Friday, November 18, 2022

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन


धारणा/सुरेश कुमार. 66वी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता11वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चूली बेरा में सिवाना पंचायत समिति के प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में तथा हनुमाना राम चौधरी अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,महेंद्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह राठौड़ के विशिष्ट आतिथ्य में आज विभिन्न खेलों को खेलने उद्घाटन किया गया।इसमें लगभग 29पीईईओ क्षेत्र के सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाने हेतु अपनी उपस्थिति दल प्रभारियों के साथ में दी गई।खो खो,कबड्डी,जिमनास्टिक,एथलेटिक्स व दौड़ आदि खेलों के निरंतर अभ्यास तथा जोश और जुनून के साथ में खेलने से खिलाड़ी हर बार जीत कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें और एक कीर्तिमान स्थापित करने का जज्बा जारी रखें।सभी ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम की सराहना की और भामाशाहों तथा ग्रामीणों के सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।वैसे भी धारणा क्षेत्र में विभिन्न खेलों में बालक बालिकाओं ने राज्य स्तर पर खेलने का मानस बनाया और जिला स्तर पर शानदार कीर्तिमान बनाया उसके लिए बधाई के पात्र हैं।संयोजक महेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन हेतु सभी को सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर सहित धारणा के कई स्टाफ मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन सुरेश राजपुरोहित ने किया।उद्घाटन प्रतिवेदन हरदयाल सैनी ने प्रस्तुत किया।11वर्ष तक के बालक बालिकाओं के नन्ही हथेलियां व कदमों की ताल से सारा प्रांगण बहुत ही रंगारंग लग रहा था।

उपखंड में भाजपा नेता भादु की बूथ अध्यक्षो के साथ हुई बैठक आयोजित

 
धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़(बाबूलाल केनावत) गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा युवा नेता जयकिशन भादु की  बुधवार को राणासर गांव में बूथ अध्यक्षो के साथ बैठक आयोजित हुई भाजपा नेता जयकिशन भादु ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथवार अध्यक्षों के साथ चर्चा हुई
साथ ही जालबैरी जीएसएस पर विधुत कटौती को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात कर की व उनकी समस्याओ से भी रूबरू हुए 
भादु ने सहायक अभियंता से बात कर किसानों की समस्यायों को लेकर समाधान करवाया

Wednesday, November 16, 2022

पैदल चल रहे राहगीर को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, पुलिस मौके पर



पचपदरा/हीराराम सेजू  ::कल्याणपुर थानांतर्गत सरवड़ी गांव में बुधवार को अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया। सरवड़ी निवासी सोमाराम पुत्र राणाराम उम्र 46 जाति मेघवाल वर्ष जो बुधवार को अपने खेत से घर की ओर आ रहा था। इस दरम्यान मामाजी थान के पास तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक  आ रही गाड़ी ने टक्कर मारी दी। इससे सोमाराम उछलकर 10-15 फिट दूर जाकर गिरा। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी लेकर गाड़ी ड्राईवर मौके से भाग गया। इस पास के लोग बड़ी संख्या में इक्कट्ठे हो गये। 
गाड़ी वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। हादसे की सुचना पर कल्याणपुर पुलिस व पचपदरा पूलिस मौके पर पहुंची। घटना के आस पास परिजन व ग्रामीण गाड़ी वाले पर कार्यवाही पर अड़ गये। मौके पर डीएसपी मदनलाल मीणा, कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाशदान ,पचपदरा थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जिससे परिजनों की सहमति से शव को कल्याणपुर मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने फैसबुक कर मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शतरंज खेल प्रतियोगिता में बाड़मेर में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर चयन हुआ

समदड़ी @डीपी न्यूज़ 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद शतरंज प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटाऊ खुर्द पंचायत समिति कल्याणपुर में आयोजित हुई जिसमें 14 वर्ष छात्रा वर्ग में समदड़ी पंचायत समिति के छियाली गांव की बालिका व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल समदड़ी की छात्रा रेणुका गोयल सुपुत्री भोमाराम गोयल( वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ) ने शतरंज खेल प्रतियोगिता में बाड़मेर में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर चयन हुआ। रेणूका ने कुल 6 मैच खेले तथा सभी छ: मैच  जीतकर बाड़मेर जिले में शतरंज में अपना परचम लहराया तथा रेणुका राज्य स्तरीय शतरंज डी पी एस मुकरपुरा बांदीकुई दौसा में 11 जनवरी से 15 जनवरी 2023 में भाग लेकर अपना कौशल दिखाएगी।

Monday, November 14, 2022

नव नियुक्त शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सिवाना/डीपी न्यूज़ (सुरेश कुमार)

सिवाना _कस्बे के मेला मैदान स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में 
 प्रशिक्षण के दौरान शिविर प्रभारी रामा राम ने बताया की 2021_22 चयनित नवनियुक्त लेवल फर्स्ट में जो अध्यापक अध्यापिक लगे है उनको पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमे विभागीय जानकारी एवम् स्कूल की गतिविधियां के बारे में जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण काल को चार सत्रों में विभाजित किया गया।जिसमे प्रथम दिन शिक्षा के उद्देश्य एवम् अच्छे विद्यालय की अवधारणा के बेहतर प्रयासों को साझाकरण किया गया।शिविर में ACBEO हन्मानाराम चौधरी,महेंद्र सिंह राठौड़ , शिविर प्रभारी एवम् कुल 53 नवचयनित शिक्षक ,शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

मगरे के विकास में कोई कमी नही:- रावत


सेंदड़ा@डीपी न्यूज़. राज्य वित आयोग के षष्ठम की संभाग स्तरीय बैठक में भाग लेने जाते समय मगरा विकास बोर्ड अध्यक्ष व राज्य वित आयोग के सदस्य पूर्व गृह राज्य मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत सोमवार को ब्यावर से जोधपुर जाते समय सेन्दड़ा ग्राम पंचायत की मनरेगा व अन्य योजना से संचालित नर्सरी का निरीक्षण किया। उनके साथ राजसमंन्द पूर्व जिला प्रमुख बसन्ता रावत भी मौजूद रहें। रावत ग्राम पंचायत की नर्सरी कार्य की सराहना की। पौध तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी ली। नर्सरी में एक बादाम का पौधारोपण भी किया गया। ग्राम पंचायत में प्रधान रायपुर कमला चौहान व सरपंच रतनसिंह भाटी के नेतृत्व में माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत में संबोधित करते हुए अध्यक्ष रावत ने कहा कि मगरे के विकास में किसी प्रकार से कोई कमी नही रहेगी। उन्होनें षष्ठम राज्य वित आयोग की भी विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना का जागरूक रहकर लाभ लेने की नसीहत दी। ग्राम पंचायत की ओर से आजादी के पूर्व से संचालित राजकीय एड पोस्ट डिसपेन्सरी(उपस्वास्थ्य केन्द्र) को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत कराने, सेन्दड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बालिका विद्यालय खुलवाने, उपतहसील कार्यालय को तहसील कार्यालय में क्रमोन्नत कराने व विभिन्न विकास कार्य कराने को लेकर ज्ञापन सौपकर मांग की गई। जिस पर उन्होनें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व सैनिक पाचूसिंह रामगढ,मोहनसिंह चौहान,किशनसिंह धौलिया,रणजीतसिंह,बंटी चौहान,दिलीपसिंह,गोविन्दसिंह,रविन्द्र काठात,तेजसिंह,देवीसिंह,कैप्टन प्रभूसिंह चौहान सहित उपस्थित रहें।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यकारिणी का गठन किया गया

धोरीमन्ना @डीपी न्यूज़. भीम आर्मी ग्रामीण जिला अध्यक्ष बाड़मेर मुकेश बौद्ध वह भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष डुंगराराम परिहार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत भालीखाल में भीम आर्मी कार्यकारिणी गठन किया गया जिसमें भीम आर्मी के ग्राम पंचायत  के अध्यक्ष नेनाराम को बनाया गया उपाध्यक्ष पारसराम सोहनलाल उदाराम,सचिव शंकरलाल, महासचिव विशनाराम, मीडिया प्रभारी देराज राम को बनाया गया।
भीम आर्मी जिला ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश बौद्ध ने बताया कि संगठन को मजबूत करने वह 2023 चुनाव को मध्य नजर रखते हुए पार्टी वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा  वह आर्मी के ग्रामीणदेख चनणाराम नामा ने काहा की बहुजन समाज में फैल रही सामाजिक कुरीतियां तथा नशा मुक्ति से दूर रहने की अपील की गई, गुडामालानी विधानसभा भीम आर्मी अध्यक्ष भंवराराम लोथीया, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा संभाग (जोधपूर) अध्यक्ष  मनोज परमार, भीम आर्मी ब्लॉक सचिव धोलेश बौद्ध, भीम आर्मी ब्लांक महासचिव दिनेश नामा, पायला कला भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश मकवाना, भगाराम सेजू, पहलाद सेजू, देदाराम भील,बिजलाराम,हरिश मन्सुरिया, नागजीराम, नरसीराम, गणपत, प्रवीण, खेताराम मुकेश,कुमार ताराराम,सकाराम,दिनेश कुमार,अशोक कुमार भालीखाल के मिशनरी साथी उपस्थित रहे।

