Friday, December 16, 2022

जिला अध्यक्ष सेवादल बाड़मेर प्रजापत ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात



पचपदरा /हीराराम सेजू
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा जिले मे पैदल चल रहे पचपपदरा विधायक मदन प्रजापत ,मंडापुरा सरपंच जिला अध्यक्ष डालाराम प्रजापत, बाड़मेर बीसुका सदस्य विरमसिह थोब को देख कर मुख्यमंत्री अशोकजी गहलोत ने बीच रास्ते में गाडी रूक कर हाल चाल पुछे मुख्यमंत्री गहलोत ने शिघ्र ही जिला बनाने का आश्वासन दिया । सरपंच डालाराम प्रजापत ने ग्राम पंचायत मंडापुरा-पचपदरा मे विकास कार्य व रिफाइनरी की जानकारी देते हुए सी एस आर फंड की मांग की जिस पर कार्यवाही हो गयी है और लेटर जिला कलेक्टर को भेज दिये है की जानकारी दी और शिघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Thursday, December 15, 2022

पेंशन सत्यापन शिविर का हुआ आयोजन।


मोतीसरा ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गुरूवार के दिन प्रधान पेंशनर्स् आपके द्वार का आयोजन बीडिओ हनुमानराम बेनीवाल के मुख्य अतिथि द्वारा शुभारम्भ किया गया । विकास अधिकारी ने स्वय बुजुर्ग पेंशनर्स का सत्यापन  कर बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया बुजुर्गो ने इस पहल की शानदार तारीफ कर हितार्थ बताया गया । साथ ईमित्र संचालक निर्मल कुमार ने सत्यापन नये आवेदन एडिटिंग जन आधार संबधित कार्य किया।
शिविर मे सरपंच फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत् सिंह देवड़ा पूर्व सरपंच गणपत सिंह,वार्ड  पंच पूनमाराम पांचल, कनिष्ट सहायक ललिता मीणा,सुरक्षा गॉर्ड जबराराम भील ,विद्यालय सहायक तगाराम,शेराराम मौजूद रहे।

Monday, December 12, 2022

मुक बधिर खुलासे के बाद धरना समाप्त,पुलिस का जताया आभार

 धोरीमन्ना/डीपी न्यूज़.(बाबूलाल केनावत) धोरीमन्ना में मूकबधिर बालिका गेगरेप मामले में चल रहा धरना आज हुआ समाप्त धोरीमन्ना उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा ने जानकारी देकर बताया कि 24 तारीख को मूकबधिर बालिका के साथ गैंगरेप मामले को लेकर पीड़ित  परिवार को न्याय दिलाने हेतु सर्व समाज व भीम आर्मी के तहत चल रहा धरना आज हुआ समाप्त  जानकारी के मुताबिक 29 तारीख से बैठे संगठन व सर्व समाज के लोगों का 14 दिन से चल रहा धरना आज पुलिस प्रशासन एवं एसडीएम ने धरने को समाप्त करवाया एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी सर्व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया व सर्व समाज व संगठन के लोगों ने भी प्रषासन धन्यवाद व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाकर आभार प्रकट किया 

Sunday, December 11, 2022

33साल के सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए रखा विदाई समारोह


बालोतरा.गर्ग समाज छात्रावास बालोतरा में सम्मानित  रामेश्वर लाल गर्ग अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग बालोतरा के राजकीय सेवा से 33 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात सेवानिवृत्ति पर मित्र मंडली ने अपार स्नेह जताते हुए माननीय गर्ग साहब को भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी साथ में थी।विदाई समारोह के समय रामेश्वर लाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी ने मुझे प्यार और स्नेह रूपी सागर में शामिल रखते हुए अपने मजबूत हाथों और मन से बेहतरीन म़ोह के साथ बहुत बड़ा संबल दिया है,उसके लिए मैं दिल से साधुवाद देता हूं और आशीर्वाद भी देता हूं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस तरह से प्रेम बरकरार रखेंगे।उन्होंने इस छात्रावास को पूर्व में भी कई तरह का सहयोग देते हुए आज पुनः ₹11000 का धन सहयोग करते हुए भविष्य में भी बालक बालिकाओं के शिक्षा हेतु हरसंभव सहयोग करने की मंशा जताई।समारोह में उपस्थित जनसमूह ने अपने उद्बोधन में उनको दीर्घायु होने की कामना के साथ सम्मान करने का अवसर अपनी उपस्थिति के साथ दिया,जिन पर आयोजनकर्ताओं ने आभार जताया।इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक शंकर लाल गर्ग,भटाराम गर्ग,हरीश कुमार हस्तीमल,नेमाराम माधुराम संतरा,मादुराम बोड़वा,सुरेश कितपाला,जैसा राम,अखिलेश परिहार,भागीरथ सिणली सहित समाज के कई सिरमोर गणमान्य सज्जनों ने शिरकत की और उनके दर्शन लाभ और उद्बोधन से मार्गदर्शन प्राप्त किया।श्री रामेश्वर लाल गर्ग द्वारा किए गए राजकीय सेवा कार्य तथा सामाजिक सेवा कार्य सदैव स्मरण रहेंगे।हालांकि उनकी मधुर वाणी,सादगी पूर्ण जीवन और विनम्रता जो उनकी फितरत रही, लोगों में असीम विश्वास और प्रेम की पराकाष्ठा थी।विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने तथा कड़ी मेहनत के लिए आगाह किया।

Thursday, December 8, 2022

एक शाम गंगा मैया हरीद्वार के नाम

DP NEWS [BABULAL KENAWAT]
 धोरीमन्ना विशाल भजन संध्या हुई आयोजित ‌धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे के राजपुरोहितो का वास में एक शाम गंगा मैया हरीद्वार के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित हुई भजन संध्या में भजन गायक हेमन्त गोस्वामी, कालूराम शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, श्रवण राजपुरोहित सहित कई कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी इस अवसर पर हेमंत गोस्वामी ने गजानंद वंदना व गंगा मैया के भजन व आरती की प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर विशेष पुजन पाठ व हवन कर महा प्रसादी का आयोजन किया गया इस अवसर पर धोरीमन्ना सरपंच मनोहरलाल विश्नोई,अनील सेठिया,घेवर माली , अमृतलाल राजपुरोहित, पारसमल, मोहनलाल,रुड़सिह , राणाराम, राजपुरोहित सहित कई गणमान्य लोग व राजपुरोहित समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया यह जानकारी धीरज शर्मा ने दी

Tuesday, December 6, 2022

शक्ति दिवस पर स्वास्थ्य टीम ने किया शक्ति प्रदर्शन

डीपी न्यूज़@सुरेश कुमार 
धारणा : स्थानीय विद्यालय धारणा में आज शक्ति दिवस पर ब्लू तथा पिंक गोलियां वितरण करते हुए स्वास्थ्य टीम सिवाना से डाक्टर ललित कुमार सोमानी,शौकत अली,धारणा प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र से गणपत माली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,संजू चौधरी एएनएम सहित मेडिकल स्टाफ ने विद्यालय में अध्ययनरत बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनका हौसला अफजाई किया।आंगनवाड़ी में से नौनिहालों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कार्यकर्ता तथा आशा सहयोगिनियों ने सहयोग प्रदान करते हुए बच्चों का वजन करवाया,एनीमिया की जांच करवाई तथा कुपोषण सम्बन्धी मेडिकल स्टाफ से मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर ने स्वास्थ्य टीम का आभार जताया तथा ओमप्रकाश विश्नोई, मोटाराम पंवार,रामनिवास व्याख्याता,शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़,अंकित भास्कर,मूल सिंह राठौड़, सत्येंद्र सिंह,सुमेर सिंह,राजूराम,प्रियंका वैष्णव सहित संपूर्ण स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।इस मौके पर गांव के गणमान्य नागरिक,विद्यार्थी और कई महिला पुरुष भी उपस्थित थे।कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया,उस तर्ज पर नेक कार्य को अंजाम देकर पुण्य कमाया,जबकि राज्य सरकार के इस तरह से आदेश है कि हम अपने संपूर्ण राजस्थान को एनीमिया मुक्त करें। ज्ञात रहे 8दिसम्बर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो रही है।कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने किया।

महा परिनिर्वाण दिवस पर बसपा द्वारा पुष्पांजलि एवम विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

