Friday, April 28, 2023

वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति ने 2 यूनिट किया रक्तदान

                       

सिवाना/डीपी न्यूज़ ।    कुलदीप सिंह राज. पुलिस सिवाना ओर ओम प्रकाश मीणा  का जिन्होंने टीम के एक ही कॉल पर इतनी तेज धूप में तुरन्त मातेश्वरी हॉस्पिटल सिवाना पहुँच, आपातकालीन स्थिति से जूझ रहे मरीज रेखा देवी को अपना अमूल्य  रक्त दान कर दिया मानवता का परिचय.

.मौके पर टीम  अमर सिंह राठौड़ ओर  डॉ प्रवीण शर्मा,डॉक्टर बीपी शर्मा,नेपाल सिंह भायल,  मनसुख, रेशमा परमार, सद्दाम भाई जोया,इरशाद पठान, प्रवीण भाई, रेहान भाई, अर्जुन राणा उपस्थित रहे जानकरी रिछपालसिंह करणोत द्धारा दी गई ओर कभी भी रक्त की जरूरत होने व कोई भी सेवा भाव कार्य मे  वीर दुर्गादास सेवा समिति हमेशा तैयार रहेगी

Wednesday, April 19, 2023

सोहनसिंह राजपुरोहित गौरव अवार्ड से होगें सम्मानित



सिवाना/सुरेश कुमार - कस्बे के निकटवर्ती इंद्राणा निवासी सोहन सिंह राजपुरोहित को समाज की जाजम ग्रुप की ओर से तीर्थराज पुष्कर में आयोजित सम्मान समारोह में राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में राज्यभर से समाज की 31 प्रतिभाओं को अवार्ड दिया जाएगा।यह सम्मान समाज की उन प्रतिभाओं को दिया जाता है, जो किसी भी क्षेत्र विशेष में राजस्थान एवं देश सहित विदेशों में राजपुरोहित समाज का नाम रोशन करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरोहित वर्तमान में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय  में केमिस्ट्री में "मेटल काम्प्लेक्सेज कैटेलाइ्ज्ड ऑर्गेनिक ट्रांसफोर्मेशन्स" विषय पर अपनी पीएचडी कर रहे हैं।

Sunday, April 16, 2023

समदड़ी : रीको निर्देशक सुनील परिहार के प्रयास लाये रंग

समदड़ी/डीपी न्यूज़
3 करोड़ की लागत से बन रहा है  समदड़ी मे नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराने  जर्जर अस्पताल भवन के भी आए अच्छे दिन, 74 लाख स्वीकृत,  छत भवन की होगी मरम्मत, समदड़ी सबसे बड़े अस्पताल से मरीजों को मिलेगी सुविधा।समदड़ी तहसील वासियों को चिकित्सा जगत में एक और बड़ी लगाते  दिलाकर सुनील  परिहार  ने  चिकित्सा क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किए  सीएचसी समदड़ी  के पुराने भवन का मरम्मत कार्य हेतु 74 लाख रू का बजट स्वीकृत करने पर  मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार, सुनील  परिहार निदेशक रीको जयपुर का क्षेत्र वासियो ने जताया आभार।

Saturday, April 15, 2023

कोजाराम मेघवाल हत्याकांड प्रकरण का आज चौथे दिन धरना जारी है

बाड़मेर जिला अस्पताल मोर्चरी के आगे कोजाराम मेघवाल हत्याकांड प्रकरण का आज चौथे दिन धरना जारी है।
बाड़मेर:कोजाराम मेघवाल हत्याकांड के आरोपियों व षडयंत्रकारियों को गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं दो सदस्यों को स्थाई नौकरी देने एवं मृतक द्वारा दर्ज प्रकरणों में एफआर लगे मुकदमे रिओपन करने एवं लापरवाह पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने सहित मुख्य मांगो को लेकर धरना स्थल से जिला कलेक्टरेड तक मौन जुलूस निकाल कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

