Saturday, February 17, 2024

पचपदरा तहसील कार्यालय के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित



बालोतरा। शनिवार को उपखंड कार्यालय सभागार में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पचपदरा तहसील कार्यालय के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बैठक के दौरान राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा दिए। उन्होंने सभी पटवारियों को बिना अनुमति अकृषि भूमि के प्रयोजन करने वालों का सर्वे करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन पर चर्चा करते हुए अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का मौका मुआयना कर संतोषपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ताकि परिवादी को दुबारा जनसुनवाई में नही आना पड़े। उन्होंने कोर्ट के प्रकरणों में मौका जांच और विभाजन प्रस्ताव के प्रकरणों में कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विद्यालय में वार्षिकोत्सव,आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन,भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय में वार्षिकोत्सव,आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन,भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साइकिल वितरण,और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न ऐतिहासिक शानदार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
बाबूराम केनावत
गुड़ामालानी: रामजी का गौल फांटा:-क्षेत्र के बैरड़ो का पाना स्थित रा.उ.मा.वि हिराणीयो की ढाणी बैरडो का पाना विधालय में वार्षिकोत्सव,कक्षा 12 का आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन, भामाशाह सम्मान समारोह,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में टेन टोप प्रतिभाओं का सम्मान समारोह,सूर्य नमस्कार एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम सहित विभिन्न छोटे बड़े शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान लिखमाराम वाम्भु,मुख्य अतिथि के रूप में गुङामालाणी उपप्रधान प्रतिनिधि खेताराम सियोल, स्थानीय सरपंच केसाराम कुकणा,एवं पूर्व सरपंच खुमाराम बैरड,विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ पीपराली अशोक कुमार विश्नोई,एईएन अभयसिंह,डॉक्टर कैलाश जागिड़,लिखमाराम वाम्भु,पीटीआई स्वरूपाराम बागडवा,उपसरपंच रूपाराम माचरा,वार्ड पंच घमुराम दर्जी,पुनमचन्द विश्नोई,प्रेमसिंह बैरड,मोहनलाल बैरड रहें। इस ऐतिहासिक,शानदार, जानदार,दिव्य और भव्य कार्यक्रम को सफल एवं शौभा बढ़ाने के लिए पधारें सभी दानदाता,भामाशाहों,ग्रामीणों,बुजुर्गों, मातृ-शक्तियों,युवाओं सहित सभी का विधालय परिवार ने आभार प्रकट किया। सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।खासकर सभी मुख्य वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों,बुराईयों,नशों पतों और मोबाइल फोन से दूर रहें विधार्थीयो को पढ़ाई,शिक्षा एवं खेल के बारें में टिप्स बताये।बैरड ने अभिभावकों, दानदाताओं भामाशाहों को बताया कि विधालय विकास में हमेशा आगे आयें एवं विधालय परिवार के प्रति हमेशा समर्पित रहें।मुख्य मेहमानों द्वारा बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम के साथ दानदाताओं, भामाशाहों,पूर्व विधार्थियों,प्रतिभाओं का मान- सम्मान और बहुमान किया गया।साइकिलें पाकर बच्चियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा, हीराराम,जेठाराम सुथार,जमना जाखड,जमना माचरा,आसु लेगा, भूमि दानदाता बाबूलाल बैरड,सरदाराराम बैरड,लुम्बाराम बैरड,लिखमाराम बैरड,टेन्ट भामाशाह पीराराम पंचार,विरधाराम प्रजापत,दिलीप साँई,राणाराम बैरङ,राजेश कुकणा,पत्रकार जुंजाराम आंवला,युवा उधमी देवाराम सियाग,जसराज सियोल,मोटाराम नैण,सवाई कडवासरा,वक्ता देवीलाल सोलंकी,कमलेश बैरड,महेन्द्र बैरड,फोटोग्राफर सुनिल साँई, भैरूलाल तरड,सहित विधालय स्टाफ और सैकड़ों ग्रामीण एवं भामाशाह उपस्थित रहें। पूरे कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन ओमप्रकाश विश्नोई ने किया। यह खबर राणाराम बैरड ने दी।शिक्षित युवा,जागरूक नागरिक,कर्मठ,ओजस्वी वक्ता,समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी,सक्रिय रहने और अच्छी बातें करने एवं नशा मुक्ति सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध और हमेशा अच्छे मुद्दों पर बेधड़क,बेबाक आवाज में बोलने,सही मुद्दे उठाने, अपनी अच्छी और सच्ची बातें रखने वाले,नेक कार्यो पर बल देने वाले मीडिया प्रभारी राणाराम बैरङ ने यह जानकारी दी।

Tuesday, February 13, 2024

बार काउंसिल राजस्थान ने राजस्व मंडल राजस्थान सरकार को फिर चेताया,लिखा पत्र


बालोतरा@डीपी न्यूज । काफी दिनों से चल रहे सिवाना बार संघ का सिवाना उपखंड अधिकारी के न्यायायलय का विरोध और बहिष्कार 25 वे दिन जारी है। बार संघ ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार , मुख्य सचिव राजस्थान,कार्मिक विभाग,विधि मंत्री राजस्थान सरकार,और उच्च अधिकारियों और विभाग को अवगत करवाया मगर सिवाना उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई पर कोई करवाई ना करके ,सरकारी रवैया उदासीनता दर्शा रही है। 
 बार काउंसिल राजस्थान जोधपुर ने पुनः पत्र लिखकर राजस्व विभाग को चेताया की दिनांक 02/02/2024 को लिखे पत्र पर कोई कानूनी कारवाई नही हुई, कानूनी कार्रवाई जांच और स्थांतरण किया जाए

Thursday, February 8, 2024

एक शाम धुंधलपुरी महाराज के नाम भजन संध्या आज

(डीपी न्यूज़ मीडिया धोरीमन्ना)
रिपोर्टर ::>> बाबुराम केनावत



धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे में पहाड़ी पर स्थित धुधल पुरी माहराज के नाम भजन संध्या आयोजित होंगी आयोजक धेवरचंद माली ने बताया कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर भजन संध्या आयोजित होंगी । एवं सुबह माह प्रसादी का आयोजन किया जाएगा । भजन संध्या में स्थानीय भजन कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे । उनकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

Sunday, February 4, 2024

राम मंदिर अयोध्या से दर्शन कर वापिस धोरीमन्ना लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

बाबूराम केनावत
धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे में स्थित आलम जी महाराज मंदिर प्रांगण में शनिवार को रात्रि में अयोध्या से दर्शन कर वापिस धोरीमन्ना लौटने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया, अयोध्या दर्शनार्थी, तेजसिंह चौहान, नरपतसिंह चौहान, सुरेश कुमार गीगल बालकृष्ण बिश्नोई, बीरबल जाणी, राजेन्द्र गिगल, भवानी शंकर गिगल, सहित भगतों ने रामलला के दर्शन कर वापिस लौटने पर स्वागत करता, महेंद्र राठी, श्याम सुंदर दर्जी, गोपाल भार्गव, तेजाराम दर्जी,महेश भट्ट, पुखराज पुंगलिया, गोतम माली, बाबुलाल सन्त, हनुमान सन्त आदुराम सन्त द्वारका प्रसाद सोनी, जितेन्द्र कुमार जैन, मगनाराम सन्त मांगीलाल सन्त, धनराज सिडोलिया प्रभुलाल खत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया,इस अवसर पर राम भगतों पर फुल बरसा कर स्वागत किया, एवं श्री राम की जयकारों से गूंजा उठा माहौल भगति मय हो गया यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

बैरडो का पाना विधालय में विधार्थियों को सूर्य नमस्कार का पूर्वाभ्यास के साथ दी गुड टच व बेड टच की जानकारी

बाबूराम केनावत
धोरीमन्ना क्षेत्र के बैरडो का पाना स्थित राउमावि हिराणियो की ढाणी में शनिवार को नो बैग डे कार्यक्रम के तहत पहले सूर्य नमस्कार का पूर्व अभ्यास करवाया बाद में गुड टच बेड टच कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य लिखमाराम वाम्भु की अध्यक्षता में करवाया। इस दौरान अध्यापिका जमना जाखड ने बालिकाओं को जागरूक होकर आगे बढ़ने की बातें बताई। वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश विश्नोई ने गुड टच व बेड टच की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रेमसिंह बैरड ,जेठाराम सुथार,नरपतराज राज पुरोहित,मानसिंह,सांवलाराम,दिनेश शर्मा,राणाराम बैरड सहित विधालय स्टाफ और विधार्थियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

जिला कार्यकारिणी की आम बैठक गर्गाचार्य छात्रावास में आयोजित

जोधपुर@डीपी न्यूज मीडिया

चौपासनी हाउसिंग क्षेत्र के गर्गाचार्य छात्रावास में गरुड़ा समाज की जिला कार्यकारिणी की आम बैठक सुबह 11बजे गर्गाचार्य छात्रावास जोधपुर में गर्ग समाज के जोधपुर गर्ग समाज के जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल गर्ग बापिणी की अध्यक्षता व प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग के विशिष्ट अतिथ्य में आयोजित की गई, छात्रावास संचालक पदमाराम गर्ग कानोड़िया ने बताया कि गरुड़ा समाज के छात्रावास निर्माण कार्य को शुरू करना,गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद कोटे से निर्मित वाचनालय का उद्घाटन करवाना,छात्रावास में अधिक से अधिक छात्रावास में सुविधा उपलब्ध कराने आगामी समय में जनपर्तिनिधि व छात्र छात्रा का सम्मान करने मुद्दों पर आम प्रस्ताव पारित किये प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने समाज को सम्बोधित करते हुए बताया कि आगामी 19 फरवरी को ॐ आश्रम का भव्य आयोजन हो रहा है जिसमे सम्पूर्ण समाज को इस भागीदारी निभाएं जिला अध्यक्ष बाबूलाल गर्ग ने छात्रावास निर्माण कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत कर कार्य को पुनः शुरू करवाने पर चर्चा की,Dy sp मानाराम गर्ग सम्बोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी निभाएं वह समाज को आवंटित भूमि को जल्दी से अपने नामांकित करवाए तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों को जारी रखे, इस अवसर जिसमें संरक्षक मंडल, लालाराम गर्ग, देवाराम गर्ग, मोहनलाल, नारायणराम , लक्ष्मण जी गुरु, रामचंद्र जी,वीरमाराम, रुपाराम गर्ग बेलवा,भागीरथ गर्ग टेकरा,,नारायण गर्ग, अचलाराम गर्ग देचू, डॉ राजेन्द्र गर्ग,चन्दूराम, नेनाराम, अशोक कुमार, अनिल गर्ग, डॉ सुरेश गर्ग, झूंबरलाल गर्ग, कैलाश गर्ग, दलपत गर्ग, चम्पालाल गर्ग आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे

श्रमिक विभाग के अधिकारी बनकर लोगो को किए कॉल,पैसे भेजो आपका आवेदन ओके करवा दूंगा

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में की शिकायत

मोकलसर / लतीफ खान 
ग्रामीण इलाकों में अब ठगो ने नया तरीका अपनाते हुए श्रमिक विभाग की शुभ शक्ति योजना में आवेदन करने वाले ग्रामीणों को कॉल करके पैसे मांगने और लंबित आवेदन अप्रूवल करवाने का मामला सामने आया है। एक के बाद एक करके ठग ने तीस से चालीस लोगो को कॉल किया उनसे पूछा आवेदन का और पैसे की बात बताई वही फोन पे स्कैनर का फोटो भी भेजा गया। मामला मोकलसर गांव का बताया जा रहा है। जहा पर एक दिन में ठगो द्वारा इतने लोगो को कॉल करके पैसे मांगने और लंबित आवेदन को ओके करवाने की बात बताई।

ऑनलाइन पोर्टल से लिया डाटा

श्रमिक विभाग में लंबे समय से लंबित आवेदन पत्र को लेकर जब ग्रामीणों के पास कॉल आए तो एक बार तो ग्रामीणों ने समझा के शायद अब भगवान ने हमारी सुन ली और पैसे भी आने वाले होंगे। पर जब  ठगो ने पैसे मांगे तो एकएक लगा के कुछ तो गड़बड़ है। वही ठगो के  पैसे ऐठने का नया तरीका अपनाते हुए आवेदन फॉर्म ओके करवाने के नाम पर ग्रामीणों को कॉल किए ओर उनसे उनके फॉर्म का पूछा,लड़की की शादी हुई या नही वही ठग लड़की का नाम तक जानता है। वही ऑनलाइन पोर्टल से डाटा लेकर उनको कॉल करके पैसे मांगने का मामला सामने आया।

योजना की पूरी जानकारी रखते है ठग

 मोकलसर में दिन भर में 30 से 40 लोगो को कॉल किया गया जिसमे उनके फॉर्म के बारे में पूछा और लड़की की शादी हुई या नही, अगर हुई तो विवाह पंजीकरण बनवा लेना,एक दो ग्रामीणों को तो बोला के आपकी लड़की से बात करवाओ वही जब उनको लगता है के अब यह हमारी बात से संतुष्ट है तो फिर यह पैसे की बात करते है। और फोन पे पर भेजने का बोलते देते है। 

जागरूक ग्रामीणों ने दिया ठगो को मुंह तोड़ जवाब
 
श्रमिक विभाग की योजना का नाम लेकर ठगो ने जब ग्रामीणों को कॉल किया तो कुछ जागरूक ग्रामीणों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। जिससे फर्जी अधिकारी बने ठगो के हौसले टूट गए। वही इसके बाद ठगो गांव में 40 से 50 लोगो को कॉल किया और पैसे मांग ने और योजना में आवेदन ओके करने की बात कई।

श्रमिक विभाग ने जारी किया प्रेस नोट

मामले को संज्ञान में लेकर श्रमिक विभाग के अधिकारियों ने भी प्रेस नोट जारी कर ऐसे लोगो से खुद को सावधान रहने की हिदायत दी। वही योजना को लेकर श्रमिक विभाग से ही संपर्क करने की बात बताई।


इनका कहना है-

ग्रामीण इलाकों के ऐसे ठगो द्वारा आमजन को योजनाओं का बोलकर लूटना गलत है। ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

ठाकुर वीरेंद्र सिंह 
मोकलसर


ग्राम पंचायत मोकलसर में कुछ लोगो के पास फोन आया है पर किसी ने पैसे नही भेजे ग्राम पंचायत से भी ग्रुप के माध्यम से और फोन करके आमजन को जागरूक किया किसी भी अनजान से किसी भी प्रकार की योजनाओं को लेकर कोई भी पैसे ना भेजे। 

घेवर चंद सैन
सरपंच ग्राम पंचायत मोकलसर