Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

सम्मान समारोह रखा

डीपी न्यूज़ मीडिया   समदड़ी .स्थानीय राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन परिसर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा समदड़ी बाड़मेर   के द्वारा अनिल कुमार भाटी का अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से  प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय जोधपुर संभाग , जोधपुर, बाबुलाल बेरवाल का सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय जोधपुर संभाग ,जोधपुर, कपिल कुमार का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कल्याणपुर में  पदोन्नति होने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समदड़ी में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ राणाराम परिहार का स्नातकोत्तर (PG) अस्थि रोग विशेषज्ञ रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अनिल भाटी ने राजस्थान सेवा नियमों पर प्रकाश डाला। गणेश राम बुनकर ने वर्तमान समय में  शिक्षा के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया।भोमा राम गोयल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने राजस्थान सरकार ...

समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय बाड़मेर के अधिकारीगण ने समग्र विषयों बाबत ली क्लास

डीपी न्यूज़ मीडिया धारणा,24फरवरी 2022 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में शाला सम्बलन के तहत विद्यालय का अवलोकन करने के साथ नरसिंग प्रसाद जांगिड़,सहायक निदेशक,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर व मघा राम चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान बाड़मेर ने आज प्राथमिक कक्षा से लगाकर उच्च कक्षाओं के स्तर की गहनता से जांच कर विषयाध्यापकों तथा विद्यार्थियों की क्लास लेने, शाबासी देने के साथ विशेष नसीहत भी दी!उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य-पुस्तिकाओं की नियमित जांच व मिशन ज्ञान डाउनलोड करने,होम वर्क की नियमित जांच व गरिमा पेटी स्थापित करावें!रीडिंग कैम्पेन,पोर्ट फोलियो फाईल,बालकों के शैक्षिक स्तर को जांचने के साथ विद्यालयी भौतिक सुविधाओं को करीब से देखा!कक्षा 8 से अंकिता कंवर व समिता कुमारी ने हिन्दी,गणित व अंग्रेजी विषयों सम्बन्धी प्श्नों के 90प्रतिशत उत्तर सही दिये!कक्षा 6में गीता मेघवाल व महिपाल सिंह को प्रश्नों की झड़ी लगाने के बाद भी गणित,अंग्रेजी,विज्ञान विषयों के साथ खेलकूद बाबत सवाल मुस्कुराहट के साथ पूछे,जिस पर संतोष व्यक्त किया गया!दसवीं कक्षा में विज्ञान विषय की मजबूत पकड़...

ओबीसी जाति के भाई ने अनु.जाति (SC) बहिन का मायरा भर दिया सामाजिक समरसता का संदेश।

मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया। बाड़मेर जिले के मोतिसरा गाँव में सामाजिक समरसता का शुभ संदेश देते हुए उम्मेदाराम वागड़ा   चौधरी परिवार मोतिसरा नें अपनी धर्म बहन शान्ति देवी पत्नि भिमाराम जी गर्ग के सुपुत्र राकेश (रमेश)भांजे की शादी में मामा उम्मेदाराम जी वागड़ा चोधरी नें  सवा दो लाख रुपये का मायरा भरा  ।जिसमें बहन शान्ति देवी के एक  तोला सोने के टोपीस एवं दो जोड़ी चांदी की पायल एवं एक जोड़ी कानों की बाली सोने की तथा साथ ही पुरे परिवार के सभी के कपड़े आदी से अपनत्व का भाव रखकर सामजिक सौहार्द की भावना से समरसता दिखाते हुए  मायरा रस्म अदा कर समाज में  शुभ संदेश दिया ।इस अवसर पर एडवोकेट हितेश गर्ग राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर ने जानकारी दी की अर्जियाना के सरपंच प्रतिनिधि तोगारामजी गर्ग,मंगलारामजी भोड़ चौधरी,देवारामजी काग चौधरी, छौगारामजी काग चौधरी,चुनारामजी आईडी चौधरी, सोनारामजी गर्ग  मोतिसरा,भंवरलाल जी गर्ग , अम्बाराम जी मोतिसरा, गर्ग समाज सिवान्ची पट्टी के अध्यक्ष वंशीलाल जी गर्ग सिवाणा,वस्तीरामजी गर्ग ,शिक्षाविद् केसारामजी बामणीया,फुसारामजी रमनीया,तोगारामजी क...

