डीपी न्यूज़ /पायलाकला राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा पायला कला उपाध्यक्ष नंदराम मूंढ ने बताया 25-26 नवंबर 2022 को सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में होने वाले प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन व 8 नवंबर से तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों को लेकर वाहन जत्था रैली कार्यक्रम आयोजन हेतु उपशाखा की बैठक मुख्य अतिथि पीईईओ जोगाराम दर्जी,ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम पूनियां की अध्यक्षता में ब्लॉक मंत्री गोविंद सिंह राठौड़ व जिला प्रवक्ता जयपालसिंह करुण के सानिध्य में राउमावि पायलाकला प्रांगण में हुई। मुख्य वक्ता जिलामंत्री विनोद पूनियां ने संबोधित करते हुए प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन एवं 8 नवंबर से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले शुरू करवाने हेतु आयोजित होने वाली वाहन जत्था रैली की सफलता हेतु कार्यकारिणी सदस्यों से प्रचार करने की अपील की। मुख्य अतिथि पीईईओ जोगाराम दर्जी ने प्रांतीय शैक्षिक अधिवेशन एवं संगठन के मांग पत्र के पोस्टरों का विमोचन करते हुए 'शिक्षकों को पढ़ाने दो' उक्ति का समर्थन करते हुए शिक्षकों पर थोपे जा रहे गैर शैक्षणिक कार्यों एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों को शिक्षण कार्य में बाधक बताया। ब्लॉक मंत्री गोविंद सिंह राठौड़ व संघर्ष समिति सह संयोजक शकिल भाटी ने राज्य सरकार द्वारा लागू की गई पुरानी पेंशन योजना को बचाए रखने हेतु शिक्षकों को एकजुट होकर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गये पीएफआरडीए कानून को रद्द करवाने हेतु संघर्ष के मैदान में कूदने की अपील करते हुए संघर्ष न करने पर पुरानी पैंशन पुनः बंद होने की आशंका व्यक्त की।शिक्षिका तुलसी देवी व राखी कुमारी ने एनपीएस आहरित राशि वापस जमा करवाने पर रोष व्यक्त किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरताराम पूनियां ने बताया बैठक में संगठन मजबूती हेतु उपशाखा परिक्षेत्र में 300 शिक्षकों को संगठन का सदस्य बनाने हेतु ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम पूनियां ने अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह रोयल,महिला मंत्री पूजा पारीक तुलसी देवी शारदा कविता ममता चौधरी सोनू चारण राखी कुमारी जेठा राम कालूराम सुथार मुकीम मौहम्मद रामावतार मेघवाल जयपाल करुण सुरताराम पूनियां आदि सदस्य मौजूद थे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment