निरीक्षण के दौरान भोजनशाला एवं शिक्षा की गुणवत्ता जांची
बच्चों को अभिरुचि के अनुसार शिक्षा दिए जाने के दिए निर्देश
बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया. विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन के साथ उनकी अभिरुचि अनुसार शिक्षा मिले। यह बात अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा के निरीक्षण दौरान कही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने शुक्रवार को पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से विद्यालय की मैस एवं हॉस्टल व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत विद्यालय के भोजनालय में बन रहे खाने एवं भण्डार में उपलब्ध खाद्य वस्तुओं का भी निरीक्षण किया जो गुणवत्तायुक्त पाया गया। उन्होंने प्राचार्या अर्चना सिंह से विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन के साथ उनकी अभिरुचि अनुसार शिक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनकी अभिरुचि के अनुसार मन लगाकर पढ़ाई लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में सफलता मिलती है। कड़ी मेहनत व दृढ़ इच्छा शक्ति से ही मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने विद्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।
Comments
Post a Comment