डीपी न्यूज़@निर्मल मेघवाल 
बहुजन समाज पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न एवम वंचितों के मुक्तिदाता का महा परिनिर्वान दिवस पर बसपा द्वारा पुष्पांजलि एवम विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे प्रदेश सचिव एवम बाड़मेर जिला प्रभारी मान्य.सूजाराम जी मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और बढ़ रही नशा की लत पर अंकुश लगाने का आव्हान किया।और एक नशा मुक्त समाज के निर्माण की बात रखी।क्षेत्र के सैकड़ों बसपा समर्थको ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन अल्ला राम भागवा ने किया

कृषक मित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धोरीमन्ना तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डीपी न्यूज़ @बाबूलाल  केनावत
धोरीमन्ना उपखंड में कृषक मित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर धोरीमन्ना तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पदमाराम पातलीया राणासर ने जानकारी देकर बताया कि एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट आत्मा विभाग में कार्यरत कृषक मित्रों ने तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण वह मानदेय बढ़ाने की मांग की 
इसी अवसर पर पदमाराम पातलीया ब्लॉक अध्यक्ष कृषक मित्र संघ ,नरसिंगा राम विराट, सोहनलाल, मोहनलाल,सलीमखान, पाबूराम,किसनाराम, पूनमाराम सहित धोरीमन्ना ब्लॉक के समस्त कृषक मित्र मौजूद रहे

ग्राम पंचायत पिपलिया कलां में स्वयंसेविता द्वारा सेवा एवं सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

डीपी न्यूज़ @शीतल प्रजापति 
 
पाली : नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री राजेंद्र जी जाखड़ के आदेशानुसार आज रायपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत पिपलिया कला के युवामण्डल एवं हंस वाहिनी माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वयंसेविता द्वारा सेवा एवं सशक्तिकरण एवं स्वच्छता एवं जल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को विशेष विशेषज्ञों द्वारा दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली को समझाते हुए विशेष जानकारी दी गई 
इसी मौके पर नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संदीप सेन व सुरेश कुमार तँवर ने बताया कि जिसमें पुलिस विभाग से साइबर क्राइम एवं दैनिक जागरण के संबंध में रायपुर थाना क्षेत्र के थाना अधिकारी श्री जेठाराम जी, बैंक एवं साइबर फ्रॉड के विषय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैनेजर श्री ओम प्रकाश जी मीणा , स्वास्थ्य एवं शारीरिक सुरक्षा संबंधी विषय के संदर्भ में एएनएम देवकी जी, शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र द्वारा खेल संबंधी जानकारी, साथ ही एंकर दिनेश वैष्णव द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित किया प्रधानाचार्य श्री अकबर अली दायमा, व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह जी द्वारा भी विशेष जानकारी दी गई। इसी मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Monday, December 5, 2022

मूकबधिर गैंगरेप मामले में सातवें दिन भी धरना जारी, ज्ञापन सौपा

डीपी न्यूज़@बाबूलाल  केनावत
धोरीमन्ना:: मूकबधिर गैंगरेप मामले में आज सातवें दिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महामहिम  राज्यपाल व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार धोरीमन्ना को सौंपा ज्ञापन गया,जानकारी के मुताबिक धोरीमन्ना में मूक बधिर  बालिका के साथ गैगरेप मामले में आज दिन तक भी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है बहुजन समाज व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अपराधियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व कानुनी कार्यवाही की मांग को लेकर  राज्यपाल व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम धोरीमन्ना तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया इस मौके पर भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष डुगराराम परीहार, एडवोकेट अमीत धनदे,धोलेश बोद्ध,उप सरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा, बाबूलाल नामा, फूलाराम मकवाना सहित अन्य सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे

Saturday, December 3, 2022

बहुजन समाज द्वारा धोरीमन्ना में धरना प्रदर्शन का पांचवां दिन आज

बाबूलाल  केनावत
धोरीमन्ना/डीपी न्यूज़ 
भीम आर्मी व बहुजन समाज द्वारा धोरीमन्ना में धरना प्रदर्शन का पांचवां दिन आज 
भुख हड़ताल पर बैठे भीम आर्मी ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुकेश अहम्पा की बिगड़ी तबीयत
अहम्पा को करवाया गया जिला अस्पताल में भर्ती
दलित मूकबधिर यूवती को न्याय दिलवाने के लिए दिया जा रहा है धरना