Thursday, September 21, 2023

गर्गाचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के गर्गाचार्य छात्रावास में भगवान गर्गाचार्य जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, ऋषि पंचमी पर गर्ग समाज के आराध्य देव गर्ग मुनि को श्रद्धांपूर्क याद किया   जिला अध्यक्ष बाबूलाल बापिणी की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किया गया गर्ग ने समाज सम्बोधित करते हुए भगवान गर्गाचार्य के पद चिन्हों पर पर चल कर समाज उत्थान व शिक्षा, समाज को अग्रणी पंक्ति में लाने पर जोर दिया, कोषाध्यक्ष विरमाराम ने समाज की छात्रावास का ब्योरा प्रस्तूत किया महासचिव घेवरा राम ने गर्गाचार्य जयंती के अवसर हम सभी को नशा प्रवृत्ति को समाप्त करने पर संकल्प लेने पर जोर दिया , युवा नेता मानाराम गर्ग ने सम्बोधित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि समाज विकास में आगे बढ़ कर समाज को समृपित हो, छात्रावास संचालक पदमाराम कानोड़िया ने एक साल का छात्रावास का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर छात्रावास को और बेहतर करने संबंधी सुझाव रखे,इस अवसर पर मोहनलाल, लक्ष्मण लाल, लालाराम, रामचंद्र जी, लूणाराम, देवाराम, कन्हैयालाल, रामचंद्र गर्ग, चनणाराम, नारायण राम,प्रभूराम, महेंद्र बरवा, सोहनलाल, नेनाराम, गणपत लाल,सुनिल गर्ग, वासूदेव गर्ग, भानुप्रताप,भरत गर्ग,रवि गर्ग आदि गर्ग समाज के बंधू उपस्थित थे

Monday, September 18, 2023

जिला बालोतरा वासियो ने परिहार का किया भव्य स्वागत

 बालोतरा@डीपी न्यूज़(सुरेश कुमार)   नेहरू कॉलोनी बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष परिहार का पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने साफा पहनाकर एवं मानाराम परिहार भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी,नारायण राम गेवा उपप्राचार्य,स्टेंट अवार्ड प्राप्त भेरूलाल नामा,अशोक कुमार अध्यापक ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री धारा राम परिहार ने कहा कि मेघवाल समाज की बालिका छात्रावास का कार्य प्रगति पर है तथा बालोतरा जिले से एक कमरा बनाने का उपस्थित लोगों से आग्रह किया,और बालिका छात्रावास की भौतिक निर्माण के कार्यों की जानकारी से भी अवगत करवाया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री परिहार ने कहा कि मेघवाल समाज की बालिका छात्रावास के नवनिर्माण में समाज के भामाशाह बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं तथा इससे बालिकाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर नवाचारों के साथ आत्मनिर्भर होकर देश का नाम रोशन करेंगी।
जोधपुर संभाग में बालिकाओं के लिए अति आधुनिक छात्रावास के निर्माण से जोधपुर संभाग के जिलों के बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने की अच्छी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य गेंवा सहित कई लोगों द्वारा भी बालिका शिक्षा के लिए चलाई जा रही मुहिम के लिए कोषाध्यक्षजी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Thursday, September 14, 2023

मोबाइल पाने पर बालिकाओं को मिली खुशी

डीपी न्यूज़/सुरेश् कुमार

सिवाना: स्मार्ट फोन मिलने पर धारणा की बालिकाएं और उनके अभिभावक प्रसन्नचित्त नजर आई और उन्होंने मुख्यमंत्री व राजस्थान सरकार का आभार जताते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिन्होंने मोबाइल पाया,उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी और निशुल्क फोन मिलने पर अपार खुशी जताई।फोन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने पर कुछ बालिकाएं जरूर निराश लौटी मगर अगले दिन इन्हें सूची में नाम के अनुसार मोबाइल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।इस आशा और विश्वास पर महिलाएं व बालिकाएं अपने घर लौट आई।बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा दी गई स्कूलों,कॉलेज आदि में हर तरह की सरकारी योजनाएं कारगर सिद्ध हो रही है,इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं।राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत होने पर निशुल्क पाठ्यपुस्तकें,यूनिफॉर्म,ट्रांसपोर्ट भत्ता, नैपकिन दवाइयां,ओलंपिक खेलों हेतु टी-शर्ट,अन्य सामग्री और सिलाई के रुपये के साथ छात्रवृतियां मिलना बालिकाओं के नामांकन में अभिवृद्धि का ही संकेत है।अरुणा,राधा जैसी कई बालिकाओं ने बताया कि इसका हमेशा सदुपयोग होगा।मोबाइल से शिक्षा के नए आयामों को सीखने में सुविधा और सहयोग मिलेगा।देश विदेश की खबरें,इंटरनेट सुविधा,खेल समाचारऔर असीमित ज्ञान मिलेगा।

*अब रिया का तीर चलेगा राज्य स्तर पर*

सिवाना/सुरेश कुमार
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा की पूर्व छात्रा रिया नेहरा का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयु वर्ग अंडर 14 में हुआ है।रिया नेहरा वर्तमान में सीकर जिले में अध्यनरत है एवं वहां उन्होंने 20 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी में तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है,यह मुकाम मात्र दो महीने के कठिन परिश्रम से हासिल किया है।वाकई प्रतिभा को कोई छुपा नहीं सकता।रिया नेहरा लेफ़्टिस्ट है,परंतु उसके कोच की प्रेरणा में दाहिने हाथ से खेलना प्रारंभ किया था।सच्ची लगन एवं मेहनत से उसने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता दोनों ही कैटेगरी में उसने सिल्वर मेडल हासिल किया है और इसके साथ ही उसका राज्य स्तर पर बीकानेर में खेलने के लिए चयन भी किया गया।उसने अपने पूर्व गुरुजनों,चंपालाल जीनगर प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा एवं मोटा राम पंवार का आभार व्यक्त किया है।रिया नेहरा ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और हमें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पूरी निष्ठा के साथ कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए,एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी

Wednesday, September 13, 2023

जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता-2023 गढ़ सिवाना में हुई संपन्न


(सिवाना की बेटियां नहीं,ये हिंदुस्तान की बेटियां नेपाल के पोखरा में खेलने जाऐंगी।)
सिवाना-9 सितंबर से12 सितंबर तक हॉकी खेल.प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में विधायक हमीर सिंह भायल सिवाना,सोहन सिंह भायल पादरड़ी कला,रामनिवास आचार्य,जोगेंद्रराज रांका,मुकेश कुमार, जोगाराम माली तथा कई भामाशाहों के सानिध्य में संपन्न हुई।जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना के प्रधानाचार्य को जिम्मेवारी सौंपी। बालोतरा जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 9सितम्बर को  मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान पंचायत समिति सिवाना,विशिष्ट अतिथि सिवाना की पूर्व प्रधान  गरिमा सिंह राजपुरोहित,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान राम चौधरी,सरपंच प्रतिनिधि मूलाराम मेघवाल,सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक 
हमीद खान पठान,अशोक सिंह राजपुरोहित,समाजसेवी लच्छी राम माली,भामाशाह  जोगेंद्र रांका ट्रस्ट सिवाना के सानिध्य में उद्घाटन हुआ और प्रधान जी द्वारा इस हॉकी के खेल का शुभारंभ करने की घोषणा की गई,17से19वर्ष के छात्र और छात्राओं द्वारा खेला जाने वाला 21टीमों के प्रतिनिधित्व करने वाला यह खेल, निर्णायको,शारीरिक शिक्षकों व्यवस्थापकों के जिम्मे था।भामाशाहों की दरियादिली और उदारता ने भोजन व्यवस्था,टेंट व्यवस्था,चाय व्यवस्था और मोमेंटो व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी शानदार सहयोग मिलने से एक नई ऊर्जा और जोश मिला जिसका प्रधानाचार्य सांवलाराम प्रजापत ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।हालांकि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का यह प्रथम आयोजन और प्रथम प्रयास,चुनौतीपूर्ण था,जिससे मन में काफी शंकाएं थी,फिर भी सिवाना की जनता के स्नेह,सहयोग और आशीर्वाद से समय-समय पर  स्फूर्ति,जोश और जज्बा मिला और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मोटिवेशन प्रदान हुआ जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।तीन प्रतिभावान बालिकाओं को प्रोत्साहन के रूप में 5100रूपये प्रधानजी मुकन सिंह सिंह राजपुरोहित द्वारा नकद दिये  गये,जो खिलाड़ी बालिकाओं के लिए विशेष मोटिवेशन बना,जिससे अनुशासन,संस्कारों और खेल की भावना को मजबूती मिली।प्रथम दिन शानदार भोजन की व्यवस्था मंछ गुरु वाटिका समूह द्वारा तत्पश्चात् रांका ट्रस्ट सिवाना द्वारा भोजन की व्यवस्था,तथा हर व्यवस्था भामाशाहों की तरफ से ही की गई,जो काबिले तारीफ थी।दल प्रभारी, निर्णयकों,शारीरिक शिक्षकों ने खेल मैदान में अनुशासन,निष्पक्षता और सहभागिता बनाए रखी।कार्यालय व्यवस्था में जगदीश खत्री,मोटाराम पंवार,हनुमान प्रसाद दवे, शंकरलाल राजपुरोहित,मदनलाल जांगिड़,त्रिलोक चंद,गणपत सिंह,सहित अन्य स्टाफ का शानदार सहयोग रहा।इस विद्यालय के कम वेतन भोगी मगर काम में मुस्तैदी दिखाने वाले राकेश कुमार ने खेल आयोजन में खास सफलता दिलाई।खेलों का परिणाम इस प्रकार है-19 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना, द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समदड़ी,तीसरे स्थान पर आदर्श बाल मंदिर सिवाना तो चतुर्थ स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेजड़ियाली रहा।इसी प्रकार17वर्ष छात्र वर्ग में आदर्श बाल मंदिर सिवाना ने प्रथम स्थान, जेतेश्वर धाम विद्यालय ने द्वितीय स्थान,तीसरे स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना रहा,तो चतुर्थ स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई खाखरलाई ने अपना स्थान पाकर जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में कीर्तिमान बनाया।19 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना,द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्राणा,तीसरे स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ानाल और चौथे स्थान पर खेतेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय मायलावास रहा।इसी कड़ी में17वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना,द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूनियों का तला और चौथे स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई खाखरलाई रहा।सड़सठवीं जिला स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर-कल्याण सिंह19वर्षआयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना,17वर्ष आयु वर्ग में-नागेश कुमार आदर्श बाल मंदिर सिवाना और 19वर्ष आयु वर्ग में कुमारी बाया और गुनाज को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना को चुना गया!जिला स्तर ही नहीं राज्य स्तर से भी बाहर,राष्ट्र स्तर पर नाम रोशन करती हुई श्रीमती मीनाक्षी पंडित की प्रेरणा में इंटरनेशनल हॉकी खेल हेतु विद्यालय की पूर्व छात्रा पूजा जीनगर,खुश्बू राजपुरोहित,पायल सुथार और पिंकी सोलंकी ने सिवाना गढ़ को बेस्ट कीमती तोहफा और सुंदर रिकॉर्ड दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई।जिस पर हम सभी नाज और गुमान करते हैं।सिवाना के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता नजर आया।यह हमारे सबके लिए गर्व का विषय है।खेल में निरंतर अभ्यास हमें सुकून प्रदान करता है,सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन वह एक दिन अवश्य मिलती है।कार्यक्रम का विधिवत संचालन छोटू सिंह भायल ने शायराना अंदाज में करते हुए महंगे लफ्जों से रोचकता बनाए रखी। उन्होंने बताया कि सिवाना की यह महान प्रतिभा खिलाड़ी नेपाल के पोखरा में खेलने जाऐंगी।मुकेश,कुमार,प्रधानाचार्य श्री नरसाराम बारड़,जगदीश खत्री,शंकर लाल राजपुरोहित,मोटाराम पंवार सहित सैकड़ो कर्मचारी,महिलाएं,स्टाफ और मातृशक्ति के साथ खिलाड़ी-विद्यार्थी उपस्थित रहे।विधायक श्री भायल, रामनिवास आचार्य,सोहन सिंह भायल,सांवलाराम प्रजापत ने विजेता खिलाड़ियों,भामाशाहों को खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी।17 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने जा रही है-गढ़ सिवाना की प्रतिभावान बेटियां जिनकी भावना उनकी जुबानी-जन्म मां ने दिया तो हुन्रर,हौसला और नाम पिताजी ने दिया।शिक्षा और प्रेरणा गुरुजनों ने दी और देश और दुनिया ने हमें बधाई दे दी।यही हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद और कीमती तोहफा है।