मांगे जब तक नही मानी जायेगी तब तक धरना जारी रहेगा।

भारत की युवा शक्ति की ओर देख रही दुनिया”: अरुण सोनी



Y20 इंडिया चौपाल का हुआ आयोजन


सिवाना - कस्बे के सदर बाजार में  शुक्रवार को G-20 के तहत Y - 20 इंडिया चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि विधायक हमीर सिंह भायल, सोहन सिंह भायल,गंगा सिंह काठाडी, पृथ्वीसिंह रामदेरिया,विक्रम सिंह, योगेश दवे,महेंद्र कुमार बागरेचा, Y-20 जिला प्रभारी अरुण कुमार सोनी थे। जिलाप्रभारी अरुण सोनी ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा Y20 चौपाल के महत्व के बारे में बताते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए युवाओं को आगे आने का आव्हान किया। स्थानीय विधायक हमीर सिंह भायल ने आज का भारत विश्व के सबसे बड़े देशों का समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह हर भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। केंद्र सरकार देश के युवाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर,कौशल युक्त एवं युवाओं के अंदर कुशल नेतृत्व की क्षमता को निखारने के लिए Y-20 इंडिया चौपाल के अंतर्गत सेमिनार एवं चौपाल का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि Y-20 G-20 के अंतर्गत आने वाले इंगेजमेंट ग्रुप का एक हिस्सा है। युवा नेता सोहन सिंह भायल ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

Saturday, April 8, 2023

सिवाना में अम्बेडकर जयंती की पूर्व तैयारी की बैठक संपन्न

सिवाना/सुरेश कुमार अम्बेडकर जयंती समारोह समिति  के तत्वावधान में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम व बाइक रैली की रूपरेखा को लेकर बैठक हुई ।
बैठक में सर्वसम्मति से बंशी राणा मिठोड़ा  को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया । इस दौरान बैठक में कस्बे में मुख्य बाजार में बाइक रैली निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया  इसके पश्चात ग्राम पंचायत परिसर में उपखण्ड स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा । बैठक में कार्यक्रम की सूचना को प्रचार प्रसार के माध्यम से घर घर पहुंचाने का आह्वान किया जिससे आमजन कार्यक्रम में शिरकत कर सके ।
इस दौरान पिछले वर्ष में सरकारी नौकरियों में चयनित व पिछले वर्ष 10वीं, 12वीं कक्षा में 75 80% से अधिक प्राप्त अंक वालों को कार्यक्रम में सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया गया । कार्यक्रम में आय व्यय , कार्यक्रम में खर्चों के लिए सामाजिक सहयोग लेने की बात कही गयी । इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमिटी का गठन किया गया जिसमें बाइक रैली। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वसमाज  को उपखण्ड मुख्यालय पर 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती समारोह व बाइक रैली में आने के लिए आमंत्रित किया गया ।

अम्बेडकर जयंती को लेकर बैठक का आयोजन हुआ,समारोह समिति का गठन


सिवाना/डीपी न्यूज़।
अम्बेडकर जयंती समारोह को लेकर सिवाना के खाखरलाई रोड़ मेघवाल सभा भवन पर बैठक आयोजित की गई,जिसमें 14 अप्रैल को विश्व रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती मानने का निर्णय लिया गया । जयंती को लेकर पूर्व तैयारियों को लेकर चर्चा हुई । साथ ही सर्वसमिति से जयंती समारोह कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर बंशीलाल भील मिठोड़ा,उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सरगरा मायलावास,रामाराम पादरु,महासचिव नारायण सोलंकी कुशीप,धर्माराम जिनगर सिवाना,सचिव छगनलाल बारूपाल,हुकमाराम मेली,कोषाध्यक्ष माला राम धीरा,प्रचार मंत्री पारस मल मायालवास,भैराराम,जबरेशपादरु,हुकमाराम बुल्ला,मिडिया प्रभारी नवीन सोलंकी मायालवास,निर्मल कुमार पांचल मोतीसरा,कानू सोलकी,लतीफ खान मोकलसर को जिम्मेदारी सौपी गई। इस दौरान नव चयनित कर्मचारियों कुन्दन् मल् ,कुमार बॉस,महेन्द्र वेगड़   का बहुमान भी माला और साफा द्वारा किया गया । इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Friday, April 7, 2023

