Skip to main content

Posts

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।

  सिवाना .रविवार के दिन सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय, सिवाना में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में एवं अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के दिशा-निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति, सिवाना के अध्यक्ष दिग्विजय देथा, आर.जे.एस. की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें लोक अदालत सदस्य अधिवक्ता खीमाराम आकबल, रमेश टॉक एजीएम, अकरम मंसूरी, मुख्य प्रबंधक एस.बी.आई. आर.बी.ओ. जालोर, मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा व लोकेश कुमार शर्मा एसबीआई एसीबी सिवाना, अनुपम एस.बी.आई. मोकलसर, हनुमान सहाय मीणा, एसबीआई पादरू, भैरूसिंह एसबीआई मुख्य शाखा सिवाना, रामस्वरूप मीणा आर.एम.जी.बी. सिवाना, रविश मितल आरएमजीबी समदड़ी, अतेन्द्र मीणा आरएमजीबी मजल, पृथ्वीसिंह व बसंत कुमार रतनू बालोतरा भूमि विकास बैंक सिवाना, गजेसिंह भाटी, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, सिवाना, उमसिंह राठौड़, पूनमचंद रावदेव, किशोरीलाल सोनी, लादाराम परमार, जयप्रकाश रामदेव, कैलाशपुरी गौस्वामी, नाथुराम काठाड़ी, दिनेश कच्छवाह, भरत गहलोत, ईमरान खा...

नई चेतना 4.0 के तहत राष्ट्रीय समानता जेंडर अभियान आयोजित।

सिवाना . क्षेत्र के मवड़ी   राजीविका कलस्टर  मातृशक्ति राजीविका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी ने शिरकत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता शैतान सिंह डाबली पूर्व सरपंच ने मां भवानी को दीप प्रज्वलित कर शुरू किया । राजीविका प्रार्थना का गायन किया गया। इस अवसर पर शैतान सिंह डाबली ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे महिला सशक्तिकरण हेतु अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला आत्मनिर्भर बन कर अब आगे बढ़ रही है। राजीविका महिलाओं को अपने घर के उत्पाद मार्केट में बेचकर मुनाफा कमा सकते है। देशी उत्पाद बनकर महिला अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है। वही पुलिस थाने से ओम प्रकाश मीना ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षा हेतु पुलिस सदा तत्पर है। वही सुरक्षा सखि बनाए जाने की बात की। सामाजिक जीवन में अपनो से मेल मिलाप रखे,महिलाओं उत्पीड़न होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा सखि से संपर्क करे ।  कृषि उपकरण में  महिलाओं अपनी खेती राजीविका ट्रैक्टर से भी किफायती दाम में कर सकती है। साथ ही सिवाना ब्लॉक परियोजना अधिकारी दयाराम मीणा ने ...

प्यारी कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड से सम्मानित

समुदाय के बीच नेतृत्व क्षमता से सामाजिक परिवर्तन व महिला सशक्तिकरण के लिये दिया सम्मान राजसमन्द : जिले के भीम देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर की सरपंच (प्रशासक) प्यारी कुमारी चौहान को डॉ भीमराव अंबेडकर के महानिर्वाण दिवस पर प्रतिष्ठित 'डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समुदाय के बीच किए गए अद्वितीय योगदान, उत्कृष्ट नेतृत्व, सामाजिक विकास और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। प्यारी कुमारी को डॉ. भीमराव अंबेडकर लिगेसी अवार्ड से सम्मानित त्रेता युग फाउंडेशन की ओर से प्रदान अवार्ड के लिए बताया कि प्यारी कुमारी के समर्पण ने कई लोगों को प्रेरित किया है और समुदाय में आशा का संचार किया है। आपके प्रयास आपके दृढ़ मूल्यों और चरित्र को दर्शाते हैं। उनके नेतृत्व में मण्डावर ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास कार्यों ने नई दिशा प्रदान की है। पारदर्शी प्रशासन और जनता से सतत संवाद को उनकी कार्यशैली की विशेषता माना जाता है। सम्मान सम...

सिवाना एसडीएम खंगारोत को बेस्ट ईआरओ अवार्ड

सिवाना : सुरेंद्र सिंह खंगारोत SDM सिवाना आपको SIR 2026 में उच्च उपलब्धि और समय पर कार्य संपादित  के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की तरफ से BEST ERO का अवॉर्ड मिलने पर प्रशासनिक खेमे सहित आमजन में खुशी। उपखंड अधिकारी को बधाई देने वालो तांता।

भाग संख्या 225 का SIR कार्य पूर्ण

    मोतीसरा :  राष्ट्रीय कार्य मतदाता सूची गहन निरीक्षण के तहत 938 मतदाताओं के घर घर तक पहुंचकर बीएलओ मदनलाल मेघवाल और स्वयंसे वक (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने 11 दिन पूर्व लक्ष्य किया कर भाग संख्या का शत प्रतिशत कार्य करने पर पीईईओ रामलाल पंवार ने प्रशंसा कर शाबाशी दी। कार्य के दौरान बीएलओ हुए बीमार तो (पंचायत शिक्षक) तगाराम ने निरंतर निभाई बैखुबी भूमिका । वहीं भाग संख्या के जागरूक मतदाताओं ने पूर्ण सहयोग देने पर बीएलओ मदनलाल बामणिया ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन

रायपुर  : ब्लॉक के बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें शुरुआत में सीएलएफ की रैली निकाली गई । जिसमें प्रोग्राम की शुरुआत सीएलएफ की अध्यक्ष लाली देवी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । बाबरा ग्राम पंचायत के सरपंच देवसा द्वारा महिलाओं को ग्रामीण योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।  सहकारी समिति से उप रजिस्टार हीरालाल ने कॉपरेटिव सोसायटी के बारे में साथ ही महिलाओं को सहकारी समिति से जुड़ने के लिए उत्साह दिया । RMGB बैंक मैनेजर, अजेय ने महिलाओं को बीमा की जानकारी दी । SBI बाबरा मैनेजर, किशोर कुमार द्वारा महिलाओं में चल रहे लोन की जानकारी दी । रायपुर ब्लॉक परियोजना प्रबंधन, कृष्णा गोपाल बसाक द्वारा महिलाओं को सीएलएफ में चल रही गतिविधि की जानकारी दी । साथ ही ब्लॉक की जानकारी साझा की रायपुर ब्लॉक एरिया कॉर्डिनेटर, गुलफाम बानू ने भारत सीएलएफ में चल रहे लाइवलीहुड की जानकारी दी। CLF कि EC मेंबर सीएलएफ स्टाफ सीएलएफ की सचिव, रजिया व कोषाध्यक्ष, लाली देवी ओर उपाध्यक्ष, आशा ...