Monday, December 15, 2025

नई चेतना 4.0 के तहत राष्ट्रीय समानता जेंडर अभियान आयोजित।


सिवाना. क्षेत्र के मवड़ी   राजीविका कलस्टर  मातृशक्ति राजीविका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह डाबली पूर्व सरपंच ने मां भवानी को दीप प्रज्वलित कर शुरू किया । राजीविका प्रार्थना का गायन किया गया। इस अवसर पर शैतान सिंह डाबली ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला आत्मनिर्भर बन कर अब आगे बढ़ रही है। राजीविका महिलाओं को अपने घर के उत्पाद मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। देशी उत्पाद बनकर महिला अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है। वही पुलिस थाने से ओम प्रकाश मीना ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षा हेतु पुलिस सदा तत्पर है। वही सुरक्षा सखि बनाए जाने की बात की। सामाजिक जीवन में अपनो से मेल मिलाप रखे,महिलाओं उत्पीड़न होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा सखि से संपर्क करे ।  कृषि उपकरण में  महिलाओं अपनी खेती राजीविका ट्रैक्टर से भी किफायती दाम में कर सकती है। साथ ही सिवाना ब्लॉक परियोजना अधिकारी दयाराम मीणा ने  सभी मेहमानों को मोमेंटो देकर आभार जताया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता,दौड़ प्रतियोगिता,रस्सा कस्सी कार्यक्रम भी आयोजित हुए। द्वारकाधीश सीएलएफ प्रथम आने पर पुरस्कृत भी किया गया। सभी राजीविका परिवार महिलाएं मौजूद रही।

Saturday, December 6, 2025

प्यारी कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड से सम्मानित



समुदाय के बीच नेतृत्व क्षमता से सामाजिक परिवर्तन व महिला सशक्तिकरण के लिये दिया सम्मान

राजसमन्द : जिले के भीम देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर की सरपंच (प्रशासक) प्यारी कुमारी चौहान को डॉ भीमराव अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर प्रतिष्ठित 'डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समुदाय के बीच किए गए अद्वितीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
प्यारी कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड से सम्मानितत्रेता युग फाउंडेशन की ओर से प्रदान अवार्ड के लिए बताया कि प्यारी कुमारी के समर्पण ने कई लोगों को प्रेरित किया है और समुदाय में आशा का संचार किया है। आपके प्रयास आपके दृढ़ मूल्यों और चरित्र को दर्शाते हैं।
उनके नेतृत्व में मण्डावर ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास कार्यों ने नई दिशा प्रदान की है। पारदर्शी प्रशासन और जनता से सतत संवाद को उनकी कार्यशैली की विशेषता माना जाता है।
सम्मान समारोह के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक प्रग्यात सिंह और सह-संस्थापक शिवांजलि सिंह ने कहा कि प्यारी कुमारी का कार्य ग्रामीण भारत की महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
सम्मान प्राप्त करते हुए प्यारी कुमारी ने  बताया कि यह सम्मान मेरे गांव के हर नागरिक का है। उन्हीं के सहयोग और विश्वास से मैं जनसेवा में निरंतर आगे बढ़ रही हूँ। मेरा लक्ष्य मण्डावर को विकास के नए आयामों तक पहुँचाना है।
सम्मान मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाइयाँ प्रेषित की हैं।

Tuesday, December 2, 2025

सिवाना एसडीएम खंगारोत को बेस्ट ईआरओ अवार्ड

सिवाना : सुरेंद्र सिंह खंगारोत SDM सिवाना आपको SIR 2026 में उच्च उपलब्धि और समय पर कार्य संपादित  के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की तरफ से BEST ERO का अवॉर्ड मिलने पर प्रशासनिक खेमे सहित आमजन में खुशी। उपखंड अधिकारी को बधाई देने वालो तांता।

Sunday, November 23, 2025

भाग संख्या 225 का SIR कार्य पूर्ण

 
 
मोतीसरा:  राष्ट्रीय कार्य मतदाता सूची गहन निरीक्षण के तहत 938 मतदाताओं के घर घर तक पहुंचकर बीएलओ मदनलाल मेघवाल और स्वयंसेवक (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने 11 दिन पूर्व लक्ष्य किया कर भाग संख्या का शत प्रतिशत कार्य करने पर पीईईओ रामलाल पंवार ने प्रशंसा कर शाबाशी दी। कार्य के दौरान बीएलओ हुए बीमार तो (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने निरंतर निभाई बैखुबी भूमिका
। वहीं भाग संख्या के जागरूक मतदाताओं ने पूर्ण सहयोग देने पर बीएलओ मदनलाल बामणिया ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Tuesday, November 18, 2025

बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन


रायपुर : ब्लॉक के बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें शुरुआत में सीएलएफ की रैली निकाली गई । जिसमें प्रोग्राम की शुरुआत सीएलएफ की अध्यक्ष लाली देवी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । बाबरा ग्राम पंचायत के सरपंच देवसा द्वारा महिलाओं को ग्रामीण योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।
 सहकारी समिति से उप रजिस्टार हीरालाल ने कॉपरेटिव सोसायटी के बारे में साथ ही महिलाओं को सहकारी समिति से जुड़ने के लिए उत्साह दिया । RMGB बैंक मैनेजर, अजेय ने महिलाओं को बीमा की जानकारी दी । SBI बाबरा मैनेजर, किशोर कुमार द्वारा महिलाओं में चल रहे लोन की जानकारी दी । रायपुर ब्लॉक परियोजना प्रबंधन, कृष्णा गोपाल बसाक द्वारा महिलाओं को सीएलएफ में चल रही गतिविधि की जानकारी दी । साथ ही ब्लॉक की जानकारी साझा की रायपुर ब्लॉक एरिया कॉर्डिनेटर, गुलफाम बानू ने भारत सीएलएफ में चल रहे लाइवलीहुड की जानकारी दी। CLF कि EC मेंबर सीएलएफ स्टाफ सीएलएफ की सचिव, रजिया व कोषाध्यक्ष, लाली देवी ओर उपाध्यक्ष, आशा देवी ने अपना परिचय दिया । कलस्टर प्रभारी जमीला काठात ने अपनी कलस्टर की सारी जानकारी बताई । रजिया ने अपनी केस स्टडी सुनाई । लेखापाल ने कलस्टर की ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई । कलस्टर कॉर्डिनेटर,ग्यारशी प्रजापत ललिता काठात कलस्टर प्रभारी, चेतराम प्रजापत rprp भगवान सिंह ,rprp महेंद्र मेहरा हरसुख राजपाल प्रेरणा सीएलएफ स्टाप कैलाश,पिंटू देवी ,विकाश अध्यक्ष, शरीफा बानू अन्य कलस्टर स्टाफ विकास सीएलएफ/वंदे मातरम सीएलएफ/प्रेरणा सीएलएफ टीना कंवर शारदा तंवर शोभा प्रियंका रुखसाना पार्वती 10 ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों से आई हुई समूह की 450 महिलाएं उपस्थित हुई।
इस वार्षिक आम सभा का मंच संचालन गुलफाम बानू द्वारा किया गया।

Sunday, November 16, 2025

गरिमा राजपुरोहित राजस्थान ब्राह्मण महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त




सिवाना.राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पद पर गुड़ानाल निवासी पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित की नियुक्ति की है। प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा द्वारा की गई इस घोषणा से संगठन में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है।नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गरिमा राजपुरोहित ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में एकता बनाए रखने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और शिक्षा व रोजगार के अवसरों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।गरिमा राजपुरोहित ने बताया कि वे महासभा के उद्देश्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। उनकी नियुक्ति से ब्राह्मण समाज में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Saturday, November 15, 2025

मोतीसरा में पशुपालन टीम का सर्वे


मोतीसरा: ग्राम पंचायत मोतीसरा में दो दिन पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में फैल रही संक्रमण बीमारियों को लेकर पशुओं का सर्वे किया गया । जिसमें गाय भैंस सहित पशुओं का खून सैंपल लेकर टेस्ट भी किया गया। पशुपालकों को दुधारू पशुओं में बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ शंकर, डॉ नेमीचंद एल भूदेव कुमार,धनराज,रमेश कुमार व मोबाइल यूनिट एलएसए जोगेंद्र ने अपनी सेवाएं दी है।

Thursday, November 13, 2025

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया


मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की।
सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे।
इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे।

Tuesday, November 11, 2025

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण


मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है ।
इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।

Saturday, November 8, 2025

पूर्व प्रधान का अपने पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार,सैकड़ों ने की शव यात्रा में शिरकत

पूर्व प्रधान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मालाराम भील का निधन, बीमारी के चलते पिछले कई दिनों से थे उपचाराधीन,जोधपुर के एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस। शनिवार के दिन प्रधान भील का हुआ अंतिम संस्कार जिसमें सैकड़ों ग्रामीण और जन प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस दौरान सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,मायलावास प्रशासक अशोक सिंह राजपुरोहित,कांग्रेस के पूर्व प्रधान मालाराम भील के दाह संस्कार के समय ग्राम पंचायत मोतीसरा के समस्त छतीस कौमी  ग्रामीण  एंव कांग्रेस पार्टी के पंचायत समिति सिवाना  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खीमाराम मेगवाल, भागवा  प्रशासक (सरपंच) भीखाराम भील सांवलाराम भील गुंगरोट,पारस सोलंकी, सेवानिवृत्त थानाधिकारी देवाराम चौधरी,सेवानिवृत्त Aen चम्पा लाल बामणिया ग्राम पंचायत मोतीसरा के विकास अधिकारी नरपत सिंह देवडा,उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम चौधरी (तरक) एलडीसी रूपाराम मेगवाल सुरक्षा गार्ड जबराराम भील ई मित्र संचालक निर्मल कुमार पूर्व सरपंच पोलाराम बग पूर्व सरपंच गिरधारी लाल सोलंकी  भगा राम भील चेलाराम चौधरी (भोड) और भील समाज के समाज बंधु सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Monday, August 26, 2024

पांचल ने मेघवाल समाज आरोग्य भवन,जोधपुर के लिए किया 15000 रूपये का आर्थिक सहयोग

DP NEWS MEDIA 

सिवाना/जोधपुर
जोधपुर एम्स सहित कई निजी अस्पतालों में ईलाज हेतु आने वाले मेघवाल समाज के मरीजों और उनके परिजनों के लिए ठहरने और घर जैसा वातावरण देने के लिए एम्स हॉस्पिटल जोधपुर के पास मेघवाल समाज आरोग्य भवन धर्मशाला हेतू समाज के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्मिक और भामाशाह,सामाजिक कार्यकर्ता ने मिलकर समाज सेवा की भावना से भूखंड क्रय कर पुनित कार्य शुरू किया हैं जिसमें समाज बन्धुओं द्वारा लाखों रूपयों का सहयोग किया जा रहा हैं। 
जिसमें गांव मोतीसरा सिवाना जिला बालोतरा के निवासी जगदीश कुमार पांचल पुत्र पूनमा राम पांचल ने 15000 रूपए का आर्थिक सहयोग किया गया हैं। पांचल वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डऊकियों की ढाणी जिला बाड़मेर में अध्यापक पद पर सेवारत हैं।
पांचल ने बताया कि मैंने पे-बैक-टू-सोसायटी की भावना से इस पुनित कार्य में समाज उत्थान व सेवा के लिए आर्थिक सहयोग किया हैं।
और कहा कि समाज विकास में सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य होता हैं हमें समाज में आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सहयोग करना चाहिए।
एक परिचय :- 
जगदीश कुमार पांचाल अध्यापक गांव मोतीसरा तहसील सिवाना जिला बालोतरा के मूलत निवासी है तथा पूर्व में भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो रखा है साथ पूर्व सीआईएसएफ में थानेदार के पद छोड़ वर्तमान में रा उ प्रा विद्यालय डऊकियों की ढाणी जिला बाड़मेर में  अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।


समाज विकास में सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य होता है।
हम सभी को मिलकर समाज में फैली कुरीतियों अशिक्षा और अंधविश्वास से लड़ना होगा तो साथ ही आधुनिक जमाने के साथ चलते रहने के लिए समाज में नवाचारों नई ऊर्जा एवं जागरूकता को समाहित करना होगा
इन सब के लिए हमें समाज को आर्थिक राजनैतिक सामाजिक तौर पर सहयोग करना होगा।