Friday, September 8, 2023

भामाशाह ने साउंड सेट भेंट किया।

भामाशाह ने साउंड सेट भेंट किया।
मोतिसरा@डीपी न्यूज़: ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजस्व गॉव डाबली के राउप्रावि मे भामाशाह शांतिलाल अमराजी चौधरी द्वारा दस हजार रूपए का एक साउंड एको सेट भेंट किया । भामाशाह का प्रधानाध्यापक  अचलाराम् बामनिया   द्वारा बहुमान कर धन्यवाद देते हुए कहा की स्कूल मे दिया हुआ दान पुण्य का काम है। जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा।

Thursday, September 7, 2023

सिणधरी मडल मे प्रवेश होने पर भव्य स्वागत-सत्कार किया

  सिवाना/डीपी न्यूज़ :: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व कि ओर से परिवर्तन संकल्प यात्रा अपने विधान सभा क्षेत्र सिवाना के सिणधरी मडल मे प्रवेश होने पर  भव्य स्वागत-सत्कार किया गया इस यात्रा मे मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद  राजेंद्र गहलोत व केंद्रीय कानून मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल, व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  कैलाश चौधरी


व प्रदेश महामंत्री  जगवीर सिंह छाबा व नवनीत सिंह राजपुरोहित सभी का भव्य स्वागत बहुमान किया गया व सिवाना विधान सभा क्षेत्र के सिणधरी मडल के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे व भाजपा कि ओर से उम्मीदवारी करने वाले नेता गण भी उपस्थित रहे  गंगा सिंह काठाडी, खेत सिंह भाटी, सोहनसिंह भायल,  जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, जयराम प्रजापत व खेत सिंह कोटडी व इन्दाराम चौधरी व बाबूलाल माली, व हमीर सिंह भायल उपस्थित रहे कल
8 सितंबर 2023 को सुबह 10: बजे सिवाना बस स्टैंड पर (आम जनसभा) आयोजित होगी।
उसके बाद सिवाना से आगे सीधे सडक मार्ग से होते हुए यह यात्रा जालोर के लिए रवाना होगी तब रास्ते मे सभी गाँवो मे स्वागत अभिनंदन किया जाएगा इसी के साथ काठाडी बस स्टैंड पर 8 सिप्तमबर दिन मे 12 बजे के आसपास स्वागत कार्यक्रम रखा जाएगा

कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज से त्रस्त राजस्थान की जनता को मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा ने पुरे राजस्थान में परिवर्तन  का शंखनाद किया है।

इस काँग्रेस के महिला विरोधी, दलित विरोधी, युवा विरोधी एवं किसान विरोधी सरकार से राजस्थान को मुक्ति दिलाने के लिए
परिवर्तन_संकल्प_यात्रा निकाली जा रही है

Sunday, September 3, 2023

मानव सेवा संस्था की बैठक आज, कार्यकारिणी का विस्तार

मानव सेवा संस्था की बैठक आज, कार्यकारिणी का विस्तार 
(सुरेश कुमार)
सिवाना@डीपी न्यूज़। मानव सेवा संस्था शाखा सिवाना की अति महत्वपूर्ण बैठक सोमवार दोपहर चार बजे स्थानीय डाक बंगले में आयोजित होगी। कार्यालय प्रमुख नकुल कुमार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, घाणा करेंगे। बैठक में संस्था की वर्तमान गतिविधियां के साथ आगामी प्रॉजेक्ट निशुल्क लाईब्रेरी संचालन, एंबुलेंस का संचालन, विद्या परम बलम अभियान पर चर्चा, पशु खेली निर्माण अभियान, परिंडे लगाओ पंछी बचाओ अभियान,सदस्यता अभियान, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, ब्लड डोनेट करने के लिए जनजागरूकता लाने, प्रत्येक गांव में संस्था के वालेन्टियर नियुक्त करने, सदस्यता अभियान चलाए जाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा व आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हरीश पटेल ने दी!

Tuesday, August 29, 2023

सुरक्षा गार्डो ने सौपा ज्ञापन

सुरक्षा गार्डो ने   मुखयमंत्री के नाम  सौपा ज्ञापन।
सिवाना : उपखण्ड क्षेत्र के सिवाना और समदड़ी के कार्यरत ग्राम पंचायत सुरक्षा गॉर्डो ने मुख्यमंत्री के नाम सिवाना उपखण्ड अधिकारी को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे बताया गया की बजट घोषणा 2023-24 के बिंदु संख्या 159 की पालना कर हमे प्लेसमेंट से स्थाई नियुक्ति करने की मांग की गई। ठेका प्रणाली को बंद करे,यह भी बताया की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अधिकारी पालना नही कर रहे है। इस अवसर पर सुरक्षा गॉर्ड जबरा राम भील मोतीसरा,मोहनलाल भगवा,गोमाराम समदड़ी,पारस मल् सरवड़ी सहित मौजूद थे।

Sunday, August 27, 2023

बूथ केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।

बूथ केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।
मोतीसरा@डीपी न्यूज़ : ग्राम पंचायत मोतीसरा के बूथ केंद्र 223 ,224 और 225 का सिवाना नायब तहसीलदार दिलीप कुमार. और नरसिंग पाल सिंह  ने औचक निरीक्षण किया गया । जिसमे मतदाता नाम जुड़वाने,हटाने,संशोधन संबधित बीएलओ मदन लाल बामनिया  और अचला राम बामणया   से जानकारी प्राप्त   कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही  इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को 01/10/23 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओ के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु आवेदन करने की अपील की ।
इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह्  बीएलओ मदन लाल बामनिया  ईमित्र संचालक निर्मल कुमार,आयुष ललित गर्ग, उप सरपंच प्रतिनिधि जोधाराम  तरक् मौजूद रहे।

Friday, August 25, 2023

चौथे दिन सिवाना विधान सभा कि बैठक समदड़ी मे,क्षेत्रों का दौरा

समदडी/सिवाना 
भाजपा केंद्रीय विद्यायक प्रवास कार्यक्रम के तहत पूर्व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष  पूर्व शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक जीतु  भाई वाघानी व सिवाना  विधान सभा विस्तारक सुरेश वैष्णव ने चौथे दिन सिवाना विधान सभा कि बैठक समदडी मण्डल के राखी गाँव से श्री गणेश किया  जिसमे गंगासिंह राठौड काठाडी व साथ मे हमीर सिंह भायल, सोहनसिंह भायल, बालोतरा किसान मोर्चा अध्यक्ष जय राम प्रजापत, obc मोर्चा अध्यक्ष इन्दाराम चौधरी, अशोक सिंह राजपुरोहित व राखी गाँव के गणमान्य भाजपा पदाधिकारीगण व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे, उसके बाद खंडप गाँव मे पूर्व सरपंच चंपालाल जैन के घर पर बैठक रखी गई वहा पर भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समदड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह कोटडी, रमेश श्रीमाली व महामंत्री शैतान सिंह भाटी, व अन्य मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे उसी कडी मे दोपहर का सहभोज कान सिंह कोटडी के घर पर रखा गया वहा से भलरो का वाडा महादेव मंदिर मे संरपच प्रतिनिधियो के साथ बैठक रखी गई कोटडी सरपंच खेतसिह, अजीत संरपच सुरेंद्र सिंह चारण, खेजडीयाली संरपच, भलरो का वाडा के सरपंच व उपस्थित सभी सरपंच संघ के साथ जीतू भाई वाघाणी ने चाय पर चर्चा करते हुए गुजरात मॉडल कि तरह राजस्थान मे भी डबल इंजन कि सरकार बनाने का मंत्र दिया, व मंदिर मे रूद्राभिषेक कर शिवजी से क्षेत्र कि खुशहाली व राजस्थान मे पूर्ण महुमत कि भाजपा सरकार बने ऐसी कामना कर महंत श्री जी का आशीर्वाद लिया उसके बाद समदडी मे बजरंग वाटिका मे हनुमान जी बालाजी के दर्शन कर संयुक्त बैठक ली जिसमे मंडल के पदाधिकारीगण, जिले के पदाधिकारीगण, व प्रबुद्ध जन, एवं सभी मोर्चाओ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, वहा पर 
किसानो के साथ भी चर्चा हुई उसके बाद गणपत मेहता के घर पर  व्यापार प्रकोष्ठ के साथ चर्चा करते हुए इसी कडी मे अगले दिन कि बैठक सिवाना मंडल मे होनी निश्चित हुई
 ©