Tuesday, January 30, 2024

अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्यों का बहिष्कार,उपखंड अधिकारी को हटाने की मांग

बालोतरा@डीपी न्यूज। सिवाना बार संघ सिवाना ने मुख्यमंत्री और विधि कानून मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि सिवाना उपखंड अधिकारी नियमों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की ।
बार संघ, सिवाना, जिला बालोतरा की ओर अवगत करवाना गया कि दिनेश विश्नाई, पीठासीन अधिकारी, सहायक कलक्टर, न्यायालय, सिवाना, जिला बालोतरा द्वारा न्यायालय में विधि विरूद्ध जाकर अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में पत्रावली पेशी पर लेकर फैसला करने, राजस्व वाद प्रस्तुत करने पर पत्रावली में अंतरिम स्थगन आदेश मांगने पर, लंबे समय तक पत्रावली को रोकना साथ ही पक्षकारों को बुलाकर उनसे मिलीभगत कर विपक्षी अधिवक्ताओं को सुने बिना पत्रावली पर फैसला कर देना व प्रस्तुत किये जाने वाली पत्रावलियों को समय पर दर्ज नही कर, मनमाने तौर पर पत्रावलियों को दर्ज कर, मनमाने तरीके से आदेश पारित किये जाते है।

 बार संघ, सिवाना द्वारा चेताया गया की बार संघ, सिवाना के समस्त अधिवक्ता, पीठासीन अधिकारी दिनेश विश्नोई के न्यायालय में न्यायिक कार्यों में अपनी उपस्थित नहीं देंगे। जब तक हटाया ना जाए।
 तुरंत प्रभाव से कहीं अन्यत्र जगह स्थानांतरित करवाने हेतु दिशा-निर्देश जारी करावें तथा उनके विरूद्ध समुचित जांच की जाकर विभागीय कार्यवाही करवाई जावे।
सिवाना अधिवक्ताओं ने 11वें दिन भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कहा की उपखंड अधिकारी को नही हटाया तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Sunday, January 28, 2024

सिवानाः अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सिवाना पुलिस ने की दो कार्रवाई

रिपोर्टर : हुकमाराम
सिवाना@डीपी न्यूज ।मिठौड़ा निवासी रामकिशन बिश्नोई को 28 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार,
खाकरलाई निवासी कालूराम देवासी को 400 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार,
पुलिस ने NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू,


अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन और DSP हरजीराम के सुपरविजन में सीआई पदमाराम ने की कार्रवाई।

Saturday, January 27, 2024

वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया

मोतीसरा@डीपी न्यूज। क्षेत्र के मोतीसारा ग्राम पंचायत में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीसरा मे वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया

गया। संस्था प्रधान रतनलाल राणावत और पूर्व सरपंच गिरधारीलाल सोलंकी ने स्कूली छात्रा और स्टाफ को सम्मानित भी किया।

Sunday, January 21, 2024

शिक्षक संघ (शेखावत) के सम्मेलन में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब, प्रदेश के हजारों शिक्षक सम्मेलन में हुए शामिल

