Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2021

मोतीसरा में छात्राओ को वितरित की निःशुल्क साईकिले,

DP NEWS MEDIA . सिवाना उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीसरा में रविवार को कक्षा नवमी की छात्राओं को  नि: शुल्क साईकिले वितरित की। साईकिल वितरण समारोह में अध्यक्ष सरपंच फतेहसिंह, मुख्य अतिथि सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित और विशिष्ठ अतिथि सीबीईईओ हनुमानराम चौधरी ने शिरकत की । वहीं समारोह में  मुख्य आतिथ्य के रुप में बोलते हुए प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा, कि वर्तमान राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में बहुत प्रयास कर रही है.। शिक्षित नारी परिवार, समाज, गांव और देश के सहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है। प्रधान राजपुरोहित ने छात्राओं को संस्कारवान बनकर  अपने मायके और ससुराल दोनों का नाम रोशन करने की सीख दी। सीबीईईओ हनुमानराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं नि: शुल्क साईकिले वितरण करके छात्राओं को शारीरिक और मानसिक प्रौत्साहन दे रही है। पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं राउमावि के प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर ने साईकिल वितरण का ब्यौरा पेश कर अतिथियों और ग्रामीणों से विद्यालय की भौतिक समस्याओं का समाधान करवाने क...

REET का रिजल्ट दिसंबर तक: शिक्षा मंत्री बोले-कोर्ट में रिजल्ट नहीं अटका तो जल्द करेंगे जारी

जयपुर@डीपी न्यूज़ मीडिया। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा है कि हाल में हुई REET का परिणाम अगले एक से डेढ़ महीने में जारी किया जा सकता है। परीक्षा आयोजक राजस्थान बोर्ड ने नतीजे घोषित करने के लिए इतना ही समय बताया था। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट में REET रिजल्ट नहीं अटका तो समय पर नतीजे घोषित कर देंगे। शिक्षा मंत्री ने REET-B.Ed. वाले मामले पर भी विभाग का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जो भी कोर्ट का फैसला होगा, उसी अनुसार हम रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम कोर्ट के फैसले के अधीन होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट अगर कहेगा कि B.Ed. वालों को REET लेवल-1 में लिया जा सकता है, तो हम लेंगे और वो मना करेगा तो हम नहीं लेंगे। कोर्ट के आदेश का परीक्षण करेंगे, एजी से राय ले लेंगे। सरकार की तरफ से कोई देरी नहीं होगी। अगर कोर्ट का आदेश अनिवार्य तौर पर मानना होगा तो मानेंगे, अगर कोर्ट हमारे विवेक पर फैसला छोड़ देगा तो हम निर्णय लेंगे। बता दें कि राजस्थान में 31000 शिक्षकों के पद के लिए 26 सितंबर को प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा REET का आयोजन किया गया था। इसमें दो पारी में लगभग पच्चीस लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थ...

पानी की किल्लत से पशुपालक परेशान,समस्या तस की तस।

डीपी न्यूज़ मीडिया सिवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा के  जुना मोतीसरा में पिछले कई वर्षों से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विभाग को लिखित में और मौखिक में शिकायत करने के बाद भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। वही ग्रामीणों को मजबूरी  में मोल का पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव के लोगों में विभाग के प्रति रोष पाया गया है।  बार-बार शिकायत कराई लेकिन विभाग का ध्यान ही नहीं। गांव के लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। कई वर्षों से गांव में पीने का पानी नहीं मिल रहा। विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते।  वही रात्रि चोपाल में कलेक्टर महोदय को लिखित में शिकायत करने के बाद भी विभाग ने समस्याओं का स्थाई समाधान नही करवाया । वही विभाग ने दो टूक जवाब दे दिया के गांव ऊंचाई पर है इसलिए पानी गांव तक नहि  पहुंच रहा है। वही गांव वालो का कहना है के मोतीसरा में पानी की टंकी बनी हुई है। जिससे दो गांवों को पानी  मिल रहा है। वही गांव वालो का...

वैष्णव समाज की आम बैठक 31 को।

डीपी न्यूज़ मीडिया । सिवाना. वैष्णव समाज सिवाना तहसील की आम बैठक सिवाना स्थित ठाकुरजी के मंदिर में 31 अक्टूबर रविवार को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।जिसमें रामानंदाचार्य के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी,साथ ही समाज की सदस्यों बनाने कार्यकारिणी के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। वैष्णव  विकास  समिति सिवाना ने अधिक से अधिक समाज बंधुओं को भाग लेने की अपील की।

आज करवा चौथ, चांद देख व्रत छोड़ेगी।

DP NEWS MEDIA सिवाना. देश अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है. करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. आपको बता दें कि करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस खास मौके पर सुहागन औरतें अपने पति के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती है. इस दिन महिलाएं  सोलह श्रृंगार  करके सजती संवरती हैं. वैसे तो यह त्योहार विशेष कर औरतों का होता है लेकिन, इस खास मौके पर आप अपनी पत्नी को वादों का तोहफा दें सकते हैं. यह वादें आपसी तालमेल प्रेम जिम्मेदारी आदि इस त्योहार की खूबसूरती को तो बढ़ेगी ही. उसके साथ ही आपके रिश्ते में मिठास भी घोल देंगे. तो चलिए जानते हैं उन वादों के बारे में जो हर पति को अपनी पत्नी को करवा चौथ के मौके पर देना चाहिए- परिवार की जिम्मेदारी,आपसी प्रेम, त्याग की भावना,छोटे बड़ो के लिए प्रेम परवरिश आदि आपके सुखद जीवन के चार चांद लगा देंगे।

मोतीसरा में कार्मिकों ने फोन से बुला-बुलाकर करवाया टीकाकरण ।

DP NEWS MEDIA नतीजा: एक दिवसीय लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण    मोतीसरा ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को  कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगा। शिविर में ड्युटी पर तैनात कर्मचारियों ने प्रथम व द्वितीय डोज से वंचित स्थानीय नागरिकों से फोन से सम्पर्क साधकर, बुला-बुलाकर और निवेदन कर टीकाकरण करवाया। कार्मिकों के सकारात्मक व्यवहार से प्रभावित होकर आमजन ने भी सहयोग किया। नतीजन कुल प्राप्त 30 की 30 कोविशिल्ड डोज लग गई। वेक्सीनेशन शिविर में एएनएम चरणबाई मीणा, पंचायत सहायक तगाराम, अध्यापक सुरेन्द्र कुमार, हरचंदराम चौधरी और निम्बाराम बामणिया ने सेवाएं दी। पंचायत सहायक शेराराम और ई मित्र संचालक निर्मल कुमार ने सहयोग किया। एक दिन का शत प्रतिशत वेक्सीनेशन लक्ष्य हासिल करने पर मोतीसरा सरपंच फतेहसिंह डाबली, पीईईओ पारसमल जीनगर, ग्राम विकास अधिकारी हीम्मताराम चौधरी और वार्डपंच हीराराम देवासी ने कार्मिकों और ग्रामीणों का आभार जताया।

टांके और नालियों में दवाई का छिड़काव किया।

 DP NEWS MEDIA समदड़ी. खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिवाना के निर्देशानुसार ग्राम खंडप में डेंगू मलेरिया व मौसमी बीमारियों की रोकथाम व जन जागृति हेतु स्थानीय रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य सर्वे स्क्रीनिंग टीम के सदस्य  श्रीपाल  श्रीमाली मेल नर्स सेकंड कोविड स्वास्थ्य सहायक अशोक कुमार गर्ग गणपत गोयल आशा सहयोगिनी श्रीमती गुणवंती और सुमटी देवी ने डोर टू डोर सर्वे करके घरों में बने पानी के टांको और होद में  टेमिफोस की दवा डाली गई गांव के जल भराव वाले स्थलों पर गंदे पानी की नालियों  में एम एल ओ डालकर मच्छरों के प्रजनन को रोकने हेतु जिम्मेदारी पूर्वक कर्तव्य निभाया तथा आमजन को राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में चल रही मौसमी बीमारियों के बचाव संबंधी सर्वे कार्य के बारे में अवगत कराया ग्रामीणों ने टेमीफोस व एम एल ओ दवा के छिड़काव कार्य हेतु किए गए प्रयास की सराहना की।

सिवाना के निजाम मोहम्मद को राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड ने नई जिम्मेदारी सौपी, बने प्रदेश महामंत्री ।

DP NEWS MEDIA सिवाना. राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड  कांग्रेस अध्यक्ष चांदमल और राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड में निजाम मोहम्मद को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। जिससे सिवाना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी छाई।

कोविड वेक्सीनेशन शिविर मोतीसरा:ग्रामीण कृषि कार्य में व्यस्त।

DP NEWS MEDIA दिनभर बाट जोते रहे कार्मिक, शिविर में टीका लगवाने नही पहुंचे लोग।  मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया ।  ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार को लगा मेगा कोविड वेक्सीनेशन शिविर में टीका लगवाने एक भी व्यक्ति नही आया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी टीकाकरण हेतु लोगों का शाम तक इन्तज़ार करते रहे। ग्रामीण इन दिनों फसल कटाई और लाटा लेने आदि कृषि कार्यों में जुटे हुए है। लोग सुबह से देर शाम तक फसल लेने में व्यस्त रहते है। हालांकि वैक्सीनेशन शिविर का स्थानीय बीएलओ, पंचायत सहायक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्मिक, चिकित्सा विभाग के कार्मिक वेक्सीनेशन हेतू खूब प्रचार - प्रसार करते है। शुक्रवार विजयादशमी पर्व के दिन पीईईओ पारसमल जीनगर द्वारा जारी आदेश की पालना करते हुए बीएलओ अचलाराम मेघवाल, तिलोकराम देवासी, पंचायत सहायक तगाराम मेघवाल, शेराराम मेघवाल, पैराटीचर बंशीलाल भील और सीएचए पृथ्वीसिंह राजपुरोहित ने वैक्सीनेशन शिविर में उपस्थित दी।

गुरुजी के आगे झुकी सरकार,आदेश वापस लिए।

DP NEWS MEDIA जयपुर/बीकानेर. छुट्टियां कम करने के निर्देश कल ही दिए गए थे,वापस लेने पड़े आदेश । स्‍कूल अब दिवाली में 10 दिन तक बंद रहेंगे,गुरुजी हुए खुश। दीवाली की दस दिन की अब छुट्टी- राजस्थान में शिक्षकों की नाराज़गी के चलते सरकार ने एक दिन में ही दिवाली के मध्यावधि अवकाश ख़त्म करने के आदेश वापस ले लिए हैं. राज्‍य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के दिवाली के मध्यावधि अवकाश पर रोक लगाने के आदेश वापस लेने के निर्देश दिए और उसके बाद संशोधित आदेश जारी किया है. अब स्कूलों में 29 अक्टूबर से लेकर 07 नवंबर तक दिवाली की छुट्टी रहेगी.नये आदेश के चलते अब स्‍कूल दस दिनों तक बंद रहेंगे. राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर संशोधित आदेश की जानकारी दी है. माना जा रहा है कि शिक्षकों में नाराज़गी की वजह से सरकार ने उप चुनाव में नुक़सान होने के डर से फ़ैसला वापस लिया है. यह आदेश जारी करने वाले माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी का भी तबादला कर दिया गया है.दरअसल एक दिन पहले ही राजस्थान सरकार के माध्यम से शिक्षा निदेशालय ने आदेश निकाला था कि कोरोना में स्कूल लंबे समय तक बंद र...

सिवाना । तेलवाडा गोगाजी मेला स्थगित,उपखंड अधिकारी ने जारी किया आदेश।

DP NEWS MEDIA सिवाना .इस बार नही भरा जाएगा सिवाना का प्रसिद्ध मेला तेलवाडा में लोक देवता  गोगाजी का मेला। गृह विभाग की अनुपालना में किया आदेश,मेले में 200 से अधिक श्रदालुओं का भाग लेने की स्थिति को देखते हुए लिया निर्णय। आगामी आदेशो तक रहेगी रोक।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को मातृ शोक, माताश्री मोहन कंवर का दिल्लीं में हुआ निधन

DP NEWS MEDIA जोधपुर, 11 अक्टूबर। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताश्री श्रीमती मोहन कंवर चम्पावतजी पत्नी श्री शंकर सिंह शेखावत मेहरोली (जलदाय विभाग से सेवानिवृत अतरिक्त मुख्य अभियन्ता)  का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। माताश्री का जोधपुर में कागा राजपूत शमशान गृह में सोमवार को दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।    केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर गत काफी समय से बीमार थीं। उनका काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सरल सौम्य स्वभाव की धनी धार्मिक प्रवृत्ति की श्रीमती मोहन कंवर चम्पावतजी  समाजसेवा से जुड़ी रही।  भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मंत्री शेखावत की माताश्री  ने रविवार को दिल्ली एम्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। इस दौरान मंत्री शेखावत,शंकर सिंह शेखावत और परिवार के सदस्य अस्पताल में ही थे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी श्रीमती मोहन कंवर का जोधपुर में नागौरी गेट स्थित श्री राजपूत शमशान में सोमवार को दोपहर करी...

