Skip to main content

Posts

धारणा ग्राम पंचायत को उजियारी पंचायत बनाने का संकल्प लिया

धारणा@डीपी न्यूज़ मीडिया हमारा संविधान14वर्ष आयु वर्ग तक के सभी बालक बालिकाओं को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा करता है,संविधान में घोषित लक्ष्य की प्राप्ति तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है!5 से18 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बालक बालिकाओं को नामांकित करने के साथ ही उनका विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित किया जाना अति महत्वपूर्ण है,इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग का योगदान भी महत्वपूर्ण है,उस कड़ी में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन वृद्धि एवं ठहराव हेतु एक व्यापक अभियान चलाए जाने के क्रम में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें पवन सिंह शेखावत के मार्ग दर्शन तथा मदन लाल बुनकर प्रधानाचार्य धारणा व सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा के सानिध्य में पीईईओ क्षेत्र धारणा के समस्त राजकीय तथा न...

लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई

धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया पंचायत जाभोजी मंदिर में आदर्श क्रांति ग्रुप के कार्यकर्ताओ ने लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें ग्राम पंचायत के युवा बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें वादी समाज विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष बाबुराम केनावत ने लाला लाजपत राय के आदर्श विचारों एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर महापुरुषों की जयंती मनाने का आवा्हान किया आदर्श कार्ती गुरुप के मुख्य कार्यकर्ता सुरेश भादू भादू कंप्यूटर एंड ईमित्र संचालक ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए कहा गया एवं प्रकाश जी वरिष्ठ अध्यापक ने लाला लाजपत के संघर्षों पर चर्चा की एवं इसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए बाबूराम सेजु रामदेव इ मित्र , भंवरलाल मेघवाल, पुखराज सेजू,मदन सेजु, ओमप्रकाश भादु,सांवराराम सारण , सुरेश एलडीसी जाभोजी मंदिर मोजुद रहे बाबूराम केनावत की रिपोर्ट

सहायक विकास अधिकारी ने पीएम आवास का निरीक्षण किया।

मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया। सिवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा में सहायक विकास अधिकारी गणेशाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मौके पर जाकर निरीक्षण कर लाभार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कहा कि समय पर आवास कार्य पूर्ण करें, इस अवसर पर पंचायत सहायक तगाराम,शेराराम,सुरक्षा गार्ड जबराराम मौजूद रहे। फ़ोटो : मोतीसरा में पीएम आवास योजना अंतर्गत का आवास का निरीक्षण करते हुए सहायक विकास अधिकारी

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गणतंत्र पर्व की महज औपचारिकता

सिवाना@डीपी न्यूज़ मीडिया भाषा बदले कदम कदम पर,बदले वेशभूषा और पकवान,त्यौहारों से सजा भारत है,हमारा गणतंत्र रहे सदा महान!!मुल्क में ऐसी कोई जगह नहीं,जहां तिरंगा ना लहराया हो,मगर राज्य सरकार व विभागीय आदेशानुसार कोरोना की तीसरी लहर ने बालक बालिकाओं कीआकाक्षाओं को धूमिल कर दिया!ना मंच पर वो संगीत की धुन रही और ना ही नन्हे मुन्नों के थिरकते पांव थे!वे ओजस्वी भाषण भी अब काफी हद तक फीके से लगे,मगर समय की नजाकत के साथ केवल ध्वजारोहण की रस्म व राष्ट्रगान की मद्धिम स्वर था,जिससे कार्यक्रम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से ग्रामीणों,भामाशाहों व बालक बालिकाओं के दिल को नहीं छू पाया!आखिर ऐसा वक्त व विपरीत परिस्थिति भविष्य में कभी नहीं आये,ऐसी आशा करते हैं!राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में सोशियल डिस्टेंस के साथ गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर ने ध्वजारोहण किया!रामनिवास व चंपालाल व्याख्याता ने भी विचार व्यक्त किये,जबकि कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने किया!सभी स्टाफ मौजूद थे!भारतीय संविधान की महानता,लोकतंत्र की अजेयता,एवम देश की एकता और अखंडता को समर्पित गणतंत्र का पावन पर्व हमें...

गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सादगी से मनाया।

समदड़ी (26 जनवरी 2022) राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया सादगी पूर्ण कोविड गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया झंडा रोहण स्थानीय सरपंच कर्मा देवी और भामाशाह  संजय मेवाड़ा, अतरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भला राम, आर पी  चंद्र प्रकाश और प्रधानाचार्य देव किशन द्वारा किया गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ओम सुथार श्रीमती कविता, शायरी देवी,भवानी , भामाशाह लता , रोहित और स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती पूजा,किरण, प्रियंका लीलड़, रुचिका अरोड़ा,प्रकाश चंद,कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा,हरि राम,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे स्थानीय विद्यालय के कला उत्सव प्रभारी अनिल परमार ने बताया कि विद्यालय मे मिष्ठान व्यवस्था स्व: मुरली  मेवाड़ा के परिवार द्वारा किया गया जो कि कल विद्यार्थियो को वितरण श्रीमती लता पत्नी  मुरली मेवाड़ा और इनके पुत्र संजय मेवाड़ द्वारा किया जाएगा

एक पखवाड़े में ही बने सवा दो लाख से अधिक ई श्रमिक कार्ड , 4 माह में में बने थे 50 हजार

बाड़मेर@डीपी न्यूज़ मीडिया। सीएससी ग्रामीण क्षेत्रों में कारगार साबित हो रहा है,अपने ही गॉव में केंद्र होने से लाभान्वित हो रहे है। बाड़मेर .असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के डेटाबेस एकत्रित करने के लिए प्रारंभ किए गए ई श्रम पोर्टल पर जिले में श्रमिकों के पंजीयन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिसमें 8 जनवरी तक 52 हजार रजिस्ट्रेशन थे लेकिन पिछले एक पखवाड़े में सवा दो लाख से अधिक श्रमिक कार्ड बनाकर जिला प्रदेश में 30 वे से 18 वे नंबर पर आ गया है सीएससी जिला प्रबंधक जोगेश्वर पारंगी ने बताया कि जहां 9 जनवरी को बाड़मेर  पंजीयन में 30वे नंबर पर था वहां सीएससी के वीएलई द्वारा पिछले एक पखवाड़े में सवा दो लाख से अधिक पंजीयन करके बाड़मेर को 18 नंबर पर लेकर आए जिले में अभी तक 282000 कामगार मजदूरों व श्रमिकों के ई श्रम कार्ड जारी किए गए जा चुके हैं 16 से 59 वर्ष के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक घरेलू नौकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में से किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाले वेंडर, सेल्समैन,हेल्पर, ऑटो चालक ड्राइवर,ब्यूटी पार्लर वर्कर, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर,खेती वाले मजदूर...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

धारणा@डीपी न्यूज़ मीडिया   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के स्थानीय विद्यालय के परिसर में प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर के सानिध्य में, चंपा लाल जीनगर,ओम प्रकाश विश्नोई,हस्तीमल माली,मोटा राम पंवार,राजू राम देवड़ा,प्रेम प्रकाश,सुरेश गिरी,नरेन्द्र जोशी,कानसिंह राठौड़,चूना राम देवासी,सकू देवी,संतोष देवी,गोदा देवी व गांव के गणमान्य नागरिकों सहित18वर्ष से ऊपर के बालक-बालिकाओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया!भारत में 25 जनवरी को यह दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है!विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाना,जरूरी समझा जाने लगा!इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी,जिनकी उम्र 1 जनवरी को18 वर्ष हो चुकी होगी!इस सिलसिले में18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे और उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंप दिये जाएंगे!पहचान पत्र बांटने का काम सामाजिक,शै...