सिवाना/डीपी न्यूज (सुरेश कुमार)
पक्षियों को बचाना हम सभी का फर्ज - मुकन सिंह राजपुरोहित
संस्था की ओर से पांच सौ एक परिण्डे लगाए जाएंगे - लंगेरा
सिवाना - मानव सेवा संस्था की ओर से पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान' का शुभारंभ पंचायत समिति परिसर में प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, जिला प्रभारी किशोर सांखला, जिला संयोजक मुकेश लंगेरा, के मुख्य आतिथ्य में किया गया। प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पक्षी और प्रकृति हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। प्रकृति स्वस्थ्य है तो हम स्वस्थ्य है। मानव सेवा संस्था द्वारा बेजुबान पंछियों को गर्मी से बचाने के लिए 'पंछी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान सराहनीय है।पक्षियों को बचाना हम सभी का फर्ज है। जिला संयोजक मुकेश लंगेरा ने बताया पक्षियों को पानी की तलाश में इधर उधर भटकना ना पड़े। इस उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है संस्था की ओर से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने का संदेश भी दे रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि परिंदों के लिए परिंडे लगाओ अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य चौराहे,धार्मिक स्थलों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उनमें रोजाना पानी भरने का संकल्प लिया जाएगा। संस्था की ओर से 501 परिण्डे लगाए जाएंगे। जिला प्रभारी किशोर कुमार सांखला ने बताया कि वो हाथ सदा पवित्र होते हैं जो प्रार्थना से ज्यादा सेवा के लिए उठे। मानव सेवा संस्था की इस मुहिम से मैं गदगद हूं। पक्षियों के लिए पानी भरने के लिए सकोरे लगाने से बड़ा पुण्य का काम दूसरा नहीं हो सकता। मूक प्राणियों की सेवा करना ही हमारी संस्कृति है।
यह रहे मौजूद -
ब्लॉक महासचिव नारू भाई बोराणा, नगरपालिका चेयरमैन रामनिवास आचार्य, मदन सिंह कुसीप,नकुल मेघवाल, राजेंद्र कुमार,भैराराम चौधरी सरपंच मेली, चुन्नीलाल राजपुरोहित, कपिल, सहित संस्था के सद्स्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment