नई दिल्ली : श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने रविवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से मुलाकात की। श्रीमहंत नारायण गिरि ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व महामंत्री अरुण सिंह से उनके निवास पर आज महाराज के जन्मदिन दिवस पर विशेष मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की। मंदिर के मीडिया प्रभारी पिंटू सुथार तेलवाडा ने बताया कि श्रीमहंत नारायण गिरि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं अरुण सिंह, दुष्यंत कुमार गोतम राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा शिष्टाचार भेंट कि इस दौरान राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने भी शिष्टाचार भेंट कर धर्म चर्चा की। जसोल ने माता रानी भटियाणी जसोल धाम माता के दर्शन करने के लिए जसोल आने का न्योता दिया। महामंत्री अरुण सिंह ने हरिश्चंद्र सिंह जी को राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपा का पटका पहनकर स्वागत किया ।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment