की भी सरताज बेटियां!!
✍️मास्टर-मोटा राम पंवार पनावड़ा

Friday, December 17, 2021

विद्यालय हेतु जमीन देकर दीपा राम देवासी शिक्षा रूपी दीप जला गए,किया बहुमान

DP NEWS MEDIA

सिवाना. क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दीपा जी का बेरा,धारणा विद्यालय परिसर में 21 साल बाद एक ऐसी बैठक का आयोजन कर विद्यालय में ज्ञान की ज्योति जगाये रखने के लिये कई ठोस निर्णय लिए,ऐसा आयोजन13जनवरी 1999 में भूमि दान दाता स्व.दीपाराम/होताजी देवासी ने एक बीघा 8 बिस्वा जमीन देकर समाज तथा गांव में नाम रोशन करने के साथ परिवार के सदस्य को रोजगार भी दिलवाया था,यह विद्यालय13जनवरी1999 में राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशाला में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पंचायती राज बजट से तीन कमरे मय बरामदे निर्माण कार्य के साथ संपन्न हुआ था,वर्ष 2005 में शिक्षा विभागीय राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कर दिया जो कि आज "दीपा जी का बेरा" नाम से जाना जाता है,यह राजकीय विद्यालय भौतिक सुविधाओं से महरूम नहीं है,रास्ते संबंधी समस्या है जो मुख्य सड़क से ढाई किलोमीटर दूर के रेतीले इलाके में स्थित है! भूमि दानदाता द्वारा संबंधित विभाग ग्राम पंचायत तथा तहसील कार्यालय में समय पर पैरवी नहीं होने की वजह से विद्यालय को भूमि बाबत पट्टा भी नसीब नहीं हो पाया!आज एसएमसी की मीटिंग में कमेटी के पुनर्गठन हेतु चर्चा करने व विद्यालय शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों सुविधाओं को जुटाने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने उक्त समस्याओं के समाधान हेतु ठोस निर्णय लेकर विस्तृत चर्चा की गई !सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह राठौड़ ने भूमि दान दाता के परिवार से लक्ष्मण राम देवासी को माल्यार्पण कर धन्यवाद दिया तथा उक्त भूमि को विद्यालय को सुपुर्द करवाकर विद्यालय के नाम करवाने,सुपुर्दगी करने में शीघ्र पहल करने हेतु कहा!प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर ने बताया कि जब भूमि विद्यालय के नाम होगी तो स्वतः ही विकास के कार्य प्रारंभ हो जाएंगे!इस मौके पर चंपा लाल जीनगर,मोटाराम पंवार,दीपिका सैनी,सुमन कुमारी,सुजाना राम देवासी,भोपाराम देवासी,चुन्नीलाल देवासी,मूलाराम गर्ग,लक्ष्मण राम देवासी मोहन राम माली,वागा राम देवासी,हीराराम गर्ग,नरेंद्र जोशी,मफरी देवी,इंदिरा देवी,हविया देवी उपस्थित थे! विद्यालय में 80 के नामांकन को बढ़ाने के साथ शैक्षिक माहौल बनाकर लोगों में वृक्षारोपण टीकाकरण मिड डे मील पालनहार योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात के साथ साक्षरता संबंधित योजनाओं के प्रभारी मोटा राम पंवार ने कई जानकारियां जुटाई तथा मार्गदर्शन भी किया!विद्यालय के विकास को गति देने में भामाशाहों का मनोबल बढ़ाने हेतु आर्थिक रूप से मजबूती भी विद्यालय के विकास का आधार है!विद्यालय की चारदीवारी निर्माण,शौचालय निर्माण,मेन गेट लगवाने के साथ 5100 रुपए नकद देने की घोषणा कर अगली बैठक में ज्यादा लोगों को उपस्थित होने की बात धारणा सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह ने की,जिसकी सब ने सराहना की!चुन्नी लाल देवासी ने अपने उद्बोधन में सबका हार्दिक आभार व्यक्त किया!
सिवाना : एसएमसी की मीटिंग में कमेटी के पुनर्गठन हेतु चर्चा करने व विद्यालय शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों मेंं  भाग लेेते हुए।

