Skip to main content

Posts

जिला कलेक्टर ने जनसेवाओं की धरातल पर की पड़ताल|

ग्राम्यांचलों का दौरा कर जनसुविधाओं की ली जानकारी DP NEWS MEDIA बाड़मेर  (26 दिसम्बर2021) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवाओ की अदायगी एवं जनसुविधाओ की पड़ताल के लिए रविवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दूर दराज के क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।      जिला कलेक्टर लोक बंधु रविवार को सर्वप्रथम चोहटन  पहुंचे, जहां उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण की जानकारी ली। साथ ही निर्धारित समय पर राशन वितरण की हिदायत दी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सार्वजनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राशन डीलर से पोस मशीन के द्वारा बायोमेट्रिक रूप से राशन वितरण करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उपस्थित लोगो से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली एवं राशन सामग्री देने के बारे में पूछा।   जिला कलेक्टर लोकबंधु ने रविवार को चौहटन कस्बे सहित बीजराड़ का भी दौरा किया। उन्होंने बीजराड़ में श्योर संस्था के हस्तशिल्प कार्य एवं अन्य गतिविधियों का किया अवलोकन।  वही चौहटन मे...

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला सहित पुत्र की मौत।

DP NEWS MEDIA मोकलसर .मोकलसर बीएसएनएल ऑफिस के पीछे ट्रैन ट्रैक पर जालोर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से ममता पत्नी सोनाराम मेघवाल एवं प्रवीण पुत्र सोनाराम मेघवाल की मृत्यु हो गई। मौके पर पुलिस पहुँच कर ट्रेक से शव को हटाकर ट्रैन को रवाना किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया दान सबसे बड़ा दान है। इसके परिणाम का फल अनेक पीढियां खाती है।

DP NEWS MEDIA ●●◆●◆● मेघवाल समाज बालिका छात्रावास कल्याणपुर में प्याऊ निर्माण हेतु 225000 रुपये की घोषणा* ●○●●●● पचपदरा/बालोतरा स्थानिक क्षेत्र सरवड़ी गांव भूत पूर्व सरपँच सरवड़ी,अपने समय के समाज के मौजीज पंच स्व. रूपाराम देवपाल सरवड़ी की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए उनकी पत्नी श्रीमती मोहरो देवी व उनके पुत्रों  भीमाराम अध्यापक, ओमाराम,  सुजाराम व गेनाराम देवपाल द्वारा मेघवाल समाज बालिका छात्रावास कल्याणपुर में प्याऊ निर्माण हेतु 225000 अक्षरे दो लाख पच्चीस हजार रुपये की घोषणा करने पर मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर रूपोणी देवपाल परिवार सरवड़ी का हृदय की गहराइयों से आभार वक़्त किया।

मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

DP NEWS MEDIA सिवाना. क्षेत्र के  मुख्य ब्लॉक जिला शिक्षा अधिकारी सिवाना,अशोक कुमार श्रोत्रिय द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के औचक व सघन निरीक्षण कर विद्यालय की समस्त शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया जाकर समस्त शिक्षकों को सकारात्मक रूप से अपने कार्यों को पूर्ण करने हेतु हिदायत दी गई!अध्ययनरत विद्यार्थियों के पोर्ट फोलियो फाईल,शाला दर्पण पर उपस्थिति,मिड डे मील का लाभ,नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक व कार्यपुस्तिका वितरण व जांच कार्य,गुड टच बैड टच,क्विज प्रतियोगिता,सरकारी योजनाओं का लाभ,पौधारोपण,हवामहल जैसे विभिन्न पहलुओं के बारे में सभी शिक्षकों की क्लास लेते हुए,शिक्षक की गरिमा कायम रखने जैसे बेहतर कार्यों को अंजाम देने के साथ,विद्यार्थियों को बोर्ड के परीक्षा परिणामों की शानदार झलक दिखाने को प्रोत्साहित किया!जाति,लिंग,वर्ग,धर्म व पक्षपात से परे रहकर मैत्रीपूर्ण भाव ही शिक्षक के सम्मान बनाये रखने में सहायक हैं!सभी बच्चे अपने हैं,उनके प्रति किसी प्रकार का भेदभाव रखना समूचे मानव जगत के लिये उचित नहीं हैं,चूंकि अध्यापक इस राष्ट्र के निर्माणकर्ता और मार्गदर्शक हैं!समसा ...

मां बाप की जान बेटियां**केवल औलाद नहीं,सम्मान भी बेटियां

DP NEWS MEDIA (लेख़क कवि : मास्टर मोटाराम पंवार) मां बाप की जान बेटियां केवल औलाद नहीं,सम्मान भी बेटियां एक नहीं हैं छ:सात हैं बेटियाँ, मगर इस परिवार की नाक हैं बेटियां!  "दादा" की चिन्ता सता रही थी, मगर "पापाजी" भी जब छोड़ चले, "मां"की ममता ने पाला पोसा जिनको,किसे सुनाये शिकवे गिले? दुनिया सुख में भीड़ जुटाये,यह पुराना दस्तूर है, सुख के साथी छूटै सब,दुख दुविधा भरपूर है! ठोकर पर जब ठोकर लगी,पली अभावों के छांव तले, सोचा था भार नहीं बनेगी ये बेटियां, पापा के सदमे से बिखरा था परिवार,बसा अभी आसमान तले, जो आसरा कभी मिलेगा,वे भाई तो अब स्कूल चले, सब मुसीबत में साथ देंगे,ऐसे दुनिया में कहां लोग भले? पुराना हुआ दीदी का दीदार और जीजी का प्यार, वक्त ने भी पासा पलटा,जमीनें सूखी और अकाल की मार! सुख आयेगा,दुख जायेगा,परिवार की आधार हैं बेटियां, उम्मीद के पंख लगे रहेंगे,दादी और मां का है ये प्राण बेटियां!! कुछ अपने यहां,तो कुछ चली ससुराल बेटियां, "पंवार"दिलाता तुम्हें भरोसा,आज नहीं कल की भी सरताज बेटियां!! ✍️मास्टर-मोटा राम पंवार पनावड़ा

विद्यालय हेतु जमीन देकर दीपा राम देवासी शिक्षा रूपी दीप जला गए,किया बहुमान

DP NEWS MEDIA सिवाना. क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दीपा जी का बेरा,धारणा विद्यालय परिसर में 21 साल बाद एक ऐसी बैठक का आयोजन कर विद्यालय में ज्ञान की ज्योति जगाये रखने के लिये कई ठोस निर्णय लिए,ऐसा आयोजन13जनवरी 1999 में भूमि दान दाता स्व.दीपाराम/होताजी देवासी ने एक बीघा 8 बिस्वा जमीन देकर समाज तथा गांव में नाम रोशन करने के साथ परिवार के सदस्य को रोजगार भी दिलवाया था,यह विद्यालय13जनवरी1999 में राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशाला में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पंचायती राज बजट से तीन कमरे मय बरामदे निर्माण कार्य के साथ संपन्न हुआ था,वर्ष 2005 में शिक्षा विभागीय राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत कर दिया जो कि आज "दीपा जी का बेरा" नाम से जाना जाता है,यह राजकीय विद्यालय भौतिक सुविधाओं से महरूम नहीं है,रास्ते संबंधी समस्या है जो मुख्य सड़क से ढाई किलोमीटर दूर के रेतीले इलाके में स्थित है! भूमि दानदाता द्वारा संबंधित विभाग ग्राम पंचायत तथा तहसील कार्यालय में समय पर पैरवी नहीं होने की वजह से विद्यालय को भूमि बाबत पट्टा भी नसीब नहीं हो पाया!आज एसएमसी क...

डॉ रूमा देवी बनी राजीविका की ब्रांड एंबेसडर

DP NEWS MEDIA ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रूमा देवी को बनाया गया राजीविका का ब्रांड एंबेसडर  जयपुर. अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर डॉ़ रूमा देवी को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा सोमवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में राजीविका द्वारा आयोजित समूह सम्बल  सवांद कार्यक्रम ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।  ग्रामीण विकास विभाग शासन सचिव डॉ कृष्णा कांत पाठक और प्रमुख शासन सचिव अर्पणा अरोड़ा के हाथों रूमा देवी को ब्रांड एंबेसडर का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रूमा देवी को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने,उनके प्रतिबंद्ध प्रयासों के लिए, बहुमूल्य मार्गदर्शन, सहयोग और ग्रामीण स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य करने हेतु ग्रामीण विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की राज्य स्तरीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने अपने संदेश में रूमा देवी के क...