मोतीसरा: ग्राम पंचायत मोतीसरा का सिवाना उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई और विकास अधिकारी हनुमान राम ने आकस्मिक निरीक्षण कर जन सुनवाई की गई जिसमे ग्रामीणों ने पानी की समय पर आपूर्ति करने की मांग की गई,उपखण्ड अधिकारी ने समय पर जलापूर्ति को लेकर समय पर आपूर्ति करने का आश्वासन दिया साथ ही विकास अधिकारी ने कहा की ग्रामीण जन अपने परिवार का चिरंजीवी मे पंजीयन जरूर करवाएं,साथ ही उपखण्ड अधिकारी और विकास अधिकारी ने स्थनीय विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये,हनुमान राम विकास अधिकारी ने स्कूली बच्चों के साथ कक्षा मे संवाद भी किया । इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिह देवड़ा, हलका पटवारी पवन सिंह,उपसरपच प्रतिनिधि जोधाराम चौधरी,वा.प., कनिष्ट सहायक ललिता मीणा,सुरक्षा गार्ड जबराराम सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment