Skip to main content

श्रमिक विभाग के अधिकारी बनकर लोगो को किए कॉल,पैसे भेजो आपका आवेदन ओके करवा दूंगा

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में की शिकायत

मोकलसर / लतीफ खान 
ग्रामीण इलाकों में अब ठगो ने नया तरीका अपनाते हुए श्रमिक विभाग की शुभ शक्ति योजना में आवेदन करने वाले ग्रामीणों को कॉल करके पैसे मांगने और लंबित आवेदन अप्रूवल करवाने का मामला सामने आया है। एक के बाद एक करके ठग ने तीस से चालीस लोगो को कॉल किया उनसे पूछा आवेदन का और पैसे की बात बताई वही फोन पे स्कैनर का फोटो भी भेजा गया। मामला मोकलसर गांव का बताया जा रहा है। जहा पर एक दिन में ठगो द्वारा इतने लोगो को कॉल करके पैसे मांगने और लंबित आवेदन को ओके करवाने की बात बताई।

ऑनलाइन पोर्टल से लिया डाटा

श्रमिक विभाग में लंबे समय से लंबित आवेदन पत्र को लेकर जब ग्रामीणों के पास कॉल आए तो एक बार तो ग्रामीणों ने समझा के शायद अब भगवान ने हमारी सुन ली और पैसे भी आने वाले होंगे। पर जब  ठगो ने पैसे मांगे तो एकएक लगा के कुछ तो गड़बड़ है। वही ठगो के  पैसे ऐठने का नया तरीका अपनाते हुए आवेदन फॉर्म ओके करवाने के नाम पर ग्रामीणों को कॉल किए ओर उनसे उनके फॉर्म का पूछा,लड़की की शादी हुई या नही वही ठग लड़की का नाम तक जानता है। वही ऑनलाइन पोर्टल से डाटा लेकर उनको कॉल करके पैसे मांगने का मामला सामने आया।

योजना की पूरी जानकारी रखते है ठग

 मोकलसर में दिन भर में 30 से 40 लोगो को कॉल किया गया जिसमे उनके फॉर्म के बारे में पूछा और लड़की की शादी हुई या नही, अगर हुई तो विवाह पंजीकरण बनवा लेना,एक दो ग्रामीणों को तो बोला के आपकी लड़की से बात करवाओ वही जब उनको लगता है के अब यह हमारी बात से संतुष्ट है तो फिर यह पैसे की बात करते है। और फोन पे पर भेजने का बोलते देते है। 

जागरूक ग्रामीणों ने दिया ठगो को मुंह तोड़ जवाब
 
श्रमिक विभाग की योजना का नाम लेकर ठगो ने जब ग्रामीणों को कॉल किया तो कुछ जागरूक ग्रामीणों ने मुंह तोड़ जवाब दिया। जिससे फर्जी अधिकारी बने ठगो के हौसले टूट गए। वही इसके बाद ठगो गांव में 40 से 50 लोगो को कॉल किया और पैसे मांग ने और योजना में आवेदन ओके करने की बात कई।

श्रमिक विभाग ने जारी किया प्रेस नोट

मामले को संज्ञान में लेकर श्रमिक विभाग के अधिकारियों ने भी प्रेस नोट जारी कर ऐसे लोगो से खुद को सावधान रहने की हिदायत दी। वही योजना को लेकर श्रमिक विभाग से ही संपर्क करने की बात बताई।


इनका कहना है-

ग्रामीण इलाकों के ऐसे ठगो द्वारा आमजन को योजनाओं का बोलकर लूटना गलत है। ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

ठाकुर वीरेंद्र सिंह 
मोकलसर


ग्राम पंचायत मोकलसर में कुछ लोगो के पास फोन आया है पर किसी ने पैसे नही भेजे ग्राम पंचायत से भी ग्रुप के माध्यम से और फोन करके आमजन को जागरूक किया किसी भी अनजान से किसी भी प्रकार की योजनाओं को लेकर कोई भी पैसे ना भेजे। 

घेवर चंद सैन
सरपंच ग्राम पंचायत मोकलसर

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।