मेले और उत्सव आपसी प्रेम और श्रद्धा बनाये रखते है : परिहार

सिवाना/डीपी न्यूज 
सिवाना_विधानसभा_क्षेत्र के दौरे पर परिहार
सिवाना नगर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 नित्यगोपाल जी के नेतृत्व में आयोजित रैली का स्वागत करते हुए।
वह महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए। सुनील  परिहार रीको निदेशक वह साथ में पूर्व विधायक मोटाराम  मेघवाल, नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास  आचार्य पूर्व सरपंच रमेश कुमार  
 समदड़ी के ग्राम पंचायत जेठंतरी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित "बजरंग मैले" में ग्रामीणजनों से साक्षात हो श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव की बधाई एवँ शुभकामनाएं देते हुए सुनील  परिहार रीको निदेशक वह 
साथ मे पूर्व विधायक मोटाराम जी मेघवाल, धाराराम  फुलवरिया,सिलोर पूर्व सरपंच माधुसिंह राजपुरोहित, मदनपुरी , सवाईसिंह ,जीएसएस अध्यक्ष सुरेश सेन सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण एवँ ग्रामीणजन
। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर समदड़ी के भलरों का बाड़ा स्थित खरण्टिया हनुमान मंदिर में बालाजी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामना की व  ग्रामीणजनों से मिलते हुए। सुनील परिहार रीको निदेशक  वह साथ में पूर्व एमएलए मोटाराम मेघवाल पूर्व विधायक धाराराम फुलवरिया, पूर्व सरपंच माधु सिंह राजपुरोहित, मदन पुरी ,मोहनलाल गहलोत, वह अन्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Wednesday, April 5, 2023

बेजुबान पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए 'पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान' का शुभारंभ

सिवाना/डीपी न्यूज (सुरेश कुमार)
पक्षियों को बचाना हम सभी का फर्ज - मुकन सिंह राजपुरोहित 

संस्था की ओर से पांच सौ एक परिण्डे लगाए जाएंगे - लंगेरा 

सिवाना  - मानव सेवा संस्था की ओर से पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान' का शुभारंभ  पंचायत समिति परिसर में प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, जिला प्रभारी किशोर सांखला, जिला संयोजक मुकेश लंगेरा, के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पक्षी और प्रकृति हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। प्रकृति स्वस्थ्य है तो हम स्वस्थ्य है। मानव सेवा संस्था द्वारा बेजुबान पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए 'पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान सराहनीय है।पक्षियों को बचाना हम सभी का फर्ज है। जिला संयोजक मुकेश लंगेरा ने बताया पक्षियों को पानी की तलाश में इधर उधर भटकना ना पड़े। इस उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है संस्था की ओर से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने का संदेश भी दे रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिंदों के लिए परिंडे लगाओ अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य चौराहे,धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें रोजाना पानी भरने का संकल्प लिया जाएगा। संस्था की ओर से 501 परिण्डे लगाए जाएंगे। जिला प्रभारी किशोर कुमार सांखला ने बताया कि वो हाथ सदा पवित्र होते हैं जो प्रार्थना से ज्यादा सेवा के लिए उठे। मानव सेवा संस्था की इस मुहिम से मैं गदगद हूं। पक्षियों के लिए पानी भरने के लिए सकोरे लगाने से बड़ा पुण्य का काम दूसरा नहीं हो सकता। मूक प्राणियों की सेवा करना ही हमारी संस्कृति है। 

यह रहे मौजूद - 
ब्लॉक महासचिव नारू भाई बोराणा, नगरपालिका चेयरमैन रामनिवास आचार्य, मदन सिंह कुसीप,नकुल मेघवाल, राजेंद्र कुमार,भैराराम चौधरी सरपंच मेली, चुन्नीलाल राजपुरोहित, कपिल, सहित संस्था के सद्स्य मौजूद थे।

किसानो की ऋण अदायगी की मांग का प्रस्ताव पास करवाने पर ग्रामीणजनों एवँ किसानों द्वारा स्वागत किया