Wednesday, December 15, 2021

डॉ रूमा देवी बनी राजीविका की ब्रांड एंबेसडर

DP NEWS MEDIA
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रूमा देवी को बनाया गया राजीविका का ब्रांड एंबेसडर 
जयपुर.अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर डॉ़ रूमा देवी को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा सोमवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में राजीविका द्वारा आयोजित समूह सम्बल  सवांद कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। 
ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव डॉ कृष्णा कांत पाठक और प्रमुख शासन सचिव अर्पणा अरोड़ा के हाथों रूमा देवी को ब्रांड एंबेसडर का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
रूमा देवी को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने,उनके प्रतिबंद्ध प्रयासों के लिए, बहुमूल्य मार्गदर्शन, सहयोग और ग्रामीण स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य करने हेतु ग्रामीण विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की राज्य स्तरीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने अपने संदेश में रूमा देवी के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि आज रूमा देवी द्वारा राजीविका का राज्य स्तरीय ब्रांड एंबेसडर बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग डॉ. के.के पाठक ने कहा कि किसी भी तरीके का सशक्तिकरण तब तक अधूरा है जब तक आर्थिक सशक्तिकरण ना हो,राजीविका ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का कार्य कर रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती से सशक्त बनाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत राजस्थान आजीविका परिषद (राजीविका)संचालित है जिसके अधीन दो लाख से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह बने हुए है, जिनमें 20 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है।
अब से महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी रूमा देवी का भी इसमें सहयोग रहेगा जिससे हम और अच्छे तरीके से नवाचार करके आगे बढ़ते रहेंगे।
इस दौरान रूमा देवी ने समूह संबल संवाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दी है,जिसे हम सभी मिलकर बखूबी निभाएगे,राजीविका से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण लघु उद्योगों,पशुपालन,कृषि कार्य, मधुमक्खी पालन सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों के साथ-साथ राजस्थान की हस्तकला के क्षेत्र में भी कार्य कर रही हैं,हम राजीविका के अंदर एक ब्रांड बनाएंगे जो ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग करेगा उन्हें वैश्विक स्तर पर मार्केट उपलब्ध करवाएगा, जिससे हमें आर्थिक रूप से और अधिक मजबूती प्रदान होगी।
ज्ञात रहे कि रूमादेवी राष्ट्रीय स्तर पर भी ट्राइब्स इंडिया के साथ पिछले चार साल से गुडविल एंबेसडर के तौर पर अपना योगदान दे रही है।

Sunday, December 12, 2021

चिकित्सालय के स्टोर में लगी आग,सामान जलकर हुआ राख।

DP NEWS MEDIA
राखी.राखी चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पूरा कैंपस धुएं से भर गया स्टोर रूम का पूरा सामान जलकर हो गया राख । बालोतरा से फ़ायर बिग्रेड पहुंची आग बुझाने । वही प्रभारी चिकित्सा ने  खंड अधिकारी को घटना की सूचना दी गई,इस अवसर पर सरपंच जगाराम मेघवाल,अचलसिंह,सहित ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश कर आग बुझाई गई।

Saturday, December 11, 2021

मोतीसरा में सुरक्षा के योद्धाओ को दी श्रंद्धाजली।

DP NEWS MEDIA

मोतीसरा
हाल ही में दुःखद दुर्घटना में  देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का शहीद होने पर ग्राम पंचायत मोतीसरा के नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी)पर श्रंद्धाजलि कार्यक्रम रख शहीदों को नमन कर श्रंद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक रतनलाल राणावत,वीएलई निर्मल कुमार,पंचायत सहायक तगाराम,दिन दयाल ,चंदन सिंह सहित ग्रामीणों ने नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर इनको याद किया।

Friday, December 10, 2021

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन हुआ।

DP NEWS MEDIA
सफलता की कहानी,हर लोगों की जुबानी,शिविर स्थल- कांखी में देखने को मिली।

