Skip to main content

Posts

टोक्यो पैरा ऑलंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

DP NEWS MEDIA . जयपुर/राजस्थान बलाई समाज का नाम रोशन करने वाली प्रवीण कुमार लेखरा जी RAS अधिकारी की पुत्री ने पूरे विश्व मे समाज का नाम गौरवान्वित किया हैl  सम्पूर्ण समाज और देश को  आप पर नाज है । टोक्यो पैरा ऑलंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली #जयपुर निवासी अवनी लेखरा को ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर कोई बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देने अवनी के निवास पर आ जा रहे है ।  महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में SH1 कैटेगरी में सोना जीतकर देश और  प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अवनी लेखरा को बधाई देने वालो की हौड़ लगी हुई है।

फैशन कला, संस्कृति, शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र से देश विदेश कि हस्तियाँ युथ आइकॉन अवार्ड से नवाजी गयी।

DP NEWS MEDIA NETWORK. जयपुर  . प्रताप नगर स्थिति निर्मला ऑडिटोरियम में शनिवार को इंटरनेशनल युथ आइकॉन अवार्ड सेरेमनी का आयोजन कोविड कि गाइडलाइन को फ़ॉलो करते हुआ, इस समारोह में पुरे देश भर से अपने अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले युवा और युवाओं के लिए कार्य करने वाली हस्तियों को का सम्मान किया गया कार्यक्रम के आयोजक रिंकु सिंह गुर्जर और अंबालिका शास्त्री ने बताया कि इस समारोह में युवाओं और युवाओं के लिए कार्य करने वाली प्रतिभाए जिन्होने अपने अपने क्षेत्रों कला, संस्कृति, शिक्षा, समाजसेवा, खेल, प्रशासनिक सेवा, उद्योग, व्यापार, फैशन और संगीत के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कि है उनका इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया, रिंकु सिंह गुर्जर ने बताया कि सम्मान स्वरुप इन हस्तियों को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट भेट करो अभिनन्दन किया, समारोह में अतिथि के रूप में आई पी एस संदीप सिंह चौहान, बी एस रावत, कृष कांत आँखोरी, लंदन से डॉ परिन सोमानी, अकबर खाँन,डॉ जगदीश पारीक, डॉ पवन पारीक, नरेंद्र सिंह रावत, उषा जैन, वकार हुसैन, पदमश्री गुलाबों सपेरा, राज शर्मा,अशीष सैनी ...

अनीसा बानो मेहर का चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-19 में चयन

डीपी न्यूज़ मीडिया बाड़मेर क्षेत्र तो शुरू में ही प्रतिभाओ का गढ़ रहा,कमी का तो यहाँ सिर्फ प्रतिभाओ को तलाशने की,ऐसी अनूठी मिसाल कायम की,अनीसा बानो मेहर का चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-19 में चयन बाड़मेर जिले के कानासर गांव की बेटी अनीसा बानो मेहर पुत्री याकूब खान का चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी U-19 में चयन ग्रामीण परिवेश व अल्पसंख्यक समुदाय की बेटी का चयन होने पर खेल जगत सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल। अनिशा बानो से अन्य बालिका भी मिलेगी प्रेरणा।

टीका लगवाने रोजियों की ढाणी में दिखा उत्साहपीईईओ ने किया निरीक्षण

कोविड वेक्सीनेशन शिविर में कार्मिकों ने दी सेवाएं  MOTISARA@DP NEWS   मोतीसरा . ग्राम पंचायत के राजस्व गांंव रोजियों की ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कोविड वेक्सीनेशन शिविर में ग्रामीणों ने टीके लगवाने में उत्सुकता दिखाई। शिविर में एएनएम चरणबाई मीणा, प्राध्यापक नेमाराम जोशी, पंचायत सहायक तगाराम मेघवाल, बीएलओ अचलाराम बामणिया, त्रिलोकराम देवासी, अध्यापक सुरेन्द्र कुमार, गोबराराम गर्ग,शकुन्तला मीणा, आशा सहयोगिनी डिम्पल और आंगनबाङी कार्यकर्ता रतन कंवर सहित कार्मिकों ने सेवाएं दी। वेक्सीनेशन साईट का पीईईओ पारसमल जीनगर ने औचक निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में कोविशिल्ड की प्रथम 46 डोज व दुसरी 35 डोज कुल 81लोगों का टीकाकरण हुआ। गांव में पहली बार वेक्सीनेशन शिविर लगने पर वार्डपंच उतमाराम सैन, समाजसेवी हंसराज प्रजापत और ताराराम प्रजापत सहित ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।

आज होगा इन जगहों पर कोविड़ टीकाकरण

 दिनांक 28.08.2021 शनिवार को बाड़मेर जिले के 337 स्थानों पर लगेगा मंगल टीका कोविड-19 के कारण गंभीर बीमार होने से बचने के लिए आमजन को कोविड का टीका अवश्य लगवाएँ। *चिकित्सा ब्लॉक सिवाना :-* मांगी, तेलवाड़ा, कुम्हारो की ढाणी, भागवा रघुनाथ गढ़, लुदराडा, मोकलसर, रोजियो की ढाणी, बेरानाड़ी, कांखी, रेलों की ढाणी, पादरू, मिठौड़ा, इटवाया, धारणा, थापन, मूठली, सिणेर, सिवाना, पादरड़ी कला, गोलिया, देवन्दी, गुडा, नाल, बिजलिया, गुंगरोट, कुसीप, समदड़ी, जेठन्तरी, सिलोर, रानीदेशीपुरा, भलरो का बाडा, करमावास, लालाणा, देवड़ा, बामसीन, राखी, सांवरड़ा, बालू, फूलण, सरवड़ी, गोलिया चौधरियान, रातड़ी, खण्डप, चिरडिया, ढिढ़स, पातो का बाडा, रामपुरा, कोटड़ी, अम्बो का बाडा, सेवाली, देवनगर में कोविशिल्ड।

मुख्यमंत्री गहलोत की तबीयत खराब, SMS अस्पताल में भर्ती।

जयपुर@डीपी न्यूज़। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें आज सुबह  के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की देखरेख में उनकी हार्ट संबंधित जांचें की जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम का आज दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। मगर तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली दौरा स्थगित कर दिया गया।  

देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का बनेगा यूएन कार्ड

केंद्र सरकार के पास रहेगा रिकॉर्ड श्रमिकों को मिल सकेगा योजनाओ का लाभ डीपी न्यूज़ मीडिया नेटवर्क । बाड़मेर । कोरोना काल सहित अन्य विषम परिस्थितियों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता से वंचित रह असंगठित  मजदूरों को अब जल्दी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा इसके लिए पहली बार केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही असंगठित श्रमिक कार्ड योजना के जरिए देशभर के प्रत्येक  असंगठित मजदूरों का यूएन कार्ड बनाया जाएगा इससे सरकार के पास असंगठित श्रमिकों का पूरा रिकॉर्ड रहेगा और समय-समय पर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ मजदूरों को मिल सकेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 अगस्त को दिल्ली में इस योजना का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार और श्रम विभाग में रोजगार मंत्रालय के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सीएससी के माध्यम से एनडीयुडब्ल्यू यानी नेशनल डाटाबेस ऑफ अनऑर्गेनाइज  के माध्यम से योजना में ऐसे मजदूरों का डाटा जुटा रही है जो किसी संस्था संगठन कंपनी की बजाए अपने स्तर पर कहीं ना कहीं रोजगार के लिए काम करते हैं। सीएससी बाड़मेर जिला प्रबंधक दिनेशसिंह देवल...