Saturday, November 6, 2021

बाड़े में आगजनी लकड़ी जलकर राख,फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।

DP NEWS MEDIA
मायलावास (सिवाना)गॉव केे दोपहर बाद  क्षेत्र के मायलावास गांव स्थित नवोड़ा बेरा के निवासी में सूखी लकड़ियों में आग लगने से कोहराम मच गया,जलकर लकड़िया खाख हो गई।बालोतरा सर फायरब्रिगेड वाहन आने के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का खूब प्रयत्न किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका,इस पर ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को कॉल कर इसकी सूचना दी।इस पर बालोतरा दूर होने के कारण घण्टे भर में मायलावास बेरे पर मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।ग्रामीण राजू माली ने बताया कि ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बल पर आग को फैलने से रोके रखा,अन्यथा आसपास स्थित खेतो में आग फैलने के साथ जान व माल की भारी क्षति हो सकती थी।वही आगजनी की इस घटना से लकड़िया जल कर राख हो गई।

Friday, November 5, 2021

शक्ति फ़िल्म की ओर से क्षेत्र में बांटी खुशियां,


DP NEWS MEDIA
जयपुर - कहते है की दीपावली का मतलब खुशियाँ, जितनी बाटी जाए उतनी कम है इसी बात को ध्यान मे रखते हुए शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की तरफ से बच्चों को आज दिवाली के पावन पर्व पर पटाके और मिठाईया वितरित कि गयीं , शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की संस्थापक अंबालिका शास्त्री ने बताया की हम अपने परिवार के साथ हमेशा सभी त्यौहारों को मनाते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी मनाते रहेंगे। परन्तु शक्ति हेल्पिंग हैंड संस्था ये दीपावली कुछ खास व विशेष रूप से मनाने कि पहल  कर रहा हैं। बेसहारा बच्चों की मदद करने की अनूठी पहल और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी चीज़े मुहिया करवाना , जिससे उन्हें भी ख़ुशी मिल सके और हमें भी सुकून मिलेगा। शक्ति हेल्पिंग हैंड की तरफ से ये मुहीम चलायी गयी है इस मुहीम में पुरे देश भर से लोग जुड़ कर होना सम्पूर्ण समर्पण दे रहे है।

फोटो: मिठाई और पटाख़े मिलने से खुश नजर आए बच्चें।

Tuesday, November 2, 2021

धनतेरस के पावन पर्व पर शक्ति हेल्पिंग हेंड एन जी ओ की तरफ से दीपक वितरित किये गए


DP NEWS MEDIA
जयपुर.कहते है की दीपावली का मतलब खुशियाँ बाटने से है और खुशियाँ जितनी बाटी जाए उतनी कम है इसी बात को ध्यान मे रखते हुए शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को आज धनतेरस के पावन पर्व पर दीपक वितरित किये गए, शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की संस्थापक अंबालिका शास्त्री ने बताया की हम अपने परिवार के साथ हमेशा सभी त्यौहारों को मनाते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी मनाते रहेंगे। परन्तु शक्ति हेल्पिंग हैंड संस्था ये दीपावली कुछ खास व विशेष रूप से मनाने कि पहल  कर रहा हैं। बेसहारा बच्चों की मदद करने की अनूठी पहल और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी चीज़े मुहिया करवाना , जिससे उन्हें भी ख़ुशी मिल सके और हमें भी सुकून मिलेगा। शक्ति हेल्पिंग हैंड की तरफ से ये मुहीम चलायी गयी है इस मुहीम में पुरे देश भर से लोग जुड़ कर होना सम्पूर्ण समर्पण दे रहे है आप भी हमारी मदद करके इस अनूठे व मानवता रूपी कार्य को एक नया मोड़ प्रदान कर सकते है।

हज यात्रा 2022 के आवेदन शुरू, एक नवंबर से 31 जनवरी तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन।


