सिवाना.राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पद पर गुड़ानाल निवासी पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित की नियुक्ति की है। प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा द्वारा की गई इस घोषणा से संगठन में नई ऊर्जा और दिशा आने की उम्मीद जताई जा रही है।नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गरिमा राजपुरोहित ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में एकता बनाए रखने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और शिक्षा व रोजगार के अवसरों में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।गरिमा राजपुरोहित ने बताया कि वे महासभा के उद्देश्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रहेंगी। उनकी नियुक्ति से ब्राह्मण समाज में संगठनात्मक मजबूती और महिला नेतृत्व को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment