Friday, January 28, 2022

धारणा ग्राम पंचायत को उजियारी पंचायत बनाने का संकल्प लिया


धारणा@डीपी न्यूज़ मीडिया


हमारा संविधान14वर्ष आयु वर्ग तक के सभी बालक बालिकाओं को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा करता है,संविधान में घोषित लक्ष्य की प्राप्ति तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है!5 से18 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बालक बालिकाओं को नामांकित करने के साथ ही उनका विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित किया जाना अति महत्वपूर्ण है,इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग का योगदान भी महत्वपूर्ण है,उस कड़ी में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन वृद्धि एवं ठहराव हेतु एक व्यापक अभियान चलाए जाने के क्रम में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें पवन सिंह शेखावत के मार्ग दर्शन तथा मदन लाल बुनकर प्रधानाचार्य धारणा व सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा के सानिध्य में पीईईओ क्षेत्र धारणा के समस्त राजकीय तथा निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व धारणा के समस्त स्टाफ की बैठक लेकर हाउसहोल्ड सर्वे कर वार्ड-वार प्रत्येक परिवार का सर्वे तथा अपनी उपस्थिति सहित भौतिक सत्यापन कर आंगनवाड़ी केंद्रों सहित समस्त विद्यालयों में नामांकन की स्थिति के मद्देनजर सर्वे करने की नसीहत दी गई !
उजियारी पंचायत घोषित करने के 2021-22 के निर्देशों की पालना में प्रभारी मोटा राम पंवार ने बैठक में उपस्थित सभी स्टाफ साथियों को सर्वे सम्बंधी जानकारियां जुटाने के साथ सर्वे के तौर-तरीकों,रजिस्टर संधारण आदि के बारे में बताया! प्रधानाचार्य मदनलाल बुनकर ने समस्त गांव के अंदर अनामांकित ड्रॉपआउट बालक बालिकाओं की सर्वे के साथ फाइल बनाने, रजिस्टर संधारित करने की हिदायत दी!चंपालाल जीनगर ने स्टेशनरी उपलब्ध करवाते हुए इस कार्य में तत्परता दिखाने की बात कहीं!आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में मोहन लाल शर्मा नयापुरा,गिरधारी राम प्रधानाध्यापक तांडाबेरा हर दयाल सैनी चूली बेरा,नरेंद्र कुमार जोशी झांगर,मेहर सिंह रावला बेरा,ओमप्रकाश विश्नोई धारणा राजूराम देवड़ा,सुमेर सिंह राठौड, हस्तीमल मूल सिंह राठौड़,प्रेम प्रकाश शर्मा,राम निवास,ओम प्रकाश,सुरेश गिरी भबूता राम, सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा मोटा राम पंवार आदि उपस्थित थे!3से18 वर्ष के बालक बालिकाओं जो कि नामांकित और अनामांकित व ड्रॉपआउट है, उनका पता कर सही आंकड़े विभाग को भिजवाने हेतु सभी ने संकल्प लिया और आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर निर्णायक फैसला लिया कि हम इस ग्राम पंचायत को उजियारी पंचायत की घोषणा हेतु मापदंड में खरा उतरने का पुरजोर प्रयास करेंगे तथा शिक्षा रूपी उजियारा करके राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे!पवन सिंह शेखावत प्रधानाचार्य पादरू,सेवाराम जी प्रधानाचार्य मिठोड़ा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चूली बेरा,तांडा-वेरा का निरीक्षण कर विशेष हिदायत भी प्रदान की,स्टाफ के बेहतर कार्य शुरू करने पर धन्यवाद दिया गया!


लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई

धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया
पंचायत जाभोजी मंदिर में आदर्श क्रांति ग्रुप के कार्यकर्ताओ ने लाला लाजपत राय की 157 वी जयंती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें ग्राम पंचायत के युवा बंधुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमें वादी समाज विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष बाबुराम केनावत ने लाला लाजपत राय के आदर्श विचारों एवं संघर्षों से प्रेरणा लेकर महापुरुषों की जयंती मनाने का आवा्हान किया आदर्श कार्ती गुरुप के मुख्य कार्यकर्ता सुरेश भादू भादू कंप्यूटर एंड ईमित्र संचालक ने कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए कहा गया एवं प्रकाश जी वरिष्ठ अध्यापक ने लाला लाजपत के संघर्षों पर चर्चा की एवं इसी प्रकार सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए
बाबूराम सेजु रामदेव इ मित्र , भंवरलाल मेघवाल, पुखराज सेजू,मदन सेजु, ओमप्रकाश भादु,सांवराराम सारण , सुरेश एलडीसी जाभोजी मंदिर मोजुद रहे
बाबूराम केनावत की रिपोर्ट


Thursday, January 27, 2022

सहायक विकास अधिकारी ने पीएम आवास का निरीक्षण किया।


मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया।
सिवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतीसरा में सहायक विकास अधिकारी गणेशाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मौके पर जाकर निरीक्षण कर लाभार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर कहा कि समय पर आवास कार्य पूर्ण करें, इस अवसर पर पंचायत सहायक तगाराम,शेराराम,सुरक्षा गार्ड जबराराम मौजूद रहे।
फ़ोटो : मोतीसरा में पीएम आवास योजना अंतर्गत का आवास का निरीक्षण करते हुए सहायक विकास अधिकारी

राज्य सरकार के निर्देशानुसार गणतंत्र पर्व की महज औपचारिकता

सिवाना@डीपी न्यूज़ मीडिया
भाषा बदले कदम कदम पर,बदले वेशभूषा और पकवान,त्यौहारों से सजा भारत है,हमारा गणतंत्र रहे सदा महान!!मुल्क में ऐसी कोई जगह नहीं,जहां तिरंगा ना लहराया हो,मगर राज्य सरकार व विभागीय आदेशानुसार कोरोना की तीसरी लहर ने बालक बालिकाओं कीआकाक्षाओं को धूमिल कर दिया!ना मंच पर वो संगीत की धुन रही और ना ही नन्हे मुन्नों के थिरकते पांव थे!वे ओजस्वी भाषण भी अब काफी हद तक फीके से लगे,मगर समय की नजाकत के साथ केवल ध्वजारोहण की रस्म व राष्ट्रगान की मद्धिम स्वर था,जिससे कार्यक्रम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से ग्रामीणों,भामाशाहों व बालक बालिकाओं के दिल को नहीं छू पाया!आखिर ऐसा वक्त व विपरीत परिस्थिति भविष्य में कभी नहीं आये,ऐसी आशा करते हैं!राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में सोशियल डिस्टेंस के साथ गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर ने ध्वजारोहण किया!रामनिवास व चंपालाल व्याख्याता ने भी विचार व्यक्त किये,जबकि कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने किया!सभी स्टाफ मौजूद थे!भारतीय संविधान की महानता,लोकतंत्र की अजेयता,एवम देश की एकता और अखंडता को समर्पित गणतंत्र का पावन पर्व हमें एकता,बन्धुत्व,कोई जातिभेद या लिंगभेद नहीं,भाईचारे के साथ संविधान व संविधान निर्माता का स्मरण कराता है!कोई छोटा या बड़ा नहीं है,भारत की धरा पर रहने वाला वह सबसे पहले भारतीय है,और भारत की एकता और अखंडता के लिये हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है!26 जनवरी1950 का वह स्वर्णिम दिन युगों युगों तक सबकी जुबानी रहेगा!
जय हिन्द,जय भारत!

Wednesday, January 26, 2022

गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और सादगी से मनाया।

समदड़ी (26 जनवरी 2022) राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया सादगी पूर्ण कोविड गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया झंडा रोहण स्थानीय सरपंच कर्मा देवी और भामाशाह  संजय मेवाड़ा, अतरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भला राम, आर पी  चंद्र प्रकाश और प्रधानाचार्य देव किशन द्वारा किया गया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ओम सुथार श्रीमती कविता, शायरी देवी,भवानी , भामाशाह लता , रोहित और स्थानीय विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती पूजा,किरण, प्रियंका लीलड़, रुचिका अरोड़ा,प्रकाश चंद,कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा,हरि राम,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे स्थानीय विद्यालय के कला उत्सव प्रभारी अनिल परमार ने बताया कि विद्यालय मे मिष्ठान व्यवस्था स्व: मुरली  मेवाड़ा के परिवार द्वारा किया गया जो कि कल विद्यार्थियो को वितरण श्रीमती लता पत्नी  मुरली मेवाड़ा और इनके पुत्र संजय मेवाड़ द्वारा किया जाएगा

एक पखवाड़े में ही बने सवा दो लाख से अधिक ई श्रमिक कार्ड , 4 माह में में बने थे 50 हजार

बाड़मेर@डीपी न्यूज़ मीडिया।

सीएससी ग्रामीण क्षेत्रों में कारगार साबित हो रहा है,अपने ही गॉव में केंद्र होने से लाभान्वित हो रहे है।

बाड़मेर.असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के डेटाबेस एकत्रित करने के लिए प्रारंभ किए गए ई श्रम पोर्टल पर जिले में श्रमिकों के पंजीयन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिसमें 8 जनवरी तक 52 हजार रजिस्ट्रेशन थे लेकिन पिछले एक पखवाड़े में सवा दो लाख से अधिक श्रमिक कार्ड बनाकर जिला प्रदेश में 30 वे से 18 वे नंबर पर आ गया है सीएससी जिला प्रबंधक जोगेश्वर पारंगी ने बताया कि जहां 9 जनवरी को बाड़मेर  पंजीयन में 30वे नंबर पर था वहां सीएससी के वीएलई द्वारा पिछले एक पखवाड़े में सवा दो लाख से अधिक पंजीयन करके बाड़मेर को 18 नंबर पर लेकर आए जिले में अभी तक 282000 कामगार मजदूरों व श्रमिकों के ई श्रम कार्ड जारी किए गए जा चुके हैं 16 से 59 वर्ष के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक घरेलू नौकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में से किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाले वेंडर, सेल्समैन,हेल्पर, ऑटो चालक ड्राइवर,ब्यूटी पार्लर वर्कर, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर,खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले खदान मजदूर, पशुपालक, पेपर का होकर ,अमेजॉन फ्लिपकार्ट डिलीवरी कोरियर वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ,आशा सहयोगिनी, नरेगा श्रमिक, आदि का पंजीयन किया जा रहा है जिले में 800 से अधिक सीएससी केंद्रों पर ही श्रम कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई थी योजना में परिवार का नामांकन ना होकर व्यक्तित्व किया जा रहा है।

इनका कहना है

जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन में प्रशासन गांवों के संग शिविर से लोगों में योजना के प्रति जागरूकता हुई है श्रम विभाग के कार्मिकों को ग्राम पंचायत वार सीएससी केंद्रों से ही श्रम पंजीयन में बढ़ोतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिले में 32% लक्ष्य पूर्ण हो गया है शीघ्रता से शत प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे
रामचन्द्र गढ़वीर
 सहायक श्रम आयुक्त , श्रम विभाग बालोतरा.

ग्राम पंचायत स्तर पर सीएससी केंद्र होने से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिक को विशेषकर महिला श्रमिकों को पंजीयन करने में बड़ी सहूलियत मिली है जिले में सीएससी का नेटवर्क कारगर साबित हुआ है

जोगेशवर पारंगी
जिला प्रबंधक सीएससी बाड़मेर


राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

धारणा@डीपी न्यूज़ मीडिया 
 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा के स्थानीय विद्यालय के परिसर में प्रधानाचार्य मदन लाल बुनकर के सानिध्य में, चंपा लाल जीनगर,ओम प्रकाश विश्नोई,हस्तीमल माली,मोटा राम पंवार,राजू राम देवड़ा,प्रेम प्रकाश,सुरेश गिरी,नरेन्द्र जोशी,कानसिंह राठौड़,चूना राम देवासी,सकू देवी,संतोष देवी,गोदा देवी व गांव के गणमान्य नागरिकों सहित18वर्ष से ऊपर के बालक-बालिकाओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया!भारत में 25 जनवरी को यह दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है!विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाना,जरूरी समझा जाने लगा!इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी,जिनकी उम्र 1 जनवरी को18 वर्ष हो चुकी होगी!इस सिलसिले में18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे और उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंप दिये जाएंगे!पहचान पत्र बांटने का काम सामाजिक,शैक्षणिक व गैर राजनीतिक व्यक्ति करेंगे!इस मौके पर मतदाताओं को एक बैज भी दिया जाएगा,जिसमें लोगों के साथ नारा अंकित होगा "मतदाता बनने पर मुझे गर्व है,हम मतदान करने को तैयार हैं"लोकतंत्र में हमारी शानदार भूमिका अदा कर हम इसे मजबूती प्रदान करेंगे,इसी संकल्प के साथ में सब ने प्रतिज्ञा भी की,और सामूहिक रूप से शपथ लेकर भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रति अपना अटूट स्नेह जताया!
फोटो: धारणा में संकल्प के साथ में सब ने प्रतिज्ञा ली।

Monday, January 24, 2022

बारात से आ रही कार असन्तुलित होकर पलटी,एक कि मौके पर मौत

मोकलसर@डीपी न्यूज़ मीडिया:क्षेत्र के नेशनल हाईवे 325 पर दर्दनाक घटना होने से शादी वाले परिवार पर दुःखो का पहाड़ आ पड़ा,बारात से आ रही कार असन्तुलित होकर पलटी,एक कि मौके पर मौत।कार में सवार एक बाराती की हुई मौत,कार में सवार दूल्हा एंव दुल्हन रहे सुरक्षित, NH 325 पर मिडवे होटल रमणिया-मोकलसर मार्ग के पास अलसवेरे की घटना, 
अचानक नील गाय आगे आने से कार हुई असन्तुलित,
नोसरा का बताया जा रहा है मृतक युवक।

Sunday, January 23, 2022

बोस की 125वीं जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाई।

बाबूराम केनावत की रिपोर्ट 
धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया।गा्म पंचायत जाभोजी मंदिर में आदर्श क्रांति ग्रुप के कार्यकर्ताओ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 जंयती पंचायत मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ।जिसमें वादी समाज विकास सेवा संस्थान अध्यक्ष बाबूराम केनावत ने  नेताजी के आदर्श विचारों व जागरुक रहकर महापुरुषों की जयंती मनाने का आह्वान किया ।क्रांति संघ के कार्यकर्ता सुरेश भादु ,भादु कम्प्यूटर व ई मित्र सर्विस ,ने पिछली जयंतियों की भाँति इस जयन्ती मनाने में अहम भूमिका निभाई, अध्यापक  मगाराम सेजु ने नेताजी के जीवनी और कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंगापुर में आजाद हिंद फौज सेना गठन व देश की आजादी में  बोस का योगदान के बारे में  बताया, अध्यापक सुखराम बिश्नोई,व अध्यापक थानसिह ने क्रांतिकारी विचारों को साझा किया, कार्यकर्ता ओमप्रकाश भादु व इ मित्र संचालक बाबूराम सेजु ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर प्रकाश डाला
फोटो:- धोरीमन्ना में ग्राम पंचायत जांभोजी मंदिर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मानते हुए।

Friday, January 21, 2022

अठारह वर्ष के विद्यार्थियों का कोविड वैक्सीन लगाने हेतु कैम्प रखा

DP NEWS MEDIA
समदड़ी
आज राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन मे पन्द्रह से अठारह वर्ष के विद्यार्थियों का कोविड वैक्सीन लगाने हेतु कैम्प रखा गया जिसमें समस्त इस आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगाई , स्थानीय विद्यालय मे कार्यरत वरिष्ट अध्यापक अनिल परमार ने वैक्सीन के फायदे बताए और इस आयु मे आने वालो को भी वैक्सीन लगाने, मास्क का प्रयोग करने एवं कोविड नियमो की पालना करने हेतु प्रेरित किया जिससे इस महामारी से बचा जा सके, स्थानीय विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती पूजा,किरण,रुचिका अरोड़ा,प्रकाश चंद हरीश कुमार, कुलदीप राव,रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा, ,श्रवण कुमार, कपिल कुमार आदि ने वैक्सीन के लिए प्रेरणा दी, प्रधानाचार्य ने इसका वैक्सीन का महत्व बताया और आसपास मे जो इस उम्र वाले जो है उन्हे भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए जागरूक करने को कहा

गांधी दर्शन को लेकर हुई बाल संगोष्ठी

DP NEWS MEDIA
सिवाना/धारणा.गांधी दर्शन विषय को लेकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सम्पूर्ण जीवनी से लेकर उनके द्वारा किये सराहनीय कार्यों और उनकी कार्यशैली,देश को दी गई कुर्बानी और हर तरह की नसीहत,बच्चों से अटूट मोह,स्वाध्याय,कार्य में निरन्तरता,संस्कार,समय का सदुपयोग,नित्य डायरी भरना,संयमित शुद्ध शाकाहारी भोजन,बालिका शिक्षा,स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग,अपना काम अपने हाथ जैसी अनेक विचारधाराओं का सम्मान करते हुए उनके विशेष सत्य,अहिंसा और प्रेम के पाठ को अपने जीवन में अंगीकृत करने का मानस बनाया!छात्रा विमला विश्नोई छात्र प्रवीण विश्नोई,सुरेश कुमार,गुड़िया, शारदा,अरुणा,मीना कंवर,समिता आदि ने गांधीजी के बारे में कविता प्रस्तुति व अपना उद्बोधन देते हुए उनके द्वारा बताए आदर्शो पर चलने की बात कही!कार्यक्रम की रौनकता में मास्टर मोटा राम पंवार ने चार चांद लगाए!चंपा लाल जीनगर ने इस कार्यक्रम का शानदार आगाज करने वाली टीम को धन्यवाद दिया!