Tuesday, September 28, 2021

बिजली से परेशान उपभोक्ताओं ने जीएसएस पर धरना प्रदर्शन किया,मौके पर अधिकारी पहुँचे।

डी पी न्यूज़ नेटवर्क
मोतीसरा. उपखंड क्षेत्र के जालमपुरा जीएसएस पर गत रात से बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने जीएसएस जालमपुरा पर धरना प्रदर्शन किया । और बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को खरी खरी सुनाई, लापहरवाही और फ़ोन पर सही जवाब नही देने पर एईन बंसल को फोन पर सही और समाधान करने की बात जनप्रतिनिधियों उपप्रधान शैतान सिंह,सरपंच खंडप बाबूसिंह,मोतीसरा सरपंच फतेहसिंहपूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली,सरवड़ी सरपंच ने कही और कहा कि समय पर समस्याओ का समाधान करें,। उसके बाद जीएसएस पर विधुत आपूर्ति कर नियमित बिजली देने की बात कही।

Monday, September 27, 2021

आकाशीय बिजली गिरने से कृषक दंपति घायल

मोतीसरा@डीपी न्यूज़.मोतीसरा में खेत मे काम कर रहे कृषक दंपति पर आकाशीय बिजली गिरने से घायल, पीराराम चौधरी घायल दंपति को सिवाना अस्तपाल में भर्ती किया गया।

Friday, September 24, 2021

रीट परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा।

DP NEWS MEDIA
जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि रोडवेज की बसों के अलावा पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर समस्त अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी केन्डीडेट बैठाने एवं नकल कराने जैसे प्रकरणों में किसी भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही, किसी निजी स्कूल के कार्मिक अथवा स्कूल से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित स्कूल की मान्यता स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट-2021 सहित भविष्य में होने वाली समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं नकल जैसी घटना होने पर सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हमारे नौजवान अभ्यर्थी आने वाले समय में प्रदेश का भविष्य है। ऎसे में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों विशेषकर महिला अभ्यर्थियों को ठहरने एवं खाने-पीने की परेशानी हो, तो जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थान आगे बढ़कर इन अभ्यर्थियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर जिले में स्वयंसेवी संस्थाओं से बात कर उन्हें मदद के लिए तैयार करें।

Monday, September 20, 2021

स्कूल के कंप्यूटर लैब से चोरो ने कंप्यूटर चुराए।

डीपी न्यूज़ मीडिया
निर्मल कुमार की रिपोर्ट।
मोतीसरा. ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को स्कूल खुलने पर पता चला जब कंप्यूटर लैब कमरा का ताला खोलकर प्रभारी अन्ना राम ने रोजमर्रा की तरह कार्य करने अंदर गए तो पैरो तले जमीन खिचक गई कहावत चरितार्थ हुई,कंप्यूटर लैब से टेबलों पर से कंप्यूटर मय सामग्री गायब मिली,इसकी सूचना लैब प्रभारी ने तुरंत प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर को दी,फिर समदडी पुलिस थाना को इत्तला दी गई,जिससे मौके पर थानाधिकारी दाऊद खान पहुँचे, साथ ही सरपंच फ़तेह सिंह,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,ग्रामीणजन स्कूल पहुँचे, सरपंच और ग्रामीणों ने लिखित में थानाधिकारी को पत्र लिखकर दिया कि समय पर चोरी किये हुए चोरो को शीघ्र गिरफ्तार करे ताकि दूसरी बार ऐसी पुनरावर्ती ना  हो सके,समय पर गिरफ्तारी नही करने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करने का चेतावनी दी। साथ ही समदडी थाने पर जाकर पीईईओ और लेब प्रभारी अन्ना राम ने एफआईआर दर्ज करवाई। इस दौरान अध्यापक रमेश कुमार,हरचंद राम,रूपाराम,निर्मल कुमार मौजूद थे।

Sunday, September 19, 2021

राष्ट्रीय अध्यक्ष धणदै के बहुमान हेतु मूंगड़ा रोड़ बालोतरा में समाज के लोगों का उमड़ा जन-सैलाब

DP NEWS MEDIA
बालोतरा.
मेघवाल शिक्षा व विकास संस्थान मूंगड़ा रोड़ बालोतरा में आज मेघवाल समाज के सैकड़ों वरिष्ठकार्यकर्ता,कर्मचारीगण,अधिकारीगण,जन प्रतिनिधि,विद्यार्थी,व्यापारी,मजदूर वर्ग के साथ अन्य समाज के सम्मानित साथियों सहित समाज की प्रतिष्ठित महिला वर्ग/नारी शक्ति ने भी इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत कर चार चांद लगा दिये!प्रात:से ही सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम को आयोजित करने की सूचना सभी समूहों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कर दिये जाने से स्वागत की रस्म हेतु काफी भीड़ नजर आई!समाज के लोकप्रिय विधायक जैसलमेर,मेघवाल समाज के राष्ट्रीयअध्यक्ष सम्मानित श्री रूपा राम जी धणदै ने इस विशाल स्नेह-मिलन कार्यक्रम व अभिनन्दन-समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर *वस्त्र नगरी बालोतरा* में लोगों के पलक पांवड़े बिछाने पर ह्रदय से आभार व्यक्त किया!माना राम जी परिहार कगाऊ,पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिलाध्यक्ष सालगराम जी परिहार,नारायण रामजी गेंवा,धर्मचंदजी वर्मा,बाला राम जी भाटिया,चंपा लालजी बामणिया,मोटा राम पंवार पनावड़ा,सांवल रामजी सेजू,आसू राम जी बोखा,वीरा रामजी परिहार,श्रीमती सुमन पांचल,श्रीमती देवी कानोड़,श्रीमती हवली देवी,श्रीमती गायत्री देवी पांचल,सुरेशजी जोगसन,बाबूलालजी नामा किटनोद,भंवर लाल जी मेघवाल,रूपा राम जी पांचल,लुम्बा रामजी बैगड़,किशना राम जी,हेमन्तजी भाटिया,सांवल रामजी भील गूंगरोट,देवी लाल जी एईएन जलदाय विभाग,घेवरचन्द जी दला राम जी करमावास,चिमना राम जी समदड़ी सहित कई बुजुर्ग तथा युवाओं ने माल्यार्पण व साफे पहनाकर धणदै साहब का मुंह मीठा करवाकर,ढोल थाली,गाजे बाजे के साथ स्वागत की शानदार रस्म अदा की,जिसे देखकर माहौल शादी के मंडप से कम नहीं लगता था !जीवन में सपने देखना और विपरीत परिस्थिति में रहकर भी इंसान आगे बढकर सपनों को कड़ी मेहनत के साथ धरातल पर अंजाम देकर मिसाल पेश करता है सही मायने में वही सजीवता का उदाहरण है!बचपन से किशोरावस्था तक का सारा  वृतांत ही  सुना दिया जो रोंगटे खड़े करने वाला था!सभी जाति,धर्म व वर्ग,लिंग-भेद,राजनीतिक पार्टी से परे होकर इंसान मनुष्यता की पहचान दे!श्री धणदै ने 35 वर्ष की राजकीय सेवाओं,गम और खुशी की बातों का स्मरण करते हुए व अनुभवों को शेयर करते हुए 36 कौम को साथ लेकर चलना और जरूरतमन्द,निर्धन,महिला शिक्षा व सम्मान,सरकार की विभिन्न योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने से दुआओं का असर जरूर बना रहता है,और व्यक्ति अच्छा करते करते बहुत आगे बढ सकता है,ऐसी आपबीती किस्से कहानियों सहित पांडाल में समां बांधे रखा!मेरे द्वारा अच्छे मुकाम पर पहुंचना आप लोगों की दुआ तथा सत्कर्म है,हां,भूल भी हुई होगी मगर सुधारने के प्रयास अनवरत जारी हैं,तथा और भी बेहतर करने के लिये हर इम्तिहान में खरा उतरने का भरोसा दिलाया!अपने उद्बोधन में फरमाया कि यदि आप मुझे काम के लिये नहीं कहोगे,मेरे लिये सबसे बड़ी नाराजगी होगी!सहयोग,प्रेम,भाईचारे की परिकल्पना ही आसमान की बुलन्दियों को पाने का सूत्र है!विशेष विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत करते करते कई बार चुटकीले अंदाज में व्यक्ति के स्वभाव व कार्यशैली के बारे में खरी-खरी सुना दी,जिससे सम्पूर्ण पांडाल गूंज पड़ा!किसी के साथ यदि अत्याचार हो तो सहन नहीं करें और उसके विरुद्ध लिखें,बोलें और संगठित होकर मुकाबला करने की हिदायत के साथ अपने हुन्नर तथा अनुभवों को काम में लें!हम एक दूसरे का सम्मान कर हमारी संस्कृति की पहचान दें,जिसमें युवा वर्ग को नशा नहीं करने समाज की गलत धारणाओं को तोड़ने की नसीहत दी,जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी के सच बात पर अाश्वस्त होने का पुख्ता प्रमाण मिल रहा था!हमारा समाज कई मायने में सम्मान लायक पहले भी था,क्योंकि पूर्वज भी मेघवाल समाज के द्वारा विभिन्न सकारात्मक कार्यों के साथ देश और दुनिया में सुख और शांति का माहौल बनाते थे,जिस पर हमारे पूर्वजों की मेहरबानी रही है!हमको भी कम नहीं आंका जाना चाहिये!आज सम्पूर्ण एशिया में शिक्षा,खेलकूद,विकासात्मक कार्य व सामाजिक सौहार्द के कारण अपना परचम लहराने वाले जांबाज सम्मानित विधायक "रूपा राम धणदै आगे बढो",जिन्दाबाद,"रूपा राम जी आप संघर्ष करो,हम तुम्हारे साथ हैं",के नारों के साथ हर आवाज ने पूरा साथ दिया!बाड़मेर-जैसलमेर ही नहीं अपितु सम्पूर्ण राजस्थानवासियों के लिये नतमस्तक होते हुए आगाह किया और इस मेघवाल शिक्षा विकास संस्थान की तस्वीर बदलने व इसके विकासात्मक पहलू हेतु तन मन धन से समर्पित रहने की बात कही! 
          आज इस अवसर पर उक्त संस्थान को सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों को अध्यक्ष व मुख्य अतिथि महोदय भरत राज जी पांचल अति.पुलिस अधीक्षक जयपुर,घेवर राम जी पांचल रिटायर्ड पर्सन व.शाखा प्रबंधक द्वारा माल्यार्पण,साफा,शॉल आदि के साथ बहुमान किया गया!इन भामाशाहों की लगन,निष्ठा और समर्पित भावनाओं ने मात्र कुछ महिनों में ही इस संस्थान की तस्वीर,तदबीर,तकदीर बदलते हुए कायापलट कर दी,जो कि इस कार्यक्रम के सम्मान का बहुत बड़ा हिस्सा था!ऐसे व्यक्ति घर में ही नहीं बाहर भी फरिश्तों के रूप में हर इंसान के मन मस्तिष्क दिलोदिमाग में प्राय:स्मरण रहते हैं तथा पूजे जाते हैं! *श्री रूपा राम धणदै जैसलमेर से सामान्य सीट पर जीतने वाले 36 कौम के चहेते,महान शख्सियत और कांग्रेस के विधायक हैं* जिन्होंने हमारे समाज को भी गौरवान्वित किया है!कार्यक्रम का संचालन गोविन्द मेघवाल बालोतरा व सूचनाओं के संकलन व फोटोग्राफी में मास्टर मोटा राम पंवार ने सहयोग किया!संस्थान कमेटी द्वारा उत्तम व्यवस्था पर सभी अतिथिगणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की!
------------

Friday, September 17, 2021

धारणा में ई श्रम कार्ड का पांच दिवसीय शिविर।

◆डीपी न्यूज़ मीडिया◆
धारणा.
ग्राम पंचायत धारणा में असंगठित श्रमिकों का यूनिक कार्ड बनाने को लेकर शुक्रवार से 5 दिवसीय शिवर लगेगा ।
CSC वीएलई भैराराम सुथार ने बताया कि यूनिक ID कार्ड के लिए असंघठित क्षेत्र के श्रमिकों का निशुल्क पंजीयन किया जाएगा ।
इसमे आधार कार्ड , बैंक पासबुक व मोबाइल लाना होगा । शिविर में पंजीयन निशुल्क किया जाएगा।

Thursday, September 16, 2021

युवाओं ने रक्त दान कर मानवता का परिचय दिया।

डीपी न्यूज़ मीडिया।
■◆◆◆■
बालोतरा।  बालोतरा शहर के  विभिन्न अस्तपालो में जरुरत मद मरीजों को युवाओ ने रक्तदान कर मानवता का परिचय देकर मिसाल कायम की। 15 दिन के बच्चे बेबी ऑफ रुपा को ए पॉजिटिव ब्लड रामदेव सेवा संस्थान द्वारा मीत जोड़ वाल्मीकि ने रक्तदान किया,वही नाहटा अस्पताल में भर्ती चंद्र प्रकाश को रक्तदाता सुरेश ने और सुशीला को कमलेश दान ने रक्तदान,भीनमाल कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती प्यारी देवी को महेंद्र जीनगर,अरुणा को संदीप ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। सेवा संस्थान अध्यक्ष ने बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए सेवा सर्वोत्तम है। इस अवसर पर सोनू जीनगर,राजू दास हीरालाल भील,हैदर चडवा,अनीश खान,अशोक लोहार,खीमराज सहित मौजूद थे।

Tuesday, September 14, 2021

प्री शिविर का आयोजन किया हुआ।

डीपी न्यूज़ मीडिया
मोकलसर.
जिला कलेक्टर बाड़मेर के आदेशानुसार मोकलसर ग्राम पंचायत में सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले प्रशासन गॉवो के संघ शिविर के लिए डेमो शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा ।मंगलवार के दिन ग्राम पंचायत  मोकलसर में प्रशासन गांवों के संघ शिविर के डेमो शिविर सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों ने शिविरों में ग्रामीणों को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई,साथ ही आमजन से अपील की प्रशासन गॉवो के संघ को सफल बनाने के लिए भागीदार बनें। अधिक से अधिक आमजन शिविर में आकर  लाभ लेवें।

खाद्य सुरक्षा के कार्ड धारकों के नाम नही जुड़ने से परेशान उपभोक्ता।

डीपी न्यूज़: निर्मल कुमार।

मोतीसरा/बाड़मेर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पोर्टल से NFSA राशन कार्ड धारकों के शुद्धिकरण व नये नाम जुड़वाने का लिंक एक साल से अधिक समय से बंद होने से उपभोक्ताओं के सामने बड़ी समस्या होनी लगी। लोग राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए ई मित्र केन्द्रों के चक्कर लगा रहे है। जिससे लोग परेशान है।

वहीं उन्हें नये सदस्य का नाम नहीं जुड़ पाने से राशन सामग्री से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके अभाव में कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन कार्ड में नये सदस्य का नाम जुड़वाने का पोर्टल लॉक डाउन से बंद चल रहा है। लोग राशन कार्ड में सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए ई मित्र केन्द्रों के 1 साल  से अधिक समय से चक्कर लगा रहे है। ई मित्र ऑपरेटरों द्वारा पोर्टल बंद होने की जानकारी दी जाती है। जबकि उसी पोर्टल पर नाम हटाने की प्रक्रिया चालू है। लोग के नाम नहीं जुड़ने से लोगों को कई योजनाओं के कार्य अटके हुए है। जैसे महिला के ममता कार्ड बनवाना, प्रसवकाल में राशन कार्ड अहम दस्तावेज व मूल निवास तथा आधार कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड में व्यक्ति का नाम होना अनिवार्य है। ऐसे में नाम नहीं होने से उनके कार्य नहीं हो पा रहे है।

नवविवाहित महिला का उसी पोर्टल से पीहर के राशन कार्ड में से नाम तो हट गया, लेकिन ससुराल में नाम नहीं जुड़ पा रहा है। जिससे वर्तमान में उनका कही भी नाम नहीं है। जिससे आगे प्रक्रिया रुकी हुई है। खाद्य विभाग के पोर्टल से नाम जुड़वाने का लिंक हटा देने से लोग परेशान है। वहीं लोगों को ने सदस्य का नाम राशन कार्ड में नाम नहीं होने से उसे राशन सामग्री से वंचित रहना पड़ रहा है। इस तरह से कई सरकारी योजनाओं के लाभ से लोगों को वंचित रहना पड़ रहा है।

इनका कहना है

मेरी शादी को एक साल हो गया है मेरा नाम मेरे पीहर के राशन कार्ड से तो हटा दिया गया है। अब पोर्टल बंद होने से ससुराल में नही जोड़ा जा रहा है। राशन कार्ड में नाम नही जुड़ने से मेरा ममता कार्ड नही बन रहा है।

सुशीला स्थानीय ग्रामीण काठाड़ी

इनका कहना है

खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों के नाम जोड़ना का राज्य सरकार ने रोक लगा रखी है। राशन कार्ड सीडिंग और अन्य कार्य बाकी है।इस श्रेणी के  पोर्टल से नाम जोड़ने का लिंक हटा दिया है

निर्मल कुमार ई मित्र सीएससी संचालक मोतीसरा।

खाद्य सुरक्षा योजना

Monday, September 13, 2021

दलित युवक की मौत का मामला।

शव उठाने की बनी सहमति,
सिणधरी@डीपी न्यूज़ मीडिया।
पुलिस-प्रशासन व परिजनों के बीच बनी सहमति,सिणधरी पुलिस ने 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया लिखितआश्वासन,लिखित आश्वासन के बाद शव उठाने पर बनी सहमति,पिछले 60 घण्टों से शव रखा था मोर्चरी में।

Sunday, September 12, 2021

ई मित्र प्लस ऑपरेटर संघ ने दिया ज्ञापन।


निर्मल कुमार
मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया
सिवाना विधानसभा क्षेत्र के ई मित्र प्लस ऑपरेटर संघ ने विधायक सिवाना हमीर सिंह भायल सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी  को व्हाट्सएप के माध्यम से नियमित करने को लेकर ज्ञापन दिया।
ई मित्र प्लस ऑपरेटर संघ अध्यक्ष हुकमाराम मेली ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक ग्राम में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का निर्माण किया था। जिसमें ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई मित्र संचालकों को वर्ष 2014 में नियुक्त किया गया था।

ई - मित्र सेवा को और अधिक सहज बनाने के लिए वर्ष 2017 में ई - मित्र पल्स मशीन लगाई गई थी और ई - मित्र संचालक को ही ई - मित्र प्लस ऑपरेटर बनाया गया है। इन सब कार्यों को ई - मित्र पल्स ऑपरेटर द्वारा ही किया जा रहा है। ई - मित्र पल्स संचालकों को राज्य सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती की नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाये।

15 फरवरी 2021 को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राज्य सरकार नए बजट सत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सेवा एजेंसी के माध्यम से लगाने की घोषणा की गई हैै। इस भर्ती में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर 5-6 वर्षों से ई - मित्र पल्स ऑपरेटर नियमित रूप से कार्य कर रहे हैै। समस्त ऑपरेटरों को कार्य का अनुभव भी है और इस ई - मित्र प्लस मशीन की सरकारी सेवाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी भी है ।

हमको इस समय पर ई - मित्र पल्स ऑपरेटर बना रखा है तो हमको ही इस पद पर वरीयता देकर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया जाए। जिससे सरकार को भी इस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के पद भरने में ज्यादा समस्या नहीं होगी। जबकि कर्मचारी की तरह हमारा भी निर्धारित समय सुबह 9.30 से शाम 6.30 तक भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर उपस्थित रहकर कार्य करना है।

पंचायत का समस्त कार्य राज्य सरकार निशुल्क करवा रही है तो उनका हमें किसी प्रकार का कोई मानदेय भी नही दिया जाता हैै। ऐसे में हमारे परिवार का पालन पोषण नही हो पा रहा है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा विचार विमर्श कर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र कार्यरत ई - मित्र  प्लस ऑपरेटरों को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर रूप में नियुक्ति दी जाय। ज्ञापन देने में रतीफ खान, निर्मल कुमार, उदाराम भगवा हुकमाराम मेली मौजूद रहे।