एसबीआई में बदमाशों ने कुछ के मिनटो में 5 से लाख अधिक लूटे।

दिनदहाड़े बैंक लूट को दिया अंजाम , बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने ग्राहकों को एक लाइन में खड़ा किया,फुटेज में फायर करते दिखे, कैशियर पर पिस्तौल तान कर अपने साथ लाए बैग में रुपए भर कर बाइक पर हुए फरार ।

झांकी से दिया अहिंसा का संदेश,जयंती मनाई।

DP NEWS MEDIA समदड़ी .राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन, समदड़ी में  गांधी जयंती और कला उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्थानीय भामाशाह संजय मेवाड़ा और अध्यक्ष  समदड़ी स्टेशन पी. ई. ई. ओ. श्री ओम प्रकाश विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री देव किशन खत्री के सानिध्य मे कार्यक्रम हुआ जिसमें स्थानीय विद्यालय के बालक गांधीजी के रूप में बनकर आए एवं कला उत्सव के रूप में यहां एकल लोक नृत्य की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति की गई जिसमें आठवीं कक्षा की छात्रा वर्चस्वी ने कथक नृत्य लक्षिता ने राजस्थानी नृत्य मिताली ने भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया एवं छात्रा निहारिका, प्राची, पायल,जाह्नवी, मोनिका द्वारा राजस्थान का नृत्य हंसिका,मोनिका, शिवांगी द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, तथा गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका  प्रियंका लीलड़,किरण,बसंती, पूजा, रुचिका अरोड़ा, वरिष्ठ अध्यापक जितेंद्र परिहार,चंद्रप्रकाश, प्रकाश चंद्र, कुलदीप राव, हरीश कुमार, पिंटू कुमार, गो...

150वीं गांधी जयंती धूमधाम से मनाई।

DP NEWS MEDIA मोतीसरा . ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजकीय बालिका उच्च प्रावि में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह संस्था प्रधान रतनलाल राणावत के साथ बालिकाओ और शिक्षकाओं ने मनाया। संस्था प्रधान ने महात्मा गांधी के जीवन पर चलने को स्कूली छात्राओ को कहा की हमे जीवन कोई भी कार्य अहिँसात्मक करना चाहिए। इसके साथ ही रघुपति राघव राजा राव गीत गाकर सच्चाई के राह पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे। @ NIRMAL KUMAR

ग्राम पंचायत में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

DP NEWS MEDIA मोतीसरा. ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। मोतीसरा सरपंच फतेहसिंह, पीईईओ पारसमल जीनगर ने बापू व शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर माला पहनाई। इस दौरान वार्डपंच चेलाराम हूण, पानीदेवी गर्ग, कनिष्ठ सहायक ललिता मीणा, पंचायत सहायक तगाराम, शेराराम, ई मित्र संचालक निर्मल कुमार मेघवाल, प्राध्यापक नेमाराम जोशी, बूथ लेवल अधिकारी अचलाराम बामणिया, तिलोकराम देवासी, एएनएम चरणबाई मीणा और हीरसिंह डाबली मौजुद थे। NIRMAL KUMAR

शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की फिर एक नई सौगात

-  ग्लोबल अचीवर मेन्स ऑफ द ईयर अवार्ड DP NEWS MEDIA जयपुर .शक्ति फिल्म प्रोडक्शन जल्द लेकर आ रहा है देश भर के पुरूषों के लिए ग्लोबल अचीवर मेन्स ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व उल्लेखनीय तथा गौरवपूर्ण कार्य कर एक नई पहचान व मिशाल पेश की है, ऐसी विभूतियों को सम्मानित होने का सुनहरा अवसर मिलेगा एवं समाज में राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन पहले भी जयपुर रत्न सम्मान समारोह एवं इंटरनेशनल युथ आईकन अवार्ड सहित कई भव्य समारोहों का अपार सफलता के साथ आयोजन कर चुका है, जिसे जनता की भरपूर सराहना मिली। शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन एवं आयोजक कर्ता अम्बालिका शास्त्री को ऐसे गौरवशाली समारोह आयोजित करने के लिए बहुत बहुत बधाई एवं अग्रिम शुभकामनायें।