Wednesday, May 31, 2023

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की शिक्षा मंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति ।8 दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित


बाङमेर@डीपी न्यूज़।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखङ ने बताया बीकानेर निदेशालय पर विगत आठ दिन से चल रहा महापड़ाव  शिक्षा मंत्री से दूसरे दौर की  वार्ता में बनी सहमति के बाद स्थगित कर दिया है। संगठन के प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा वार्ता का निमंत्रण मिलने और वार्ता के दौरान मुद्दों के समाधान पर त्वरित कार्यवाही के लिए शिक्षा मंत्री का प्रतिबद्द होने के कारण और जल्दी ही समाधान का पूर्ण आश्वासन देने के बाद पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री से वार्ता में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर सिहाग,महामंत्री उपेंद्र शर्मा,सभाध्यक्ष याकूब खान,प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित और संघर्ष समिति संयोजक पोखरमल के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर प्रत्येक मुद्दे पर वार्ता की । वार्ता में शिक्षा मंत्री ने गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए BLO कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए निर्वाचन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। थर्ड ग्रेड स्थानांतरण जल्द होंगे , स्थाई तबादला नीति तैयार है लेकिन घोषणा मुख्य मंत्री द्वारा होगी। 50% पदों पर विभागीय सीधी भर्ती हेतु प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।बकाया पदोन्नति की प्रक्रिया अगले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। नव सृजित पदों की वित्तीय स्वीकृति जल्दी ही जारी की जाएगी। बढ़े हुए नामांकन के आधार पर पदों का सृजन किया जाएगा। जिला मंत्री विनोद पूनिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्यों को लेकर सहमति के अनुसार शिक्षको को बीएलओ कार्य से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, कोर्ट में चल रहे प्रकरण के निवारण तक तदर्थ पदोन्नति की जाएंगी,क्रमोन्नत विद्यालयों में स्वीकृत पदों पर वित्तीय स्वीकृति की जाएगी।  50 प्रतिशत सीधी भर्ती के मामले में निदेशालय से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।
बी एल कस्वा, राधेश्याम यादव , हेमन्त खराड़ी, अशोक लोदवाल , भँवर पोटलिया, शिव शंकर गोदारा सिणधरी अध्यक्ष दीनदयाल सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने नारेबाज़ी करते हुए ख़ुशी का इजहार किया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बीरड़ा उपाध्यक्ष भंवर सिंह रोयल व अनिल परमार ने बताया माँगो पर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ने पर 10-11 जून को प्रदेश के दो दिवसीय सम्मेलन में कार्य योजना तय कर रणनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वागत.जिला प्रवक्ता का स्वागत किया



सभी को सदैव सेवाभाव के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए - राजपुरोहित 

सुरेश कुमार
सिवाना/डीपी न्यूज़ - कस्बे के गांधी चौक पर मानव सेवा संस्था के नव नियुक्त जिला प्रवक्ता सुरेश राजगुरु के सिवाना आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला प्रवक्ता सुरेश राजगुरु ने बताया कि दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा भाव का असल उद्देश्य समाज के दबे कुचले लोगों की मदद करना है। ऐसे में हमारी एक छोटी सी पहल भी बड़े सामाजिक परिवर्तन का प्रतिरूप बनकर उभर सकती है। हम सभी को सदैव सेवाभाव के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला सहमंत्री राजकुमार सोढ़ा, गणपत सिंह, आदी मौजूद थे।

Sunday, May 28, 2023

शिक्षा से ही समृद्ध व श्रेष्ठ समाज का निर्माण- परमार


 रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित


सिवाना:  रावणा राजपूत समाज तहसील सिवाना  की तहसील  बैठक तहसील अध्यक्ष अजयसिंह  परमार की अध्यक्षता में रविवार  को  समाज भवन में  आयोजित हुई ।
     
 बैठक में समाज बन्धुओ को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अजय सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा से समृद्ध  व श्रेष्ठ समाज का निर्माण सम्भव हैं । इसलिए समाज की प्रतिभाओं सम्मान करके उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना चाहिए । बैठक में   समाज भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर  व्यापक चर्चा हुई  ।  समाज के  जिन भामाशाहो  ने भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि की घोषणा की थी उनसे बकाया राशि प्राप्त करने की योजना बनाई गई । साथ ही  भवन निर्माण के लिए  तहसील स्तर पर जन सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम तय किया गया । जुलाई माह में भवन लोकार्पण के साथ ही समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा  सम्मान समारोह  आयोजित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई । बैठक में आय-व्यय के ऑडिट की जानकारी दी गईं ।  बैठक के अंत मे समाज के वरिष्ठजन जिनका पिछले समय निधन हुआ जिसमें स्वर्गीय गीगसिंह परमार , जयसिंह  परमार  , प्रताप सिंह गोलियां व सिवाना दुर्घटना की दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । 
बैठक में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष पहाड़सिंह  कुण्डल , पूर्व तहसील अध्यक्ष वेलसिंह  चौहान  , कोषाध्यक्ष  वागसिंह दहिया , महेन्द्र सिंह राखी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष   धर्मेंद्र सिंह चौहान , उत्तमसिंह गोलियां , नगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान,  युवा अध्यक्ष मदनसिंह कुशीप , संगठन मंत्री आंनद सिंह थापन , प्रवक्ता पूनमसिंह धरबला , विरमसिंह मवडी , चम्पत सिंह सिणेर ,  मुकेश सिंह मांगी ,  बाबूसिंह सोलंकी , प्रेमसिंह सिवाना , धनसिंह परमार , किशनसिंह भाटी , जोगसिंह परमार , हरिसिंह कुशीप    आदि समाज बन्धु उपस्थित रहे ।

विधानसभा अध्यक्ष गुर्जर का किया बहुमान

 मायालवास/डीपी न्यूज़।।  बाबा रामदेव सेवा समिति मेघवाल समाज मायलावास द्वारा युवा कांग्रेस सिवाना से  नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष धीरज गुर्जर राखी का बुजर्ग शंकरलालजी मेघवाल ने गुर्जर को साफा पहनाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।इस दौरान मेघवाल समाज के बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी श्री मीठालाल महाराज, मौजिज व्यक्ति गोमारामजी,गोबररामजी,गोरधन जी, एवं काफ़ी संख्या में युवा कुंपाराम राखी, भटेन्द्र जी,पारस जी,गोरधन, पारस,फूलाराम, सवाई,मुकेश ,प्रवीण, रमेश कुमार,किशन,भलाराम आदि युवा मौजूद रहे।

Wednesday, May 24, 2023

मोतीसरा में दो दिवसीय प्री महंगाई राहत शिविर सम्पन्न


मोतीसरा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सोमवार और मंगलवार दो  दिन तक ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा के निर्देशन में ग्राम पंचायत के लाभार्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 'प्री महंगाई राहत शिविर' का आयोजन हुआ। दो दिन तक चले अस्थाई महंगाई राहत केम्प में स्थानीय लोगों ने ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाया। 
शिविर में इनका रहा सहयोग- मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुआ दो दिवसीय अस्थाई महंगाई राहत केम्प में ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा, पंचायत शिक्षक तगाराम मेघवाल, शेराराम बामणिया, कनिष्ठ सहायक मनोज खंडेलवाल, रणछोङ स्वामी, ई मित्र संचालक निर्मल कुमार,  जबराराम भील सुरक्षा गार्ड और समाजसेवी चन्द्राराम मेघवाल, गोपाराम गर्ग ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। सरपंच फतेहसिंह डाबली ने सभी का आभार जताया।

Monday, May 22, 2023

सिवाना बीडीओ बाड़मेर रत्न से सम्मानित,क्षेत्र मे खुशी की लहर,

(निर्मल कुमार पांचल)
सिवाना @डीपी न्यूज़ : सिवाना मे  सामाजिक और प्रशासनिक कार्यो मे हमेशा उत्कृष्ट कार्य वाले,गरीबो और आमजन के चेहते सिवाना विकास अधिकारी हनुमान राम चौधरी को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के कार्यक्रम 'बाड़मेर रत्न' से सम्मानित होने पर क्षेत्र मे खुशी छाई। 
बता दे एक अधिकारी वैसे तो आमजन के कार्यो और विकास के लिए ही कार्य करते है,लेकिन इन्होने अपने पद के साथ साथ मानवीय और जीवदया के प्रति एक मिशनरी की तरह काम किये जिसमें गायों की देखभाल पशुखेली साफ करो अभियान,लम्पी बीमारी मे गाये बचाओं अभियान, आमजन और गरीबो के लिए पेंशनर्स प्रधानजी आपके द्वार ऐसे कई मानवीय और जीव दया के कार्य अपने पद के साथ किये जिससे क्षेत्र मे विकास अधिकारी आमजन और युवाओं के लिए चेहते बन गये। हर कोई की जुबां पर देखने को मिलता की विकास अधिकारी हो तो ऐसा,'गरीबो के हिरो'
विकास अधिकारी इनसे पहले भी इनके अच्छे कार्यो के लिए कई संस्था और जिला स्तर,उपखण्ड स्तर पर भी सम्मानित हो चुके है।
हनुमान राम चौधरी हमेशा अपने पद के साथ साथ सामाजिक कार्यो को महत्व देते रहते है जिससे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए है।