समदड़ी सुनील परिहार रीको निदेशक का
किसानो की ऋण अदायगी की मांग का प्रस्ताव पास करवाने पर ग्रामीणजनों एवँ किसानों द्वारा स्वागत किया गया एवँ  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत साहब का ह्रदय से आभार प्रकट कर उनका धन्यवाद किया
इस स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोटाराम  मेघवाल, धाराराम फुलवरिया,पूर्व सरपंच विरधीचन्द  राजपुरोहित,जवानाराम चौधरी,बगदाराम  प्रजापत,सरपंच प्रतिनिधि गोपाल  गहलोत,कानाराम  चौधरी,कुलमोहम्मद  अजीत, मंगलराम  चौधरी,पूर्व जीएसएस अध्यक्ष लुम्बाराम  चौधरी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जेठाराम  ,कानाराम  चौधरी,दुर्गाराम  चौधरी,मदन  माली,माधुसिंह  राजपुरोहित, सिवाना चंदनसिंह राजपुरोहित , मोहनलाल गहलोत, जाकिर हुसैन वैलीम  खंगार गहलोत सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

पांचवा पोषण पखवाड़ा का आयोजन हुआ

समदड़ी/डीपी न्यूज़
आज समदड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में पांचवा पोषण पखवाड़ा का आयोजन समदड़ी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया ।
जिसमें सुनील  परिहार रीको निदेशक उपस्थित रहे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवँ महिला बाल विकास के कार्यकर्ताओं से साक्षात होते हुए।
साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिला बाल विकास मंत्रालय और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
वह बजट घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल, धाराराम  फुलवरिया, सिलोर पूर्व सरपंच माधुसिंह  राजपुरोहित, रातडी गोपाल सिंह ,सहित वरिष्ठजन ।

Tuesday, April 4, 2023

परिण्डे लगाओ अभियान का शुभारंभ

सिवाना/सुरेश कुमार


"जरा इनका भी रखो ध्यान क्योंकि इनमें भी है जान"



संस्था के ओर से पांच सौ एक परिंडे लगाए जाएंगे - राजपुरोहित 

सिवाना - मानव सेवा संस्था की ओर से ‘जरा इनका भी रखो ध्यान क्योंकि इनमें भी है जान’ कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिमा को पंचायत समिति परिसर में विकास अधिकारी हनुमान राम बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष शांतिदेवी विश्नोई, ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सोढ़ा लुदराडा ने बताया कि पक्षियों को गर्मी से बचाना उनको अभयदान देने जैसा है। पक्षियों के लिए परिेंडे बांधना सेवा का काम है। ईश्वर ने उनको इंसान जैसे बोलने की क्षमता तो नहीं दी है। इसलिए वो दया के पात्र है। इनको दाना पानी डालकर पुण्य कमाना चाहिए। संस्था की ओर से नगरपालिका सहित आस - पास गांवों में पांच सौ एक परिंडे लगाए जाएंगे। संस्था के सदस्य हर रोज परिंडों में पानी रखेंगे साथ ही परिंदों के लिए खाने की व्यवस्था करेंगे। वास्तु के हिसाब से घर में पक्षियों की चहचाहट अच्छी है और इस से विपरित ग्रह भी अनुकूल प्रभाव जीवन पर डालता है।

यह रहेगें मौजूद -

मुकेश लंगेरा, किशोर कुमार सांखला,नारू भाई बोराणा,आशु सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल, तरुण सुंदेशा, नरपत सिंह राजपुरोहित, दीप सिंह दाखा, नकुल मेघवाल, राजेंद्र सरगरा।

Monday, April 3, 2023

कैंडल जलाकर शहीदों को सम्मान दिया

मायालवास/डीपी न्यूज़ : 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अप्रैल 2018 के sc st act के लिए देश व्यापी बंद के दौरान शहीद हुए  वीरों  के सम्मान में श्रदांजली सभा मेघवाल समाज मायलावास के आम चोहटे पर रखी गई,जिसमे समाज के सभी लोगो ने भाग लिया।कैंडल जलाकर शहीदों को सम्मान दिया।इस अवसर पर बाड़मेर बसपा जिला प्रभारी सूजाराम मेघवाल,जुहारा राम,भैरा राम(पं स सदस्य)राजूराम,किशन,रमेश/गोमाजी,सूजाराम जोगसान,जुंजाराम,गोमाराम,देदाराम,हँसाराम, भटेंद्र,बाबूलाल नर्सिंग, सावलराम,सोमाराम,भंवरलाल, दौलाराम आदि जनों ने भाग लिया।आज का दिन अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम बाड़मेर/बालोतरा जिले की सिवाना तहसील के गांव मायलावास में रखा गया।