Skip to main content

सेन्दड़ा में प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं पाली जिला प्रभारी सचिव के द्वारा औचक निरीक्षण


           सेंदड़ा@डीपी न्यूज़ मीडिया  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  सेन्दड़ा में आज प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं पाली जिला प्रभारी सचिव श्रेया गुहा के द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने सर्वप्रथम विद्यालय में संचालित इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा निजी सुरक्षा (व्यावसायिक शिक्षा) की कक्षाओं का अवलोकन किया ,मौके पर प्रैक्टिकल करते हुए छात्र-छात्राओं से व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनसे व्यावसायिक शिक्षा की भविष्य में उपयोगिता की सार्थकता के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों की व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुचि के बारे में भी जानकारी ली।इसके पश्चात सचिव महोदया ने विद्यालय में पुष्पित 200 गुलाबों की गुलाब वाटिका का निरीक्षण किया व पुष्पित गुलाबों को देखकर महोदया ने काफी प्रसन्नता जाहिर की । इसके बाद  मिड डे मील, पोषाहार एवं भोजन का निरीक्षण किया ,रसोई की साफ -सफाई, उचित भंडारण व्यवस्था एवं पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की।
     सचिव महोदया ने मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच रतन सिंह भाटी से विद्यालय के प्रति संस्था प्रधान एवं विद्यालय परिवार के द्वारा किए जा रहे समस्त प्रयासों के बारे में जानकारी चाही, जिस पर स्थानीय सरपंच ने संस्था प्रधान के विद्यार्थियों एवं विद्यालय के प्रति अब तक के किए गए संपूर्ण शैक्षणिक एवं सह- शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक प्रयासों की खूब सराहना की ।
    इसके पश्चात महोदया ने नो-बैग- डे, विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था, बालक -बालिकाओं एवं स्टॉफ के शौचालय एवं मूत्रालयों की स्वच्छता व्यवस्था ,कक्षा -कक्ष की शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में लगाए गए 1100 पेड़ पौधे, हरे -भरे बगीचों के बारे में जानकारी ली साथ ही संस्था प्रधान द्वारा विद्यालय एवं विद्यार्थी हित  में भामाशाहो को प्रेरित कर 70 लाख रुपये से निर्मित करवाएं मिड डे मिल टीन शेड व 4 लाख रुपए से निर्मित विशाल मुख्य द्वार बनवाने पर विद्यालय के संस्था प्रधान भीकम चंद परिहार की भूरी -भूरी प्रशंसा की।
इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच ने सेन्दड़ा में बालिका विद्यालय खोलने, उप तहसील को तहसील में एवं सब -ऐड-पोस्ट डिस्पेंसरी को सीएससी में तब्दील करने हेतु ज्ञापन दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाली जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति गुप्ता अतिरिक्त जिला कलेक्टर जब्बर सिंह, उपखंड अधिकारी रायपुर राजेश मेवाड़ा, तहसीलदार सर्वेश्वर मुद्गल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र शर्मा रायपुर ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिराम सैनी ,विद्यालय के हरित पाठशाला प्रभारी चेतन चौधरी व्याख्याता एवं विविध प्रभारों के प्रभारी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।