मोतीसरा : गांव में दोपहर अचानक गोचर भूमि लाटा में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते वहां रखी कीमती लकड़ी और बाड़े जलकर राख हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जिससे आसपास के लोगों के पसीने छूट गए। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को अवगत कराया और खुद भी आग बुझाने में जुट गए।घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, पटवारी राजेंद्र विश्नोई,पूर्व सरपंच शैतान सिंह डाबली, कनिष्ठ सहायक रूपाराम विराश, सहायक शिक्षक तगाराम बामणिया, जबरा राम देवड़ा सुरक्षा गार्ड,ई-मित्र संचालक निर्मल कुमार सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।ग्रामीणों के अनुसार, अग्निशमन विभाग की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। ...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है