Skip to main content

जीवन में बसन्त हो,पतझड़ नहीं : पंवार

डीपी न्यूज़ मीडिया
5 फरवरी 2022
धारणा.बसन्त पंचमी पर मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए प्रधानाचार्य श्री मदन लाल बुनकर तथा चंपालाल जीनगर व्याख्याता ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के विद्यार्थियों व स्टाफ के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत कर जीवन में पतझड़ को नकारते हुए बसंत ऋतु के आगमन,स्वागत तथा उसके लिए सुख,समृद्धि,शांति तथा वैभव के लिए मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किय!  विद्यार्थियों ने इस मौके पर अपनेअपने गीत-कविताओं,उद्बोधन के साथ जीवन में नई उमंग व नये रंग भरने व विद्यार्जन करने का संकल्प लेते हुए गुरुजनों की नसीहत को सर्वोपरि बताया तथा अपना लक्ष्य निर्धारित करने के आह्वान को स्वीकार किय!  प्रधानाचार्य जी ने बालक- बालिकाओं को बोर्ड की परीक्षाओं में भरसक तैयारी के साथ सफल होने तथा उच्च शिखर तक पहुंचने हेतु मार्गदर्शन दिया!चंपा लाल जीनगर,हस्तीमल माली,सुरेश गिरी वरिष्ठ अध्यापक ने अपने उद्बोधन में बालकों में स्फूर्ति व जोश भरा तथा अपनी स्वयं की सफलता की कहानी तथा जीवन संघर्ष के साथ लक्ष्य अर्जित करने का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सुरेश गिरी वरिष्ठ अध्यापक ने कार्यक्रम में समां बांध दिया!इस मौके पर सभी स्टाफ मौजूद थे!नन्हे मुन्ने बालकों ने शांति पूर्वक इस कार्यक्रम को देखा तथा सुना!सबने विद्या धन को सर्वोपरि बताते हुए आज से निरंतर अभ्यास करते रहने की प्रतिज्ञा ली!कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने करते हुए बीच-बीच में यह भी बताया कि पतझड़ नकारात्मकता व बसन्त सकारात्मक सोच का द्योतक है! वर्तमान समय में शिक्षित होना तथा असल में कठिनाइयों से मुकाबला करते रहना ही असल जिंदगी है!अपने अनुभव के साथ विभिन्न उदाहरण देते हुए कई जानकारियां भी प्रदान की गई!सुमेर सिंह राठौड़ व लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने छात्र जीवन में अनुशासन व कड़ी मेहनत को विद्यार्थी का आभूषण बताया!

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।