DP NEWS MEDIA
बाड़मेर.हज के मुकद्दस सफर 2022 के आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस बार सऊदी अरब एवं भारत सरकार ने हज यात्रा के नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। 
◆◆◆
अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री  शाले मोहम्मद  ने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को डिजिटलीकरण किया गया है। *‘हज मोबाइल एप्प’* के माध्यम से हज यात्रा के आवेदन किए जा सकेंगे। हज यात्री यहां से तकिया, चद्दर, तौलिया, छतरी एवं अन्य सामान साथ ले जा सकेंगे। पहले सऊदी में ही लेने पड़ते थे। यहां से ले जाने की सुविधा मिलने से हज यात्रियों को सामग्री सस्ते में पड़ेगी। लेकिन ये सामग्री निर्धारित इम्बारकेशन पॉइंट पर दिए जाएंगे। हज यात्रियों के चयन की प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन की खुराक और हज यात्रा 2022 के भारत एवं सऊदी अरब सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल नियमों, मापदण्डों के तहत की जाएगी। सभी हज यात्रियों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड, ई मसीहा चिकित्सा सुविधाएं, भारत में ई सामान ट्रैकिंग की जाएगी। जो मक्का-मदीना में रहने एवं परिवहन की जानकारी प्रदान करेगी। दोनों सरकारों द्वारा हज यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। 
◆◆◆
हज यात्रा 2022 के लिए इन नियमों का होगा पालन; अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हज यात्री की रवानगी से एक माह पहले तक दोनों डोज लगी हुई होना जरूरी है। आवेदन स्वयं ऑनलाइन या हज सुविधा केंद्र (हज हाउस रामगढ़ मोड़ जयपुर) पर कर सकते हैं। 65 वर्ष तक के लोग ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। हज यात्रा की अवधि 36 से 42 दिन की रहेगी। महिला हज यात्री बिना महरम के आयु वर्ग 45 से 65 तथा 4 से 5 का समूह में जा सकेंगी। कोविड 19 के कारण एनआरआई के लिए कोई प्रावधान नहीं। अग्रिम हज शुल्क 81000 (केवल अस्थायी तौर पर चयनित हज यात्रियों के लिए) मशीन रिडेबल पासपोर्ट जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होना आवश्यक है।
फ़ाइल फोटो

Sunday, October 31, 2021

मोतीसरा में छात्राओ को वितरित की निःशुल्क साईकिले,

DP NEWS MEDIA.
सिवाना उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीसरा में रविवार को कक्षा नवमी की छात्राओं को  नि: शुल्क साईकिले वितरित की। साईकिल वितरण समारोह में अध्यक्ष सरपंच फतेहसिंह, मुख्य अतिथि सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित और विशिष्ठ अतिथि सीबीईईओ हनुमानराम चौधरी ने शिरकत की । वहीं समारोह में  मुख्य आतिथ्य के रुप में बोलते हुए प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा, कि वर्तमान राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में बहुत प्रयास कर रही है.। शिक्षित नारी परिवार, समाज, गांव और देश के सहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है। प्रधान राजपुरोहित ने छात्राओं को संस्कारवान बनकर  अपने मायके और ससुराल दोनों का नाम रोशन करने की सीख दी। सीबीईईओ हनुमानराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं नि: शुल्क साईकिले वितरण करके छात्राओं को शारीरिक और मानसिक प्रौत्साहन दे रही है। पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं राउमावि के प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर ने साईकिल वितरण का ब्यौरा पेश कर अतिथियों और ग्रामीणों से विद्यालय की भौतिक समस्याओं का समाधान करवाने की बात रखी। आयोजित।समारोह में वर्तमान और गत वर्ष  कक्षा नौ में अध्ययनरत कुल 48 बालिकाओं को साईकिले दी। समारोह में विद्यालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष रणछोङराम भोंड, शिक्षाविद् अम्बालाल गर्ग, पूनमाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच पोलाराम चौधरी, भगाराम भील, गिरधारीराम चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान व्याख्याता मांगीलाल राजपुरोहित, गोपीचंद गर्ग, अध्यापक अनाराम जोगसन, हरचनराम चौधरी, रमेश कुमार, पंचायत सहायक तगाराम मेघवाल, ई मित्र संचालक निर्मल कुमार समेत विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण और विद्यार्थी मौजुद रहे। प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया।

Saturday, October 30, 2021

REET का रिजल्ट दिसंबर तक: शिक्षा मंत्री बोले-कोर्ट में रिजल्ट नहीं अटका तो जल्द करेंगे जारी


जयपुर@डीपी न्यूज़ मीडिया।
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा है कि हाल में हुई REET का परिणाम अगले एक से डेढ़ महीने में जारी किया जा सकता है। परीक्षा आयोजक राजस्थान बोर्ड ने नतीजे घोषित करने के लिए इतना ही समय बताया था। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट में REET रिजल्ट नहीं अटका तो समय पर नतीजे घोषित कर देंगे। शिक्षा मंत्री ने REET-B.Ed. वाले मामले पर भी विभाग का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जो भी कोर्ट का फैसला होगा, उसी अनुसार हम रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम कोर्ट के फैसले के अधीन होगा।

उन्होंने कहा कि कोर्ट अगर कहेगा कि B.Ed. वालों को REET लेवल-1 में लिया जा सकता है, तो हम लेंगे और वो मना करेगा तो हम नहीं लेंगे। कोर्ट के आदेश का परीक्षण करेंगे, एजी से राय ले लेंगे। सरकार की तरफ से कोई देरी नहीं होगी। अगर कोर्ट का आदेश अनिवार्य तौर पर मानना होगा तो मानेंगे, अगर कोर्ट हमारे विवेक पर फैसला छोड़ देगा तो हम निर्णय लेंगे।

बता दें कि राजस्थान में 31000 शिक्षकों के पद के लिए 26 सितंबर को प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा REET का आयोजन किया गया था। इसमें दो पारी में लगभग पच्चीस लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस दौरान परीक्षा में धांधली समेत पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। जो अब तक जारी है। ऐसे में देखना होगा विवादों की इस परीक्षा का परिणाम कब तक जारी हो पाता है।


पानी की किल्लत से पशुपालक परेशान,समस्या तस की तस।

डीपी न्यूज़ मीडिया
सिवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा के  जुना मोतीसरा में पिछले कई वर्षों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को लिखित में और मौखिक में शिकायत करने के बाद भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। वही ग्रामीणों को मजबूरी  में मोल का पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के लोगों में विभाग के प्रति रोष पाया गया है।
 बार-बार शिकायत कराई लेकिन विभाग का ध्यान ही नहीं। गांव के लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। कई वर्षों से गांव में पीने का पानी नहीं मिल रहा। विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते।  वही रात्रि चोपाल में कलेक्टर महोदय को लिखित में शिकायत करने के बाद भी विभाग ने समस्याओं का स्थाई समाधान नही करवाया । वही विभाग ने दो टूक जवाब दे दिया के गांव ऊंचाई पर है इसलिए पानी गांव तक नहि  पहुंच रहा है। वही गांव वालो का कहना है के मोतीसरा में पानी की टंकी बनी हुई है। जिससे दो गांवों को पानी  मिल रहा है। वही गांव वालो का  कहना है कि जलदाय विभाग ने पानी की टंकी से कनेक्शन तक नही किया और बिना कनेक्शन के ही बोल दिया के गांव ऊंचाई पर है। वही ग्रामणी ने जन प्रतिनिधियों को भी कही बार  अवगत करवाया के गांव में पानी की समस्या है। गांव में देवासी समाज के लोग अपने परिवार और भेड़ बकरियां के साथ अपना जीवन यापन कर रहे है । 
इनका कहना:-
पानी की किल्लत से गांव वाले दूसरे गांवों में अपनी भेड बकरियां को लेकर घूम रहे है। 
रूपेश कुमार करमटा जूना मोतीसरा

Friday, October 29, 2021

वैष्णव समाज की आम बैठक 31 को।


डीपी न्यूज़ मीडिया
सिवाना.वैष्णव समाज सिवाना तहसील की आम बैठक सिवाना स्थित ठाकुरजी के मंदिर में 31 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।जिसमें रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी,साथ ही समाज की सदस्यों बनाने कार्यकारिणी के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। वैष्णव  विकास  समिति सिवाना ने अधिक से अधिक समाज बंधुओं को भाग लेने की अपील की।

Sunday, October 24, 2021

आज करवा चौथ, चांद देख व्रत छोड़ेगी।

DP NEWS MEDIA
सिवाना.देश अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है. करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. आपको बता दें कि करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस खास मौके पर सुहागन औरतें अपने पति के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है. इस दिन महिलाएं  सोलह श्रृंगार  करके सजती संवरती हैं. वैसे तो यह त्योहार विशेष कर औरतों का होता है लेकिन, इस खास मौके पर आप अपनी पत्नी को वादों का तोहफा दें सकते हैं. यह वादें आपसी तालमेल प्रेम जिम्मेदारी आदि इस त्योहार की खूबसूरती को तो बढ़ेगी ही. उसके साथ ही आपके रिश्ते में मिठास भी घोल देंगे. तो चलिए जानते हैं उन वादों के बारे में जो हर पति को अपनी पत्नी को करवा चौथ के मौके पर देना चाहिए- परिवार की जिम्मेदारी,आपसी प्रेम, त्याग की भावना,छोटे बड़ो के लिए प्रेम परवरिश आदि आपके सुखद जीवन के चार चांद लगा देंगे।

Friday, October 22, 2021

मोतीसरा में कार्मिकों ने फोन से बुला-बुलाकर करवाया टीकाकरण ।

DP NEWS MEDIA
नतीजा: एक दिवसीय लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण 

 मोतीसरा ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को  कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगा। शिविर में ड्युटी पर तैनात कर्मचारियों ने प्रथम व द्वितीय डोज से वंचित स्थानीय नागरिकों से फोन से सम्पर्क साधकर, बुला-बुलाकर और निवेदन कर टीकाकरण करवाया। कार्मिकों के सकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होकर आमजन ने भी सहयोग किया। नतीजन कुल प्राप्त 30 की 30 कोविशिल्ड डोज लग गई। वेक्सीनेशन शिविर में एएनएम चरणबाई मीणा, पंचायत सहायक तगाराम, अध्यापक सुरेन्द्र कुमार, हरचंदराम चौधरी और निम्बाराम बामणिया ने सेवाएं दी। पंचायत सहायक शेराराम और ई मित्र संचालक निर्मल कुमार ने सहयोग किया। एक दिन का शत प्रतिशत वेक्सीनेशन लक्ष्य हासिल करने पर मोतीसरा सरपंच फतेहसिंह डाबली, पीईईओ पारसमल जीनगर, ग्राम विकास अधिकारी हीम्मताराम चौधरी और वार्डपंच हीराराम देवासी ने कार्मिकों और ग्रामीणों का आभार जताया।