Saturday, November 12, 2022

चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयन होने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय रावत राजपूत परिषद ने किया स्वागत

पाली @डीपी न्यूज़. क्षत्रिय रावत समाज में सामाजिक संस्था क्षत्रीय रावत परिषद के तत्वधान में मगरा और मारवाड़ क्षेत्र के लोकप्रिय पुलिस अधिकारी  नेम सिंह चौहान राजस्थान पुलिस सेवा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर सेवारत को गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा के लिए चयन होने पर मगरा मारवाड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है इसी के मद्देनजर रखते हुए क्षत्रिय रावत परिषद के पदाधिकारी  सतवीर सिंह लगतखेड़ा  संस्थापक क्षत्रिय रावत परिषद  हेमंद्र सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष श्रवण सिंह चौहान उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री विजय सिंह रावत जिला अध्यक्ष वर्तमान सरपंच धोला दाता मसूदा व ब्यावर  अजमेर राजसमंद  जेतारण पाली  उदयपुर भीलवाड़ा अजमेर से सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी कार्यकर्ता ने जोर-शोर से हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया किया

सेन्दड़ा में प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं पाली जिला प्रभारी सचिव के द्वारा औचक निरीक्षण


           सेंदड़ा@डीपी न्यूज़ मीडिया  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  सेन्दड़ा में आज प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं पाली जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा के द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने सर्वप्रथम विद्यालय में संचालित इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा निजी सुरक्षा (व्यावसायिक शिक्षा) की कक्षाओं का अवलोकन किया ,मौके पर प्रैक्टिकल करते हुए छात्र-छात्राओं से व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनसे व्यावसायिक शिक्षा की भविष्य में उपयोगिता की सार्थकता के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों की व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुचि के बारे में भी जानकारी ली।इसके पश्चात सचिव महोदया ने विद्यालय में पुष्पित 200 गुलाबों की गुलाब वाटिका का निरीक्षण किया व पुष्पित गुलाबों को देखकर महोदया ने काफी प्रसन्नता जाहिर की । इसके बाद  मिड डे मील, पोषाहार एवं भोजन का निरीक्षण किया ,रसोई की साफ -सफाई, उचित भंडारण व्यवस्था एवं पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की।
     सचिव महोदया ने मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच रतन सिंह भाटी से विद्यालय के प्रति संस्था प्रधान एवं विद्यालय परिवार के द्वारा किए जा रहे समस्त प्रयासों के बारे में जानकारी चाही, जिस पर स्थानीय सरपंच ने संस्था प्रधान के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के प्रति अब तक के किए गए संपूर्ण शैक्षणिक एवं सह- शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक प्रयासों की खूब सराहना की ।
    इसके पश्चात महोदया ने नो-बैग- डे, विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था, बालक -बालिकाओं एवं स्टॉफ के शौचालय एवं मूत्रालयों की स्वच्छता व्यवस्था ,कक्षा -कक्ष की शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में लगाए गए 1100 पेड़ पौधे, हरे -भरे बगीचों के बारे में जानकारी ली साथ ही संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय एवं विद्यार्थी हित  में भामाशाहो को प्रेरित कर 70 लाख रुपये से निर्मित करवाएं मिड डे मिल टीन शेड व 4 लाख रुपए से निर्मित विशाल मुख्य द्वार बनवाने पर विद्यालय के संस्था प्रधान भीकम चंद परिहार की भूरी -भूरी प्रशंसा की।
इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच ने सेन्दड़ा में बालिका विद्यालय खोलने, उप तहसील को तहसील में एवं सब -ऐड-पोस्ट डिस्पेंसरी को सीएससी में तब्दील करने हेतु ज्ञापन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाली जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति गुप्ता अतिरिक्त जिला कलेक्टर जब्बर सिंह, उपखंड अधिकारी रायपुर राजेश मेवाड़ा, तहसीलदार सर्वेश्वर मुद्गल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र शर्मा रायपुर ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम सैनी ,विद्यालय के हरित पाठशाला प्रभारी चेतन चौधरी व्याख्याता एवं विविध प्रभारों के प्रभारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Sunday, November 6, 2022

