Friday, January 28, 2022

धारणा ग्राम पंचायत को उजियारी पंचायत बनाने का संकल्प लिया


धारणा@डीपी न्यूज़ मीडिया


हमारा संविधान14वर्ष आयु वर्ग तक के सभी बालक बालिकाओं को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा करता है,संविधान में घोषित लक्ष्य की प्राप्ति तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है!5 से18 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बालक बालिकाओं को नामांकित करने के साथ ही उनका विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित किया जाना अति महत्वपूर्ण है,इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग का योगदान भी महत्वपूर्ण है,उस कड़ी में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन वृद्धि एवं ठहराव हेतु एक व्यापक अभियान चलाए जाने के क्रम में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें पवन सिंह शेखावत के मार्ग दर्शन तथा मदन लाल बुनकर प्रधानाचार्य धारणा व सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा के सानिध्य में पीईईओ क्षेत्र धारणा के समस्त राजकीय तथा निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व धारणा के समस्त स्टाफ की बैठक लेकर हाउसहोल्ड सर्वे कर वार्ड-वार प्रत्येक परिवार का सर्वे तथा अपनी उपस्थिति सहित भौतिक सत्यापन कर आंगनवाड़ी केंद्रों सहित समस्त विद्यालयों में नामांकन की स्थिति के मद्देनजर सर्वे करने की नसीहत दी गई !
उजियारी पंचायत घोषित करने के 2021-22 के निर्देशों की पालना में प्रभारी मोटा राम पंवार ने बैठक में उपस्थित सभी स्टाफ साथियों को सर्वे सम्बंधी जानकारियां जुटाने के साथ सर्वे के तौर-तरीकों,रजिस्टर संधारण आदि के बारे में बताया! प्रधानाचार्य मदनलाल बुनकर ने समस्त गांव के अंदर अनामांकित ड्रॉपआउट बालक बालिकाओं की सर्वे के साथ फाइल बनाने, रजिस्टर संधारित करने की हिदायत दी!चंपालाल जीनगर ने स्टेशनरी उपलब्ध करवाते हुए इस कार्य में तत्परता दिखाने की बात कहीं!आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में मोहन लाल शर्मा नयापुरा,गिरधारी राम प्रधानाध्यापक तांडाबेरा हर दयाल सैनी चूली बेरा,नरेंद्र कुमार जोशी झांगर,मेहर सिंह रावला बेरा,ओमप्रकाश विश्नोई धारणा राजूराम देवड़ा,सुमेर सिंह राठौड, हस्तीमल मूल सिंह राठौड़,प्रेम प्रकाश शर्मा,राम निवास,ओम प्रकाश,सुरेश गिरी भबूता राम, सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा मोटा राम पंवार आदि उपस्थित थे!3से18 वर्ष के बालक बालिकाओं जो कि नामांकित और अनामांकित व ड्रॉपआउट है, उनका पता कर सही आंकड़े विभाग को भिजवाने हेतु सभी ने संकल्प लिया और आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर निर्णायक फैसला लिया कि हम इस ग्राम पंचायत को उजियारी पंचायत की घोषणा हेतु मापदंड में खरा उतरने का पुरजोर प्रयास करेंगे तथा शिक्षा रूपी उजियारा करके राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे!पवन सिंह शेखावत प्रधानाचार्य पादरू,सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चूली बेरा,तांडा-वेरा का निरीक्षण कर विशेष हिदायत भी प्रदान की,स्टाफ के बेहतर कार्य शुरू करने पर धन्यवाद दिया गया!


लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई

धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया
पंचायत जाभोजी मंदिर में आदर्श क्रांति ग्रुप के कार्यकर्ताओ ने लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें ग्राम पंचायत के युवा बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें वादी समाज विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष बाबुराम केनावत ने लाला लाजपत राय के आदर्श विचारों एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर महापुरुषों की जयंती मनाने का आवा्हान किया आदर्श कार्ती गुरुप के मुख्य कार्यकर्ता सुरेश भादू भादू कंप्यूटर एंड ईमित्र संचालक ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए कहा गया एवं प्रकाश जी वरिष्ठ अध्यापक ने लाला लाजपत के संघर्षों पर चर्चा की एवं इसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए
बाबूराम सेजु रामदेव इ मित्र , भंवरलाल मेघवाल, पुखराज सेजू,मदन सेजु, ओमप्रकाश भादु,सांवराराम सारण , सुरेश एलडीसी जाभोजी मंदिर मोजुद रहे
बाबूराम केनावत की रिपोर्ट


Thursday, January 27, 2022

सहायक विकास अधिकारी ने पीएम आवास का निरीक्षण किया।


मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया।
सिवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा में सहायक विकास अधिकारी गणेशाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मौके पर जाकर निरीक्षण कर लाभार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कहा कि समय पर आवास कार्य पूर्ण करें, इस अवसर पर पंचायत सहायक तगाराम,शेराराम,सुरक्षा गार्ड जबराराम मौजूद रहे।
फ़ोटो : मोतीसरा में पीएम आवास योजना अंतर्गत का आवास का निरीक्षण करते हुए सहायक विकास अधिकारी

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गणतंत्र पर्व की महज औपचारिकता

सिवाना@डीपी न्यूज़ मीडिया
भाषा बदले कदम कदम पर,बदले वेशभूषा और पकवान,त्यौहारों से सजा भारत है,हमारा गणतंत्र रहे सदा महान!!मुल्क में ऐसी कोई जगह नहीं,जहां तिरंगा ना लहराया हो,मगर राज्य सरकार व विभागीय आदेशानुसार कोरोना की तीसरी लहर ने बालक बालिकाओं कीआकाक्षाओं को धूमिल कर दिया!ना मंच पर वो संगीत की धुन रही और ना ही नन्हे मुन्नों के थिरकते पांव थे!वे ओजस्वी भाषण भी अब काफी हद तक फीके से लगे,मगर समय की नजाकत के साथ केवल ध्वजारोहण की रस्म व राष्ट्रगान की मद्धिम स्वर था,जिससे कार्यक्रम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से ग्रामीणों,भामाशाहों व बालक बालिकाओं के दिल को नहीं छू पाया!आखिर ऐसा वक्त व विपरीत परिस्थिति भविष्य में कभी नहीं आये,ऐसी आशा करते हैं!राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में सोशियल डिस्टेंस के साथ गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर ने ध्वजारोहण किया!रामनिवास व चंपालाल व्याख्याता ने भी विचार व्यक्त किये,जबकि कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने किया!सभी स्टाफ मौजूद थे!भारतीय संविधान की महानता,लोकतंत्र की अजेयता,एवम देश की एकता और अखंडता को समर्पित गणतंत्र का पावन पर्व हमें एकता,बन्धुत्व,कोई जातिभेद या लिंगभेद नहीं,भाईचारे के साथ संविधान व संविधान निर्माता का स्मरण कराता है!कोई छोटा या बड़ा नहीं है,भारत की धरा पर रहने वाला वह सबसे पहले भारतीय है,और भारत की एकता और अखंडता के लिये हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है!26 जनवरी1950 का वह स्वर्णिम दिन युगों युगों तक सबकी जुबानी रहेगा!
जय हिन्द,जय भारत!

Wednesday, January 26, 2022

गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सादगी से मनाया।

समदड़ी (26 जनवरी 2022) राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया सादगी पूर्ण कोविड गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया झंडा रोहण स्थानीय सरपंच कर्मा देवी और भामाशाह  संजय मेवाड़ा, अतरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भला राम, आर पी  चंद्र प्रकाश और प्रधानाचार्य देव किशन द्वारा किया गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ओम सुथार श्रीमती कविता, शायरी देवी,भवानी , भामाशाह लता , रोहित और स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती पूजा,किरण, प्रियंका लीलड़, रुचिका अरोड़ा,प्रकाश चंद,कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा,हरि राम,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे स्थानीय विद्यालय के कला उत्सव प्रभारी अनिल परमार ने बताया कि विद्यालय मे मिष्ठान व्यवस्था स्व: मुरली  मेवाड़ा के परिवार द्वारा किया गया जो कि कल विद्यार्थियो को वितरण श्रीमती लता पत्नी  मुरली मेवाड़ा और इनके पुत्र संजय मेवाड़ द्वारा किया जाएगा

एक पखवाड़े में ही बने सवा दो लाख से अधिक ई श्रमिक कार्ड , 4 माह में में बने थे 50 हजार

बाड़मेर@डीपी न्यूज़ मीडिया।

सीएससी ग्रामीण क्षेत्रों में कारगार साबित हो रहा है,अपने ही गॉव में केंद्र होने से लाभान्वित हो रहे है।

बाड़मेर.असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के डेटाबेस एकत्रित करने के लिए प्रारंभ किए गए ई श्रम पोर्टल पर जिले में श्रमिकों के पंजीयन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिसमें 8 जनवरी तक 52 हजार रजिस्ट्रेशन थे लेकिन पिछले एक पखवाड़े में सवा दो लाख से अधिक श्रमिक कार्ड बनाकर जिला प्रदेश में 30 वे से 18 वे नंबर पर आ गया है सीएससी जिला प्रबंधक जोगेश्वर पारंगी ने बताया कि जहां 9 जनवरी को बाड़मेर  पंजीयन में 30वे नंबर पर था वहां सीएससी के वीएलई द्वारा पिछले एक पखवाड़े में सवा दो लाख से अधिक पंजीयन करके बाड़मेर को 18 नंबर पर लेकर आए जिले में अभी तक 282000 कामगार मजदूरों व श्रमिकों के ई श्रम कार्ड जारी किए गए जा चुके हैं 16 से 59 वर्ष के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक घरेलू नौकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में से किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाले वेंडर, सेल्समैन,हेल्पर, ऑटो चालक ड्राइवर,ब्यूटी पार्लर वर्कर, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर,खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले खदान मजदूर, पशुपालक, पेपर का होकर ,अमेजॉन फ्लिपकार्ट डिलीवरी कोरियर वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ,आशा सहयोगिनी, नरेगा श्रमिक, आदि का पंजीयन किया जा रहा है जिले में 800 से अधिक सीएससी केंद्रों पर ही श्रम कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई थी योजना में परिवार का नामांकन ना होकर व्यक्तित्व किया जा रहा है।

इनका कहना है

जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन में प्रशासन गांवों के संग शिविर से लोगों में योजना के प्रति जागरूकता हुई है श्रम विभाग के कार्मिकों को ग्राम पंचायत वार सीएससी केंद्रों से ही श्रम पंजीयन में बढ़ोतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिले में 32% लक्ष्य पूर्ण हो गया है शीघ्रता से शत प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे
रामचन्द्र गढ़वीर
 सहायक श्रम आयुक्त , श्रम विभाग बालोतरा.

ग्राम पंचायत स्तर पर सीएससी केंद्र होने से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिक को विशेषकर महिला श्रमिकों को पंजीयन करने में बड़ी सहूलियत मिली है जिले में सीएससी का नेटवर्क कारगर साबित हुआ है

जोगेशवर पारंगी
जिला प्रबंधक सीएससी बाड़मेर


राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

धारणा@डीपी न्यूज़ मीडिया 
 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के स्थानीय विद्यालय के परिसर में प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर के सानिध्य में, चंपा लाल जीनगर,ओम प्रकाश विश्नोई,हस्तीमल माली,मोटा राम पंवार,राजू राम देवड़ा,प्रेम प्रकाश,सुरेश गिरी,नरेन्द्र जोशी,कानसिंह राठौड़,चूना राम देवासी,सकू देवी,संतोष देवी,गोदा देवी व गांव के गणमान्य नागरिकों सहित18वर्ष से ऊपर के बालक-बालिकाओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया!भारत में 25 जनवरी को यह दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है!विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाना,जरूरी समझा जाने लगा!इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी,जिनकी उम्र 1 जनवरी को18 वर्ष हो चुकी होगी!इस सिलसिले में18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे और उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंप दिये जाएंगे!पहचान पत्र बांटने का काम सामाजिक,शैक्षणिक व गैर राजनीतिक व्यक्ति करेंगे!इस मौके पर मतदाताओं को एक बैज भी दिया जाएगा,जिसमें लोगों के साथ नारा अंकित होगा "मतदाता बनने पर मुझे गर्व है,हम मतदान करने को तैयार हैं"लोकतंत्र में हमारी शानदार भूमिका अदा कर हम इसे मजबूती प्रदान करेंगे,इसी संकल्प के साथ में सब ने प्रतिज्ञा भी की,और सामूहिक रूप से शपथ लेकर भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रति अपना अटूट स्नेह जताया!
फोटो: धारणा में संकल्प के साथ में सब ने प्रतिज्ञा ली।

Monday, January 24, 2022

बारात से आ रही कार असन्तुलित होकर पलटी,एक कि मौके पर मौत

मोकलसर@डीपी न्यूज़ मीडिया:क्षेत्र के नेशनल हाईवे 325 पर दर्दनाक घटना होने से शादी वाले परिवार पर दुःखो का पहाड़ आ पड़ा,बारात से आ रही कार असन्तुलित होकर पलटी,एक कि मौके पर मौत।कार में सवार एक बाराती की हुई मौत,कार में सवार दूल्हा एंव दुल्हन रहे सुरक्षित, NH 325 पर मिडवे होटल रमणिया-मोकलसर मार्ग के पास अलसवेरे की घटना, 
अचानक नील गाय आगे आने से कार हुई असन्तुलित,
नोसरा का बताया जा रहा है मृतक युवक।

Sunday, January 23, 2022

बोस की 125वीं जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाई।

बाबूराम केनावत की रिपोर्ट 
धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया।गा्म पंचायत जाभोजी मंदिर में आदर्श क्रांति ग्रुप के कार्यकर्ताओ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 जंयती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ।जिसमें वादी समाज विकास सेवा संस्थान अध्यक्ष बाबूराम केनावत ने  नेताजी के आदर्श विचारों व जागरुक रहकर महापुरुषों की जयंती मनाने का आह्वान किया ।क्रांति संघ के कार्यकर्ता सुरेश भादु ,भादु कम्प्यूटर व ई मित्र सर्विस ,ने पिछली जयंतियों की भाँति इस जयन्ती मनाने में अहम भूमिका निभाई, अध्यापक  मगाराम सेजु ने नेताजी के जीवनी और कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंगापुर में आजाद हिंद फौज सेना गठन व देश की आजादी में  बोस का योगदान के बारे में  बताया, अध्यापक सुखराम बिश्नोई,व अध्यापक थानसिह ने क्रांतिकारी विचारों को साझा किया, कार्यकर्ता ओमप्रकाश भादु व इ मित्र संचालक बाबूराम सेजु ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रकाश डाला
फोटो:- धोरीमन्ना में ग्राम पंचायत जांभोजी मंदिर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मानते हुए।

Friday, January 21, 2022

अठारह वर्ष के विद्यार्थियों का कोविड वैक्सीन लगाने हेतु कैम्प रखा

DP NEWS MEDIA
समदड़ी
आज राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन मे पन्द्रह से अठारह वर्ष के विद्यार्थियों का कोविड वैक्सीन लगाने हेतु कैम्प रखा गया जिसमें समस्त इस आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगाई , स्थानीय विद्यालय मे कार्यरत वरिष्ट अध्यापक अनिल परमार ने वैक्सीन के फायदे बताए और इस आयु मे आने वालो को भी वैक्सीन लगाने, मास्क का प्रयोग करने एवं कोविड नियमो की पालना करने हेतु प्रेरित किया जिससे इस महामारी से बचा जा सके, स्थानीय विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती पूजा,किरण,रुचिका अरोड़ा,प्रकाश चंद हरीश कुमार, कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा, ,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि ने वैक्सीन के लिए प्रेरणा दी, प्रधानाचार्य ने इसका वैक्सीन का महत्व बताया और आसपास मे जो इस उम्र वाले जो है उन्हे भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए जागरूक करने को कहा

गांधी दर्शन को लेकर हुई बाल संगोष्ठी

DP NEWS MEDIA
सिवाना/धारणा.गांधी दर्शन विषय को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सम्पूर्ण जीवनी से लेकर उनके द्वारा किये सराहनीय कार्यों और उनकी कार्यशैली,देश को दी गई कुर्बानी और हर तरह की नसीहत,बच्चों से अटूट मोह,स्वाध्याय,कार्य में निरन्तरता,संस्कार,समय का सदुपयोग,नित्य डायरी भरना,संयमित शुद्ध शाकाहारी भोजन,बालिका शिक्षा,स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग,अपना काम अपने हाथ जैसी अनेक विचारधाराओं का सम्मान करते हुए उनके विशेष सत्य,अहिंसा और प्रेम के पाठ को अपने जीवन में अंगीकृत करने का मानस बनाया!छात्रा विमला विश्नोई छात्र प्रवीण विश्नोई,सुरेश कुमार,गुड़िया, शारदा,अरुणा,मीना कंवर,समिता आदि ने गांधीजी के बारे में कविता प्रस्तुति व अपना उद्बोधन देते हुए उनके द्वारा बताए आदर्शो पर चलने की बात कही!कार्यक्रम की रौनकता में मास्टर मोटा राम पंवार ने चार चांद लगाए!चंपा लाल जीनगर ने इस कार्यक्रम का शानदार आगाज करने वाली टीम को धन्यवाद दिया!

परिजन कोविड 19 मृत व्यक्ति के ऑनलाइन आवेदन करें: डॉ विश्नोई

DP NEWS MEDIA
बाड़मेर_मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि कोविड-19 से मृत व्यक्ति के रिश्तेदार/ परिजनों को राज्य सरकार द्वारा 50 हजार ₹ की अनुग्रह सहायता राशि देय है ।
अपने नजदीकी ई-मित्र से कोविड 19 से मृत व्यक्ति के रिश्तेदार/ परिजन अनुग्रह सहायता राशि हेतु आवेदन कर सकते हैं !

राजस्थान कनिष्ठ अभियंता भर्ती का 1092 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान कनिष्ठ अभियंता भर्ती का 1092 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी से 19 फरवरी 2022 तक भरे जाएंगे
योग्यता, आयु सीमा, एप्लीकेशन फीस व ऑफीशियल नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें*


Thursday, January 20, 2022

समदडी स्टाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

DP NEWS MEDIA
 समदड़ी.17 जनवरी 2022 को पशु चिकित्सालय रातानाडा में पशुचिकित्सक  डां. सीमा  ढाका व पशुधन सहायक नरपत सिंह  यादव के साथ श्रीमती कोकिला सिंह एवं पुत्र आर्यमान निवासी रातानाडा जोधपुर के द्वारा जो मारपीट की गई और गाली गलौच की गई और जिस प्रकार अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ व्यवहार किया गया था। जिसके कारण प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय नोडल समदडी स्टाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण कुमार वैष्णव, पशुधन सहायक मुकेश कुमार वर्मा, खीमाराम देवड़ा, देवेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, रमेश कुमार,  आदी मौजूद रहै।

Tuesday, January 18, 2022

विभाग बना तारणहार,जब आंगनवाड़ी में भी बंटता पोषाहार

DP NEWS MEDIA
धारणा,18 जनवरी2022,
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पोषाहार वितरण कार्यक्रम!
कोरोना काल में सरकार की बाल विकास विभाग के मार्फत राशन वितरण की एक अनूठी पहल जिसमें बच्चों से लगाकर गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को दिया गया अलग-अलग कैटेगरी के मद्देनजर राशन वितरण की शानदार पहल से नारी शक्ति का बेमिसाल कार्य कौतूहल का ही नहीं बल्कि राहत तथा सुकून देने का कार्य भी है!कई परिवारों को मिलने वाला चावल,गेहूं,दाल के साथ यह राशन उन्हें मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करवाने में सहायक है!आज उसी तर्ज पर धारणा गांव के राजस्व गांव नयापुरा आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह राठौड़, कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंपा लाल जीनगर,मोटा राम पंवार सहित वहां के वार्ड पंच व अन्य मौजीज गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष राशन वितरण के हाल जाने तो बेहद अच्छा लगा!रामलाल परमार पर्यवेक्षक व बाल विकास विभाग के अधिकारी महोदय हनुमान राम चौधरी द्वारा बताया कि सरकार की यह पहल खिचड़ी की एवज में इस कोरोनाकाल में शुरू हुई जिसका अधिकाधिक लाभ गांव के महिला व बच्चों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत कार्यकर्ता,सहायिका व आशा सहयोगिनी को पोषण व स्वास्थ्य को लेकर विभाग द्वारा सराहनीय सेवाएं देने के निर्देश हैं,जिनका कार्य धरातल पर संतोषप्रद नजर आता देख हम सभी गौरवान्वित है!आंगनवाड़ी केंद्र संख्या1में सकूदेवी व शान्ता बानु,इंद्रा देवी तथा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या2में संतोष देवी,सीता देवी,अनिता देवी तथा नयापुरा आंगनवाड़ी केंद्र से सरिता देवी,सौरमदेवी के पोषाहार वितरण का कार्य देखा गया,जिस पर काफी महिलाएं लाभान्वित होकर खुश नजर आ रही थी!फिर भी संख्या के मुताबिक पोषाहार की आपूर्ति भरपूर दी जावे तो सोने में सुहागा ही कहा जायेगा,और होना भी चाहिये कि वंचित और गरीब को इसका लाभ पहले व भरपूर मिले!विटामिन,पोषण और अच्छे स्वास्थ्य के लिये चावल,गेंहूं व दाल वितरण की यह पहल सार्थक साबित होती दिखी!महिला सशक्तिकरण के साथ साक्षरता का सम्बन्ध रखती नारी शक्ति के लिए बाल विकास विभाग की कई योजनाओं को वरदान कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी!

Monday, January 17, 2022

रीट सर्टिफिकेट हुए जारी,केंद्रों पर वितरण को लेकर तैयारी पूर्ण।


DP NEWS MEDIA
अजमेर/जयपुर रीट सर्टिफिकेट हुए जारी
 यहां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना रीट प्रमाण पत्र वितरण केंद्र देख सकते है। http://www.reetbser21.com/ReETfoRm2021/getrOLLrEsULTCerT.phpआपका रिट सर्टिफिकेट किस सेंटर पर और कब मिलेगा अभ्यर्थी अपना रोल नंबर, नाम, माता का नाम और डेट ऑफ बर्थ डालकर सेंटर का एड्रेस देख सकते हैं और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।वही बाड़मेर में रीट पात्रता प्रमाण पत्र कल दिनांक 18 /1/ 22 को प्रातः 9:00 से साईं 5:00 बजे तक मुल्तानमल भीखचन्द छाजेड़ राजकीय  उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक कमरा संख्या 12 की खिड़की से  प्राप्त कर सकते है।
जोधपुर जिले की रीट प्रमाण पत्र पहुंच चुके हैं,,,, जोधपुर जिले के रीट प्रमाण पत्र के वितरण लिए 2 विद्यालयों को अधिकृत किया गया है,,, जिसमें जोधपुर के ओलंपिक रोड स्थित राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय और जोधपुर मथानिया क्षेत्र के चौपासनी चारणान् स्थित शहीद छोटूराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रीट के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे,,,, महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में लेवल प्रथम के रीट प्रमाण पत्र के A से K और लेवल द्वितीय के A से P अक्षर के नाम के अभ्यर्थियों के रीट प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे वही शहीद छोटू राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी चारणान में रीट लेवल प्रथम के L से Z और लेवल द्वितीय Q से  Z अक्षर के नाम के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

Sunday, January 16, 2022

पानी को लेकर सरकार से आशा छोड़,चंदा से पानी की व्यवस्था करने का निर्णय।

DP NEWS MEDIA. 15 जनवरी 2022 को समस्त समस्त जूना खेड़ा मोतीसरा के ग्राम वासियों ने मिलकर सार्वजनिक टांका निर्माण हेतु प्रत्येक घर से चंदा करके टांका निर्माण करने की नींव रखी गई जिसमें पानी की समस्या को देखते हुए सभी ग्राम वासियों ने एक राय होकर नई नाडी स्कूल के पास मैं पानी की समस्या का समाधान करने के लिए सभी ग्राम वासियों ने टांका बनवाने का निर्णय लिया गया

Friday, January 14, 2022

गत वर्ष की समाप्ति व नववर्ष के आगमन पर विद्यालय को मिली शिक्षकों की सौगात।

DP NEWS MEDIA 
14.जनवरी 2022
धारणा.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में गत नवंबर- दिसंबर 2021में 3 कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ इस माह नव वर्ष के आगमन पर एक शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह बालावत ने कार्यभार ग्रहण कर विद्यालय की सहशैक्षिक व खेलकूदप्रतियोगिता के लिये धारणा गांव के विद्यार्थियों के लिये सुकुन के पल दिये व शारीरिक शिक्षक के खाली पद के लम्बे इंतजार को खत्म किया!जो अपने लिये ही नहीं अपितु इस विद्यालय के लिये गर्व की बात है,जिसमें750 बालक बालिकाओं का नामांकन है!2011बैच के प्रतीक्षारत सूची में वंचित193 अभ्यर्थियों ने वर्ष 2015 एक याचिका दायर कर143शारीरिक शिक्षकों ने अपनी जीत का परचम लहराकर काफी लम्बे समय बाद चैन की सांस ली!कोर्ट के सराहनीय कदम व निर्णय से लक्ष्मण सिंह बालावत ने अपने ही जिले की धारणा सीनियर स्कूल में नियुक्ति पाकर कार्यभार ग्रहण करने की खुशी में मित्रमंडली व माता पिता की दुआओं का असर होना बताया!मित्रजन व स्टाफ ने श्री बालावत का मुंह मीठा कर,माल्यार्पण के साथ अभिनन्दन भी किया!इस मौके पर चंपालाल जीनगर,रामनिवास, हस्तीमल,ओमप्रकाश विश्नोई, मोटाराम पवार,सुरेश गिरी,प्रेम प्रकाश शर्मा,अंकित भास्कर,सुमेर सिंह,मूल सिंह राठौड़ ओम प्रकाश डारा व सुमन गुर्जर उपस्थित थे!प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर ने श्री बालावत को बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की!लक्ष्मण सिंह बालावत मूलत:खंडप निवासी हैं और बरसों से ई-मित्र संचालक भी रहे हैं,वह अनुभव धरातल पर भी काम आयेगा!इस तीन माह में चार करमचारियों की नियुक्ति से पढाई का वातावरण बनता देख सबने प्रसन्नता जाहिर की!

विद्यालयी बच्चों के लिए दूसरे दिन भी किया टीकाकरण।

स्थानीय विद्यालय में15 से18 वर्ष की आयु वर्ग के44बालक तथा 31बालिकाओंसहित कुल70 विद्यार्थियों को टीके लगाकर लाभान्वित कर देश हित में सुमन गुर्जर एएनएम ने मोटा राम पंवार तथा ओमप्रकाश विश्नोई के सहयोग में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया!

Monday, January 10, 2022

टीकाकरण को लेकर स्कूली बच्चों में दिखा उत्साह

DP NEWS MEDIA
◆◆◆◆
सिवाना.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्गानुसार विद्यालय में अध्ययनरत बालक बालिकाओं के लिए स्पेशल अभियान चलाकर सरकारी गाईडलाईन के अनुसार कुल 115 बालक बालिकाओं का टीकाकरण सुमन गुर्जर एएनएम द्वारा किया गया! रामनिवास व्याख्याता,अंकित भास्कर वरिष्ठ अध्यापक,मोटा राम पंंवार, चंपालाल जीनगर आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया ! प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर के मार्गदर्शन में टीकाकरण अभियान का प्रथम दिवस सफल रहा तथा विद्यार्थियों को टीकाकरण से होने वाले लाभ तथा स्वास्थ्य में सामान्य सा परिवर्तन पर एएनएम व चिकित्सक के परामर्श लेने की बात कही,विशेषकर कक्षा9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु आज का टीकाकरण कैम्प रहा! सभी विद्यार्थी कोरोना से बचाव का टीका लगाकर खुश नजर आए 
कोविशील्ड के 10 टीके ग्रामीणों ने लगवाए!

Sunday, January 9, 2022

विधायक पचपदरा का मेघवाल समाज द्वारा आभार प्रकट व सम्मान किया गया

DP NEWS MEDIA NETWORK.
◆◆◆◆◆                           
हीराराम सेजू की रिपोर्ट।
 पचपदरा.मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर कार्यकारिणी की ओर से 2 जनवरी को आयोजित समारोह मैं पचपदरा विधायक मदन जी प्रजापत द्वारा मेघवाल समाज शिक्षा संस्थान के विकास हेतु रुपए 5100000 की घोषणा पर आभार प्रकट करने हेतु  कार्यकारिणी के सदस्य गण द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर साफा माला द्वारा बहूमान करते हुए तहे दिल से समाज की ओर से आभार प्रकट किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  इस इस मौके पर कार्यकारिणी के अध्यक्ष भीमा राम देवपाल, महासचिव रूपाराम धूम्बड़ा, कोषाध्यक्ष जीताराम मकवाना, संयोजक नारायण लाल बागरेचा, समाज सेवी व पूर्व उप सरपंच कल्याणपुर डूंगरराम वलियाण, भंवरलाल पंवार, पार्षद बगदाराम बोस, सालगराम परिहार, प्रेमाराम बारुपाल, हेमाराम सोढा, अलाराम बारुपाल,बीजाराम गुगरवाल, जोगाराम देवपाल, पुर्व जिला परिषद सदस्य ओम भाटिया आदि विधायक का माला पहनाकर आभार प्रकट किया।

Friday, January 7, 2022

एनएफएसए परिवार 15 जनवरी तक जन आधार कार्ड में जुड़वाएं नाम

DP NEWS MEDIA


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में जिले के 416654 लोग हो रहे हैं लाभान्वित

बाड़मेर, 05 जनवरी. एनएफएसए परिवारों को 15 जनवरी तक जन आधार कार्ड में नाम जुड़वाने को कहा गया है। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गांरटी एक्ट (NFSA) राशन कार्डधारी परिवारों के लगभग एक लाख दस हजार सदस्य विभिन्न सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं, क्योंकि इन लोगों ने जन-आधार नामांकन नहीं करवाया है। 
जिला कलक्टर लोक बन्धु़ ने बताया कि जन-आधार से मैपिंग से वंचित 209173 सदस्यों के मैपिंग करने के लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा अभियान के रूप में पिछले वर्ष जुलाई माह से अक्टूबर माह तक चार चरणों में जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गांरटी एक्ट (NFSA) राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्यों की जन आधार से मैपिंग की गई। उन्होने बताया की वर्तमान में जिले में कुल 416654 NFSA लाभान्वित परिवार एवं 1873070 सदस्य हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाआंे के लाभ लेने के लिए यह आवश्यक है कि NFSA लाभान्वित परिवारों के समस्त सदस्यों के जन आधार नामांकन हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त सूची के अनुसार 124289 ऐसे NFSA परिवारों के सदस्य हैं, जिनका राशन कार्ड में तो नाम है लेकिन जन आधार नामांकन नहीं हुआ है। इनमें से 14409 सदस्यों का जन आधार नामांकन कर मैपिंग कर दी गई है, किंतु 109880 सदस्य अभी भी शेष हैं जिनका नामांकन अभी तक नहीं हुआ है। 
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ ने बताया कि नामांकन से वंचित रहे सदस्य अपना जन आधार नामांकन निकटतम ई-मित्र पर जाकर करवा सकते हैं। नामांकन करवाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। आने वाले समय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ जन आधार से मिलेंगे तथा NFSA परिवारों को जन आधार कार्ड में नामांकित सदस्यों की संख्या के आधार पर राशन मिलेगा। लिहाजा जिनका जन आधार कार्ड में नाम नहीं है। वे दिनांक 15 जनवरी, 2022 से पहले अपना नाम जन आधार में जुड़वा लें।

