Skip to main content

Posts

समाजोपयोगी उत्पादन कार्य शिविर का समापन होगा कल

धारणा .राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य शिविर के चौथे दिन कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई और उनका परिणाम भी हाथों हाथ आ गया,जिससे बच्चों में कोतूहल और जिज्ञासा के साथ में सारी गतिविधियां सकारात्मक तथा बेहद रोचक बनी रही।बालकों में कुछ नया सीखने,नवनिर्माण करने तथा अपने हुन्रर को आजमाने के लिए यह सही वक्त है,जब उनकी प्रतिभाओं को तराशने का अवसर दिया जाता है।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर के मार्गदर्शन में इस शिविर के प्रभारी मोटा राम पंवार ने विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने हेतु उत्तम व्यवस्था बनाए रखी,जिसमें शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़ तथा वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश विश्नोई, ओमप्रकाश डारा सहित कई स्टाफ साथियों ने सहयोग प्रदान किया।छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता,अंत्याक्षरी, क्विज,स्वच्छता कार्यक्रम,कक्षा कक्ष की सजावट,पेड़ पौधों की सुरक्षा, सहित मेहंदी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए रोजमर्रा की भांति निबंध और कविता पाठ में  हिस्सा लेकर अपने अपने भाग्य को आजमाया और प्रतिस्पर्धा के अंतिम समय तक इस कार्यक्रम में समान रूप से...

कृषक मित्र संघ राजस्थान के कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

बाड़मेर /धोरीमन्ना (बाबूराम) कृषक मित्र संघ राजस्थान के कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार को सौपा ज्ञापन । धोरीमन्ना के राणासर निवासी पदमाराम पातलीया ने जानकारी देकर बताया कि जिला झोटवाड़ा में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया एवं मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के कार्यक्रम में कृषक मित्र संघ राजस्थान का सभी जिलों से आए प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। वापस आते समय कालवाड़ के पास बस का हुआ एक्सीडेंट जिसमें रमेश कुमार सिवाणा के आई कुछ चोट । बाडमेर से पदमाराम पातलीया, रामसिंह, सोहनलाल, जोगाराम, मानाराम, रामेश्वर गर्ग, जेठाराम,भीमदान देवल,सवाई माधोपुर से शीवकरण मीणा,शेर सिंह , एवं कोटा से सीपी ,सुमन प्रकाश चन्द्र आदी मोजुद रहे

विश्व हिंदू परिषद धोरीमन्ना की ओर से राष्ट्र निर्माण में हमारा योगदान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धोरीमन्ना / बाबूराम केनावत धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में बुधवार रात्रि में राष्ट्र निर्माण में हमारा योगदान पर एक विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री परमेश्वरलाल जोशी रहे । जोशी ने बताया कि संम्पुर्ण भारत देश में जाती - पाती भेदभाव की बेडीयो को तोड़कर एकता और समरसता भाव जागृत करना ही हमारा उद्देश्य है । विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र राठी विश्व हिंदू परिषद, प्रखंड मंत्री बीरबल जाणी, तहसील संयोजक धनराज सिडोलीया, बजरंग दल प्रखंड महेश राजपुरोहित, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जय किशन भादू,सोहन सोनी,स्वरुप सिंह खारी ,हिरालाल खत्री, ज्वाला प्रसाद सारस्वत, सुरेश पुगलिया, श्याम पुंगलिया, भंवरलाल गोदारा, सुरेश गीगल , कुंभाराम चोधरी,सहित विश्व हिंदू परिषद धोरीमन्ना एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धोरीमन्ना के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।यह जानकारी धनराज सिडोलिया ने दी

विशाल सत्संग समारोह व नि:शुल्क नामदान शिविर का आयोजन रखा गया

धोरीमन्ना @  बाबुराम केनावत बुधवार 21दिसंबर 2022 को धोरीमन्ना उपखंड की पंचायत खारी में चार रास्ता कबुली फांटा पर विशाल सत्संग समारोह व नि:शुल्क नामदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें आस पास के सभी गांवों से संत रामपाल के भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस संतसंग में एल सी डी के माध्यम से परमात्मा के सतसंगों का अमृत मंगल प्रवचन किया गया । सत्संग का समय सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक रखा गया ।तहसील के रामपाल के भक्त सेवादारों ने उपस्थित होकर सारी व्यवस्था संभाली ।सेवादार भक्त मुलादास खारी ,कृपालदास धोरीमन्ना ,छगनदास,ओमदास आदी ने सतसंग की व्यवस्था संभाली। सतसंग में चाय एवं बिस्कुट की व्यवस्था रखी गयी । इस संतसंग में भक्तों का बहुत अच्छा संस्कार ,प्रेम ,भाईचारा ,एवं संस्कार की बातें देखने को मिली । संतसंग में सेकडौ भक्तो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें महिला ,पुरुष ,व बालक बालीकाऐ की भी भक्ती की झलक देखने को मिली