शिक्षक तबादलों हेतु वाहन जत्था रैली व बीकानेर में होने वाले प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन पोस्टर विमोचन



डीपी न्यूज़ /पायलाकला राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा पायला कला उपाध्यक्ष नंदराम मूंढ ने बताया 25-26 नवंबर 2022 को सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में होने वाले प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन व 8 नवंबर से तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों को लेकर वाहन जत्था रैली कार्यक्रम आयोजन हेतु उपशाखा की बैठक मुख्य अतिथि पीईईओ जोगाराम दर्जी,ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम पूनियां की अध्यक्षता में ब्लॉक मंत्री गोविंद सिंह राठौड़ व जिला प्रवक्ता जयपालसिंह करुण के सानिध्य में राउमावि पायलाकला प्रांगण में हुई। मुख्य वक्ता जिलामंत्री विनोद पूनियां ने संबोधित करते हुए प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन एवं 8 नवंबर से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू करवाने हेतु आयोजित होने वाली वाहन जत्था रैली की सफलता हेतु कार्यकारिणी सदस्यों से प्रचार करने की अपील की। मुख्य अतिथि पीईईओ जोगाराम दर्जी ने प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन एवं संगठन के मांग पत्र के पोस्टरों का विमोचन करते हुए 'शिक्षकों को पढ़ाने दो' उक्ति  का समर्थन करते हुए शिक्षकों पर थोपे जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों को शिक्षण कार्य में बाधक बताया। ब्लॉक मंत्री गोविंद सिंह राठौड़ व संघर्ष समिति सह संयोजक शकिल भाटी ने राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पुरानी पेंशन योजना को बचाए रखने हेतु शिक्षकों को एकजुट होकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गये पीएफआरडीए कानून को रद्द करवाने हेतु संघर्ष के मैदान में कूदने  की अपील करते हुए संघर्ष न करने पर पुरानी पैंशन पुनः बंद होने की  आशंका व्यक्त की।शिक्षिका तुलसी देवी व राखी कुमारी ने एनपीएस आहरित राशि वापस जमा करवाने पर रोष व्यक्त किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरताराम पूनियां ने बताया बैठक में संगठन मजबूती हेतु उपशाखा परिक्षेत्र में 300 शिक्षकों को संगठन का सदस्य बनाने हेतु ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम पूनियां ने अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह रोयल,महिला मंत्री पूजा पारीक तुलसी देवी शारदा कविता ममता चौधरी सोनू चारण राखी कुमारी जेठा राम कालूराम सुथार मुकीम मौहम्मद रामावतार मेघवाल जयपाल करुण सुरताराम पूनियां आदि सदस्य मौजूद थे।

Tuesday, November 1, 2022

सिवाना बीडीओ की पहल, पशु खेली साफ़ करो अभियान


सिवाना@डीपी न्यूज़. हाल ही में गौवंश लम्पि रोग से ग्रस्ति हुई गौ माता अब इस रोग से उभर पा रही है इसे देखकर सिवाना विकास अधिकारी को स्वच्छता को लेकर पशुओं के पानी की खेलिओ को साफ रखा जाएं तो इस रोग को जड़ से मिटाया जाया जा सके और संक्रमित दूषित पानी को खेलिओ से साफ़ किया जाए. इसे देखकर विकास अधिकारी के मन मे पशु खेली स्वच्छता अभियान शुरू किया. जिससे गौ और अन्य पशु साफ़ सुथरा पानी पी सकेl साथ ही अन्य सामाजिक संगठन,गौपालन कार्यकर्ताओ से भी अपील की क्षेत्र में हर खेली को साफ़ करके स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने. 
सिवाना विकास अधिकारी हनुमान राम ने लम्पि के दौरान भी तन मन से मॉनिटरिंग करके क्षेत्र में लम्पि पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की और कई संस्था और कर्मचारी कार्यकर्त्ताओ को प्रोत्साहित करके सहयोग से लाखों रुपये गौ के लिए इकठ्ठे करके लम्पि रोग में गायों के लिए काम किया.