मारवाड़ विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री) के गुड़ामालानी के दौरे पर

शिष्टाचार भेंट कर जिलाध्यक्ष ने रखी विभिन्न समस्याऐं : (गुड़ामालानी,17फरवरी2022) DP NEWS MEDIA कीर्ति सिंह भील मारवाड़ विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री)मनोनीत होने के बाद प्रथम आगमन व गुड़ामालानी के दौरे के फलस्वरूप निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री ने जयपुर से कूच कर गुड़ामालानी के आलपुरा,नया नगर का दौरा किया।इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने जन सैलाब व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष बोणाराम भील ने  शिक्षकों की विभिन्न मांगे व वाजिब समस्याओं को रखा।शिक्षा विभाग में रोस्टर रजिस्टर का संधारण हों,कोविड-19 के दौरान बीएलओ की पीएल जुड़वाना,छात्राओं को गार्गी पुरस्कार,स्कूटी वितरण,लैपटॉप समय पर नहीं मिलना,  शिक्षकों के स्थानांतरण,शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी सहित कई मुद्दे भी रखे,जिस पर सम्मानित कीर्ती सिंह भील ने शिक्षकों के सम्मान व छात्र हित में उठाई जिलाध्यक्ष की बात पर अमल कर पूर्णतया आश्वस्त रहने की बात कही!शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की पुरजोर पहल हेतु उठाये गये कदमों की मास्टर मोटा राम पंवार सहित कई पदाधिकारीगणों ने इ...

बाड़मेर इंद्रा कॉलोनी मे नलो के अंदर आ रहा केमिकल युक्त गन्दा पानी लोग परेशान

DP NEWS MEDIA बाड़मेर 17 फरवरी 2022 (सुरेंद्र सिंह बाड़मेर) बाड़मेर इंद्रा कॉलोनी में नलों में केमिकल युक्त गंदा पानी आ रहा है, जिससे पानी पीने लायक नहीं रह गया है। कई बार पानी नहीं आता और अगर आता है तो गंदा केमिकल वाला पानी आ जाता है इतना गंदा पानी पीने लायक भी नहीं है। इसके चलते लोगों को मजबूर होकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जब इस समस्या को जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तो अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि सामने से पानी इस तरह आ रहा है इसमें कुछ भी गलत नहीं है इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया जैसी बीमारियां काफी डिमांड में हैं और लोग गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने से डरते हैं लोगों का कहना है कि जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों की बात करें तो वह आम जनता का फोन तक नहीं उठाते। फोन उठाते हो तो एक ही जवाब मिलता है कि हमारी गलती नहीं है,पानी की पाइपलाइन लीकेज है, इसके अलावा इन अधिकारियों के पास सवाल का जवाब नहीं है जलदाय विभाग इस समस्या को ध्यान मे लावे और जल्द ही इस समस्या से निजात दिलावे ।

एक शाम श्री सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या कल

DP NEWS MEDIA@हीराराम सेजू  पचपदरा. स्थानीय क्षेत्र के पचपदरा नगरी स्थित सोनगरा मामाजी मन्दिर मुगड़ा रोड़, नवोदय विधालय के पास,बाईपास रोड़  एक शाम सोनगरा मामाजी के नाम भजन संध्या का कल आयोजन किया जायेगा।  आयोजन कर्ता डूगरराम देवासी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवी बरसी एक शाम सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन माघ सुदी द्वादशी व महा प्रसादी का माघ सुदी त्रयोदशी को आयोजन किया जायेगा। इस विशाल भजन संध्या के सांनिध्य श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम महाराज, पीठाधीश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा,श्री श्री 1008 पारसराम महाराज, जेतेश्वरधाम सिणधरी, श्री श्री 1008 श्री रणछोड़भारती लेटा मंहत, भैसवाड़ा, जालोर, श्री श्री 1008 श्री संतोष भारती महाराज रामतलाई मठ, श्री श्री 1008 श्री फरशुराम गिरी महाराज कनाना मठ, बालोतरा, श्री श्री 1008 श्री योगी लक्ष्मणनाथ महाराज लाम्बिया मठ, श्री श्री 1008 श्री योगी राजनाथ महाराज  गायक कलाकार आकृति मिश्रा भीलवाड़ा, श्याम पालिवाल, सरिता खारवाल, आस्था खारवाल, नरपत देवासी, रणवीर भाटी, एंकर-राजू मालु, नृत्य कलाकार मशूहर झांकी कलाकार-भंवर वैष्...

कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं : बोस

DP NEWS MEDIA   समदड़ी. कस्बे के रामदेव मंदिर में आज सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम अतिथि बाबूराम राणावत एवं उत्तम चंद्र बोस ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद केरियर का चयन एवं  उचित मार्गदर्शन के अनुसार चयन करें । बाबूराम राणावत सहायक कृषि अधिकारी बाड़मेर को तीसरी बार राज्य स्तर पर  ओम प्रकाश चौधरी आयुक्त कृषि एवं पंचायत राज राजस्थान सरकार द्वारा सराहनीय कार्य एवं योग्यता के लिए सम्मानित करने पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह रखा गया । कृषि विभाग के उद्यान प्रद्यौगिकी   में जिला कृषि अधिकारी पर चयनोपरांत बाड़मेर में पदस्थापित होकर प्रथम बार उत्तम चंद बोस का समदड़ी आगमन पर समदड़ी की जनता ने उनका सम्मान किया बोस ने बताया कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है कार्यक्रम में अनिल परमार, विशनाराम चौहान, भोमाराम गोयल बाबूलाल सोलंकी, रूपा राम परमार ,हितेश परमार ,मांगीलाल परमार ,रतनलाल बारूपाल ,भोमाराम जोगसन, बीजा राम चौहान, गणेशराम बुनकर ,भीमा राम बारूपाल, सवाराम विरास,पंकज पेंटर, मूलचन्द बारूपाल, गौतम  चौहान एडवोकेट दिना राम हेड कांस्टेबल गोविंद चुण्ड...

REET का लेवल-2 एग्जाम निरस्त

DP NEWS MEDIA ट्विट कर दी जानकारी मुख्यमंत्री बोले - अब दो चरणों में होगी परीक्षा, अब 62 हजार पदों पर भर्तियां होंगी मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है। जयपुर . रीट(REET) पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने बड़ा  फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक के बाद अशोक गहलाेत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है। अब दो चरणों में होगी भर्ती परीक्षा मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट की लेवल-2 परीक्षा अब नए सिरे से करवाई जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा और उसके बाद भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि 26 और...

वर्मा ( सेजू ) के निधन पर गांव सहित उपखण्ड़ क्षेत्र में शोक की लहर

DP NEWS MEDIA पचपदरा (हीराराम सेजु) स्थानिय कस्बे के मेघवालो का वास निवासी धर्मचन्द वर्मा (सेजू ) बैक अधिकारी भूमि विकास बैक सेवानिवृत्त वरिष्ट,एवं मेघवाल शिक्षण संस्थान के संरक्षक का असामयिक निधन होने के कारण पचपदरा शहर सहित पूरे उपखण्ड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वर्मा ( सेजू ) एक अच्छे मृदुभाषी,मिलनसार, शांत स्वभाव के धनी, ईशवर भक्ति में भजन,राजकीय सेवा में अग्रणी एवं समय के पांबद अनुशासन के धनी थे। रविवार के निधन के बाद सोशल मिडिया पर लोगो की श्रदांजलि मैसेज का ताता लगा रहा । हर किसी की आंख नम रह गई। इससे समाज को अपूरणीय क्षति हुई। आप ने अपनी बालोतरा बैक अधिकारी भूमि विकास बैक से गौरवपूर्ण सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए।

एक स्वर का अंत,लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस

DP NEWS MEDIA . स्वर कोकिला से मशहूर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें इसी साल जनवरी महीने की शुरुआत में कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद वह हफ़्तों से आईसीयू में थीं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा है, ''देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर (सिरमौर) स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं.'' लता मंगेशकर एक महान पार्श्वगायिका थीं, जिन्होंने भारत में फ़िल्मी संगीत को एक नई परिभाषा दी थी.बॉलीवुड के उदय के साथ ही, यहां की फ़िल्मों में पार्श्वगायकों या प्लेबैक सिंगर्स की अहम भूमिका रही है, जो फ़िल्मी पर्दे पर अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ पर्दे के पीछे से देते रहे हैं.

जीवन में बसन्त हो,पतझड़ नहीं : पंवार

डीपी न्यूज़ मीडिया 5 फरवरी 2022 धारणा .बसन्त पंचमी पर मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए प्रधानाचार्य श्री मदन लाल बुनकर तथा चंपालाल जीनगर व्याख्याता ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के विद्यार्थियों व स्टाफ के समक्ष कार्यक्रम प्रस्तुत कर जीवन में पतझड़ को नकारते हुए बसंत ऋतु के आगमन,स्वागत तथा उसके लिए सुख,समृद्धि,शांति तथा वैभव के लिए मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किय!  विद्यार्थियों ने इस मौके पर अपनेअपने गीत-कविताओं,उद्बोधन के साथ जीवन में नई उमंग व नये रंग भरने व विद्यार्जन करने का संकल्प लेते हुए गुरुजनों की नसीहत को सर्वोपरि बताया तथा अपना लक्ष्य निर्धारित करने के आह्वान को स्वीकार किय!  प्रधानाचार्य जी ने बालक- बालिकाओं को बोर्ड की परीक्षाओं में भरसक तैयारी के साथ सफल होने तथा उच्च शिखर तक पहुंचने हेतु मार्गदर्शन दिया!चंपा लाल जीनगर,हस्तीमल माली,सुरेश गिरी वरिष्ठ अध्यापक ने अपने उद्बोधन में बालकों में स्फूर्ति व जोश भरा तथा अपनी स्वयं की सफलता की कहानी तथा जीवन संघर्ष के साथ लक्ष्य अर्जित करने का उदाहरण प्रस्तुत करते ह...

सादगी से मनाया बसंत पंचमी ऋतु पर्व।

समदड़ी @डीपी न्यूज़ मीडिया। 5 फरवरी  2022  राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन मे बसंत पंचमी का दिवस सादगी पूर्ण  मनाया गया जिसमें बसंत पंचमी पर प्रकृति से संबधित प्रतियोगिताए रखी गई, एवं पूर्व मे ऑनलाइन और अन्य विद्यालय स्तर पर जो प्रतियोगिताए हुई थी उसमे स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम कला उत्सव प्रभारी अनिल परमार  द्वारा संचालन, कंप्यूटर कार्य हरीश कुमार द्वारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्राओं को प्रियंका लीलड़ द्वारा तैयार किया गया, दो फरवरी पर राष्ट्रीय स्तर की विश्व आर्द्र दिवस पोस्टर प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले छात्र संयम सोलंकी कक्षा सात को उसका राष्ट्रीय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,इस अवसर पर हुए स्थानीय विद्यालय मे सहयोग किया वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती किरण,प्रकाश चंद,कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे स्थानीय विद्यालय के कला उत्सव प्रभारी अनिल परमार ने बताया कि विद्यालय मे इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियो मे रचनात्म...

पुलिस की सजगता से कुप्रथा पर रोक,मृत्यु भोज ना करने को लेकर किया पाबंद।

कल्याणपुर @डीपी न्यूज़ मीडिया।(बाड़मेर) राजस्थान में तो कुप्रथाओ का चलन कुछ ज्यादा ही है तो प्रशासन को भी ज्यादा ही सजग रहना पड़ेगा तभी इस कुप्रथा पर रोक लग सकती है ऐसा ही मामला क्षेत्र में पुलिस की सजगता से रुक पाया गया म्एसपी नितेश आर्य ने नेतृत्व में कल्याणपुर थानाधिकारी की मृत्यभोज आयोजन को लेकर बड़ी कार्रवाई,एएसपी आर्य को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अराबा में मृत्यभोज के आयोजन की मिली थी सूचना, एएसपी ने गम्भीरता दिखाते हुए कल्याणपुर थानाधिकारी को निर्देशित कर जांच के दिए निर्देश, कल्याणपुर थानाधिकारी कैलाश दान ने तुरन्त मौके पर पहुँच कर परिजनों व पंचों को मृत्यभोज का आयोजन करने को लेकर किया पाबंद, जानकारी के अनुसार गोकलराम मेघवाल निवासी अराबा के माताजी की मृत्यु पर 22 फरवरी को होने जा रहा था मृत्यभोज का आयोजन, पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों सहित 7-8 जातीय पंचों को आयोजन नही करने को लेकर किया पाबंद। फ़ाइल

शत प्रतिशत नामांकन के लिये ईंट से ईंट बजा दी

सिवाना@डीपी न्यूज़ मीडिया बाड़मेर जिले के अंतिम छोर पर जालोर जिले की सीमा से छटा मिनी माउंट मरुस्थल जैसे एरिये में ईंटवाया ग्राम पंचायत में कोई भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे,और शिक्षा से हर बच्चा महरूम रहे!उसी तर्ज पर राज्य सरकार के निर्देशन में हाऊस होल्ड सर्वे व विशेष अभियान में मशक्कत करते शत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को अंजाम देते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटवाया पीईईओ क्षेत्र का स्टाफ हर परिवार की सर्वे करके अपनी पंचायत को आदर्श और उजियारी पंचायत घोषित करने की दौड़ में शामिल था! मदन लाल बुनकर प्रधानाचार्य धारणा,शिवजी राम चौहान कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिठौड़ा द्वारा सर्वे की ताजा रिपोर्ट व उसके भौतिक सत्यापन करने पर वहां के प्रधानाचार्य मोहन लाल ने बताया कि मेरी सर्वे टीम में किशनलाल सैन(हाऊस हॉल्ड सर्वे प्रभारी),योगेन्द्र सिंह भायल,देवी लाल,उदा राम केश्वर,लुम्बाराम देवासी ने डोर-टू-डोर जाकर सभी परिवारों का सर्वे किया और 3 से18 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को नजरी नक्शे बनाकर,कार्य विभाजन कर चिन्हित किया,जिसमें कई बच्चों को आंगनवाड़ी केन्दों व नजदीकी विद्यालयों से जोड...