 सिवाना.  उपखंड अधिकारी तथा शिविर प्रभारी कुसुमलता चौहान सिवाना के निर्देशन तथा मुख्य अतिथि सिवाना के विधायक  हमीर सिंह भायल प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित पंचायत समिति सिवाना,सरपंच सूबटी देवी,पूर्व सरपंच गंगा सिंह मोडसिंह,तन सिंह कांखी की उपस्थिति में 22 विभागों के कर्मचारी अधिकारीगण ने प्रशासन गॉवो के संग अभियान में आमजन  को राहत प्रदान की,जिसमें तहसीलदार मोहनलाल,विकास अधिकारी सुनील विश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी छगना राम,सामाजिक अधिकारिता विभाग से शंकर लाल गर्ग आदि ने बेहतरीन भूमिका अदा की! *कुसुमलता चौहान उपखंड अधिकारी महोदया तथा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए ग्राम कांखी के वाशिन्दों ने प्रशासन का आभार जताते हुए बताया कि बहुत समय से रास्ता की समस्या थी,जो कोर्ट कचहरी अदालतों में 251आरटीए एक्ट के तहत तहत विचाराधीन थी बार-बार आग्रह व सहमति बनने पर आज कांखी-रोड से रावत नगर-पादरू गांव की सीमा तक तथा पंऊ से गोल तक सड़क की स्वीकृति जो कि 10 किलोमीटर लंबी तथा24 फुट डिमांड पर 13 फुट चौड़ी स्वीकृत कर लोगों का दिल मोह लिया,जो शिविर की सबसे बड़ी सफलता और सार्थकता सिद्ध होने का प्रमाण है!* 
सहकारिता विभाग द्वारा 280 लोगों के आवेदन पर 55 लोगों को लगभग14 लाख का लाभ देते हुए कुल 380 लोगों को बचत करने की जानकारी प्रदान की गई, कुल 22 रास्तों के प्रकरणों का निस्तारण उसमें18 प्रकरणों के साथ 58 लोगों का आपसी सहमति खाता विभाजन कर शानदार मिसाल कायम की,220 राजस्व अभिलेख खाता शुद्धिकरण150 नामांतरण शुद्धिकरण किये गए!बाल विकास विभाग द्वारा72 टीकाकरण 318 को पूर्व पोषाहार 84 को पोषण स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम से लाभ दिया गया! जबकि महिला बाल विकास विभाग के 75 आवेदन पर विचार कर 500 से ऊपर महिला सशक्तिकरण की जानकारी के साथ प्रचार किया गया,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 8 पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त कर 20 पेयजल स्रोतों को स्वच्छता अभियान क्लोरीन आदि से महरूम कर पेयजल शिकायतों व प्रकरणों का निस्तारण किया गया आयुर्वेद विभाग द्वारा 103 को परामर्श देने के साथ 103 रोगियों को औषधि देने के साथ उचित इलाज भी किया!ऊर्जा विभाग द्वारा150 को जानकारी देने के साथ बाल चंद सोनी ने समझाइश की!पालनहार योजना में मफ़ली देवी-मूलाराम के तीनों बच्चे मंजू, गीता व बाबू को पालनहार योजना से जोड़ने के साथ ही माफी देवी-जेताराम के बच्चे भावना,प्रकाश तथा इंदिरा को पालनहार योजना से जोड़ने के लिए सामाजिक अधिकारिता विभाग के शंकर लाल गर्ग ने फर्ज अदा करने के साथ पुण्य कमाया! तथा 49 पेंशन स्वीकृत करवाकर शिविर में चार-चांद लगा दिये!कार्यक्रम का संचालन लाला राम चौधरी ने किया!मोटा राम पंवार सहित शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया!

विद्यालय प्रबन्धन समितियों के प्रशिक्षण में नये सदस्यों ने सीखा नैतिकता का पाठ।

DP NEWS MEDIA
मिठौड़ा(सिवाना).विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण आयोजन स्थल मिठोड़ा में आज दूसरे दिन के समापन कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सेवाराम चौहान के सानिध्य में दक्ष प्रशिक्षक मोटा राम पंवार तथा अभय सिंह द्वारा विद्यालय प्रबंधन के लिए स्वच्छता,नामांकन सैनेट्राइज अलग अलग शौचालय तथा विद्यालय की सहशैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी पाई तो कई नए सदस्यों के साथ महिला सदस्यों में बालिकाओं के आगे की कक्षा में पढ़ने हेतु ललक जाग उठी,उन्होंने विद्यालय का भौतिक सत्यापन करते हुए यह पाया कि विद्यालय में वे सभी बेहतर व्यवस्थाएं हैंं!काफी सदस्य विद्यालयी भौतिक सुविधाओं व स्कूल में प्राप्त विभिन्न मदों में जमा राशि से अनभिज्ञ थे! विद्यालय एक मंदिर और अपने ही घर जैसा आभास करते हुए उन्होंने प्राय:यह देखा कि बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था दरी कुर्सी टेबल शौचालय पानी की व्यवस्था बिजली व्यवस्था के साथ में भौतिक सुविधाओं से रूबरू होने के साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न मदों में जमा करवाई गई राशि से मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए बालक को शिक्षा के नए आयामों के साथ हर विषय के कक्षाध्यापकों द्वारा अध्ययन करवाना तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों तक देना व अच्छे काम के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने जैसा कार्य बहुत ही शानदार लगा!इस मौके पर भावना ुरिहार,हरगोविन्द,थाना राम,जमना देवी,चंद्रा देवी,गीता बिनकर,देशराज यादव,परबत राम,सुूबटी देवी,कांति लाल,दाड़म,सुजों देवी,जितेंद्र सिंह,भूपेन्द्र सैन सहित विद्यालय स्टाफ तथा पीईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्य उपस्थित थे!सही मायने में किसी विद्यालय का विकास ही ग्राम तथा राष्ट्र का विकास है!