Wednesday, January 5, 2022

कङाके की ठंड में डोर टु डोर सर्वे कार्य में जुटे है पंचायत सहायक।

●DP NEWS MEDIA●
सिवाना.मोतीसरा ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायक तगाराम मेघवाल और शेराराम मेघवाल  अपने गांववासियों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने, जन आधार में वंचित सदस्यों का नामांकन करवाने, वन नेशन वन राशनकार्ड, विवाहित-मृत्यु-पलायन के कारण खाद्य सुरक्षा से नाम हटवाने और कोविड वेक्सीनेशन की डोज समय पर लगवाने समेत सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक कर रहे है। साथ ही यह कार्मिक विभिन्न प्रकार की योजनाओं से सम्बंधित प्रपत्र भर कर सर्वे कर रहे है। अल्प मानदेय पर कार्यरत यह पंचायत सहायक अपनी ड्युटी कङाके की ठंड व बारिश में भी ईमानदारी से निभा रहे है।

बरसात में भीगकर भी अधिकारीगण ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

◆◆DP NEWS MEDIA◆◆

सिवाना.

 मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी सिवाना अशोक कुमार श्रोत्रिय  द्वारा भीगते मौसम में भी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना का औचक निरीक्षण कर कार्य-पुस्तिकाओं की जांच,हस्ताक्षर मय दिनांक इंद्राज करने,पोर्ट फोलियो फाईलें अपडेट करने की हिदायत दी व शिक्षा व संस्कारों का जीवन में बहुत महत्व है,ऐसी नसीहत देकर सचेत किया!सम्पूर्ण विद्यालय परिवार को विशेष नसीहत देकर मौसम और भी खुशनुमा व सकारात्मक बना दिया!
सन्दर्भ व्यक्ति  पवन कुमार अग्रवाल द्वारा आज दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सम्बलन प्रदान किया गया तथा साथ ही विद्यालयी समस्त शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों की पुख्ता जानकारी जुटाई गई!बेमौसम बरसात से विद्यार्थियों की उपस्थिति नामांकन के अनुसार बहुत कम थी,मगर स्टाफ की मुस्तैदी कर्तव्यनिष्ठा के साथ देखकर सराहना की गई!श्री अग्रवाल ने स्वयं कक्षाओं में जाकर बच्चों का आंकलन स्तर देखकर विशेष हिदायत देते हुए शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन,ऑफलाईन अध्ययन तौर तरीकों,व्हाट्सग्रुपों की जानकारी ली गई!राज.उच्च प्राथमिक विद्यालय चूली बेरा में 2 अध्यापिका अवकाश पर तथा बाकी सभी स्टाफ उपस्थित पाये गए!प्रधानाध्यापक हरदयाल जी सैनी ने मौसम की नजाकत को देखते हुए अध्यापन में आ रही समस्याओं का जिक्र किया,जिस पर विभाग द्वारा मिले दिशानिर्देशानुसार व सूचनाऐं सम्प्रेषित करने का आश्वासन दिया गया!मास्क लगाने,सैनेट्राईज उपयोग,टीकाकरण,जन आधार बनवाने व सरकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभ लेने व अपने क्षेत्र में सर्वे कर शीघ्र विभाग को सूचनाऐं अवगत कराने के साथ ही प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर ने सभी शिक्षकों को अपडेट रहने की बात भी कही!मोटा राम पंवार ने भी उक्त कार्यों में तत्परता दिखाई! देवकिशोर प्रधानाध्यापक दौलतसिंह की ढाणी उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी प्राथमिक कक्षा के 15 छात्र व उच्च प्राथमिक कक्षा में 11विद्यार्थी उपस्थितपाये गए!छात्रों का नामांकन बढाने की हिदायत दी व शानदार पौधारोपण करने पर खुशी प्रकट की,इस मौके पर गणेश बामणिया,सपना सोनी,पूनम स्वामी,नरपत राम गर्ग,योगेश कुमार माली सहित सभी स्टाफ उपस्थित थे!नववर्ष के आगमन पर विद्यालय समय पश्चात् तक एक दूसरे से परस्पर शैक्षिक माहौल बनाने के साथ ही बधाई देने व परस्पर मैत्री भावों से प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा से नाता बनाये रखने के विचाराभिव्यक्ति के साथ सकारात्मक भाव झलक रहे थे!


