Skip to main content

Posts

सुरक्षा गार्डो ने सौपा ज्ञापन

सुरक्षा गार्डो ने   मुखयमंत्री के नाम  सौपा ज्ञापन। सिवाना : उपखण्ड क्षेत्र के सिवाना और समदड़ी के कार्यरत ग्राम पंचायत सुरक्षा गॉर्डो ने मुख्यमंत्री के नाम सिवाना उपखण्ड अधिकारी को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे बताया गया की बजट घोषणा 2023-24 के बिंदु संख्या 159 की पालना कर हमे प्लेसमेंट से स्थाई नियुक्ति करने की मांग की गई। ठेका प्रणाली को बंद करे, यह भी बताया की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अधिकारी पालना नही कर रहे है। इस अवसर पर सुरक्षा गॉर्ड जबरा राम भील मोतीसरा,मोहनलाल भगवा,गोमाराम समदड़ी,पारस मल् सरवड़ी सहित मौजूद थे।

बूथ केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।

बूथ केंद्रो का औचक निरीक्षण किया। मोतीसरा@डीपी न्यूज़ : ग्राम पंचायत मोतीसरा के बूथ केंद्र 223 ,224 और 225 का सिवाना नायब तहसीलदार दिलीप कुमार. और नरसिंग पाल सिंह  ने औचक निरीक्षण किया गया । जिसमे मतदाता नाम जुड़वाने,हटाने,संशोधन संबधित बीएलओ मदन लाल बामनिया  और अचला राम बामणया   से जानकारी प्राप्त   कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही  इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को 01/10/23 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओ के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु आवेदन करने की अपील की । इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह्  बीएलओ मदन लाल बामनिया  ईमित्र संचालक निर्मल कुमार,आयुष ललित गर्ग, उप सरपंच प्रतिनिधि जोधाराम  तरक् मौजूद रहे।

चौथे दिन सिवाना विधान सभा कि बैठक समदड़ी मे,क्षेत्रों का दौरा

समदडी/सिवाना  भाजपा केंद्रीय विद्यायक प्रवास कार्यक्रम के तहत पूर्व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष  पूर्व शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक जीतु  भाई वाघानी व सिवाना  विधान सभा विस्तारक सुरेश वैष्णव ने चौथे दिन सिवाना विधान सभा कि बैठक समदडी मण्डल के राखी गाँव से श्री गणेश किया  जिसमे गंगासिंह राठौड काठाडी व साथ मे हमीर सिंह भायल, सोहनसिंह भायल, बालोतरा किसान मोर्चा अध्यक्ष जय राम प्रजापत, obc मोर्चा अध्यक्ष इन्दाराम चौधरी, अशोक सिंह राजपुरोहित व राखी गाँव के गणमान्य भाजपा पदाधिकारीगण व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे, उसके बाद खंडप गाँव मे पूर्व सरपंच चंपालाल जैन के घर पर बैठक रखी गई वहा पर भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समदड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह कोटडी, रमेश श्रीमाली व महामंत्री शैतान सिंह भाटी, व अन्य मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे उसी कडी मे दोपहर का सहभोज कान सिंह कोटडी के घर पर रखा गया वहा से भलरो का वाडा महादेव मंदिर मे संरपच प्रतिनिधियो के साथ बैठक रखी गई कोटडी सरपंच खेतसिह, अजीत संरपच सुरेंद्र सिंह चारण, खेजडीयाली संरपच, ...

कार्यकर्ताओ को दिया जीत का मोदी मंत्र कार्यकर्ताओ को मोदी मंत्र

सिवाना//बालोतरा भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  जीतू भाई वागानी पटेल साहब विधानसभा क्षेत्र सिवाना मे प्रवास पर आज तीसरा दिन है प्रथम दिवस मे सिवाना विधानसभा के चारो मंडलो कि संयुक्त बैठक लेते हुए समस्त कार्यकर्ताओ को मोदी मंत्र देकर आगामी चुनावो मे चुनाव चिह्न कमल के फूल की बडी जीत कैसे हो इसकि रचना संगठनात्मक रूप से दिलाने कि चर्चा करते हुए दूसरे दिन सिणधरी मण्डल प्रवास पर शक्ति केन्द्र संयोजको व बूथ अध्यक्षो एवं सभी मोर्चाओ के दायित्ववान कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर मोदी मंत्र देते हुए तीसरे दिन पादरू मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण व सभी मोर्चाओ के पदाधिकारीगण व शक्ति केन्द्र संयोजक व बूथ अध्यक्षो के साथ चर्चा करते हुए पादरू मे माताजी मंदिर से शुरुआत कर कुण्डल के द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर श्रीयादे नगर माताजी मंदिर मे बैठक ली व दोपहर का सहभोज सेला गाँव मे करते हुए रमणीया गाँव एवं काठाडी महादेव मंदिर मे बैठक लेते हुए एक नारा दिया की मोदी मांगे राजस्थान मे  डबल इंजन की सरकार जो सिरस्थाई हो ताकि सबको स...

काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया

सिवाना(बालोतरा) .जिले सहित प्रदेशभर मे 108 और 104 एम्बुलेंस स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश माली ने बताया की राजस्थान 108 एम्बुलेंस पायलट EMT ने वादाखिलाफ़ी के विरुद्ध व संविदा रूल्स मे नही लेना साथ  ही प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा परमानेंट नही करने वेतनमान कम देने सहित अपनी मांगो को लेकर 22 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शना करेंगे। इस अवसर पर सिवाना 108 पायलट किशन परिहार,गणपत सिंह,पंकज शर्मा मौजूद रहे।

भाजपा नेता सुप्रसिद्ध समाजसेवी गंगा सिंह काठाड़ी के नेतृत्व में सर्व समाज के ग्रामीणों ने मिलकर सिवाना sdm को ज्ञापन सौपा

सिवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव काठाड़ी मे शिक्षकों की कमी राजस्थान सरकार द्वारा पूरी नहीं की तो विद्यालय में तालाबंदी करके उग्र प्रदर्शन किया जाएगा_काठाडी   सिवाना@डीपी न्यूज़ सिवाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान नेता व  सुप्रसिद्ध समाजसेवी गंगा सिंह के नेतृत्व में सिवाना sdm को ज्ञापन देकर  सिवाना तहसील के गांव काठाड़ी मे 12वीं तक विद्यालय होने के बावजूद लम्बे समय से सिर्फ तीन शिक्षक कार्यरत होकर विधालय चला रहे हैं।  जिसके कारण बच्चों का भविष्य शिक्षा के रूप मे बाधित हो रहा है।  आज भाजपा नेता गंगा सिंह काठाडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सर्व समाज के ग्रामीणों ने मिलकर सिवाना sdm कार्यालय जाकर उच्च अधिकारियों को राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर काठाड़ी ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 248 विद्यार्थियों पर केवल 3 शिक्षक ही कार्यरत है जिसमे से एक शारीरिक शिक्षक होने से 2 अध्यापकों के भरोसे पूरी स्कूल चल रही है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, उल्लेख हो कि गांव में विद्यालय पहले दसवीं तक था तब भी स्क...

77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

श्री खेतेश्वर आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मायालावास में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । मायलावास सरपँच व विद्यालय प्रबंधक  अशोक सिंह राजपुरोहित ने  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  सैंकड़ो  ग्रामीणों की  उपस्थित में छात्र-  छात्राओं  की उपस्थति में शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन  के साथ राष्ट्रभक्ति  से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । विद्यालय प्राचार्य रूपाराम  ने बताया कि   आजादी के लिए अ मृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत  वरिष्ठ अध्यापक भरत कुमार बारङ ने  सविंधान की उद्देशिका व मौलिक कर्तव्यों का वाचन करवाया ।  विद्यालय में आयोजित  कार्यक्रम    राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीयता की भावना  को प्रबल करते है । इस अवसर पर   विद्यालय के छात्र  आम सिंह राजपुरोहित रमणिया व  रिंकू गोस्वामी मोकलसर  को  ग्रामविकास अधिकारी बनने पर सम्मान किया गया ,तथा दीपिक...