Saturday, September 11, 2021

राजस्थानी प्रवासी महासभा द्वारा दिल्ली मे धूमधाम से मनाया जायेगा श्रीकृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव


डीपी न्यूज़ मीडिया
दिल्ली.12 सितंबर को रामदेवरा मे प्रसिद्ध  श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव रविवार को सुबह बाबा  रामसापीर का दिल्ली मे कोराना को देखते हुऐ सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया जाएगा 
राजधानी प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष गंगा सिंह राठौड़ काठाड़ी ने बताया कि  आदरणीय  सदस्यों आपको सूचनार्थ है कि  कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए संघ ने यह निर्णय लिया है कि आगामी रविवार दिनांक 12 सितम्बर 2021 प्रातः 10 बजे दिन में श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर श्री रामदेव भवन में सत्संग एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्री रामदेव महासंघ दिल्ली प्रदेश (रजि.) पिंटू सुथार तेलवाडा ने बताया कि  सभी सदस्यों से निवेदन है कि सतसंग में अवश्य पधारे बाबा रामसा पीर का जन्मोत्सव धुमधाम मनाया जायेगा जोकि कार्यक्रम दिनांक 12 सितम्बर 2021 रविवार
श्री गणेश  आरती सुबह 10 बजे से,
 भजन सुबह 10:30 से दिन मे 2 बजे तक, प्रसादी सुबह  11:30 से हरि इच्छा तक चलेगा जिसमे राजस्थानी प्रवासी भाग लेगें।
      

Friday, September 10, 2021

क्षेत्र में बारिश हुई मेहरबान,गर्मी से राहत

DP NEWS MEDIA
मोतीसरा. क्षेत्र में तपती दोपहर के बाद मेघ गर्जना के साथ बारिश होने से किसानों सहित आमजन ने गर्मी से राहत महसूस की,बता दे बारिश से किसानों की खड़ी फसल को बारिश के अभाव में फसल नष्ट हो रही है। बारिश होने से किसानों को फसल को लेकर राहत ली।

रिको निदेशक परिहार ने पंचायत सहायकों को नियमित करवाने हेतु मुख्यमंत्री को भेजा पत्र


डीपी न्यूज़ मीडिया
मोतीसरा.स्वतंत्र निदेशक राजस्थान राज्य औद्योगिक विनियोजन निगम लिमिटेड एवं पुर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार सुनील परिहार ने प्रदेश में कार्यरत पंचायत सहायकों को नियमित करने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है। पंचायत सहायक तगाराम व शेराराम मेघवाल ने बताया कि गत माह क्षेत्र के दौरे पर रहे एवं ग्राम पंचायत मोतीसरा में जनसुनवाई के दौरान पंचायत सहायकों ने अपनी व्यथा बताई थी। परिहार ने सीएम को प्रेषित पत्र में बताया कि प्रदेश में अल्प मानदेय पर कार्यरत ग्राम पंचायत सहायकों को उनके और उनके परिवार का हीत देखकर तथा दयनीय आर्थिक स्थिति को दखते हुए नियमितीकरण करने की पैरवी की है। ब्लॉक अध्यक्ष जयशंकर जीनगर सहित सभी पंचायत सहायकों ने रिको निदेशक सुनील परिहार का आभार जताया है।

बाड़मेर के जीत को मिला राजस्थान के सबसे युवा सरपंच का राष्ट्रीय रिकॉर्ड


  ओएमजी रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होने पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने दी बधाई l
DP NEWS MEDIA

बाड़मेर. जिले की रामसर पंचायत समिति की सियाई ग्राम पंचायत के युवा सरपंच जीत परमार का नाम विश्व की चौथी बड़ी रिकॉर्ड बुक ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में राजस्थान के सबसे युवा सरपंच के रूप में दर्ज होने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड मिला है l   इस उपलब्धि पर जिले के प्रथम नागरिक बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सरपंच जीत परमार के निवास स्थान पर पहुंचकर मेडल पहनाकर तथा रिकॉर्ड प्रमाण पत्र देकर जीत परमार के राजस्थान का सबसे युवा सरपंच जा रिकॉर्ड बनाने की बधाई दी l इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी  ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड सम्पूर्ण बाड़मेर वासियों के लिए गर्व और गौरव की बात है l उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वूर्ण है, जीत परमार सरपंच होने के साथ साथ एक साहित्यकार भी है l जीत परमार ने अपनी लिखित पुस्तक 'सोनल काव्य संग्रह' जिला प्रमुख को भेंट की l इससे पहले जीत परमार को उपखंड स्तर , पैसिफिक मैनेजमेंट संस्था की ओर से युवा लेखक सम्मान तथा नवामान प्रकाशन की ओर से कलमकार साहित्यकार सम्मान आदि कई सम्मान तथा पुरस्कार प्राप्त हो चुके है l इस अवसर पर सरपंच जीत परमार के पिताजी जानु राम, रामसर सरपंच संघ अध्यक्ष कमल सिंह सोढा़, सवाई राम मेघवाल, हरीश परमार, धर्मेन्द्र वाघेला, शिवम वालसुर, जसवंत पूनड़, मनोज परमार, देवेन्द्र वाघेला, मनोज गोयल, कैलाश डिगलर आदि कई लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जीत परमार ने सियाई ग्राम पंचायत से महज 21 वर्ष 2 माह की आयु में सरपंच निर्वाचित होकर बाड़मेर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश में सबसे युवा सरपंच बनने का रिकॉर्ड और कीर्तिमान स्थापित किया था l

धरने पर बैठे पूर्व सरपंच की मांगें पूरी कर,धरना समाप्त।

DP NEWS MEDIA
आये दिन बिजली के बार बार काटने से परेशान पूर्व सरपंच ने उठाया यह कदम,
मौके पर पहुँचे XEN चौधरी।
मोतीसरा.
ग्राम पंचायत मोतीसरा के पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली ने बिजली विभाग के जीएसएस जालमपूरा से बार बार कटौती होने पर,कार्मिक द्वारा सही जवाब ना देने लाफ़रवाही को लेकर शुक्रवार को अलसुबह जीएसएस जालमपुरा जाकर धरने पर बैठ गए और कहा कि संबंधित कार्मिक कानाराम भील को हटाया जाए और बार बार बिजली ना काटे,साथ ही मांगे ना मानने पर खुद को केरोसिन डाल कर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली,जिससे लेकर विधुत विभाग हरकत में आया और मौके पर एक्स ईएन हनुमान राम चौधरी पहुँचे और कार्मिक को हटाकर दूसरे को लगवाकर पूर्व सरपंच का धरना समाप्त करवाया। साथ ही स्थानीय उपभोक्ताओ ने बिजली बिल संबंधित समस्याओं से भी अवगत करवाया।

Thursday, September 9, 2021

ईमित्र संचालको ने अपनी मांगों को लेकर दिया ज्ञापन।

डीपी न्यूज़ मीडिया
ईमित्र संघ ने रखी एक दिन हड़ताल,कार्य का किया बहिष्कार
सिवाना क्षेत्र के समस्त ईमित्र संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधान मुकन सिंह और विकास अधिकारी को राशन कार्ड ऑनलाइन संबंधित ज्ञापन दिया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष आशु सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष रतिफ खान सहित सभी ईमित्र धारक मौजूद रहे। साथ ही जान आधार मूल निवास जाति  प्रमाण पत्र को लेकर तहसीलदार को भी ज्ञापन देकर समय पर ऑनलाइन कार्य देखने दस्तावेज संबंधित  बाते रखी।
सिवाना: ईमित्र संघ अपनी मांगों को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए ईमित्र धारक।

ई-मित्र प्लस ऑपरेटरो ने दिया अपनी मांगों का ज्ञापन।

नियमित और मानदेय देने का दिया ज्ञापन
डीपी न्यूज़ मीडिया
सिवाना/लतीफ खान 
भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर कार्यरत ई-मित्र प्लस ऑपरेटर को ही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को ई - मित्र प्लस ऑपरेटर संघ की ओर से सिवाना एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।संघ हुकमाराम मेली ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया था। जिसमें ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई मित्र संचालकों को वर्ष 2014 में नियुक्त किया गया था। ई - मित्र सेवा को और अधिक सहज बनाने के लिए वर्ष 2017 में ई - मित्र पल्स मशीन लगाई गई थी और ई - मित्र संचालक को ही ई - मित्र प्लस ऑपरेटर बनाया गया है। इन सब कार्यों को ई - मित्र पल्स ऑपरेटर द्वारा ही किया जा रहा है। ई - मित्र पल्स संचालकों को राज्य सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाये।
15 फरवरी 2021 को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राज्य सरकार नए बजट सत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सेवा एजेंसी के माध्यम से लगाने की घोषणा की गई हैै। इस भर्ती में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर 5-6 वर्षों से ई - मित्र पल्स ऑपरेटर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैै। समस्त ऑपरेटरों को कार्य का अनुभव भी है और इस ई - मित्र प्लस मशीन की सरकारी सेवाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी भी है ।हमको इस समय पर ई - मित्र पल्स ऑपरेटर बना रखा है तो हमको ही इस पद पर वरीयता देकर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया जाए। जिससे सरकार को भी इस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के पद भरने में ज्यादा समस्या नहीं होगी। जबकि कर्मचारी की तरह हमारा भी निर्धारित समय सुबह 9.30 से शाम 6.30 तक भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर उपस्थित रहकर कार्य करना है।

पंचायत का समस्त कार्य राज्य सरकार निशुल्क करवा रही है तो उनका हमें किसी प्रकार का कोई मानदेय भी नही दिया जाता हैै। ऐसे में हमारे परिवार का पालन पोषण नही हो पा रहा है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा विचार विमर्श कर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र कार्यरत ई - मित्र  प्लस ऑपरेटरों को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर रूप में नियुक्ति दी जाय। ज्ञापन देने में रतीफ खान, निर्मल कुमार, जगदीश,नेमाराम इंद्राणा, डूंगर सिंह,उदाराम भागवा सहित ईमित्र संचालक मौजूद रहे।
सिवाना: मुख्य मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देतेे हुए ईमित्र पल्स ऑपरेटर।

Wednesday, September 8, 2021

पोषण माह 2021 के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में फलदार पौधों का पौधारोपण किया।

डीपी न्यूज़ मीडिया
जयपुर.गृह विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर न्यूट्रिशन (यूनिसेफ फील्ड ऑफिस, जयपुर द्वारा समर्थित) और रूसा 2.0 प्रोजेक्ट "सतत रणनीतियाँ टॉक जिले में कमजोर समूहों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए द्वारा पोषण माह के दौरान आयोजित गृह विज्ञान विभाग में 7 सितंबर को सुबह 11.00 बजे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मुक्ता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण माह 2021 के उत्सव के रूप में फलदार पौधों का पौधारोपण कर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों में भोजन विविधता संबंधी जागरुकता पैदा करना, फल के पेड़ लगाना उनकी देखभाल करना और फलों का उपयोग करने के लिए किया गया। इसके तहत मोरिंगा, सीताफल, अनार, अमरूद, निम्बू, पपीता, अंजीर, मीठा नीम, टमाटर इत्यादि के कुल 400 पेड़ पौधे लगाए और वितरित किए गए। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के परिसर में गृह विज्ञान विभाग और सभी गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि माननीय कुलपति प्रो. राजीव जैन ने पौधे लगा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया,तथा इस पहल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डॉ. मंजू यादव, सहायक निदेशक, महिला बाल
विकास विभाग, जयपुर, सुश्री मीनाक्षी सिंह, पोषण विशेषज्ञ, पोषण अधिकारी सुश्री वनिता दत्ता,यूनिसेफ फील्ड कार्यालय, जयपुर ने भाग लिया। मुख्य वार्डन, बालिका छात्रावास डॉ. ममता जैन,छात्रावास वार्डन और कार्यक्रम संयोजक समिति डॉ. कविता कोराडिया, डॉ रुबी जैन, डॉ शुभा दुबे,डॉ कनिका वर्मा, डॉ रेशमा बूलचंदानी, सुश्री कैसर चायल और गृह विज्ञान विभाग की छात्राएं भी उपस्थित रहे ।

Monday, September 6, 2021

ई मित्र प्लस ओपरेटर के लिए ई मित्र प्लस मशीने बनी जी का जंजाल।

डीपी न्यूज़ मीडिया
बाड़मेर.प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में लगी ई मित्र प्लस मशीने ओपरेटरो के लिए अब जी का जंजाल बन कर रह गई । सरकार ने आमजन को गाव गाव एव ढाणी ढाणी सरकार की जनकल्याणकारी योजना का फायद मिल सके, इसलिए ई मित्र प्लस मशीने स्थापित की लेकिन फायदा तो मिलना दूर की बात आये दिन कोई ना कोई तकनीकी समस्या रहती है । कभी हार्डवेयर तो कभी सॉफ्टवेयर की समस्या इस समस्या का समाधान करवाने के लिए प्लस ओपरेटर को अपने उच्च अधिकारियो को फ़ोन पर वार्ता करके समस्या का समाधान करवाना पड़ता है ।
सरकार भी ई मित्र प्लस ओपरेटरो का शोषण करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती है। ई मित्र प्लस ओपरेटर को मानदेय देना तो दूर की बात, मशीनो मे तकनीकी समस्या होने की स्थति में ई मित्र प्लस ओपरेटरो को पेनल्टी के रूप में खामियाजा भुगतना पड़ता है । ई मित्र प्लस ओपरेटर 2017 से राजीव गाँधी सेवा केंद्र पर प्लस मशीन से आमजन को गाव गाव ढाणी ढाणी सुविधा और सरकारी की जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने में अहम् भूमिका निभा रहे है । लेकिन सरकार इनके साथ सोतेला व्यवहार करती आ रही है । इनको ई मित्र प्लस मशीन से नाममात्र का कमीशन मिलता है । जिससे इनके परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है । प्लस ओपरेटर 2014 से वर्तमान समय तक सरकार से उचित मानदेय की मांग कर रहे है । लेकिन सरकार ने इनकी एक नहीं सुनी उल्टा मानदेय तो दूर की बात रही गई अब पेनल्टी भी लगाना शुरू कर दिया है, जिससे ई मित्र प्लस ओपरेटरो की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है । राजस्थान सरकार से समस्त ई मित्र प्लस ओपरेटरो की मांग है हमे ओपरेटर के रूप में स्थाई नियुक्ति और उचित मानदेय दिलावे ताकि ई मित्र प्लस ओपरेटर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके ।

Friday, September 3, 2021

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई।



जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही
डीपी न्यूज़ मीडिया

बाड़मेर. जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। 
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जन सुनवाई में आए परिवादियों को कुर्सी पर बैठाकर संवेदनशीलता के साथ उनकी परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।   
अधिकारीगण गम्भीरता से करे परिवेदनाओं का निस्तारण
जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान दिनेश कुमार मेघवाल निवासी सेवनियाला, बायतु द्वारा बैंक से शिक्षा ऋण दिलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में जिला कलक्टर ने एलडीएम को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद संविदा कर्मी मोहिनी द्वारा वेतन दिलाने के प्रकरण में उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बाडमेर को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीमती पपू पत्नी उम्मेदाराम निवासी रतनाली नाडी भीमड़ा द्वारा कटाण रास्ता खुलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में उपखण्ड अधिकारी बायतु को व्यक्तिगत जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाडमेर ग्राम छापरी (सरपंच एवं ग्रामवासी ग्राम पंचायत बिशाला) द्वारा आरएसएमएमएल सोनड़ी के खनन से निकलने वाले रासायनिक युक्त दूषित पानी से किसानों की भूमि को बंजर होने से रोकने, जाखड़ों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड़ द्वारा दुबारा बन्द किए गए रास्ते को खुलवाने, जगदीश सोनी निवासी कल्याणपुरा बाडमेर द्वारा अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडे़ कुल 18 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर लम्बित प्रकरणों में शीध्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित परिवादी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह चौधरी, अजय माथुर समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
dpnewsmedia

Wednesday, September 1, 2021

कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया।
मोतीसरा. ग्राम पंचायत  के बाबा रामदेव प्रांगण में कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर   भजनों की मधुरमय प्रस्तुति दी गई ।सुबह भगवान कुष्ण जन्म अष्टमी पर दही होंडी मटकी फोड़ी कार्यक्रम रखा गया पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की ।कार्यक्रम को सफल बनाने वाले भामाशाह का सम्मान किया गया फुल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर लड़कियों और महिलाओं को फल वितरित किए गए   सभी ग्राम वासी मोतीसरा ने प्रसाद ग्रहण की गई सुबह सज धज कर गांव की महिलाएं और लड़कियां अपने अपने गलियों से भगवान कुष्ण की मुर्ति लेकर तालाब के पानी में विसर्जन किया गया।