Sunday, October 9, 2022

संस्थान के यह सदस्य रहते है सक्रिय


बालोतरा  रक्तकोष मित्र मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रजापत संस्थापक राजूराम गोल,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,नरपत सिंह उमरलाई,विक्रम सिंह चारण, अनोप दर्जी,घेवर राठौड़,जोगा राम डांगी,जिला सचित रावत बौद्ध,ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी सहित सभी सदस्य रहते है सक्रिय।
संस्थान सदस्य मोहम्मद रमजान ने बताया की भाई गिरधारी के इलाज के लिए पुष्पा अस्पताल प्रशासन,समस्त टीम के सभी कार्यकर्ता इलाज के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।संस्थापक राजूराम गोल ने बताया की संस्थान हर जरूरतमंद मरीज के लिए सेवा को समर्पित हैं और इस गिरधारी भाई के इस मुहिम में सभी भामाशाह,प्रशासन सहित तमाम मानवतावादी लोगों का सहयोग मिल रहा है।
इनका कहना
बच्चा जन्म से कुपोषित हैं अभी बच्चे का इलाज शुरू किया हैं परिजन को जोधपुर अहमदाबाद इलाज के लिए बात की पर जाने को तैयार नहीं,सभी प्रकार की जांच करवा दी है इलाज जारी है और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हैं
डॉ.सुरेंद्र जैन पुष्पा अस्पताल 
बच्चे के गर्दन में बड़ा घाव का निशान है जो संकर्म से ज्यादा हो रहा है सभी साफ सफाई करके नियमित पट्टी की जा रही है 4-5 दिन में घाव ठीक हो जायेगा
डॉ.प्रकाश विश्नोई सीटी लाइट अस्पताल
जब से सोश्यल मीडिया पर बीमार बच्चा होने की जानकारी मिली तो संस्थान द्वारा निजी एंबुलेंस से लाकर पुष्पा अस्पताल में भर्ती करवाया अब स्वास्थ्य में सुधार हैं
मो.रमजान कोषाध्यक्ष रक्तकोष मित्र मंडल

श्री अजमीढ़ जी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई

सोजत (शीतल प्रजापति )श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती पर समाज भवन पाली रोड़ से श्री अजमीढ़ जी महाराज की शोभा यात्रा में रथ में अजमीढ़ जी महाराज की तस्वीर , बैंड बाजा के साथ रवाना होकर राजपोल गेट पर पुष्प वर्षा की गई सोजत नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम , सोजत भाजपा मण्डल महामंत्री हिरालाल काठैड , मण्डल मंत्री महेश सोनी , भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा , पार्षद राजेंद्र परिहार ने पुष्प वर्षा की गई घोसीवाडा , आडा बाजार , धानमंडी , मेन बाजार होते हुए वापस समाज भवन पहुंची   व महिलाओं भी जुलूस में उपस्थित थीं इस अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष नारायणलाल अग्रौया , उपाध्यक्ष केवलचन्द तोषावड , जयनारायण मोसुण , श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला संगठन मंत्री व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी , दिनेश जागलवा , किशोर कुमार कडेल , अनिल बूकण , जगदीश , राजीव कडेल , नितेश , अनिल कुकरा , प्रकाश धुपड , पारस अडाणिया , जितेन्द्र , कन्हैयालाल , तेजप्रकाश , चंदप्रकाश , विक्रम , महेंद्र हिगावास , केलाश धीनावास , दिनेश मोसुण , बालमुकुंद अडाणिया आदि जुलुस में उपस्थित थे

एक शाम बलुजी मोमाजी के नाम*बलुजी मोमाजी पांचधाम समदड़ी मे

सिवाना (सुरेश कुमार )विशाल भजन संध्या और मोमाजी के उपाचक दाता श्री गौतम जी व सांधु सन्तो के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना कर के  बलुजी मोमाजी के घोड़े विराजमान एवम  नागणेशी माता की मूर्ति विराजमान  की गई इस शुभ अवसर पर पधारे संत देवलियारी महंत श्री 1008 जगदीशदास जी, खण्डप बगेची मठाधीश श्री 1008 उमाकांत गिरी जी, दाखा मठाधीश श्री 1008 मितिलेशगिरी जी जेठन्तरी हनुमान मंदिर उपासक संत श्री हनुमान पूरी जी, कुम्भ अखाड़ा के राव रामदास जी पधारे सेवामे मौजोद कुशिप सरपंच ठाकुर हुकमसिंह जी खिंची, जेठन्तरी सरपंच भवर सिंह जी ,बामसीन सरपंच उमेश जी चौधरी, बाबुसिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, पूर्वसरपंच बाबुभाई माली,मोतीलाल माली, सेवा में उपस्थित रहे हजारो की सख्या में भक्त मौजोद रहे  K.K. ग्रुप समदडी, मोमाजी मित्र मण्डल, दाता गौतम जी  ने सभी के मंगल कामना की सभी को आशीर्वाद दिया
जानकारी ईश्वर सिंह करणोत कुशीप  ने दी !

परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की

आज दिनांक 09/10/ 2022 महानायक काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई स्थानीय भीम आर्मी के अध्यक्ष डूंगर परिहार के द्वारा भीम आर्मी कार्यालय में मान्यवर स्वर्गीय काशीराम परिनिर्वाण दिवस पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सभा रखी गई जिसमें काशीराम जी के द्वारा जीवन पर्यंत संघर्ष पर प्रकाश डाला गया काशीराम जी द्वारा बताई गई शिक्षा एवं सामाजिक सुधार तथा राजनीतिक चिंतन पर चर्चा की गई काशीराम जी एक लौह पुरुष थे जो चमार के घर में पैदा होकर अपनी छवि विश्व स्तर पर बहुजनो को संगठित करके राजनीतिक शक्ति हासिल की जो दुनिया में से एक तरह की अलग पहचान बहुजनों की बनाई... कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति के पुर्व उप प्रधान जयराम कुलदीप ने इनके जीवन पर प्रकाश डाला इस दौरान धोरीमना के पंचायत के उप सरपंच प्रतिनिधि चनणाराम , बाबूलाल नामा,पारस गौसाई, एडवोकेट खेताराम पुनड़,धौलेश बौद्ध, कैलाश नामा, नरेंद्र श्याम, दिनेश नामा, पुखराज श्याम, अशोक परिहार आदि उपस्थित

Saturday, October 8, 2022

जमाना तुझसे है,तू जमाने से नहीं...



ऐलाने जंग जारी रख,मिलेगी जीत और जश्न भी होगा।
गर्दिश में आवाम भले ही दिखे आज,तेरी फतेह का आगाज कल भी होगा।।

 कलाकार रो देता है जब वह अपना स्थान खो देता है।
निष्पक्ष निकले जमाना निर्णायक भूमिका में,तो सफलता के बीज बो देता है।

कलाकार रो देता है जब वह अपनी पहचान खो देता है।
हिम्मत से बांध मंसूबे जीत के,दुनिया में टूटी माला के मोती पो देता है।।

ज़िद और जंग जारी रख,जग में इतिहास उन्हीं का है।
"पंवार" हार मान मत तू मामला ज़मीं का नहीं,साथ आसमां का है।।

अयोग्यता जब योग्यता पर पड़ती है भारी।
कला जब दब जाती प्रतिभा भी जब उससे है हारी।

बिगड़ता है खेल खिलाड़ी का जब सुख-चैन सो लेता है।
कलाकार रहता फिसड्डी तब अक्सर वह,आपे से बाहर हो लेता है।।

✍🏻 मास्टर मोटा राम पंवार पनावड़ा।

सुपरहिट भजन गायक सोनु सिसोदिया का किया स्वागत


सोजत (शीतल प्रजापति )  राजस्थान की सुपरहिट भजन गायक सोनू सिसोदिया कोसेलाव से झूठा  जाते समय  रायपुर के निकट न्यु सिंघी रेस्टोरेंट पर राजस्थान की आन बान शान सुपरहिट भजन कलाकार सोनू सिसोदिया का शाल ओढ़ाकर व चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी ने सोनू सिसोदिया का भव्य स्वागत किया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राजेश भाई , हनवन्त , शिवलाल , सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे राजस्थान की सुपरहिट भजन कलाकार सोनू सिसोदिया ने कहा कि महेश सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया।

Friday, October 7, 2022

खाद को लेकर किसान परेशान, महंगे दामों मे खरीदने को मजबूर


सिवाना.सिंचाई क्षेत्र के खाद डीएपी यूरिया को लेकर जिले  मे किसान खाद यूरिया को लेकर महंगे दामों मे खरीदने को मजबूर इंफ्को की खाद की खरीद तक नहीं हो पाई, जिससे लेकर सिवाना जोधपुर संभाग  किसान एकता संघ सयोंजक प्रताप आंजना और सिवाना किसान संघ के अध्यक्ष शैतान सिंह डाबली ने सिवाना तहसीलदार को अवगत करवा कर कहा की यहाँ संचालित सोसाइटी उचित खाद यूरिया किसानो को उपलब्ध नहीं करवा रही है जिससे किसान महंगे दामों से खरीदने को मजबूर है, अगर प्रशासन किसानो के खाद की व्यवस्था नहीं करवाता है तो आगामी दिनों मे उपखण्ड स्तर पर उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी

जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा संम्मानित

बाबूलाल केनावत  
धोरीमन्ना दिनांक 7/10/2022 को 
डॉ भीमराव अम्बेडकर समिति  द्वारा राजीव गांधी ओलंपिक खेल में क्रिकेट टीम में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा संम्मानित
डॉ भीमराव अम्बेडकर समिति के उपाध्यक्ष चनणाराम नामा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में 1008मैं गणेश नाथ शिवनाथ मठ सांचौर सिरक्त करेंगे
तथा कार्यक्रम का संचालन पूर्व ऊपप्रधान जयराम कुलदीप
सरपंच मनोहर तेतरवाल,चनणाराम नामा एवं डॉ भीमराव विकास समिति के तुलछाराम , मुकेशबौद्ध ,धोलेश बोद्व, कैलाश , जगदीश ,जेठाराम ,प्रकाश जी रमेश  विक्रम भाई प्रकाश मकवाना सुरताराम सभी  कार्य कर्ता रहेंगे मोजुद।

Thursday, October 6, 2022

शिक्षा के दीप जलाती दीपिका

सिवाना.कक्षा छठी की छात्रा दीपिका कुमारी पुत्री चम्पालाल जी बोस,जो अपने आप एक प्रतिभा है,जो प्राथमिक शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के साथ साथ कुछ हुन्नर सीखने तथा क्राफ्ट में शानदार चित्रकला,मॉडल आदि में भाग लेकर विद्यालय में हो रही प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने की जोश और जुनून के साथ प्रयासरत है।वह दिन भर में 15 से16घंटे तक अध्ययन के लिए समय निकालती है,जो कि अपने भाई बहनों और सहपाठियों के लिए भी प्रेरणात्मक कार्य कर रही है। वह अपने प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में रहती है।शुरू से ही मेधावी रही दीपिका स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सिवाना में अध्ययनरत है तथा आगे भी अपने गुरुजनों के सान्निध्य में माता-पिता के आशीर्वाद से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक है,जिसका स्वप्न भी बहुत बड़ा है।वह शिक्षा के दीप जलाते हुए अपना नाम सार्थक कर सबका नाम रोशन करना चाहती है।
असल में दीपिका बधाई तथा शुभकामना हेतु भागीदार भी है। जिससे बिटिया दीपिका का हौसला अफजाई होगा और वह अपने अध्ययन काल में अपनी प्रतिभा को मुखरित कर सकेगी।बालिकाओं की शिक्षा हेतु हमें हमेशा सहयोगात्मक भावना रखनी चाहिए।
✍🏻 मास्टर मोटा राम पंवार पनावड़ा

आईवीपी प्रोग्राम के तहत रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी

नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी  राजेंद्र जाखड़ के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय रायपुर में ब्लॉक कार्डिनेटर संदीप सेन एवं सुरेश कुमार तँवर द्वारा नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित आईवीपी प्रोग्राम के तहत रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गयी साथ ही आगामी सप्ताह में युवा महोत्सव का आयोजन होना है जिसके लिए भी युवाओं से रजिस्ट्रेशन करवाएं गए इसी पर रायपुर महा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे एवं सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अपना रजिस्ट्रेशन करवाया साथ ही वर्तमान में संचालित 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा की जानकारी देकर स्वच्छता का संदेश दिया।

आपकी सादगी और कार्य शैली हमेशा याद रहेगी

सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान द्वारा कार्यभार ग्रहण के बाद लगातार क्षेत्र मे  बहुत अच्छी रूप से सेवाएं दी. कोरोना हो या लम्पि की बात करूं तो सिवाना उपखंड स्तर पर लगातार कार्मिकों से कॉर्डिनेशन,प्रशासनिक दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिन रात आप द्वारा किए गए कार्य काबिले तारीफ है !उपखंड अधिकारी होने के साथ आप द्वारा सामाजिक जागृति और समाज  के साथ कदम से कदम मिलाकर अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया है !कोरोनाकाल हो या प्रशासन गांवों संग अभियान में अपने लाडले  कर्ण को घर छोड़कर अपने कार्य को महत्व देते हुए उपखंड अधिकारी चौहान को जमीनी स्तर पर कार्य करते देखा,हालांकि उपखंड अधिकारी महोदया कार्य की अधिकता से खुद बीमार हो जाने से उनका ऑपरेशन भी हो रखा है,वाकई मे आप मे कार्य के प्रति निष्ठा काबिले तारीफ है! ईश्वर से दुआ है की आप हमेशा स्वस्थ रहकर क्षेत्र के हितार्थ कार्य करेंगे.
अपने कार्यकाल में सिवाना में बेहतर प्रशासन चलाने के लिए सभी आमजन उनके कार्य से संतुष्ट रहे और इनके लिए यादगार के पल सदा बने रहेंगे।

निर्मल कुमार मोतीसरा