कक्षा 9 में अध्यनरत बालिकाओं को वितरित
रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेतपुरा में कक्षा 9 में अध्यनरत बालिकाओं को राज्य सरकार की और से निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है । जिसमें सरपंच प्रत्याशी गिरधारी सिंह,पूर्व अध्यक्ष संपत सिंह,वर्तमान एसएमसी अध्यक्ष जोरसिंह ,एससी एसटी मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल ,देवी सिंह,लक्ष्मण सिंह,मुकेश सिंह,मालसिंह और समस्त ग्रामीणों की मौजूदगी में कक्षा 9वीं की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की गई। इस दौरान निःशुल्क साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गए ।
Comments
Post a Comment