Skip to main content

विद्यालयी प्रबन्धन समितियों के लिये एमटी प्रशिक्षण कार्यशाला।

DP NEWS MEDIA

सिवाना.एक दिवसीय गैर आवासीय एमटी प्रशिक्षण कार्यशाला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में आयोजित की गई जिसमें30 दक्ष प्रशिक्षकों को शुरूआती सत्र का परिचय देते हुए प्रशिक्षण देकर कई बातों को समझाया! केआरपी अंत्याज खान सिणधरी ने एसएमसी एसडीएमसी की राज्य सरकार की मंशा तथा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार द्वारा बताया कि विभिन्न बजट के खर्च करने पर क्रय समिति बनाकर मद के अनुसार तथा मांग पत्र के अनुसार आय-व्यय का लेखा केशबुक में संधारित किया जाना चाहिए!मदन लाल प्रजापत एसीबीईओ ने एसएमसी एसडीएमसी कार्यकारिणी गठन व इसमें चुने जाने वाले सदस्यों अभिभावक संतुष्टि व पदाधिकारियों के बारे में विस्तार से बता कर सभी का मार्गदर्शन किया!पवन कुमार अग्रवाल द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिये एसएमसी में16 सदस्य तथा एसडीएमसी जो कक्षा 9 से12 तक,विद्यालयों में बनी कमेटी है उसमें 23 सदस्य जो पात्र व्यक्ति होते हैं,उनके चयन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमें धरातल पर उक्त कमेटी को संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी देने के साथ निर्धारित समय में सामुदायिक गतिशीलता का आयोजन संबंधित विद्यालयों में करके सूचना आवश्यक प्रपत्र में भरकर भेजनी है!कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हनुमान राम चौधरी एसीबीईओ ने सभी दक्ष प्रशिक्षकों को हिदायत देते हुए यही बताया कि विद्यालयों में एसएमसी एसडीएमसी की कार्यकारिणी नियमों के मध्यनजर कानूनन तरीके से बनाई जाती है जिसमें हर सदस्य व पदाधिकारी का कार्य विद्यालय की शैक्षिक,सह शैक्षिक व भौतिक गतिविधियों को प्रभावित करता है,जिसमें शिक्षक को अपने उत्तरदायित्व निभाने तथा कर्तव्य निर्वहन करने के साथ ईमानदारी व पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए ताकि शिक्षक की गरिमा बनी रह सके!मोटा राम पंवार ने कई अन्य विद्यालयी मुद्दों का जिक्र कर शिक्षकों तथा धरातल पर आ रही समस्याओं के सवाल खड़े जिस पर उच्चाधिकारियों ने समाधान बताया!इस मौके पर दलपत कुमार फूलन,मोटा राम पंवार पनावड़ा,स्टेट अवार्डी केसाराम परमार,गणपत सिंह काठाड़ी,भगवान सिंह मवड़ी उदाराम केश्वर,मदनलाल जांगिड़ बादरमल कच्छवाह,तन सिंह राठौड़,चौथा राम देवासी सांवलाराम,जेठा राम,पोकर राम,पाबूराम चौधरी,वेदाराम सहित कई अन्य शिक्षाविद उपस्थित थे!दलपत कुमार ने स्टेशनरी व अल्पाहार की व्यवस्था की!

Comments

  1. गजब न्यूज, शानदार आगाज,सच्ची व ताजा खबर प्रकाशन हेतु आभार

    ReplyDelete
  2. पत्रकार ही समाज का आईना होता है,आमजन को ताजा व सकारात्मक न्यूज से अपडेट रखने की कार्यशैली से मुझे बहुत खुशी होती है!
    मास्टर मोटा राम पंवार पनावड़ा🇮🇳

    ReplyDelete
  3. शानदार न्यूज। धन्यवाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।