ओ.पी.एस., डी.पी.सी., तबादला नीति तथा शिक्षा नीति पर हुआ मंथन

बाड़मेर@डीपी न्यूज। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) का 60 वॉं राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन बीकानेर बाई पास पर हर्षिता मैरिज गार्डन, सीकर में प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कां. अमराराम  व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा बने। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। 
     प्रांतीय सदस्य दिलीप बिरडा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष  भोमाराम गोयल ने बताया कि सीकर जिलाध्यक्ष विनोद पूनिया द्वारा स्वागत भाषण बाद अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉ. अमराराम ने शिक्षकों की माँगों का समर्थन करते हुए संगठन के क्रियाकलापों की सराहना की तथा  PFRDA क़ानून को निरस्त करने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र शर्मा ने अपने प्रतिवेदन में शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए गैर शैक्षिक कार्यों के बहिष्कार, OPS की निरंतरता, तीन सत्र की बकाया DPC, स्थायी स्थानान्तरण नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की समीक्षा, शिक्षकों की वेतन विसंगति सहित शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों को रेखांकित कर एकजुटता के साथ संघर्ष का आह्वान किया।  जिला उपाध्यक्ष मदन जोगसन व अनिल  परमार ने बताया मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर डॉ. संजीव कुमार ने काल्पनिक इतिहास लिखने की कुचेष्टा को रेखांकित किया तथा पाठ्यक्रम की वैज्ञानिकता को ख़त्म करने पर चिंता ज़ाहिर की, उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि लोकतंत्र और भाईचारे की रक्षा के लिए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें और अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करें। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक लक्ष्मणगढ़, गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि OPS पर ख़तरा मंडराने लगा है लेकिन इसकी रक्षा के लिए शिक्षकों के साथ हम संघर्ष करेंगे। विधानसभा में शिक्षकों के मुद्दों को उठाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखेंगे। किसी के साथ जुल्म नहीं होने देंगे।
       सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल सिंह व मदनलाल गुर्जर ने बताया प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग ने विभिन्न मुद्दों की चर्चा करते हुए PFRDA बिल को निरस्त करने के लिए 16 फ़रवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने तथा 01 जुलाई  2024 से समस्त प्रकार के गैर शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की। 2008 में नियुक्त शिक्षकों की वेतन विसंगति कमेटी की सिफ़ारिशों के अनुसार दूर करने के आदेश जारी करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, शहरी भत्ते की तर्ज़ पर ग्रामीण भत्ता दिये जाने, प्रयोगशाला सहायक जिन्होंने शिक्षक के समकक्ष योग्यता हासिल की है उन्हें समस्त परिलाभ शिक्षकों के समान देने, सभी संवर्गो के रिक्त पद भरने, नवक्रमोन्नत स्कूलों में नव सृजित पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अनिवार्य विषय व्याख्याता के पद स्वीकृत कर भरने, प्रबोधक को पदोन्नति सहित समस्त परिलाभ शिक्षकों के समान देने, कुक कम हेल्पर का मानदेय 18000 रु. करने, पेंशनर्स की समस्त समस्याओं का समाधान करने, 30 जून को सेवा निवृत होने वाले पेंशनर्स को वेतन वृद्धि का लाभ दिये जाने सहित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये। जिन्हें राज्य सरकार को भेजा जाएगा। सीकर शाखा के जिला मंत्री नागरमल गढ़वाल ने आभार व्यक्त किया। ध्वज अवतरण के साथ 60 वे राज्य शैक्षिक सम्मेलन के समापन की घोषणा की गई तथा 61 वॉं राज्य सम्मेलन कराने की ज़िम्मेदारी श्रीगंगानगर ज़िला शाखा ने ली।

 बाड़मेर-बालोतरा से ये हुए  शामिल:---
   सम्मेलन में प्रदेश भर के 15 हजार से अधिक शिक्षक शामिल हुए। बालोतरा व बाड़मेर जिले से जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ और जिला मंत्री विनोद पूनिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल के नेतृत्व  में सैकड़ो शिक्षकों सहित समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष माधा राम माली,बालोतरा जिला संयोजक मदन जोगसन,जिला उपाध्यक्ष अनिल परमार व भंवरसिंह रोयल, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, विष्णु चौहान, मनीष नाहर, भगवाना राम राणा विकास नेहरा,विकास पूनिया,मंजू बिजारणिया, सुरेंद्र कुमार, अनिल लाम्बा, अब्दुल सलीम, हरिराम,ओमप्रकाश बेनिवाल,भूपेंद्र सिंह, सुरेश फगेड़िया, सुनिता, कविता,राजेंद्र काजला, विनोद सैनी, तिल्लाराम जाखड़,मदनलाल गुर्जर भवानी शंकर गोदारा रणजीत, प्रेम महावर,सोहन,आनंद  सेवदा सहित अनेक शिक्षक शामिल हुए।

Thursday, January 18, 2024

राजस्थान शिक्षक संगठन (शे.) का प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन सीकर में बालोतरा से शिक्षक रवाना



