Thursday, November 25, 2021

शिविर में नारी शक्ति को राहत व सम्मान हुआ।

DP NEWS MEDIA
मोतीसरा.प्रशासन गांवों के संग शिविर में आज मोतीसरा ग्राम पंचायत में सम्पन्न हुआ! मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कई महिला व बालिकाओं को सरकारी योजना से लाभान्वित कर नारी शक्ति का मान बढाया!जिस पर शंकर लाल गर्ग,मोटा राम पंवार,डूंगर राम मेघवाल,छगन लाल आदि ने राज्य सरकार व उपखंड अधिकारी महोदया कुसुम लता चौहान का आभार जताया!चेतनदास/मोहनदास की पुत्री सुमित्रा को 31000 रुपये की आर्थिक सहायता हाथों हाथ स्वीकार्य,सालू राम की पुत्री मिशा को 41000 रुपये तथा करनाराम/नवाराम की पुत्री अनिता को 31000/रुपये की सहायता देकर लाभान्वित किया गया है।पालनहार योजना में गीता देवी लाभुराम प्रजापत को राहत दी गई! रतनाराम भील को लंबे समय बाद विकलांग प्रमाण पत्र मिलने खुश होकर प्रशासन का आभार जताया।मुख्यमंत्री राजस्थान सपकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजनाओं का असर देखकर हर कोई शिविर की कार्यप्रणाली से वाकिफ होकर संतुष्ट था! शिविर में ईमित्र सेवाएं निर्मल कुमार, विजय कुमार ने आमजन के कार्य ऑनलाइन करके  आमजन को हाथो हाथ लाभांवित करवाया। इस मौके पर विधायक हमीर सिंह भायल,प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,सरपंच फतेह सिंह डाबली व वार्ड पंच पूनमाराम पाँचल,चंपा लाल बामणिया रिटायर्ड एईएऩ उपस्थित थे! उपस्थित थे!

Tuesday, November 23, 2021

कला उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

DP NEWS MEDIA NETWORK
समदड़ी.क्षेत्र के राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन, समदड़ी में  कला उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, कला संस्कृति प्रभारी अनिल कुमार परमार और संयोजक रुचिका अरोड़ा के सानिध्य मे कार्यक्रम हुआ जिसमें स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  उदयपुर के दिए गए निर्देशानुसार विद्यार्थियों मे जनसँख्या शिक्षा, जीवन कौशल, बालक बालिका को समान अवसर, नशीले पदार्थों का दुरुपयोग पर्यावरण सरंक्षण आदि पर जागरुकता बढ़ाने के लिए इन विशेष थीम और विषय पर  प्रतियोगिता मे भाग लिया प्रतियोगिता मे छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, स्टाफ द्वारा संबलन प्रदान किया , कार्यक्रम मे स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका  प्रियंका लीलड़,किरण,पूजा, , वरिष्ठ अध्यापक चंद्रप्रकाश, प्रकाश चंद्र, कुलदीप राव, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा, हरिराम सेन ,श्रवण कुमार,कपिल कुमार आदि ने सहयोग ने किया एवं छात्र पीयूष द्वारा कार्यक्रम मे तकनीकी सहयोग किया गया  वर्चस्वी, लक्षिका मोनिका रिंकू, तनुश्री कुसुम खत्री ने उत्साहित होकर कार्यक्रम मे भाग लिया।

Friday, November 19, 2021

मित्र मंडली द्वारा सम्मानित शिक्षकों का किया सम्मान


●DP NEWS MEDIA●
सिवाना.
स्टेट-अवॉर्डी केसाराम परमार के सानिध्य में मित्र मंडली तथा राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ ब्लॉक सिवाना की तरफ से ब्लॉक स्तर सिवाना में प्रशासन का सहयोग,कोरोना काल व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले "शिक्षक- सम्मान" के फलस्वरूप उन शिक्षकों का बहुमान राजकीय अंबेडकर छात्रावास समाज कल्याण विभाग परिसर में किया गया,जिसमें मोटा राम पंवार पनावड़ा,डूंगरराम मेघवाल काठाड़ी तथा वैना राम राठौड़ नीम्बला नाडा मेली का माला व साफा बंधवाकर बहुमान कर शिक्षक की गरिमा तथा उनसे मिली प्रेरणा का परिचय दिया गया जिसमें वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का भी हौसला अफजाई हुआ!कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंपा लाल जीनगर ने बताया कि शिक्षक को सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है जिसे कभी कम नहीं आंकना चाहिए,धरातल पर शिक्षा के नित नए आयाम स्थापित करना ऐसा कार्य एक शिक्षक ही कर सकता है,डूंगर राम काठाड़ी ने बताया कि शिक्षा ही वह बड़ी ताकत है जिससे जीत का परचम लहराया जा सकता है,अपने अनुभवों के विभिन्न उदाहरण देते हुए कार्यक्रम को अति रोचक बनाते हुए वेना राम राठौड़ ने भी अपने संक्षिप्त लफ्जों से कार्यक्रम में रौनकता बनाए रखी!मास्टर मोटा राम पंवार ने ब्लॉक स्तर जिला स्तर राज्य स्तर व नेशनल लेवल तक शिक्षक को सम्मानित करने के लिए उनकी कार्यशैली,कर्मठता लगन,परिश्रम तथा शिक्षा के प्रति शिक्षक की महती भूमिका को बताया!इस मौके पर प्रभु राम बोस,मोहनलाल परमार,मदनलाल बामणिया,दलपत कुमार फूलन सुरेश कुमार सहित कई शिक्षक, कर्मचारी,विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!कार्यक्रम का संचालन जैसा राम धीरा ने किया, बीच-बीच में शिक्षक को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मॉडल स्कूल में आवेदन की सरल प्रक्रिया को समझाते हुए विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढने की नसीहत भी दी,स्टेट एवार्डी केसा राम परमार द्वारा इस व्यवस्था को अंजाम दिया तथा माला,साफा अल्पाहार,निमंत्रण आदि व्यवस्थाओं के साथ "सम्मान समारोह"को अधीक्षक शंकर लाल गर्ग के विशेष सहयोग से बेहतरीन ढंग से संचालित करने हेतु भविष्य के लिए कार्य योजना भी बनाई औरअपने अनुभवों को साझा किया तथा शिक्षक व विद्यार्थियों को गरिमामय,नशामुक्त,संस्कारित रहने व कार्यशैली मेंअपेक्षित सुधार लाने हेतु मंशा जताई,मदनलाल बामणिया राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ सिवाना के कोषाध्यक्ष होने का दायित्व बखूबी निभाया व ऐसे कार्यक्रमों में सबको नित्यआने की अपील की गई!

Thursday, November 18, 2021

मोतीसरा में कोविड वेक्सीनेशन शिविर आयोजित

DP NEWS MEDIA
मोतीसरा.ग्राम पंचायत मोतीसरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को कोविड वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण शिविर में व्याख्याता नेमाराम जोशी, अध्यापक निम्बाराम बामणिया, पंचायत सहायक तगाराम, शेराराम, आशा हीरो देवी मेघवाल और कमलादेवी गर्ग ने सेवाएं दी। एएनएम चरणबाई मीणा ने टीके लगाए। ईमित्र संचालक निर्मल कुमार मेघवाल ने आमजन को टीके लगवाने के लिए सोशल मिडिया पर प्रचार-प्रसार कर जागरुक किया। नतीजन कुल प्राप्त 50 डोज समय पर पुर्ण हो गई। कार्यवाहक पीईईओ मांगीलाल राजपुरोहित ने सभी कार्मिकों का आभार जताया।

Wednesday, November 17, 2021

गहलोत सरकार ने की पेट्रोल डीजल की वेट दरें कम,हुआ सस्ता

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे आमजन को राहत प्रदान की,प्रभवी दरें  आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी।गहलोत सरकार ने कहा कि इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।

Monday, November 15, 2021

पौधारोपण कर मानते अपना जन्मदिन, शिक्षक की अनूठी पहल

DP NEWS MEDIA
मोतीसरा.ग्राम पंचायत मोतीसरा के राबाउप्रावि में संस्था प्रधान रतनलाल राणावत अपने जन्मदिन हर वर्ष अनूठे अंदाज में मनाने के लिये क्षेत्र में सुर्खियों में रहते है। हर वर्ष की तरह ही इस बार सोमवार के दिन विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कर,स्कूली बालिकाओं को पेन कॉपी देकर स्टाफ के साथ टी पार्टी देकर अपना जन्मदिन मनाया। संस्था प्रधान हमेशा अपने विद्यालय को तन मन से देखभाल करते है। कभी कभी तो अपना निजी खर्च कर भी विद्यालय की किसी प्रकार की व्यवस्था करने में पीछे नही रहते। इस अवसर पर मदन लाल बामनिया,पुष्पा खाखरिया,निरमा,संतोष,ललिता चौधरी, द्वारिकप्रसाद सहित स्टाफगण मौजूद थे।

Saturday, November 6, 2021

बाड़े में आगजनी लकड़ी जलकर राख,फायरब्रिगेड ने पाया आग पर काबू।

DP NEWS MEDIA
मायलावास (सिवाना)गॉव केे दोपहर बाद  क्षेत्र के मायलावास गांव स्थित नवोड़ा बेरा के निवासी में सूखी लकड़ियों में आग लगने से कोहराम मच गया,जलकर लकड़िया खाख हो गई।बालोतरा सर फायरब्रिगेड वाहन आने के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का खूब प्रयत्न किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका,इस पर ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को कॉल कर इसकी सूचना दी।इस पर बालोतरा दूर होने के कारण घण्टे भर में मायलावास बेरे पर मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।ग्रामीण राजू माली ने बताया कि ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बल पर आग को फैलने से रोके रखा,अन्यथा आसपास स्थित खेतो में आग फैलने के साथ जान व माल की भारी क्षति हो सकती थी।वही आगजनी की इस घटना से लकड़िया जल कर राख हो गई।

Friday, November 5, 2021

शक्ति फ़िल्म की ओर से क्षेत्र में बांटी खुशियां,


DP NEWS MEDIA
जयपुर - कहते है की दीपावली का मतलब खुशियाँ, जितनी बाटी जाए उतनी कम है इसी बात को ध्यान मे रखते हुए शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की तरफ से बच्चों को आज दिवाली के पावन पर्व पर पटाके और मिठाईया वितरित कि गयीं , शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की संस्थापक अंबालिका शास्त्री ने बताया की हम अपने परिवार के साथ हमेशा सभी त्यौहारों को मनाते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी मनाते रहेंगे। परन्तु शक्ति हेल्पिंग हैंड संस्था ये दीपावली कुछ खास व विशेष रूप से मनाने कि पहल  कर रहा हैं। बेसहारा बच्चों की मदद करने की अनूठी पहल और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी चीज़े मुहिया करवाना , जिससे उन्हें भी ख़ुशी मिल सके और हमें भी सुकून मिलेगा। शक्ति हेल्पिंग हैंड की तरफ से ये मुहीम चलायी गयी है इस मुहीम में पुरे देश भर से लोग जुड़ कर होना सम्पूर्ण समर्पण दे रहे है।

फोटो: मिठाई और पटाख़े मिलने से खुश नजर आए बच्चें।

Tuesday, November 2, 2021

धनतेरस के पावन पर्व पर शक्ति हेल्पिंग हेंड एन जी ओ की तरफ से दीपक वितरित किये गए


DP NEWS MEDIA
जयपुर.कहते है की दीपावली का मतलब खुशियाँ बाटने से है और खुशियाँ जितनी बाटी जाए उतनी कम है इसी बात को ध्यान मे रखते हुए शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को आज धनतेरस के पावन पर्व पर दीपक वितरित किये गए, शक्ति हेल्पिंग हैंड ग्रुप की संस्थापक अंबालिका शास्त्री ने बताया की हम अपने परिवार के साथ हमेशा सभी त्यौहारों को मनाते रहे हैं और ईश्वर की कृपा से आगे भी मनाते रहेंगे। परन्तु शक्ति हेल्पिंग हैंड संस्था ये दीपावली कुछ खास व विशेष रूप से मनाने कि पहल  कर रहा हैं। बेसहारा बच्चों की मदद करने की अनूठी पहल और जरूरतमंद परिवारों को जरूरी चीज़े मुहिया करवाना , जिससे उन्हें भी ख़ुशी मिल सके और हमें भी सुकून मिलेगा। शक्ति हेल्पिंग हैंड की तरफ से ये मुहीम चलायी गयी है इस मुहीम में पुरे देश भर से लोग जुड़ कर होना सम्पूर्ण समर्पण दे रहे है आप भी हमारी मदद करके इस अनूठे व मानवता रूपी कार्य को एक नया मोड़ प्रदान कर सकते है।

हज यात्रा 2022 के आवेदन शुरू, एक नवंबर से 31 जनवरी तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन।


DP NEWS MEDIA
बाड़मेर.हज के मुकद्दस सफर 2022 के आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस बार सऊदी अरब एवं भारत सरकार ने हज यात्रा के नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। 
◆◆◆
अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री  शाले मोहम्मद  ने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को डिजिटलीकरण किया गया है। *‘हज मोबाइल एप्प’* के माध्यम से हज यात्रा के आवेदन किए जा सकेंगे। हज यात्री यहां से तकिया, चद्दर, तौलिया, छतरी एवं अन्य सामान साथ ले जा सकेंगे। पहले सऊदी में ही लेने पड़ते थे। यहां से ले जाने की सुविधा मिलने से हज यात्रियों को सामग्री सस्ते में पड़ेगी। लेकिन ये सामग्री निर्धारित इम्बारकेशन पॉइंट पर दिए जाएंगे। हज यात्रियों के चयन की प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन की खुराक और हज यात्रा 2022 के भारत एवं सऊदी अरब सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल नियमों, मापदण्डों के तहत की जाएगी। सभी हज यात्रियों को डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड, ई मसीहा चिकित्सा सुविधाएं, भारत में ई सामान ट्रैकिंग की जाएगी। जो मक्का-मदीना में रहने एवं परिवहन की जानकारी प्रदान करेगी। दोनों सरकारों द्वारा हज यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। 
◆◆◆
हज यात्रा 2022 के लिए इन नियमों का होगा पालन; अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रा 2022 के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हज यात्री की रवानगी से एक माह पहले तक दोनों डोज लगी हुई होना जरूरी है। आवेदन स्वयं ऑनलाइन या हज सुविधा केंद्र (हज हाउस रामगढ़ मोड़ जयपुर) पर कर सकते हैं। 65 वर्ष तक के लोग ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। हज यात्रा की अवधि 36 से 42 दिन की रहेगी। महिला हज यात्री बिना महरम के आयु वर्ग 45 से 65 तथा 4 से 5 का समूह में जा सकेंगी। कोविड 19 के कारण एनआरआई के लिए कोई प्रावधान नहीं। अग्रिम हज शुल्क 81000 (केवल अस्थायी तौर पर चयनित हज यात्रियों के लिए) मशीन रिडेबल पासपोर्ट जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होना आवश्यक है।
फ़ाइल फोटो