Friday, March 10, 2023

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

सूरेश कुमार
धारणा स्कूल में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम श्री हनुमान राम चौधरी द्वारा औचक निरीक्षण कर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को निरीक्षण करने के साथ विशेष हिदायतें दी गई,जिसमें आधार-जनाधार अपडेशन,ज्ञान संकल्प पोर्टल पर राशि जमा कराने तथा छात्रों की उपस्थिति पोषाहार व्यवस्था,गृह कार्य की जांच,एबीएलकिट का उपयोग तथा बोर्ड परीक्षाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की विशेष सतर्कता बरतने की हिदायतें दी।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर को निर्देशित किया कि आप अपने पीईओ क्षेत्र के समस्त विद्यालयों का निरीक्षण करते रहें तथा कोताही बरतने वाले शिक्षकों को,विद्यार्थियों के लिए सुगम व प्रभावी शिक्षण हेतु समय-समय पर बैठक लेकर इसे विशेष प्राथमिकता देते हुए पाबंद करें तथा विभाग द्वारा मांगी गई सूचनाओं को समय पर पहुंचाने या ऑनलाइन फीड करने हेतु निर्देशित करें।विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभों के प्रचार प्रसार के साथ संबंधित पात्र विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करें तथा हर कार्य में उसकी रैंकिंग बढ़ाने के साथ शिक्षण में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी आगाह किया।पीईईओ धारणा ने भी निंबाला,झांगर,तांडाबेरा,दीपाजी का बेरा सहित विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।उसमें कमीपेशी देखकर उसे तुरंत पूर्ण करने को कहा।कुछ मामलों में शत-प्रतिशत परिणाम नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।आरकेएस‌एमबीके बाबत आज सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक रखी गई,जिसमें रावला बेरा,नयापुरा,तांडावेरा के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Thursday, March 2, 2023

रायपुर में राजीव गांधी वॉलिंटियर्स की एक दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित

रायपुर/शीतल प्रजापति

रायपुर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय राजीव गांधी युवा मित्र इन्टरशिप व युवा वॉलिंटियर की एक दिवसीय कार्यशाला रायपुर पंचायत समिति हरिपुर में आयोजित हुई। जिसमे काफी संख्या में वॉलेंटियर्स ने भाग लिया। इस मौके पर सहायक निदेशक कैलाश चंद्र ,प्रवीण सिंह राजपुरोहित रायपुर, बीएसओ नरेश,दीक्षांत व्यास ,विजय राज बोहरा ,अनुराग रिणवा,मनीष कच्छवाह,जयेश दवे,सुनीता शर्मा,शीतल कुमारी,चन्द्रा चौहान,संदीप सेन,सविता चौहान सहित 78 वॉलिंटियर ने कार्यशाला में भाग लिया।
आयोजित कार्यशाला में वॉलिंटियर्स का पंजीकरण किया गया । इसके पश्चात उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत किया गया एवं आर वाई एमपी कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। दोपहर में राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर्स संवाद कौशल राज्य सरकार की योजनाओं की आमजनों को जानकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं लाभार्थी परिवार व्यक्तियों को सूचना का संग्रहण करना तथा निरोगी राजस्थान अभियान,मुख्यमंत्री निशुल्क दवा,मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना,उड़ान योजना, एक रुपए किलो गेहूं,राजस्थान कृषि प्रसंस्करण की कृषि, व्यवसाय एवं कृषि,मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना,राजस्थान तारबंदी योजना,बीज मिनिकीट योजना,निशुल्क गणवेश, महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना,मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना,इंदिरा आवास योजना,जन आधार योजना, सम्मान योजना,मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन पेंशन योजना, कन्यादान योजना,एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना,देवनारायण स्कूटी योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री कोचिंग योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, औषधि योजना,क्रेडिट कार्ड योजना,सोशल मीडिया की उपयोगिता,सोशल मीडिया ट्विटर की उपयोगिता योजना के बारे में जानकारी दी गई।

उपखण्ड अधिकारी ने किया ग्राम पंचायत का निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश


मोतीसरा: ग्राम पंचायत मोतीसरा का सिवाना उपखण्ड अधिकारी दिनेश  विश्नोई और विकास अधिकारी हनुमान राम ने आकस्मिक निरीक्षण कर जन सुनवाई की गई जिसमे ग्रामीणों ने पानी की समय पर आपूर्ति करने की मांग की गई,उपखण्ड अधिकारी ने समय पर जलापूर्ति को लेकर समय पर आपूर्ति करने का आश्वासन दिया साथ ही विकास अधिकारी ने कहा की ग्रामीण जन अपने परिवार  का चिरंजीवी मे पंजीयन जरूर करवाएं,साथ ही उपखण्ड अधिकारी और विकास अधिकारी ने स्थनीय विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये,हनुमान राम विकास अधिकारी ने स्कूली बच्चों के साथ कक्षा मे संवाद भी किया । इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिह देवड़ा, हलका पटवारी पवन सिंह,उपसरपच प्रतिनिधि जोधाराम चौधरी,वा.प., कनिष्ट सहायक ललिता मीणा,सुरक्षा गार्ड जबराराम सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Wednesday, February 22, 2023

नव सृजित ग्राम पंचायत भवन का किया भूमि पूजन

DP NEWS MEDIA 

सिवाना: उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भागवा रघुनाथगढ़ ग्राम पंचायत. भवन के लिए बुधवार के दिन अतिथिओ के सानिधिय मे  वैदिक् मन्त्रो के साथ् भूमि पूजन कार्यक्रम् आयोजित किया  गया। इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल,प्रधान मुकन सिंह,पुर्व् आयोग अध्य. गोपाराम मेघवाल् विकास अधिकारी हनुमानराम चौधरी,पूर्व प्रधान ओमाराम वीर सिंह सैला सरपंच बंसल मेघवाल,ग्राम् विकास् अधिकारी महेन्द्र् सिह् ,कनिष्ट सहायक छगन लाल मीणा सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन सहित स्टाफ मौजूद रहे।
मंच संचालन वेदाराम गर्ग ने किया

Tuesday, February 21, 2023

रुपए से भरा पर्स, दस्तावेज लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

#DP NEWS MEDIA

सिवाना - सुरेश कुमार पुत्र मीठालाल माली निवासी सिवाना ने सड़क पर मिला दस्तावेज से भरा बैग व पर्स को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जानकारी के अनुसार लुदराडा निवासी जेठू सिंह राजपुरोहित का पर्स व दस्तावेज श्री खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल से लुदराडा जाते समय  सिवाना के करीब दो किमी दूर सड़क पर गिर गया था। जिसमें गुरुकुल के दस्तावेज सहित पर्स में रुपए थे। यह पर्स सिवाना  निवासी सुरेश कुमार पुत्र मीठालाल माली को मिला। सुरेश कुमार ने पर्स में रखे दस्तावेज देखकर जेठू सिंह  को फोन किया और पर्स लौटाया। इस अवसर पर उम्मेद सिंह राजपुरोहित, नारू भाई बोराणा मौजूद रहे।

Friday, February 17, 2023

महाशिवरात्री: मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय हवन यज्ञ किया

शीतल/रायपुर
 क्षेत्र के सेन्दडा ग्राम पंचायत में नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर पंडित दिनेश शर्मा,महेश सिंह,खंगार सिंह के द्वारा मंत्रोच्चार का संग पंचकुंडीय हवन यज्ञ किया गया । हवन में पन्द्रह जोड़ों ने भाग लिया और   परिवार व ग्राम में खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान नागेश्वर महादेव मंदिर सेंन्दडा में हवन कार्यक्रम में सरपंच रतनसिंह भाटी,दिलीप गुप्ता, किशन मालवीय,राधेश्याम टांक,कमल कुमार एडवोकेट, रोहित सोनी,संतोष प्रजापत, गौतम पालीवाल एडवोकेट, दिलीप सिंह चौहान ,कमल सोलंकी, हरदयाल ,अशोक प्रजापत ,कालू टांक,सुगन चौहान, निरमा भाटी इत्यादि मौजूद रहे।

Thursday, February 16, 2023

वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह संपन्न


सिवाना/सुरेश  कुमार
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निंबला नाडा मेली में आज वार्षिकोत्सव,पूर्व छात्र एवं भामाशाह के सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर सिवाना के प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित के द्वारा घोषणा के अनुरूप खरंजा निर्माण कार्य पूर्ण करवाने पर उनका लोकार्पण भी किया गया।साथ ही भामाशाह और पूर्व विद्यार्थियों को साफा और माला से नवाजा गया।विद्यालय में भामाशाह के सहयोग से अच्छे कार्य किए जा रहे हैं-विद्यालय में कंप्यूटर,स्मार्ट टीवी फर्नीचर स्पीकर आदि कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।स्थानीय ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने विद्यालय के स्टाफ की प्रशंसा कर हौसला अफजाई किया।उनके द्वारा मेहनत और लगन से कार्य करने पर उन्हें बधाई दी।

सराहनीय कार्य से यह विद्यालय फलीभूत हो रहा है,यह सबके लिए गर्व की बात है।उनके द्वारा टीन सेड बनवाने की घोषणा भी की गई।इस शुभ अवसर पर विभाग के मुखिया  हनुमान राम जी चौधरी ने  ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और उनसे लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।स्थानीय ग्राम के सरपंच  भैराराम चौधरी के द्वारा विद्यालय की चार दीवारी को ऊपर करवाने,दो कमरों की छत का कार्य करवाने की घोषणा भी की।पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार नामा ने विद्यालय के स्टाफ की भीनी भीनी प्रशंसा करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।इसअवसर पर खंगारजी पाता जी मालवी मेली की तरफ से बच्चों के बैठने के लिए 70 टेबल कुर्सी भेंट करने की घोषणा की व  काजमखाँ ठेकेदार की तरफ से स्मार्ट टीवी विद्यालय को भेंट कर विकासात्मक पहलू को बढ़ावा दे दिया। लादाराम-निंबाराम जी प्रजापत ने भी आर ओ मशीन विद्यालय को भेंट करने  का वायदा किया।ग्रामीण जन,स्थानीय बुजुर्ग,महिलाएं पूर्व छात्र और भामाशाह सभी मौजूद थे। केसाराम परमार स्टेट अवार्डी द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान श्रीमान वेना राम राठौड़ ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।अध्यापिका श्रीमती निर्मला अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं छात्र छात्राओं द्वारा समां बंधाए रखा।श्री समना राम चौधरी  अध्यापक द्वारा मंच का विधिवत संचालन किया गया।हर जुबान पर भामाशाहों की दरियादिली की चर्चा आम थी।

Wednesday, February 15, 2023

10 दिवसीय आयुष कैम्प का उद्घाटन हुआ

#सिवाना_विधानसभा_क्षेत्र
आज सिवाना के राजकीय चिकित्सालय में 10 दिवसीय आयुष कैम्प का उद्घाटन करते हुए  सुनील  परिहार रीको निदेशक 
जिसमे 10 दिवसीय कैम्प के माध्यम से विभिन्न प्रकार की बाह्य चिकित्सा के माध्यम से भी इलाज किया जाएगा वहां मरीजों को ऑपरेशन के ठहरने व रहने की भी निशुल्क सुविधा दी गई है।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल ,पूर्व प्रधान एवँ जिला परिषद सदस्य गरिमा राजपुरोहित,जाखिर हुसैन बेलिम,जोगेन्द्र रांका, भवरु खां, सरदार खान सहित वरिष्ठजन।

Friday, February 10, 2023

द्वरिका से आये लोगो का भव्य् स्वागात् धर्ममयी हुआ मोतीसरा गांव,स्वागत देख चौक जाएंगे

DP NEWS MEDIA

https://youtu.be/kmgw_sF0N1M


द्वारिका से दर्शन कर आए लोगों का हुआ  भव्य स्वागत
द्वारिका से लौटे जत्थे का ऐसा पहली बार हुआ शाही  स्वागत
जत्थे में विभिन्न समाज के लोग है शामिल 
द्वारिका से आने पर आस पास गांवों के लोग भी पहुंचकर अपनों को दी बधाईयाँ । 
गांव में सामाजिक समरसता का अनोखा आयोजन हुआ,बड़ी संख्या मे महिलाये और बच्चियों ने गाजो बाजो से स्वागत किया

Monday, February 6, 2023

अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन की टीम द्वारा धारणा में भव्य बाल मेला आयोजित

DP NEWS MEDIA : सच खबरो का
 प्राथमिक कक्षा,उसमें भी नन्हे-मुन्ने शिक्षार्थियों ने भाग लेकर अपनी दिखाई प्रतिभा
धारणा की धरा पर बना यादगार मेला और बड़ा इतिहास। किसी ने बनाया पोस्टर,किसी ने चित्र, किसी ने मॉडल,तो किसी ने काव्य और गीतों से ज्ञान गंगा बहा दी और उस सरिता में सभी भीगे रहे।
कुछ रचनात्मक,तथ्यात्मक,रोचक मनमोहक,बाल रूपेण तथा कल्पनाशीलता पर आधारित गतिविधियां बच्चों को प्रिय लगी। यह है इस बात का प्रमाण उस भीड़ के मंजर से पता लग रहा था,मगर हर किसी शख्स को बहुत प्यारी और बेहतरीन लगी,जिसकी प्रशंसा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी,जिसे नकारा नहीं जा सकता।इतना बेहतर सुपरिणाम मिलने का एक ही कारण था- *अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन की टीम* का बराबर मार्गदर्शन और धारणा के समस्त विद्यालयों से आये कर्मठ कार्यकर्ताओं की लगन और निष्ठा ने उस में चार चांद लगाए,जिसे किसी प्रकार से भुलाया नहीं जा सकता। भामाशाहों ने भी अपनी दरियादिली का उदाहरण प्रस्तुत किया तो दल प्रभारियों ने प्रतिभागियों को तैयार कर के बाल मेले में अपने साथ नन्हे-मुन्ने बालकों की उपस्थिति दर्ज कराई जो एक अजूबा कहा जा सकता है।अंदाज से परे इतना सब कुछ सुंदरतम कार्यक्रम दूर सुदूर तक सकारात्मक संदेश ले जाएगा,जिससे यह नन्हे मुन्ने बालक अपना,परिवार का,समाज का तथा देश की उन्नति के लिए कारगर साबित होगा।हिंदी,अंग्रेजी और पर्यावरण विषय को लेकर काफी गतिविधियां जो किसी ने पहली बार देखी और सुनी उन्होंने तो दांतों तले अंगुली दबाई और यह भी कहा कि मेले में यदि इस तरह के कार्यक्रम देखने को मिले हैं तो यह हमारा सौभाग्य माना जाएगा कि हमें निमंत्रित किया।इसके लिए इस फाउंडेशन टीम के कद्रदान हैं तथा जिन आयोजकों ने ऐसे आयोजन को सफल बनाने में अपना दमखम लगाया है व सच्चे गुरु,राष्ट्र निर्माता और शिक्षक की गरिमा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।ऐसे मनुज वंदनीय है।
मास्टर-मोटा राम पंवार पनावड़ा।

Wednesday, February 1, 2023

भारत जोड़ो आह्वान पर विशाल रैली का आयोजन किया

समदड़ी/डीपी न्यूज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के भारत जोड़ो आह्वान पर कस्बे में धोरा जुपा मट के आगे से लेकर रेलवे स्टेशन पिपा जी महाराज के मंदिर तक विशाल रैली का आयोजन किया गया रैली को निदेशक सुनील परिहार, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रवण कुमार  पटेल पीसीसी प्रभारी बाड़मेर जैसलमेर, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष जेठाराम  प्रजापत, आज से हाथ जोड़ो ब्लॉक सिवाना कोऑर्डिनेटर कानाराम  थोरी, पुनाराम जी जाणी प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व विधायक धारा राम फुलवरिया, पूर्व विधायक मोटाराम  मेघवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह पादरू, महीराम विश्नोई पंचायत समिति सदस्य, रामाकिशन सांचौर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर फूलन,सिणधरी उप प्रधान मोहन सिंह  दाखा,उसिया सरपंच भिखाराम  चौधरी, पूर्व सरपंच मोतीराम  चौधरी,समदड़ी सरपंच खमली देवी, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष जेठाराम  प्रजापत सिणधरी के उप प्रधान मोहन सिंह दांखा मोतीराम  चौधरी पूर्व सरपंच गणेश राम  चौधरी पूर्व पंचायत समिति सदस्य, तेजाराम  पूर्व रेंजर, माधु सिंह जी राजपुरोहित पंचायत प्रतिनिधि पवन कुमार होडु, रातडी गोपाल सिंह,kp फूलचंद करमावास, सिणधरी शेर मोहम्मद, धनवा लक्ष्मण पटेल, सरवडी सरपंच प्रतिनिधि रामपाल चौधरी, पूर्व सरपंच हेमाराम  मांगला , के समदड़ी लतीफ खान, महिपाल सिंह जी सारण, मदन पुरी जी, भंवरु खान ,खंगार गहलोत विधानसभा सेवादल अध्यक्ष, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गाला नाडी विरद्याराम प्रजापत, नरेंद्र सिंह कोटडी, बशीर खान, सुरता राम जी मेघवाल गाला नाड़ी,मोहनलाल जी गहलोत,सांवल राम गोलिया, सांयरमल  हरिजन, शेरा राम प्रजापत देवी सिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया भाग लिया l ग्राम वासियों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया मेघवाल समाज समदड़ी रामदेव  के मंदिर व पिपाजी महाराज के मंदिर एवं भील समाज के मंदिर जाकर दर्शन किए तथा धर्म गुरुओं के आशीर्वाद प्राप्त किया l