Saturday, May 20, 2023

परिहार ने रिको क्षेत्र मे फीता काटकर किया विकास कार्यो का शिलान्यास


 परिहार ने कहा की आमजन मांगते रहे,सरकार देती रहेगी

मोकलसर@डीपी न्यूज़ । सिवाना उपखण्ड क्षेत्र के मोकलसर रिको क्षेत्र मे विकास कार्यो का फीता काटकर शिलान्यास रिको निदेशक सुनील परिहार द्वारा किया गया । परिहार ने अपने भाषण मे कहा की राज्य सरकार ने मोकलसर रिको के लिए 1 करोड़ 34 लाख की राशि विकास कार्यो के लिए पारित् की गई ।जिसमे रोड,बिजली,दीवारी आदि कार्य किये जाएगे।परिहार ने कहा की आमजन मांगते रहे,सरकार देती रहेगी ।राज्य मे विकास की कोइ कमी नही रहेगी।इस कार्यक्रम मे मायालवास आशोक् सिंह राजपुरोहित  ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी,साथ ही मायालवास मोकलसर मे पानी   व्यवस्था को लेकर रिको निदेशक से मांग की । पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल,  मोकलसर सरपंच घेवरचंद सेन राखी सरपंच प्रतिनिधि जुंझाराम परिहार,युवा कांग्रेस अध्यक्ष धीरज गुर्जर,रिको सहायक अधिकारी सहित युवा उधमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Friday, May 19, 2023

काग्रेस सरकार के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन

सिवाना/डीपी न्यूज़। (सुरेश कुमार)
 वर्तमान काग्रेस सरकार के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम का ज्ञापन तहसीलदार सिवाना के मार्फत दिया गया ।
       सिवाना विधान सभा क्षेत्र के उपखंड सिवाना पर भाजपा मंडल सिवाना ,पादरू ओर समदड़ी द्वारा ज्ञापन देकर वर्तमान सरकार का विरोध प्रकट किया गया।
     ज्ञापन से पूर्व स्थानीय विधायक कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसको मंडल अध्यक्ष सिवाना नग सिंह ,भगवत सिंह भायल,वीर सिंध सैला, सुजा राम देवासी और मंडल अध्यक्ष समदड़ी पारस जी प्रजापत ने भी संबोधित किया गया।
      वर्तमान सरकार आमजनता की मूलभूत सुविधाओं में पानी,बिजली,स्वास्थ्य,सड़क और बिजली को नही दे सकी है ,जिससे आमजन परेशान है,लगातार फ्यूल सरचार्ज के नाम पर जनता से वसूली ली जा रही है,लगातार प्रति यूनिट बिजली के बिल बढ़ाए जा रहे है जिससे आमजन त्रस्त है।
      पानी को लेकर आमजन दुखी है ,सिवाना की जनता 2008 से पानी के लिए तरस रही है लेकिन सरकार प्रबंधन करने में असफल रही है।
    सभा के बाद सभी जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया गया।
जिसमे पूर्व विधायक कान सिंह जी कोटड़ी,पारस जी प्रजापत,नग सिंह जी,वीर सिंहजी,भगवत सिंह भायल,हनवंत सिंह भाटी,सुजा राम देवासी,गणपत सिंह ध्वेचा,संतोष मेघवाल,गंगा सिंह कठाडी,गंगा सिंह कांखी,जगदीश इंद्राणा,शंकर सिंह राजपुरोहित,आशु राम लोहार,गुमान सिंह मोकलसर, पंचायत समिति सदस्य मायलावास,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया।

Thursday, May 18, 2023

काठाडी गाँव मे आयोजित महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन

सिवाना/ डीपी न्यूज़। विधानसभा_क्षेत्र के काठाडी गाँव मे आयोजित महंगाई राहत कैम्प में लाभार्थियों को गारंटी कार्ड देकर उपस्थित जनसमुदाय को योजनाओं से अवगत कराते हुए  सुनील परिहार रीको निदेशक
महंगाई रात कैंप काठाड़ी में पहुंच कर यशस्वी राजस्थान सरकार का महंगा ही राहत कैंप का अवलोकन कर जनता से रूबरू हुए


साथ मे पूर्व विधायक मोटाराम  मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि नाथूराम  मेघवाल, नाथुखा जी सहित प्रशासनिक् अधिकारीगण व   क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकगण, जनप्रतिनिधिगण।
बता दे इस राहत् कैंप आयोजन से राजस्थान जनता खुश और जोश भरी नजर आ रही है।

Friday, May 12, 2023

सिवाना चिकित्सालय को मिली डॉक्टर की सौगात

सिवाना : पहली बार सिवाना  उप् जिला चिकित्सालय में एक साथ छः  चिकित्सको की हुई नियुक्ति,  क्षेत्र वासियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा

विधालय परिसर मे परिंदे लगाए।


मोतिसर@DP NEWS। ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजकीय बालिका स्कूल मे पक्षियों के लिए विद्यालय  स्टाफ द्वारा परिंदे लगवाएं । इस अवसर पर संस्था प्रधान रतनलाल राणावत ने कहा की इस तेज धुप मे आमजन भी अपने आस पास पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करे। मदन लाल बामनिया,मनीषा परमार,निरमा बनरवाल,संतोष सहित बालिकाएं मौजूद रही