बाड़मेर-बालोतरा 
राजस्थान शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल ने बताया संगठन का राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन 19,20 जनवरी को हर्षिता गार्डन में होने जा रहा है। समदड़ी व बालोतरा से सम्मेलन भाग लेने के लिए माधा राम माली के नेतृत्व में मदन जोगसन, अनिल परमार, भोमा राम गोयल, विष्णु चौहान, मनीष नाहर, भगवाना राम राणा सहित अनेक शिक्षक हुए रवाना। शैक्षिक सम्मेलन के बारे में मदन जोगसन एवं अनिल परमार ने बताया कि केंद्र सरकार से पीएफआरडीए एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द करवाने, राज्य सरकार से गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, डार्क ज़ोन की अवधारणा को समाप्त कर पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण शिक्षक स्थानांतरण नीति लागू करवाने, सभी विद्यालयों में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों के समाधान हेतु 19,20 जनवरी को प्रांतीय सम्मेलन विचार विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन में सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करने सहित शिक्षक ,शिक्षा व शिक्षार्थी हित में वैचारिक चिंतन किया जाएगा।

Wednesday, January 17, 2024

मादा हिरण की कुत्तों से जान बचाकर किया वन विभाग की टीम को सुपुर्द


रिपोर्टर बाबुराम केनावत

 

धोरीमन्ना क्षेत्र के पंचायत जाभोजी मंदिर पंचायत में राजस्व गांव जाभोजी का मंदिर में चारागाह भूमि में पांचाराम भादू की ढाणी के पास आवारा कुत्तों ने एक जंगली मादा हिरण पर हमला कर दिया। हिरण की रोने की आवाज सुनकर पांचाराम के परिवार व आस पास महिलाओं ने दौड़कर मादा हिरण की कुत्तों से छुड़वाकर जान बचाई। व स्थानीय डीपी न्यूज़ संवाददाता को फोन कर हिरण के उपचार हेतु अवगत करवाया
डीपी न्यूज़ संवाददाता ने तुंरत सरपंच प्रतिनिधि व सुसाटी मेनेजर भंवरलाल को फोन कर जानकारी दी भंवरलाल ने तुरंत संज्ञान लेकर वन विभाग टीम धोरीमन्ना  को अवगत करवाया वन विभाग टीम ने मौके पर आकर मादा हिरण को उपचार हेतु धोरीमन्ना ले जाया गया।

Monday, January 15, 2024

22 जनवरी 2024 को कृषि मंडी में अवकाश रहेगा

बाबूराम केनावत
धोरीमन्ना @डीपी न्यूज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त धोरीमना कृषि मंडी व्यापार संघ ने 22 जनवरी को कृषि मंडी में सामूहिक रूप से अवकाश रखने का निर्णय लिया गया।कृषि मंडी व्यापार संघ सचिव महेंद्र राठी ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति धोरीमना की ओर से हनुमान जी मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित सामूहिक कार्यक्रम के निमंत्रण के बाद कृषि मंडी व्यापार संघ ने अवकाश की घोषणा की।इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की ओर से गौतम माली, श्याम सुन्दर दर्जी, गोपाल भार्गव, सुरेश पुंगलीया व व्यापार संघ की ओर से राकेश सेठिया जगदीश बेनीवाल बाबूजी मालू सुजान तेंतरवाल राम बेनीवाल पिंटू तेंतरवाल उम्दा राम प्रजापत सांवलाराम देवासी अशोक सत्यनारायण चांडक सवाई गोदारा पुनाराम बेनीवाल दिनेश मालू सहित सभी व्यापारी  उपस्थित रहें।यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी

हेमाराम की मदद के लिए गांव आया आगे,इलाज के लिए की आर्थिक सहायता

बाबूराम केनावत
 धोरीमन्ना @डीपी न्यूज।क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाभोजी मंदिर में मायलों की बैरी निवासी हेमाराम/खेताराम कमठा मजदूरी करने धोरीमन्ना गये हुए थे वापस आते समय रास्ते में मोटरसाइकिल के आगे बैल आ जाने से ऐक्सिडेंट हो गया था जो पालनपुर भर्ती था हेमाराम बहुत गरीब बेरोजगार परिवार से हैं इलाज के लिए परिवार के पास कुछ नहीं था गांव राम है पुरानी कहावत अनुसार गांव वालों ने हेमाराम की खुब मदद की व आस पास व दुर दराज रहने वाले मेहमानों से भी अपील की तो बहार के मेहमानों भी अपनी नेक कमाई से हेमाराम के लिए खुब मदद की 100 से लगाकर 500 ,1,000, 5,000 , तक भी दानदाताओं ने मदद की जिससे हेमाराम के लिए इलाज चल रहा है हेमाराम के एक बच्ची व दो बच्चे हैं जो छोटे छोटे हैं हेमाराम की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है जो भामाशाहों से मदद मिली वह पालनपुर अस्पताल में पुरी हो गई है हेमाराम के अभी एक ओर ऑपरेशन होने वाला है सभी दान दाताओं से अपील है कि थोड़ी थोड़ी ओर मदद करे  जिससे  हेमाराम के  इलाज के लिए आर्थिक स्थिति बीच में आ सके । 
 हेमाराम के सहायता हेतु एकाउंट नंबर और क्यूआर स्कैन कर है जिसमें आप हेमाराम के लिए मदद कर सकते हैं फोन पे नंबर 7073305855 गंजु देवी/पत्नी हेमाराम लोहार मायलों की बैरी आर्थिक सहयोग कर सकते है।

Sunday, October 29, 2023

जनता चाहेगी तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा : गंगासिंह काठाड़ी



बोले : सिवाना की जनता चाहती हैं कि मैं किसी दल से नही बल्कि निर्दलीय चुनाव लड़ूं

नवम्बर के पहले सप्ताह में हो सकती हैं क्षत्रिय समाज की महापंचायत, उसमें लेंगे फैसला
सिवाना/डीपी न्यूज़
सिवाना विधानसभा में भाजपा के अंदर बगावत के स्वर मुखर हो रहे हैं। वर्तमान प्रत्याशी हमीरसिंह भायल से सिवाना कि जनता नाराज हैं, वही भाजपा के नेताओं में भी आक्रोश हैं। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार भायल के खिलाफ नवंबर के पहले सप्ताह में क्षत्रिय समाज कि महापंचायत आयोजित हो सकती हैं जिसमे राजपूत समाज के सभी वर्गो को बुलाकर सर्व समाज के साथ बैठकर कोई बडा फैसला लेने कि संभावना नजर आ रही हैं। इसलिए इस वक्त समाज के लोग भायल के साथ प्रचार मे जाने से साफ मना कर रहे हैं क्योंकि इनके समाज के लोग भी बोल रहे है कि एक ही व्यक्ति अकेला समाज का ठेकेदार बनकर एकाधिकार बनाकर बैठ जाए ऐसा कभी संभव नही है, सभी को समान अवसर मिलना चाहिए । 
वहीं विधायक भायल के अस्सिटेंट कोजराज सिंह से उन्ही के समाज के लोग नाराज हैं, पिछली बार भी जनता ने वोट इस सर्त पर दिए थे कि इनको साथ नही रखोगे लेकिन वर्तमान ने जनता कि एक नही सुनी, अब जनता जनार्दन का कहना है  कि हर बार एक ही व्यक्ति को मौका देकर पार्टी गलत फैसला ले रही हैं, इस फैसले से जनता प्रदेश नेतृत्व व केंद्रीय नेतृत्व से भी नाराज हैं। 
इसको लेकर सिवाना की जनता गंगासिंह काठाडी जो कि बालोतरा जिला बूथ प्रभारी चुनाव प्रबंधन समिति भाजपा का दायित्व निभा रहे है व सिवाना विधान सभा पन्ना प्रमुख संयोजक का दायित्व 2022 से निभाते हुए धरातलीय स्तर पर कार्यकर्ताओ के साथ नजर आए है, इसलिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व सर्व समाज चाहता है कि गंगासिंह राठौड भाजपा से उम्मीदवार होने चाहिए थे।


सर्व समाज चाहता हैं काठाड़ी ठोके निर्दलीय ताल जिताकर बनाऐगे भाजपा उम्मीदवार

जानकारी के मुताबिक काठाडी ने सभी से राय व सुझाव मांगे थे जिसमे सभी समाज की एक ही आवाज आई की समाज व पार्टी का एक व्यक्ति एकाधिकार के साथ ठेकेदार बनकर  बैठा है तो इन्हे घर बिठाने कि जरुरत है, इधर कई कार्यकर्ता काठाडी को फोन कर निर्दलीय चुनाव लडने को तैयार कर रहे है, जिन्हें विधायक भायल कतई मंजूर नही है।


सर्व समाज का फैसला मेरा फैसला काठाड़ी

सिवाना के सभी समर्थक फोन पर फोन कर समाज हितार्थ समाज सेवी काठाडी को निर्दलीय ताल ठोकने का सुझाव दे रहे है, इस पर काठाडी से बात की तो उन्होंने बताया कि मै बाबा रामदेव रूणिचे वाले का परम भक्त हुं और सर्व समाज के आदेशानुसार जनता सेवा के लिए हमेशा तैयार मिलूंगा मेरे पास राष्ट्रीय पार्टीयो व राज्य दलो सभी के फोन आ चुके है लेकिन मै किसी दल मै शामिल नही होऊगा एक दो दिन बाद नवंबर के शुरुआती  सप्ताह मै निर्दलीय उम्मीदवार पर अपनी बात स्पष्ट करूंगा। क्योंकि जनता का फैसला ही मेरा फैसला हैं,

सर्व समाज जो आदेश देगी मैं उसका पालन करूँगा।


सिवाना कि जनता दोहरा सकती हैं कांत वाले चुनाव

वहीं सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अगर काठाडी निर्दलीय ताल ठोकते है तो सिवाना विधान सभा चुनाव 2023 का परिणाम टिकम चंद कान्त वाले निर्दलीय चुनाव कि तरह होने कि संभावना नजर आ रही है।
जैसा माहौल कान्त के निर्दलीय उम्मीदवार के समय था वैसे ही माहौल रिपीट होते नजर आ रहे है, और कान्त कि ही तरह जनता मे काठाडी के प्रति समर्पित भाव व काठाडी कि बेदाग छवी होने के कारण सिवाना कि जनता चाहती है कि किसी दल मे न जाकर राठौड निर्दलीय चुनाव लडे जिसमें हम तन मन धन से साथ निभाएंगे।

Sunday, October 1, 2023

पीएचडी के खती की राजकीय सेवा पूर्ण*

जलदाय विभाग पचपदरा के अधीनस्थ कार्यरत पंप चालक मूलाराम खती का सेवानिवृत्ति समारोह बिठूजा में आयोजित हुआ।रणजीत आश्रम बालोतरा के महन्त श्री अमृत राम के सानिध्य में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में पंप चालक मूलाराम खती व दम्पति को महंत जी ने आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर जलदाय विभाग पचपदरा की कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र प्रसाद मीणा एवं सुरेंद्र कुमार ने पंप चालक मूलाराम का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गडरा रोड के रमेश कुमार खती, आसाराम महेश्वरी,सेवा निवृत इंजीनियर वी आर वेंकट,सरपंच प्रतिनिधि धर्माराम,कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के डायरेक्टर बाबूलाल नामा ने श्री मूलाराम जी का साफा और माला पहनाकर स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएऐं दी।पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोतरा भंवर लाल भाटी, दीपक बरवड़ जिलाध्यक्ष बसपा,उपसरपंच भीमेश नामा,कृषि विभाग के अधिकारी दूदाराम बारूपाल,पंचायत समिति सदस्य तगाराम बारूपाल,व्यवसाय गुमनाराम गोदारा,आरएमपी के जिलाध्यक्ष तगाराम खती,भीखाराम मिडल, लालाराम पूर्व जिलाअध्यक्ष सहित गणमान्य लोगों ने सेवानिवृत्त खती का फूल मालाओं से स्वागत किया।जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज का विकास संभव है।पंप चालक मूलाराम खती ने 38 वर्ष की गरिमामय बेदाग सेवा पूर्ण की एवं अपने कर्तव्य का पालन किया।
इस अवसर पर पर्वतारोही विद्यार्थी कैलाश सिंहल पारलू का भी साफा पहनाकर स्वागत किया।
सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य चेनाराम बरवड़ ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सामूहिक रूप से भोज का आयोजन कर कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुषों का दिल जीता।