गौड़ मित्र मंडल मुंम्बई में बैठक का हुआ आयोजन‌‌

धोरीमन्ना डिपी न्युज ‌ बाड़मेर /मुम्बई । खुमाराम बबेरवाल गौड़ नवयुवक मंडल बाड़मेर के जिला अध्यक्ष बनने के बाद मुंम्बई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। धोरीमन्ना धनराज शर्मा ने जानकारी देकर बताया कि बाडमेर आदि गौड़ बा्ह्मण समाज नवयुवक मंडल बाड़मेर के जिला अध्यक्ष बनने के बाद मुंम्बई पहुंचने पर गौड़ नवयुवक मित्र मंडल ने उनका माला ,साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।‌इस अवसर पर दिनेश सिंडोलिया,सतीश भरीण्डवाल,बाबुलाल नारुडा,देवीलाल सिडोलीया,प्रकाश भरीण्डवाल,पारसमल सिंडोलिया ,सुरेश नारुडा,हितेश सिंडोलिया ,पुखराज सिंडोलिया ,दिनेश हरीतवाल,सहीत समाज के कार्यकर्ताओं ने गौड़ का स्वागत एवं बहुमान किया और साधारण बैठक आयोजित कर समाज हित में निर्णय लिया ।

श्रीयादे माता जयंती जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा

      पाली/शीतलप्रजापति   श्री श्रीयादे माता जयन्ती एवम प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति जैतारण द्वारा 15 जनवरी 2023 को पाली जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।           आप समस्त समाज बन्धु सादर आमन्त्रित हैं ।जिला स्तरीय प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हेतु पूर्व तैयारी की मीटिंग श्री श्रीयादे मंदिर जैतारण मे आयोजित हुईl यह प्रतिभा सम्मान समारोह 15 जनवरी 2023 को मालियों की बगीची बस स्टैंड जैतारण मे रखने का प्रस्ताव रखा गयाl इस मीटिंग में अध्यक्ष गोपाल जी कालवाल लासनी सचिव महाराम जी प्रजापत नयागांव कोषाध्यक्ष धर्माराम जी जनासनी, जवरी लाल जी बांझाकुड़ी ,अरविंद जी बलूंदा, दूदाराम जी फूलमाल, जुमरजी जैतारण सुरेश जी पार्षद, सुनील जी वकील साहब एवम समस्त प्रजापति समाज के नवयुवक बुजुर्ग और सम्माननीय व्यक्ति मौजूद रहे l         आज की मीटिंग में निम्नानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें श्रवण जैतारण, मोती लाल गार्निया,ओगड राम हुनावास, कालू राम सिंघला को प्रचार प्रसार मंत्री,राकेश बाबरा,के...

अधिशासी अधिकारी जीनगर का स्वागत किया

सुरेश कुमार सिवाना:  मानव सेवा संस्था की ओर से शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल के नेतृत्व में नगर पालिका में नवनियुक्त प्रथम अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर का साफा,दुपट्टा व प्रतिक चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन (स्वागत) किया। ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी ने अधिशासी अधिकारी को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर को बताया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं उनके लिए संस्था "नेकी की दीवार" का शुभारंभ करना चाहती हैं, इसके लिए नगर पालिका हमें स्थान चिन्हित कर स्थान उपलब्ध करावे। अधिशासी अधिकारी सुरेश जीनगर ने बताया कि नेकी की दीवार से बुजुर्ग, गरीब,बेसहारा एवं दिव्यांगजनों को मदद मिलेगी। संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करें। इस अवसर पर चुन्नीलाल राजपुरोहित, राजकुमार लुदराडा, नकुल मेघवाल, गणपत सिंह सहित संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।