Sunday, January 2, 2022

बालिका छात्रावास हेतु मेघवाल समाज हुआ लामबंद

DP NEWS MEDIA

बाडमेर/कल्याणपुर◆◆मेघ.शिक्षा एवम् विकास संस्थान कल्याणपुर(बाड़मेर)बालिका छात्रावास शिलान्यास एवं भामाशाह सम्मान समारोह दिनांक 2 जनवरी 2022 रविवार स्थल कल्याणपुर में भव्य समारोह रखकर, 
बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर आगन्तुक मेहमानों व जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया,जो एतिहासिक मिसाल बन गया!उत्तम आश्रम जोधपुर से सुख देव जी महाराज,आत्मानंद जी जालमपुरा खंडप के महाराज,अमृत राम जी महाराज रणजीत आश्रम बालोतरा,कई संत महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त था!कई विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!श्री उम्मेदसिंह अराबा प्रधान पं.समिति कल्याणपुर ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा से मनुष्य का सर्वागीण विकास होता है!माननीय सुनिल के पंवार अति.पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बालिका शिक्षा को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि संगठन में और भी मजबूती लाने के साझा प्रयास ही ऐसे अंजाम और आयोजन विकास का सफर तय करते हैं!किसी भी विकासात्मक कार्य के लिये धन से ज्यादा मन और सकारात्मक सोच ही कथनी और करनी के फासले को कम करती है,यह बात सिवाना उपखंड अधिकारी महोदया कुसुमलता चौहान ने कही!भामाशाहों के अथक प्रयास और सहयोग से धन की वर्षा होते,नारी शक्ति का मनोबल बढता देख मंच पर विराजित प्रियंका जी मेघवाल व अन्य नारी शक्ति भी प्रसन्नचित्त मुद्रा में फूली नहीं समाई!20 वर्ष से लगातार एक ही परिवार से आसीन दौला रामजी कुआ सरपंच कल्याणपुर ने नटवरसिंह राव द्वारा जमीन के आवंटन व कॉलेज खुलवाने पर, मदन लाल प्रजापत विधायक पचपदरा,प्रधान साहब कल्याणपुर तथा हर जाति वर्ग समाज को विभिन्न कार्यों के लिये जमीन मुहैया करवाने व शानदार लाखों रुपयों की घोषणाऐं करने पर अपने उद्बोधन में धन्यवाद दिया!माननीय सुनिल के. पंवार,अति.पु.अधीक्षक,नितेशजी आर्य,भरत जी पांचल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,सहित कई अधिकारी व राजनेता मंच को सुशोभित कर रहे थे!गोपा राम जी मेघवाल पूर्व विधायक व पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने बाबा साहेब के कारवां और विचारों को आगे बढाते हुए रचनात्मक कार्यों को अंजाम देते हुए कहा कि जो कुछ इस देश को देन है,वह सब बाबा साहेब की बदौलत है,बीच बीच में 70 साल के कांग्रेस के कार्यकाल व गहलोत सरकार की सराहना भी की!बाल विवाह,दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खात्मे के लिये तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा!चुटकीले अंदाज में 90 मिनट के भाषण में युवाओं और बुजुर्गों के बीच सामंजस्य बिठाने की बातों को बार बार दोहराया!रूपा राम जी धनदे ने समाज में एकता,संगठन व शिक्षा में अव्वल रहने के गुर बताते हुए बाबा साहेब के कारवां को आगे बढाने की बात कही!भोमा रामजी बोस,भीमा रामजी देवपाल,गणेशा राम जी बुनकर समदड़ी,भगारामजी देवपाल जैसे दर्जनों महानुभावों ने व्यवस्था में शानदार भूमिका ही नहीं बल्कि भामाशाहों की सूची में भी अग्रणी पंक्ति में अपना नाम दर्ज करवाकर एक इतिहास रचा! *एक बालिका पढेगी और सात पीढी तरेगी* की बात को चरितार्थ तो तब हुई जब भामाशाहों सहित जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं का सिलसिला करोड़ रुपयों के पार चलता दिखा!बाड़मेर जिले की शान दिखाते नौजवान,बुजुर्ग,महिलाओं ने इस मेले जैसे माहौल में नववर्ष की खुशियों की सौगात समझ बेटियों को उच्च शिक्षा हेतु पढने का संकल्प लिया और "दुल्हन ही दहेज है"नारे पर पांडाल में हाथ खड़े कर भावी पीढी को शिक्षित और संस्कारित करने का वादा किया!भामाशाहों के मनोबल की वाहवाही सिवाना,बालोतरा,सिणधरी,बायतु,बाड़मेर,जालोर,पाली,जोधपुर,जैसलमेर,जयपुर जैसे शहरों से बाहर और अन्य प्रान्तों तक सुनने को मिली,जिसे एक तरह का सामाजिक कार्यक्रम व भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम कहा जा सकता है!किसने कितना दिया?कौन आज का सिरमौर बना,उक्त बातों पर मंथन कई दिनों तक लोगों की जुबान पर रहेगा और कल्याणपुर में भव्य बालिका छात्रावास का स्वप्न जल्द पूर्ण होने की आशा जगी,जो सैकड़ों की भीड़ और हर राहगीर की बात का हिस्सा था!भोजन,चाय,टेन्ट,फोटोग्राफी,माईक व्यवस्था,साफा,माला,शॉल,तस्वीरें,सब भामाशाहों की दरियादिली थी!सचिव ने प्रतिवेदन तो,अध्यक्ष और कमेटी के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया! *कुछ किये बिना जय साकार नहीं होती,और कोशिश करने वालों की हार नहीं होती!* बगदा राम बोस,सालगरामजी परिहार,माना रामजी परिहार,गोविन्द मेघवाल,भीमारामजी मुरडिया,जैसाराम धीरा,छगन लाल सोलंकी,केशा राम जी परमार,उदा राम केश्वर,मोटा राम पंवार,मदन लाल बामणिया,भीमा राम बारूपाल,लूणा राम पादरू ने भी शिक्षा की अलख जगाने ुर यहां के कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरी प्रशंसा की!
मास्टर मोटा राम पंवार,पनावड़ा
(राजस्थान मेघवाल परिषद सोशल मीडिया प्रभारी प्रदेश)